Aayudh

Categories

China Earthquake: चीन में भूकंप से तबाही, 13 इमारतें ढहीं; 7000 लोगों को निकाला सुरक्षित

China Earthquake

HIGHLIGHTS:

  • चीन के ग्वांग्शी में 5.2 तीव्रता का भूकंप
  • 13 इमारतें ढहने से मचा हड़कंप
  • 2 लोगों की मौत, कई घायल
  • 7000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला
  • ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर

 

China Earthquake: चीन के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में सोमवार तड़के आए तेज भूकंप ने दहशत फैला दी। ग्वांग्शी प्रांत के लियूझोउ शहर में रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। झटके इतने तेज थे कि लोग डरकर घरों से बाहर निकल आए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस आपदा में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है।

America Fighter Jet Crash: एयर शो के दौरान बड़ा हादसा, हवा में टकराए दो F-18 फाइटर जेट

13 इमारतें ढहीं, रेस्क्यू जारी

सरकारी मीडिया और समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक भूकंप के कारण 13 इमारतें ढह गईं। कई इलाकों में मलबा फैल गया, जिसके बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 7 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। मलबे में फंसे लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

Kerala CM Shapath Grahan: वीडी सतीशन ने ली केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 21 मंत्रियों के साथ बनी नई UDF सरकार; यहां देखिये लिस्ट

घायलों का अस्पताल में इलाज

भूकंप और इमारतें गिरने की घटनाओं में घायल हुए 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल सभी की हालत स्थिर है और किसी की जान को खतरा नहीं है। राहत की बात यह रही कि भूकंप के बावजूद बिजली, पानी, गैस और संचार सेवाएं सामान्य बनी हुई हैं। सड़क यातायात पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ा है।

NEET PAPER LEAK MASTERMIND: NEET पेपर लीक की दूसरी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, NTA में एक्सपर्ट के तौर पर थी तैनात

ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

भूकंप के बाद रेलवे विभाग ने ट्रैक और अन्य बुनियादी ढांचे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा जांच पूरी होने तक कुछ ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। यात्रियों को देरी और परिवहन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *