Aayudh

Categories

Ashok Mittal ED Raids : AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED का छापा, राघव चड्ढा की जगह बनें थे डिप्टी लीडर

Ashok Mittal ED Raids

Ashok Mittal ED Raids : नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने गुरुग्राम, जालंधर और पंजाब के अन्य स्थानों सहित कुल 8 से 9 जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University) से जुड़े फंड में कथित वित्तीय गड़बड़ियों (Financial irregularities) और मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) की जांच के तहत की जा रही है।

सांसद के बेटे से जुड़े कई ठिकानों पर भी छापा

जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने सांसद के बेटे से जुड़े कई ठिकानों पर भी छापा मारा है, क्योंकि वे भी विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों में शामिल हैं। छापेमारी के दौरान एजेंसी महत्वपूर्ण दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है।

सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय के वित्तीय लेन-देन और फंड के संभावित दुरुपयोग को लेकर शिकायतें मिली थीं, जिनके आधार पर यह जांच शुरू की गई है। ईडी यह भी जांच कर रही है कि कहीं विदेशी मुद्रा कानूनों का उल्लंघन तो नहीं हुआ है।

Samrat Chaudhary Oath : सम्राट चौधरी आज लेंगे CM की शपथ, बिहार को मिलेगा BJP का पहला मुख्यमंत्री

अरविंद केजरीवाल ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध

इस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए कहा कि यह पंजाब में आगामी चुनावों की तैयारी का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को निशाना बना रही है।

Raghav vs Saurabh : AAP में दो फाड़! राघव चड्ढा के खिलाफ सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान

क्या बोले AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह

वहीं, AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जहां-जहां चुनाव होते हैं, वहां बीजेपी पहले अपनी जांच एजेंसियों को भेजती है। उन्होंने दावा किया कि इस तरह की कार्रवाई से कोई फायदा नहीं होगा और पंजाब में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ेगा।

Raghav Chadha : राघव चड्ढा का AAP के आरोपों पर बड़ा खुलासा! बोले- हर झूठ होगा बेनकाब

बता दें कि, AAP ने यह भी कहा कि अशोक मित्तल को हाल ही में राज्यसभा में पार्टी का डिप्टी लीडर बनाया गया था, जहां उन्होंने राघव चड्ढा की जगह ली थी। पार्टी का आरोप है कि इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

हालांकि, ईडी सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई पुख्ता सबूतों और इनपुट के आधार पर की गई है और जांच पूरी तरह से नियमों के तहत की जा रही है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और आने वाले समय में और खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *