Aayudh

Categories

CM YOGI STATEMENT: सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं’… CM योगी का बड़ा बयान

Yogi Adityanath

HIGHLIGHTS:

  • सड़क पर नमाज को लेकर CM योगी का बयान
  • बोले- जगह कम है तो संख्या नियंत्रित करो
  • नमाज शिफ्ट में पढ़ने की दी सलाह
  • कानून और व्यवस्था पर दिया जोर
  • बरेली का जिक्र कर दी चेतावनी

 

CM YOGI STATEMENT: उत्तरप्रदेश। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान योगी आदित्यनाथ ने सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सड़कें चलने के लिए होती हैं और किसी को भी उन्हें रोकने का अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज नहीं होने दी जाएगी और सभी को नियम-कानून का पालन करना होगा।

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामला: ड्रग्स, दहेज और मौत… आखिर क्या है पूरा विवाद?

जगह कम है तो संख्या नियंत्रित करो

सीएम योगी ने कहा कि कई लोग उनसे पूछते हैं कि क्या यूपी में सड़क पर नमाज नहीं होती? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि कतई नहीं होती। उन्होंने कहा कि अगर किसी जगह पर लोगों की संख्या ज्यादा है तो नमाज शिफ्ट में पढ़ी जा सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा, अगर आपके घर में जगह नहीं है तो संख्या नियंत्रित कर लो। सामर्थ्य नहीं है तो संख्या क्यों बढ़ा रहे हो? उनके इस बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गई हैं।

MP Bhojshala Controversy: भोजशाला विवाद पर रामेश्वर शर्मा का दिग्विजय सिंह पर तंज, बोले- फिर दर्शन करने तो नहीं जाएंगे?

शिफ्ट में नमाज पढ़ने की दी सलाह

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नमाज पढ़ने से नहीं रोक रही, लेकिन सड़क पर अराजकता की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि जरूरत हो तो अलग-अलग शिफ्ट में नमाज पढ़ें। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून सबके लिए समान है और सरकार किसी भी हाल में सार्वजनिक रास्तों को बाधित नहीं होने देगी।

 

संवाद से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो कार्रवाई

CM योगी ने अपने संबोधन में बरेली का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोगों ने वहां हाथ आजमाने की कोशिश की थी, लेकिन सरकार ने सख्ती दिखाई। उन्होंने कहा कि सरकार पहले संवाद से समझाने की कोशिश करती है, लेकिन जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम रहेगा और सार्वजनिक व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *