Aayudh

Categories

Bihar CM Samrat Choudhary : बिहार के मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टी CM

Bihar CM Samrat Choudhary

Bihar CM Samrat Choudhary : पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उन्होंने ईश्वर के नाम पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में सुबह 11 बजे आयोजित समारोह में उन्हें शपथ दिलाई।

दो डिप्टी CM के साथ बनी नई सरकार

नई सरकार में जदयू के दो वरिष्ठ नेताओं विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी डिप्टी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। फिलहाल मंत्रिमंडल का पूरा विस्तार नहीं हुआ है और विभागों का बंटवारा जल्द किया जा सकता है।

Samrat Chaudhary Oath : सम्राट चौधरी आज लेंगे CM की शपथ, बिहार को मिलेगा BJP का पहला मुख्यमंत्री

शपथ से पहले मंदिर में पूजा और बढ़ी सुरक्षा

शपथ से पहले सम्राट चौधरी पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम से पहले उनकी सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई थी। बिहार में यह राजनीतिक बदलाव नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद हुआ, जो अब राज्यसभा सदस्य बन चुके हैं। वे करीब 20 वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे।

विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव का राजनीतिक सफर

डिप्टी मुख्यमंत्री बने विजय चौधरी का राजनीतिक अनुभव काफी लंबा रहा है। वे 1982 में राजनीति में आए और कांग्रेस से अपने करियर की शुरुआत की। बाद में वे जदयू में शामिल हुए और 2015 से 2020 तक बिहार विधानसभा अध्यक्ष रहे।

वहीं बिजेंद्र प्रसाद यादव भी प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। वे जेपी आंदोलन से राजनीति में आए और सुपौल से 9 बार विधायक रह चुके हैं। वे बिहार सरकार में अब तक 10 बार मंत्री रह चुके हैं और वित्त, ऊर्जा सहित कई अहम विभाग संभाल चुके हैं।

Ashok Mittal ED Raids : AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED का छापा, राघव चड्ढा की जगह बनें थे डिप्टी लीडर

राजनीतिक बयानबाजी भी हुई तेज

इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस बदलाव पर तंज कसा और इसे राजनीतिक अपमान बताया।

कैबिनेट बैठक और विभागों के बंटवारे की तैयारी

शपथ के बाद सम्राट चौधरी भाजपा कार्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे और उसके बाद कैबिनेट बैठक कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि 12 घंटे के भीतर मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी किया जा सकता है। वहीं नीतीश कुमार आज ही मुख्यमंत्री आवास छोड़कर 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हो सकते हैं।

नीतीश मॉडल पर आगे बढ़ने का भरोसा

डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने शपथ के बाद कहा कि वे नीतीश कुमार के विकास मॉडल और उनकी नीतियों पर ही आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार की कार्यशैली से बहुत कुछ सीखा है और उसी आधार पर आगे काम किया जाएगा। वहीं डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी कहा कि वे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ मिलकर बिहार के विकास के लिए काम करेंगे।

Jagannath Temple Ratna Bhandar : सोने-चांदी का जखीरा! 48 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का भीतरी रत्न भंडार

नए राजनीतिक दौर की शुरुआत

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही बिहार में एक नए राजनीतिक दौर की शुरुआत हो गई है। इस बदलाव पर पूरे देश की नजर बनी हुई है और आने वाले समय में सरकार के फैसलों पर सभी की निगाहें रहेंगी।

डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव

डिप्टी सीएम विजय चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *