Aayudh

Categories

Jabalpur Cruise Tragedy : हादसा बहुत पीड़ादायक… PM मोदी ने जताया दुःख, मृतकों को 2 लाख रुपए का मुआवजा

PM Modi on Jabalpur Cruise Tragedy

Jabalpur Cruise Tragedy : नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए क्रूज हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया हैं। उन्होंने कहा कि नाव पलटने की घटना बहुत पीड़ादायक है। अपनों को खोने वाले सभी लोगों के लिए मेरी गहरी संवेदना है। वहीं पीएम ने मृतकों के परिजनों को PMNRF (प्रधानमंत्री राहत कोष) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये मुआजवा देने का ऐलान किया है।

Jabalpur Cruise Tragedy : जबलपुर क्रूज हादसे की सबसे दर्दनाक तस्वीर! आखिरी सांस तक माँ ने लड़ी बच्चे को बचाने की लड़ाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की हानि अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुखद दुर्घटना में अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी जताया दुख

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

उस शाम क्या हुआ?

30 अप्रैल की शाम बरगी डैम में एक डबल डेकर क्रूज खमरिया टापू के पास घूम रही थी। अचानक मौसम बदला। तेज आंधी आई और हवाएं 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लगीं। लहरें ऊंची उठीं। कुछ ही मिनटों में क्रूज का संतुलन बिगड़ा और वह डैम में पलट गई। क्रूज पर 30 से ज्यादा लोग सवार थे। चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग दौड़े और बचाने की कोशिश की।

9 शव बरामद…रेस्क्यू जारी

घटना की सूचना मिलते ही NDRF, SDRF, सेना और गोताखोर दल मौके पर पहुंचा। अब तक 9 लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। इनमें 7 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। 20 से अधिक लोगों को बचाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। 9 लोग अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश युद्धस्तर पर जारी है।

Jabalpur Cruise Accident : जबलपुर क्रूज हादसे में 9 मौतें, पर्यटन मंत्री को नहीं पेट्रोल-डीजल बोट पर रोक की जानकारी

दिल्ली से पिकनिक पर आया था परिवार

मां और बेटे का यह परिवार दिल्ली से पिकनिक मनाने जबलपुर आया था। परिवार में पति, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी थी। हादसे में पिता और बेटी बच गए। लेकिन मां और चार साल का बेटा क्रूज के अंदर ही फंस गए। शुक्रवार सुबह दोनों के शव एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *