MP News : कथावाचक को ‘सर तन से जुदा’ की धमकी, लव जिहाद, धर्मांतरण और गौ हत्या पर दिया था भाषण

MP News : उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र में एक कथावाचक को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। चारधाम मंदिर, जयसिंहपुरा निवासी रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला? रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने शिकायत में बताया कि 27 मार्च 2026 को राम नवमी के अवसर पर हैदराबाद में निकाली गई शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रम में उन्होंने उद्बोधन दिया था। इस दौरान उन्होंने लव जिहाद, धर्मांतरण और गौ हत्या जैसे मुद्दों पर अपने विचार रखे और इनके खिलाफ आवाज उठाने की बात कही थी। Ujjain Shivling Discovery : महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला 2 हजार साल पुराना शिवलिंग, आस्था का उमड़ा सैलाब कार्यक्रम में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और गंगोत्री धाम के संत अद्वैतानंद गिरी जी महाराज भी मौजूद थे। उद्बोधन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद कथावाचक को निशाना बनाया जाने लगा। धमकी कहां से आई? शिकायत के अनुसार, इंस्टाग्राम आईडी @dr_taha_cheemaa से उनके खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरे पोस्ट किए गए। उनको “सर तन से जुदा” करने की धमकी दी गई और ऐसा करने वाले को लाखों रुपये का इनाम देने की बात कही गई। Jabalpur Cruise Tragedy : जबलपुर क्रूज हादसे की सबसे दर्दनाक तस्वीर! आखिरी सांस तक माँ ने लड़ी बच्चे को बचाने की लड़ाई पुलिस की कार्रवाई एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलते ही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट्स, वायरल वीडियो और पोस्ट्स की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Ujjain Shivling Discovery : महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला 2 हजार साल पुराना शिवलिंग, आस्था का उमड़ा सैलाब

Ujjain Shivling Discovery : उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ी घटना हुई है। टनल खुदाई के दौरान एक प्राचीन शिवलिंग मिला है। इससे पूरे क्षेत्र में आस्था का माहौल बन गया है।शुक्रवार सुबह चार बजे गेट नंबर-4 के पास श्रद्धालुओं के लिए बन रहे वेटिंग हॉल और टनल की खुदाई चल रही थी। पोकलेन मशीन चलाते समय ऑपरेटर को मिट्टी में एक शिवलिंग दिखाई दिया। सूचना मिलते ही मंदिर के पुजारियों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर शिवलिंग का पूजन किया। 1000 से 2000 साल पुराना शिवलिंग पुरातत्व विभाग के अनुसार यह शिवलिंग राजा भोज के परमार काल का हो सकता है। विभाग का अनुमान है कि यह 1000 से 2000 साल पुराना हो सकता है। अभी केमिकल ट्रीटमेंट और जांच के बाद ही इसकी सही उम्र पता चल पाएगी। Bhagwant Mann Drunk : कांग्रेस का आरोप- शराब पीकर सीएम भगवंत मान पहुंचे विधानसभा, जमकर हुआ हंगामा खुदाई का काम रोका शिवलिंग मिलने के बाद सुरक्षा के लिहाज से खुदाई का काम तुरंत रोक दिया गया है। फिलहाल शिवलिंग को उसी जगह पर सुरक्षित रखा गया है। खबर फैलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी और दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर प्रशासन और साइट इंजीनियर दीपक पटेल ने बताया कि खुदाई में शिवलिंग के साथ अन्य प्राचीन अवशेष भी मिलने के संकेत हैं। इसमें नंदी की प्रतिमा जैसे टुकड़े भी हो सकते हैं। Pawan Khera Bail : पवन खेड़ा को SC से मिली अग्रिम जमानत, बुलावे पर थाने में देनी होगी हाजिरी! 2020 में भी मिले थे अवशेष यह पहली बार नहीं है। मई 2020 में भी महाकाल मंदिर विस्तार कार्य के दौरान खुदाई में प्राचीन मंदिर के अवशेष मिले थे। उस समय शिवलिंग, नंदी, गणेश और मां चामुंडा की मूर्तियां निकली थीं। उन अवशेषों को भी परमार काल का बताया गया था। पुरातत्व विभाग करेगा जांच पुरातत्व विभाग के डॉ. रमन सोलंकी ने प्रथम दृष्टया इस शिवलिंग को राजा भोज काल का परमारकालीन बताया है। उन्होंने कहा कि धुलाई और विस्तृत जांच के बाद ही इसके काल और महत्व का पूरा पता चल सकेगा। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नियमित दर्शन के साथ-साथ इस नई खोज का भी सम्मान करें और भीड़ को नियंत्रित रखें।
Bhagwant Mann Drunk : कांग्रेस का आरोप- शराब पीकर सीएम भगवंत मान पहुंचे विधानसभा, जमकर हुआ हंगामा

Bhagwant Mann Drunk : चंडीगढ़। पंजाब में राजनीतिक गर्मी एक बार फिर बढ़ गई है। विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर शराब पीकर विधानसभा में आने का गंभीर आरोप लगाया है। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें CM मान विधानसभा में बोलते हुए नजर आ रहे हैं। विपक्ष का दावा है कि वे नशे की हालत में थे। कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल ने एक स्वर में मुख्यमंत्री के खिलाफ जांच की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष परताप सिंह बाजवा ने पंजाब विधानसभा स्पीकर को पत्र लिखकर डोप टेस्ट कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए सभी विधायकों समेत मुख्यमंत्री का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट होना चाहिए। AAP Punjab Crisis : पंजाब में AAP पर मंडराया सियासी संकट? 7 सांसदों के जाने के बाद MLA टूट की अटकलें तेज क्या है पूरा मामला? यह विवाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक हालिया बयान को लेकर शुरू हुआ है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइंया पर कुछ आरोप लगाए थे। इसी को लेकर पंजाब में राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया। परताप सिंह बाजवा ने स्पीकर को लिखे पत्र में कहा कि सदन में मुख्यमंत्री का व्यवहार चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ की एक स्वतंत्र मेडिकल टीम बनाई जाए जो सभी विधायकों का टेस्ट करे। अपने ही कानून में फंस जाते Raghav Chadha? जानिये क्या है 4 साल पुराना बिल जो आज बना चर्चा का विषय विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है। अगर कोई शराब के नशे में यहां आता है तो यह संविधान और लोकतंत्र का अपमान है। उन्होंने सभी नेताओं का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराने की मांग की। शिरोमणि अकाली दल ने भी वीडियो शेयर करते हुए इसकी निंदा की। पार्टी ने इसे शर्मनाक बताया और डोप टेस्ट की मांग की। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुई राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी सख्त बयान दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भगवंत मान शराब पीकर गुरुद्वारे, मंदिर, लोकसभा और सरकारी बैठकों में जाते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मान ने अपनी मां के सिर पर हाथ रखकर शराब न पीने की कसम खाई थी, लेकिन अब भी यही हाल है। Bhagwant Mann: पंजाब CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली फोर्टिस अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री पर क्या आरोप? विपक्ष का आरोप है कि भगवंत मान नशे में विधानसभा पहुंचे और सदस्यों के सवालों का जवाब दिए बिना सदन छोड़ दिया। सुखपाल सिंह खैरा ने भी इस वीडियो को शेयर किया और अरविंद केजरीवाल से मान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
Weather Update : MP- CG में मौसम विभाग का अलर्ट, UP-बिहार-कर्नाटक में 2 दिन में आंधी-बारिश से 32 मौतें

Weather Update : नई दिल्ली। देश के बड़े हिस्से में पिछले 15 दिनों से चल रही भीषण गर्मी में गुरुवार को कुछ राहत मिली। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरे। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। दो दिनों में अब ट्रक 17 मौतें यूपी में पिछले दो दिनों में आंधी-बारिश से 17 लोगों की मौत हो गई। बिहार में भी 5 लोगों की जान गई। कर्नाटक के बेंगलुरु में बुधवार रात तेज बारिश और आंधी से 10 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पहाड़ से ग्लेशियर टूटकर सड़क पर गिर गया। वहां सड़क साफ करने वाले मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। Jabalpur Cruise Tragedy : हादसा बहुत पीड़ादायक… PM मोदी ने जताया दुःख, मृतकों को 2 लाख रुपए का मुआवजा कुछ राज्यों में गर्मी बरकरार राजस्थान और महाराष्ट्र में अभी भी गर्मी से राहत नहीं मिली। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में गुरुवार को देश का सबसे ज्यादा तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान 44 डिग्री के आसपास रहा। अगले दो दिनों का मौसम मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। 2 मई को राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड, बंगाल और दक्षिण कर्नाटक में आंधी-बारिश हो सकती है। सिक्किम, असम, मेघालय और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। 3 मई को जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार और ओडिशा में बारिश होने की संभावना है। बंगाल, असम और सिक्किम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का खतरा है। Jabalpur Cruise Tragedy : जबलपुर क्रूज हादसे की सबसे दर्दनाक तस्वीर! आखिरी सांस तक माँ ने लड़ी बच्चे को बचाने की लड़ाई हीटवेव से निपटने की तैयारी महाराष्ट्र में मुंबई में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से प्रभावित 97 पक्षियों और जानवरों को रेस्क्यू किया गया। राजस्थान के जयपुर में सवाई मानसिंह अस्पताल में लू के मरीजों के लिए अलग ICU बनाई गई है। दिल्ली में रिकॉर्ड बारिश दिल्ली में गुरुवार को कई इलाकों में बारिश, तेज हवा और ओले गिरे। इससे तापमान में 8 से 15 डिग्री तक की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार इस साल अप्रैल में दिल्ली में 18 सालों में सबसे ज्यादा 27.9 मिमी बारिश हुई। Bengal Strongroom Controversy : बंगाल में EVM को लेकर हंगामा! ममता बनर्जी ने स्ट्रॉन्गरूम किया दौरा, लगाए धांधली के आरोप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी आंधी-बारिश और ओले गिरे। भोपाल, ग्वालियर, उमरिया और मुरैना समेत कई जिलों में तेज हवा चली। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ओले गिरने से इलाका बर्फ की चादर से ढक गया।
Pawan Khera Bail : पवन खेड़ा को SC से मिली अग्रिम जमानत, बुलावे पर थाने में देनी होगी हाजिरी!

Pawan Khera Bail : नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त अग्रिम जमानत मिल गई है। जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस ए.एस. चंदुरकर की पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने यह स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत स्वतंत्रता, जो संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत संरक्षित है, उसे आसानी से खतरे में नहीं डाला जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन केस नंबर 04/2026 में गिरफ्तारी की स्थिति में पवन खेड़ा (Pawan Khera ) को अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) पर रिहा किया जाए। Riniki Bhuyan Passport Row : सुप्रीम कोर्ट में पवन खेड़ा को राहत नहीं, गलत दस्तावेज पर फटकारा क्या है पूरा मामला? पवन खेड़ा पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइंया से जुड़े बयान को लेकर केस दर्ज किया गया था। कांग्रेस नेता खेड़ा ने रिंकी भुइंया पर आरोप लगाया था कि उनके पास एक से ज्यादा पासपोर्ट हैं और विदेशों में संपत्तियां हैं। जमानत की शर्तें सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा को जमानत देते हुए कुछ सख्त शर्तें लगाई हैं: पवन खेड़ा को जांच में पूरा सहयोग करना होगा। पुलिस जब भी बुलाए, उन्हें उपस्थित होना पड़ेगा। वे किसी भी तरह से सबूतों से छेड़छाड़ नहीं कर सकेंगे। बिना अदालत की अनुमति के देश से बाहर नहीं जा सकेंगे। ट्रायल कोर्ट जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त शर्तें भी लगा सकता है। कोर्ट ने साफ कहा कि दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप हैं, लेकिन किसी की आजादी से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। Jabalpur Cruise Tragedy : जबलपुर क्रूज हादसे की सबसे दर्दनाक तस्वीर! आखिरी सांस तक माँ ने लड़ी बच्चे को बचाने की लड़ाई निचली अदालत से नहीं मिली राहत पवन खेड़ा ने पहले असम की निचली अदालत और गुवाहाटी हाईकोर्ट में भी अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। दोनों जगह राहत नहीं मिलने के बाद वे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।
Jabalpur Cruise Tragedy : हादसा बहुत पीड़ादायक… PM मोदी ने जताया दुःख, मृतकों को 2 लाख रुपए का मुआवजा

Jabalpur Cruise Tragedy : नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुए क्रूज हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया हैं। उन्होंने कहा कि नाव पलटने की घटना बहुत पीड़ादायक है। अपनों को खोने वाले सभी लोगों के लिए मेरी गहरी संवेदना है। वहीं पीएम ने मृतकों के परिजनों को PMNRF (प्रधानमंत्री राहत कोष) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये मुआजवा देने का ऐलान किया है। Jabalpur Cruise Tragedy : जबलपुर क्रूज हादसे की सबसे दर्दनाक तस्वीर! आखिरी सांस तक माँ ने लड़ी बच्चे को बचाने की लड़ाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- मध्य प्रदेश के जबलपुर में नाव पलटने से हुई जानमाल की हानि अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुखद दुर्घटना में अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी जताया दुख मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दिए गए हैं। उस शाम क्या हुआ? 30 अप्रैल की शाम बरगी डैम में एक डबल डेकर क्रूज खमरिया टापू के पास घूम रही थी। अचानक मौसम बदला। तेज आंधी आई और हवाएं 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लगीं। लहरें ऊंची उठीं। कुछ ही मिनटों में क्रूज का संतुलन बिगड़ा और वह डैम में पलट गई। क्रूज पर 30 से ज्यादा लोग सवार थे। चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग दौड़े और बचाने की कोशिश की। 9 शव बरामद…रेस्क्यू जारी घटना की सूचना मिलते ही NDRF, SDRF, सेना और गोताखोर दल मौके पर पहुंचा। अब तक 9 लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। इनमें 7 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं। 20 से अधिक लोगों को बचाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। 9 लोग अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश युद्धस्तर पर जारी है। Jabalpur Cruise Accident : जबलपुर क्रूज हादसे में 9 मौतें, पर्यटन मंत्री को नहीं पेट्रोल-डीजल बोट पर रोक की जानकारी दिल्ली से पिकनिक पर आया था परिवार मां और बेटे का यह परिवार दिल्ली से पिकनिक मनाने जबलपुर आया था। परिवार में पति, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी थी। हादसे में पिता और बेटी बच गए। लेकिन मां और चार साल का बेटा क्रूज के अंदर ही फंस गए। शुक्रवार सुबह दोनों के शव एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले।
Jabalpur Cruise Tragedy : जबलपुर क्रूज हादसे की सबसे दर्दनाक तस्वीर! आखिरी सांस तक माँ ने लड़ी बच्चे को बचाने की लड़ाई

Jabalpur Cruise Tragedy : जबलपुर। एक बच्चे के लिए मां की बांहें दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह होती हैं। चाहे तूफान आए, चाहे अंधेरा हो – की गोद में बच्चा हमेशा महफूज रहता है। लेकिन 30 अप्रैल 2026 की वह शाम बरगी डैम पर कुछ और ही लिखी थी। जबलपुर के बरगी डैम में जब पलटती क्रूज ने लोगों को मौत के मुंह में धकेला, तब एक मां ने अपने चार साल के बेटे को सीने से और कस लिया। पानी ऊपर आया, सांसें थमीं लेकिन मां की बांहें नहीं छूटीं। जब बचाव दल ने उन्हें पानी से निकाला, तो दोनों एक-दूसरे से लिपटे हुए थे। मां के हाथ अब भी बच्चे की पीठ पर थे। यह तस्वीर किसी को भी तोड़ देने के लिए काफी थी। मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं। यह सिर्फ एक हादसे की खबर नहीं, यह एक मां की आखिरी लड़ाई की कहानी है। अब तक इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 24 लोगों को बचा लिया गया है। लेकिन 9 लोग अभी भी लापता हैं। बेटे को बचाने मां आखिरी सांस तक लड़ी इस हादसे का सबसे मार्मिक दृश्य तब सामने आया जब बचाव दल ने पानी से दो शव निकाले। एक मां और उसका चार साल का बेटा। दोनों के शव एक-दूसरे से चिपके हुए थे। मां के हाथ बच्चे की पीठ पर थे। ऐसा लग रहा था जैसे वह अंतिम सांस तक उसे बचाने की कोशिश करती रही। दोनों के शरीर इस कदर जुड़े थे कि उन्हें अलग करना भी मुश्किल था। मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं। वहां पहुंचे मंत्री राकेश सिंह भी भावुक हो गए। “मां ने आखिरी पल तक हार नहीं मानी। वह अपने बच्चे को बचाने के लिए लड़ती रही। लेकिन दोनों को नहीं बचाया जा सका।” Jabalpur Cruise Accident : जबलपुर क्रूज हादसे में 9 मौतें, पर्यटन मंत्री को नहीं पेट्रोल-डीजल बोट पर रोक की जानकारी दिल्ली से पिकनिक पर आया था परिवार यह परिवार दिल्ली से जबलपुर पिकनिक मनाने आया था। परिवार में पति, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी थी। हादसे में पिता और बेटी किसी तरह बच गए। लेकिन मां और चार साल का बेटा क्रूज के अंदर ही फंस गए। शुक्रवार सुबह दोनों के शव बरामद हुए। एक अन्य बचाई गई लड़की ने बताया कि क्रूज अचानक पलट गया था। पानी तेजी से भर गया। उसने अपने पिता का हाथ पकड़ा और बच गई। लेकिन उसकी मां और भाई अब भी नहीं मिले हैं। उस शाम क्या हुआ? 30 अप्रैल की शाम क्रूज बोट खमरिया टापू के पास घूम रही थी। अचानक मौसम बदला। तेज आंधी आई। हवाएं 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लगीं। लहरें ऊंची उठीं। कुछ ही मिनटों में क्रूज का संतुलन बिगड़ा और वह डैम में पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि क्रूज में क्षमता से ज्यादा यात्री थे। जब क्रूज डगमगाने लगा तब लाइफ जैकेट दी गईं। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लोगों का कहना है कि अगर क्रूज को पहले ही किनारे की तरफ मोड़ा जाता तो हादसा टाला जा सकता था। LPG Price Hike : 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, 993 रुपए बढ़े दाम; जानिए आपके शहर के रेट सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने हर मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। राज्य सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है जहां परिजनों को जानकारी दी जा रही है। SDRF, NDRF और स्थानीय बचाव दल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। लापता लोगों की खोज अभी भी जारी है। रेस्क्यू करने वालो का होगा 15 अगस्त को सम्मान बरगी डैम हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि, क्रूज में लाइव जैकेट सबको पहनना ही चाहिए कुछ लोगों ने आधा अधूरा बांधा था। टूरिज्म विभाग इस मामले में जांच करेगा ताकि भविष्य में ऐसी घटना ना हो। हम परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हैं। जिस तेजी से बचाव कार्य में लगे हैं. उन बहादुर लोगों को बधाई देता हूं। Dhar Accident Update : एक और गंभीर घायल की मौत, धार हादसे में अब तक 16 मौतें, आज होगा अंतिम संस्कार सीएम ने आगे कहा कि, क्रूज को काटकरर 5 घंटे में कई लोगों को बाहर निकाला है। जिन्होंने जोखिम उठाकर लोगों को बचाने का काम किया है, उन्हें 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाएगा। हमने एक दल बिठाया है जो पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहा है।
Bengal Strongroom Controversy : बंगाल में EVM को लेकर हंगामा! ममता बनर्जी ने स्ट्रॉन्गरूम किया दौरा, लगाए धांधली के आरोप

Bengal Strongroom Controversy : कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद स्ट्रॉन्गरूम को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पोस्टल बैलट में छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद स्ट्रॉन्गरूम पहुंच गईं और धरना शुरू कर दिया। शाम को आया ई-मेल फिर शुरू हुआ विवाद दोपहर तीन बजे तक सब कुछ सामान्य था। शाम को एक ई-मेल आया। उसमें लिखा था कि शाम चार बजे स्ट्रॉन्गरूम खोला जाएगा। टीएमसी नेता कुणाल घोष और शशि पांजा मौके पर पहुंचे। लेकिन उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। इस पर टीएमसी ने आपत्ति जताई। पार्टी ने कहा कि बिना पार्टी प्रतिनिधियों के पोस्टल बैलट और पिंक पेपर संभालना लोकतंत्र के खिलाफ है। टीएमसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया। कुणाल घोष और शशि पांजा स्ट्रॉन्गरूम के बाहर धरने पर बैठ गए। LPG Price Hike : 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, 993 रुपए बढ़े दाम; जानिए आपके शहर के रेट ममता बनर्जी खुद मैदान में उतरीं मुख्यमंतंत्री ममता बनर्जी सखावत मेमोरियल स्कूल में बने स्ट्रॉन्गरूम पहुंचीं। इस स्कूल में भवानीपुर विधानसभा की ईवीएम रखी हुई हैं। भवानीपुर से ममता खुद चुनाव मैदान में हैं। वे करीब तीन घंटे तक वहां रहीं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे अंदर जाने का अधिकार है, क्योंकि पहले वे किसी को अंदर जाने की इजाज़त नहीं देते थे। लेकिन हमारे चुनाव नियमों के अनुसार, किसी भी पार्टी के उम्मीदवार और चुनाव एजेंट को सीलबंद कमरे तक जाने की इजाज़त है। सीलबंद कमरे के अंदर नहीं, बल्कि सीलबंद कमरे के दरवाज़े के बाहर। पहले, उन्होंने मुझे अंदर नहीं जाने दिया…लेकिन उन्होंने किसी और से इजाज़त ली और मुझे अंदर जाने दिया…” Kolkata, West Bengal: Chief Minister Mamata Banerjee says, “I have the right to go inside, because earlier they didn’t allow anyone to go inside. But as per our election rules, the candidate and election agent of any party is allowed up to the sealed room. Not inside the sealed… pic.twitter.com/ixSBQX1nNB — IANS (@ians_india) April 30, 2026 बाहर निकलने के बाद ममता ने कहा कि शुरू में सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका। जब उन्होंने चुनाव नियमों का हवाला दिया तो अंदर जाने दिया गया। उन्होंने कई जगह गड़बड़ी मिलने का दावा किया और कहा कि अगर ईवीएम से छेड़छाड़ की कोशिश हुई तो वे जिंदगी-मौत एक कर देंगी। सीएम की अपील पर टीएमसी समर्थकों ने स्ट्रॉन्गरूम के बाहर 24 घंटे निगरानी शुरू कर दी। Jabalpur Cruise Accident : जबलपुर क्रूज हादसे में 9 मौतें, पर्यटन मंत्री को नहीं पेट्रोल-डीजल बोट पर रोक की जानकारी बीजेपी ने बताया राजनीतिक ड्रामा विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इसे राजनीतिक नाटक करार दिया। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने कहा कि ममता का यह रवैया पश्चिम बंगाल के लिए सबसे साफ एग्जिट पोल है। टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। चुनाव आयोग ने रात को की प्रेस कॉन्फ्रेंस विवाद बढ़ने पर चुनाव आयोग ने रात में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आयोग ने टीएमसी के सभी आरोप खारिज कर दिए। आयोग ने कहा कि स्ट्रॉन्गरूम में पोस्टल बैलट की छंटनी हो रही थी। यह एक सामान्य और तय प्रक्रिया है। सभी पार्टियों को पहले ही इसकी जानकारी दे दी गई थी। आयोग ने यह भी कहा कि खुदीराम अनुशीलन केंद्र के सभी सात स्ट्रॉन्गरूम पूरी तरह सुरक्षित हैं। बैलट बॉक्स के साथ किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं हुई। Rape Victim Abortion Time Limit : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! रेप विक्टिम के अबॉर्शन पर टाइम लिमिट हटाओ, केंद्र से कहा- कानून में करें बदलाव सुबह फिर पहुंचे कुणाल घोष शुक्रवार की सुबह कुणाल घोष नेताजी इंडोर स्टेडियम के स्ट्रॉन्गरूम पर पहुंचे। उन्होंने बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की निगरानी भी की। TMC ने इस CCTV फ़ुटेज के साथ लगाया बड़ा आरोप, बैलेट बॉक्स खोलने का आरोप
LPG Price Hike : 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, 993 रुपए बढ़े दाम; जानिए आपके शहर के रेट

LPG Price Hike : नई दिल्ली। कमर्शियल गैस सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों में आज 1 मई से बड़ा उछाल आया है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 993 रुपए तक की भारी बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा। हालांकि आम घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है, क्योंकि घरेलू LPG सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक झटके में हुआ 993 रुपए महंगा मई महीने की शुरुआत के साथ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को बड़ा झटका लगा है। इंडियन ऑयल समेत सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी नई दरों के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2,078.50 से बढ़कर 3,071.50 रुपए हो गया है। यह अब तक की सबसे बड़ी एकमुश्त बढ़ोतरी मानी जा रही है। बड़े शहरों में नए रेट क्या हैं? देश के प्रमुख शहरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमतें इस प्रकार हैं: दिल्ली – 3,071.50 रुपए कोलकाता – 3,202 रुपए मुंबई – 3,024 रुपए चेन्नई –3,237 रुपए सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कोलकाता में 994 रुपए की दर्ज की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर जहां कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है, वहीं घरेलू गैस उपभोक्ताओं को राहत मिली है। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर अभी भी 913 रुपए में मिल रहा है। इससे मिडिल क्लास परिवारों के किचन बजट पर फिलहाल कोई अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ा है। लगातार तीसरे महीने बढ़े दाम पिछले तीन महीनों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है: 1 मार्च: 114.50 रुपए बढ़े 1 अप्रैल: 195.50 रुपए बढ़े 1 मई: 993 रुपए बढ़े यानि कुल मिलाकर तीन महीनों में 1,303 रुपए तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। दाम क्यों बढ़े? विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में तेजी का असर भारत पर भी पड़ा है। ग्लोबल सप्लाई चेन प्रभावित होने से कच्चे तेल और गैस की कीमतें बढ़ी हैं, जिसके चलते कमर्शियल LPG के दामों में तेज उछाल आया है। होटल-रेस्टोरेंट सेक्टर पर असर इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर होटल, रेस्टोरेंट, मिठाई दुकान, केटरिंग बिजनेस और छोटे फूड कारोबारियों पर पड़ेगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है।
Jabalpur Cruise Accident : जबलपुर क्रूज हादसे में 9 मौतें, पर्यटन मंत्री को नहीं पेट्रोल-डीजल बोट पर रोक की जानकारी

Jabalpur Cruise Accident : जबलपुर। बरगी डैम में गुरुवार शाम हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा हुआ। तेज आंधी और खराब मौसम के बीच पर्यटन विभाग का क्रूज अचानक पलटकर डूब गया। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। प्रशासन के मुताबिक अब भी कई लोग लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस हादसे में मृतकों के परिजनों को सीएम मोहन यादव ने आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। वहीं पर्यटन मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि, नर्मदा में पेट्रोल-डीजल बोट पर रोक है। CM ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है और सरकार हर संभव मदद करेगी। प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी जबलपुर पहुंचे हैं, लेकिन उनका हैरान करने वाला बयान सामने आया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- नर्मदा में पेट्रोल-डीजल बोट पर रोक है। उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। Dhar Accident Update : एक और गंभीर घायल की मौत, धार हादसे में अब तक 16 मौतें, आज होगा अंतिम संस्कार 300 मीटर दूर हुआ हादसा बताया जा रहा है कि यह हादसा किनारे से करीब 300 मीटर दूर हुआ। बरगी सिटी के सीएसपी अंजुल मिश्रा के अनुसार शुरुआती रेस्क्यू में SDRF टीम ने कई लोगों की जान बचाई, लेकिन अंधेरा और खराब मौसम राहत कार्य में बड़ी बाधा बन गया। शुक्रवार सुबह होते ही फिर से बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। तेज तूफान बना हादसे की बड़ी वजह हादसे के समय करीब 40 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही थीं, जिससे पानी में ऊंची लहरें उठने लगीं। क्रूज के पायलट महेश ने बताया कि सब कुछ अचानक हुआ और संभलने का मौका तक नहीं मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक क्रूज पहले से ही अस्थिर हो गया था, लेकिन उसे समय रहते किनारे नहीं लाया गया। MP Tiger Deaths : कान्हा रिजर्व में 4 शावक- बाघिन की मौत, प्रबंधन बोला- फेफड़ों में संक्रमण सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल इस हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें समय पर लाइफ जैकेट तक नहीं दी गई। कुछ लोगों ने तो एक-दूसरे की मदद से खुद ही जैकेट पहनकर जान बचाई। शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया है कि क्रूज काफी पुराना था और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई। परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ इस हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। खमरिया के एक परिवार के 15 लोग इस क्रूज में सवार थे, जिनमें से कई अब भी लापता हैं। दिल्ली के एक यात्री प्रदीप कुमार किसी तरह बच गए, लेकिन उनकी पत्नी और 4 साल का बेटा अब भी लापता हैं। जैसे-जैसे शव मिल रहे हैं, परिजनों की उम्मीदें टूटती जा रही हैं। Yamuna Steamer Accident : यमुना नाव हादसे में अब तक 11 की मौत, 4 अब भी लापता, रेस्क्यू में जुटे 250 गोताखोर सेना और NDRF ने संभाला मोर्चा हादसे की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के साथ सेना, SDRF और NDRF की टीमें मौके पर तैनात कर दी गई हैं। हैदराबाद और कोलकाता से स्पेशल टीमें बुलाई गई हैं। गोताखोर क्रूज के अंदर फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। हाइड्रॉलिक मशीनों और गैस कटर की मदद से डूबे क्रूज को निकालने की कोशिश की जा रही है। जांच के आदेश प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या क्रूज में यात्रियों की संख्या तय सीमा से ज्यादा थी, क्या मौसम की चेतावनी के बावजूद इसे रवाना किया गया, और क्या सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था। यह हादसा न सिर्फ एक दुर्घटना है, बल्कि सुरक्षा लापरवाही की गंभीर चेतावनी भी बनकर सामने आया है।