Sanjeevani Clinic Scam : जबलपुर में संजीवनी क्लीनिक घोटाला उजागर! बिना सामान खरीदे 1.75 करोड़ का भुगतान

Sanjeevani Clinic Scam : जबलपुर। मध्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक’ (CM Sanjeevani Clinic) में जबलपुर से बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस योजना का उद्देश्य गरीबों को घर के पास मुफ्त इलाज और दवाएं उपलब्ध कराना था, लेकिन जांच में खुलासा हुआ है कि इसे भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया। कई क्लीनिकों में न तो कंप्यूटर हैं, न बीपी मशीन, और न ही पिछले दो साल से पुताई हुई है, जबकि रिकॉर्ड में करोड़ों रुपये खर्च दिखाए गए हैं। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की टीम और डिप्टी कलेक्टर आरएस मरावी की जांच में सामने आया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बिना सामान खरीदे ही करीब पौने दो करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। जांच शुरू होने से तीन दिन पहले कुछ सेंटरों पर जल्दबाजी में प्रिंटर भेजे गए, जबकि वहां कंप्यूटर तक मौजूद नहीं हैं। BJP Foundation Day : ये धुरंधर-2 का जमाना! CM मोहन यादव बोले- पाकिस्तान को भी लगाया ठिकाने जांच में सामने आई बड़ी गड़बड़ियां डिप्टी कलेक्टर की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार करीब 93 लाख रुपये का सामान न तो स्टोर में मिला और न ही किसी क्लीनिक में। भंडार शाखा के रजिस्टर में फर्जी एंट्रियां पाई गईं। कई जगहों पर अलमारियां तक नहीं हैं, जबकि उनके नाम पर भुगतान हो चुका है। भोपाल तक के अधिकारी शामिल होने की आशंका क्लीनिकों की मरम्मत और पुताई के नाम पर भी लाखों रुपये निकाल लिए गए, लेकिन हकीकत में दो साल से किसी भी केंद्र में रंग-रोगन नहीं हुआ। जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी गई है और इसमें भोपाल तक के कुछ बड़े अधिकारियों की संलिप्तता की आशंका जताई गई है। Sarang Bungalow Theft : मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, मेडल और प्रशस्ति पत्र ले उड़े चोर कैसे हुआ घोटाला जांच में सामने आया कि 13 फर्जी बिलों के जरिए ऐसी सामग्री का भुगतान किया गया जो कभी खरीदी ही नहीं गई। इन बिलों के माध्यम से करीब 1.75 करोड़ रुपये का भुगतान विभिन्न फर्मों को किया गया। कागजों पर क्लीनिकों की मरम्मत और पुताई दिखाकर लाखों रुपये निकाल लिए गए। वहीं बीपी मशीन, ग्लूकोज मशीन, हीमोग्लोबिनोमीटर और वजन मापने वाली मशीन जैसी जरूरी चीजें सिर्फ रिकॉर्ड में खरीदी गईं, लेकिन क्लीनिकों तक नहीं पहुंचीं। जांच का दबाव बढ़ने पर अधिकारियों ने आनन-फानन में कुछ सेंटरों पर प्रिंटर भिजवा दिए। डॉक्टरों ने सवाल उठाया कि जब कंप्यूटर ही नहीं है, तो प्रिंटर का क्या उपयोग होगा। Weather Alert Today : सिक्किम में बर्फबारी- भूस्खलन, 1500 टूरिस्ट फंसे, UP में 15 की मौत डॉक्टरों की मजबूरी गोरैया घाट क्लीनिक में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ. सौम्या अग्रवाल ने बताया कि वे पिछले दो साल से अपने निजी टैबलेट से मरीजों की एंट्री कर रही हैं। जरूरी उपकरणों की मांग लंबे समय से की जा रही थी, लेकिन अब जांच शुरू होने के बाद ही कुछ सामान भेजा जा रहा है। 50 क्लीनिक लेकिन बुनियादी सुविधाओं का अभाव जबलपुर में करीब 50 संजीवनी क्लीनिक संचालित हैं, लेकिन अधिकांश केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं। जिन उपकरणों के नाम पर भुगतान हुआ, वे कहीं भी उपलब्ध नहीं हैं। घोटाला 10 करोड़ तक पहुंचने की आशंका अब तक 93 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आ चुकी है, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर यह आंकड़ा 10 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच सकता है। बताया जा रहा है कि डॉ. संजय मिश्रा पिछले 10 साल से जबलपुर में विभिन्न पदों पर पदस्थ थे और अब उनकी भूमिका की भी जांच हो रही है। Crop Damage Compensation : ओलावृष्टि के बाद एक्शन में CM, बोले- कलेक्टर खुद करें फसल नुकसान का सुपर विजन बड़ी कार्रवाई, अधिकारी निलंबित इस मामले में ज्वाइंट डायरेक्टर (हेल्थ) और सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा को मुख्य आरोपी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (DPMU) के अधिकारियों को हटाया गया है, एक फार्मासिस्ट को निलंबित किया गया है और संविदा फार्मासिस्ट के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पूरे मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे तथा कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।
Delhi Assembly Security Breach : दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात कार

Delhi Assembly Security Breach : दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है। सोमवार दोपहर एक अज्ञात कार दिल्ली विधानसभा के गेट को तोड़कर अंदर घुस गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर यूपी नंबर की सफेद टाटा सिएरा कार मॉल रोड स्थित बंद गेट को तोड़ते हुए VIP एंट्री से अंदर दाखिल हुई। कार सवार व्यक्ति स्पीकर रूम के बाहर गुलदस्ता रखकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद तुरंत दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। Sarang Bungalow Theft : मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, मेडल और प्रशस्ति पत्र ले उड़े चोर चश्मदीदों ने बताया पूरा घटनाक्रम मौके पर मौजूद दो चश्मदीदों ने बताया कि वे गेट नंबर 2 के पास खड़े थे, तभी अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। पहले उन्हें लगा कि कोई सामान्य हलचल है, लेकिन जब उन्होंने ध्यान से देखा तो एक सफेद टाटा सिएरा कार गेट तोड़कर अंदर घुस चुकी थी। चश्मदीदों के मुताबिक, कार तेज रफ्तार से परिसर में घुसी और कुछ देर तक अंदर घूमती रही। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ देर बाद कार उसी दिशा में लौटी, दोबारा गेट को टक्कर मारी और तेजी से बाहर निकल गई। पूरे घटनाक्रम के दौरान तेज आवाजें सुनाई दीं, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। Passport Controversy : असम की जेल में कटेगा पवन खेड़ा का अंतिम समय- पासपोर्ट विवाद पर CM सरमा का जवाब फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कार इतनी आसानी से सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर कैसे पहुंची। आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे पकड़ने का दावा किया जा रहा है।
BJP Foundation Day : ये धुरंधर-2 का जमाना! CM मोहन यादव बोले- पाकिस्तान को भी लगाया ठिकाने

BJP Foundation Day : भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 17 जिलों में पार्टी कार्यालयों का भूमिपूजन किया गया। राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल वर्चुअली शामिल हुए। हमें धुरंधर 1 का समय भी याद इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भारत अब उन देशों में शामिल हो गया है, जो अपने दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देते हैं। मोदी जी के माध्यम से धुरंधर 2 का समय चल रहा है, लेकिन हमें धुरंधर 1 का समय भी याद आता है। हमें मालूम है कि नकली नोट छाप-छापकर पाकिस्तान परेशान करता था। उस पाकिस्तान को भी क्या ठिकाने लगाया। यह असली धुरंधर का जमाना है। Sarang Bungalow Theft : मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, मेडल और प्रशस्ति पत्र ले उड़े चोर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा उन्होंने कहा कि मजबूत नेतृत्व के कारण देश और प्रदेश दोनों तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। सीएम ने भाजपा की विचारधारा को अटल और अमर बताते हुए कहा कि यह पार्टी लगातार मजबूत होती जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व को याद करते हुए सीएम ने कहा कि गठबंधन की सरकार होने के बावजूद उन्होंने अपने वादों को सफलतापूर्वक पूरा किया। प्रदेश के सभी जिलों में कार्यालय बनाने का लक्ष्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी 17 जिलों में कार्यालय निर्माण की शुरुआत कर रही है और लक्ष्य है कि अगले स्थापना दिवस से पहले प्रदेश के सभी 52 जिलों में भाजपा के अपने कार्यालय हों। उन्होंने बताया कि हर कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा और पुस्तकालय भी बनाया जाएगा, जहां संगठन और विचारधारा से जुड़ी किताबें उपलब्ध होंगी। इन 17 जिलों में कार्यालयों का हुआ भूमिपूजन बुरहानपुर आगर सीहोर मऊगंज अशोकनगर अनूपपुर ग्वालियर निवाड़ी छिंदवाड़ा रतलाम नीमच मंदसौर पांढुर्ना सीधी भिंड मैहर धार ग्रामीण Weather Alert Today : सिक्किम में बर्फबारी- भूस्खलन, 1500 टूरिस्ट फंसे, UP में 15 की मौत दिवंगत नेताओं के परिजनों का सम्मान भोपाल में आयोजित सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने दिवंगत नेताओं और कार्यकर्ताओं के परिजनों का सम्मान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री स्वयं मंच से उतरकर पूर्व विधायक स्वर्गीय रमेश शर्मा के परिजनों से मिले और उनका सम्मान किया। 7 अप्रैल से शुरू होगा ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ भाजपा 7 से 12 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में ‘गांव-बस्ती चलो अभियान’ चलाएगी। इस अभियान के तहत सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि गांवों में जाकर जनसंपर्क करेंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में 50 गांवों का चयन किया गया है, जहां नेता पुराने कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और उनका सम्मान करेंगे। अभियान के दौरान स्वच्छता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात कर उनके अनुभव साझा किए जाएंगे। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे केवल भाषण न दें, बल्कि जमीनी स्तर पर लोगों से संवाद करें। Passport Controversy : असम की जेल में कटेगा पवन खेड़ा का अंतिम समय- पासपोर्ट विवादपर CM सरमा का जवाब किसानों और विकास पर जोर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीदी की तैयारी तय समय से पहले पूरी कर ली गई है और इस बार 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जा रही है। छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाकर करीब 55 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाया गया है और बिजली आपूर्ति में भी सुधार हुआ है। सरकार का लक्ष्य अंत्योदय के सिद्धांत के तहत समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के मंत्र के साथ सरकार आगे बढ़ रही है और संगठन विस्तार का कार्य तेजी से जारी है।
Sarang Bungalow Theft : मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, मेडल और प्रशस्ति पत्र ले उड़े चोर

Sarang Bungalow Theft : मध्य प्रदेश। भोपाल में विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी की घटना सामने आई है। बंगले परिसर में बने स्टोर रूम से अज्ञात चोर ट्रॉफियां, मोमेंटो और शील्ड चोरी कर ले गए। यह वारदात 2 और 3 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है, जबकि इसका खुलासा 6 अप्रैल की सुबह हुआ। पुलिस के मुताबिक, 3 अप्रैल की सुबह स्टोर रूम का ताला टूटा हुआ मिला। सिक्योरिटी गार्ड ने जब अंदर जाकर देखा तो वहां रखा सामान गायब था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। BJP Foundation Day : ये धुरंधर-2 का जमाना! CM मोहन यादव बोले- पाकिस्तान को भी लगाया ठिकाने क्या बोले टीटी नगर थाना प्रभारी इस मामले की जांच टीटी नगर थाना पुलिस कर रही है। थाना प्रभारी गौरव दोहरे ने बताया कि चोरी गई ट्रॉफियां, मोमेंटो और शील्ड मंत्री सारंग को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मान के तौर पर मिली थीं। फिलहाल इनकी कीमत का आकलन किया जा रहा है। स्टोर रूम में सीसीटीवी कैमरे नहीं प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि जिस स्टोर रूम में चोरी हुई, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, जिससे आरोपियों की पहचान में परेशानी हो रही है। पुलिस अब आसपास की सड़कों और मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। Crop Damage Compensation : ओलावृष्टि के बाद एक्शन में CM, बोले- कलेक्टर खुद करें फसल नुकसान का सुपर विजन पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास के इलाकों में जांच कर रही है।
Weather Alert Today : सिक्किम में बर्फबारी- भूस्खलन, 1500 टूरिस्ट फंसे, UP में 15 की मौत

Weather Alert Today : नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। सिक्किम के मंगन जिले में रविवार को तेज बारिश और बर्फबारी के कारण हालात बिगड़ गए। लाचेन-चुंगथांग रोड पर लैंडस्लाइड हुआ, जिससे सड़क में बड़ी दरारें आ गईं और करीब 1500 पर्यटक फंस गए। राहत की बात यह है कि सोमवार सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और प्रशासन पर्यटकों को सुरक्षित निकालने में जुटा है। वहीं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम सहित तीन जिलों में बर्फबारी हुई, जबकि छह जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई। Crop Damage Compensation : ओलावृष्टि के बाद एक्शन में CM, बोले- कलेक्टर खुद करें फसल नुकसान का सुपर विजन शिमला, कुल्लू और मंडी में ओले हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में भी बर्फबारी हुई है। गोंदला में 28.5 सेंटीमीटर, केलांग में 20 सेंटीमीटर और हंसा में 5 सेंटीमीटर बर्फ गिरी। वहीं शिमला, कुल्लू और मंडी में ओले गिरने से सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है। UP में 15 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं ने जनहानि भी की है। पिछले 72 घंटों में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। काशी, गोंडा, सुल्तानपुर और कानपुर समेत 11 जिलों में रविवार को रुक-रुककर बारिश हुई, जबकि कानपुर, मथुरा और संभल में ओलावृष्टि दर्ज की गई। Passport Controversy : असम की जेल में कटेगा पवन खेड़ा का अंतिम समय- पासपोर्ट विवादपर CM सरमा का जवाब राजस्थान के 14 जिलों में आंधी- बारिश का अलर्ट राजस्थान में आज से नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो गया है। 14 जिलों में आंधी और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। राज्यों में मौसम का असर देश के कई राज्यों में अलग-अलग तरह के मौसम के हालात बने हुए हैं। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, ओडिशा और कर्नाटक में आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है। वहीं आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में तेज बारिश का अनुमान है। राजस्थान, बिहार और झारखंड में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। मध्य प्रदेश में 9 अप्रैल तक अलर्ट मध्य प्रदेश में 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ग्वालियर-चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 24 जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार 7 अप्रैल से एक नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिससे मौसम में बदलाव बना रहेगा। Iran US War Update : ईरान-अमेरिका में 45 दिन के सीजफायर पर बातचीत तेज, अगले 48 घंटे बहुत ख़ास बिहार और छत्तीसगढ़ में भी असर बिहार के छह जिलों में बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों में तेज हवा, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं अगले तीन दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ में पश्चिम बंगाल में बने सिस्टम का असर देखने को मिल रहा है। ट्रफ लाइन गुजरने के कारण राज्य में बादल और बारिश की स्थिति बनी हुई है। यहां तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। अगले दो दिन का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 अप्रैल को देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना बनी रहेगी। कुछ क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, आंध्र प्रदेश, केरल और पुडुचेरी में ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Passport Controversy : असम की जेल में कटेगा पवन खेड़ा का अंतिम समय- पासपोर्ट विवाद पर CM सरमा का जवाब

Passport Controversy : गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार (6 अप्रैल) को कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पत्नी के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप से मिली गलत जानकारी के आधार पर यह आरोप गढ़े हैं और इसका मकसद चुनाव परिणामों को प्रभावित करना है। मेरी पत्नी पर दुबई में संपत्ति होने का आरोप सीएम सरमा ने कहा कि उनकी पत्नी के कई पासपोर्ट होने और दुबई में संपत्ति होने जैसे आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान असम चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। उनके मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर असम चुनाव को लेकर कई टॉक शो हुए, जिनमें कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की बात कही गई। PM Modi Plucks Tea Leaves : चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं संग की बातचीत, सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल कैसे शुरू हुआ पासपोर्ट विवाद यह विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने सीएम की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा पर विदेशी संपत्तियों और कई पासपोर्ट होने के आरोप लगाए। इसके जवाब में सरमा ने कहा कि इन आरोपों के लिए इस्तेमाल किए गए दस्तावेज फर्जी हैं और इन्हें एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप ‘पाकिस्तानीज इन अजमान’ से लिया गया है। सीएम ने कहा कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करना गंभीर अपराध है और इसके तहत सख्त सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ धोखाधड़ी का मामला नहीं, बल्कि देश के खिलाफ साजिश जैसा है, जिसकी जांच जरूरी है। Crop Damage Compensation : ओलावृष्टि के बाद एक्शन में CM, बोले- कलेक्टर खुद करें फसल नुकसान का सुपर विजन पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत इस मामले में मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा ने पवन खेड़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपों को पूरी तरह झूठा बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फोटोशॉप के जरिए गलत जानकारी फैलाई गई है। उन्होंने कहा कि असम पुलिस इस मामले की जांच करेगी और सच्चाई सामने आएगी। रिनिकी भुइयां शर्मा ने यह भी कहा कि यदि उन्होंने विदेश में हजारों करोड़ रुपये का निवेश किया होता, तो उन्हें असम में रहने की जरूरत नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। Iran US War Update : ईरान-अमेरिका में 45 दिन के सीजफायर पर बातचीत तेज, अगले 48 घंटे बहुत ख़ास राजनीतिक बयानबाजी तेज सीएम सरमा ने कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस कमजोर हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि हालिया घटनाओं के बाद एनडीए की सीटों का अनुमान भी बढ़ गया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि उन्होंने इस मुद्दे में पाकिस्तानी स्रोतों का सहारा क्यों लिया। यह पूरा मामला अब असम की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। एक ओर कांग्रेस अपने आरोपों पर कायम है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कर रहे हैं।
CSK RCB Match : कोहली बने CSK के खिलाफ टॉप स्कोरर, भुवनेश्वर के 200 विकेट पूरे, यहां पढ़िए हाइलाइट्स

CSK RCB Match : स्पोर्ट्स डेस्क। रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टीम का आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टोटल है। इस मुकाबले में विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह IPL में CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 1174 रन हो गए हैं। इसके साथ ही वह किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने कोलकाता के खिलाफ 1161 रन बनाए हैं। Iran US War Update : ईरान-अमेरिका में 45 दिन के सीजफायर पर बातचीत तेज, अगले 48 घंटे बहुत ख़ास RCB के नाम कई रिकॉर्ड RCB ने इस मैच में 19 छक्के लगाए, जो CSK के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड 17 छक्कों का था। साथ ही, यह RCB की पारी में तीसरा सबसे ज्यादा सिक्स का आंकड़ा भी रहा। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने भी इतिहास रच दिया। वह IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम 192 मैचों में हासिल किया। ओवरऑल विकेट लेने वालों की सूची में वह युजवेंद्र चहल के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 224 विकेट हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 2013 में बनाया था। PKBS GT IPL Match 2026 : जडेजा का IPL रिकॉर्ड चहल ने तोड़ा ! अर्शदीप का 11 गेंदों का ओवर, PBKS vs GT मैच के हाइलाइट्स RCB के टॉप-5 सबसे बड़े स्कोर इस प्रकार हैं: 263/5 बनाम Pune Warriors India (PWI) — चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु (2013) 262/7 बनाम Sunrisers Hyderabad (SRH) — चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु (2024) 250/3 बनाम Chennai Super Kings (CSK) — चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु (2026) 248/3 बनाम Gujarat Lions (GL) — चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु (2016) 241/7 बनाम Punjab Kings (PBKS) — धर्मशाला (2024) इनमें से तीन सबसे बड़े स्कोर RCB ने अपने होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में बनाए हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का सबूत है। टिम डेविड की तूफानी पारी RCB की जीत में टिम डेविड का अहम योगदान रहा। उन्होंने डेथ ओवर्स में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 8 छक्के लगाए। उनका एक छक्का 106 मीटर लंबा रहा, जो स्टेडियम के बाहर क्यूब्बन पार्क तक जा पहुंचा। उनकी इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्सआईपीएल के इतिहास में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली का जलवा बरकरार है। Dhoni Ruled Out IPL 2026 : एमएस धोनी IPL 2026 से बाहर! चेन्नई सुपर किंग्स ने कर दिया कंफर्म यहाँ टॉप-10 बल्लेबाज इस प्रकार हैं: विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 1174 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1161 रन जड़े हैं। विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1159 रन बनाए। डेविड वॉर्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1134 रन बनाए। विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1130 रन बनाए हैं। डेविड वॉर्नर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1093 रन बनाए। रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1092 रन बनाए। शिखर धवन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1057 रन बनाए। विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1021 रन बनाए। इस लिस्ट में विराट कोहली का दबदबा साफ़ दिखाई देता है, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के खिलाफ 1000+ रन बनाने का कारनामा किया है। मैच के अहम पल मैच के दौरान कई दिलचस्प और रोमांचक पल देखने को मिले। राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टेडियम में स्टैंड बनाए गए, जो खास आकर्षण का केंद्र रहे। मैच में शिवम दुबे ने विराट कोहली का कैच छोड़ा, लेकिन बाद में उन्हीं ने उनका कैच पकड़ा। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ से देवदत्त पडीक्कल का कैच भी छूट गया। सरफराज खान ने 24 गेंदों में तेज फिफ्टी लगाई, हालांकि वह ज्यादा देर टिक नहीं सके और 50 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं विकेटकीपर जितेश शर्मा ने शानदार एक हाथ से कैच पकड़कर सभी को प्रभावित किया। अंत में रजत पाटीदार ने बेहतरीन डाइविंग कैच लेकर प्रशांत वीर को पवेलियन भेजा। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर RCB ने मैच अपने नाम कर लिया और दर्शकों को एक यादगार मुकाबला देखने को मिला।
Share Market Today : शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में खुले

Share Market Today : मुंबई। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex 241 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,078.49 पर खुला, जबकि Nifty 50 84.70 अंक या 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,628.40 पर कारोबार करता नजर आया। फार्मा सेक्टर सबसे ज्यादा कमजोर सुबह के सत्र में बाजार पर बिकवाली का दबाव साफ दिखा। खासतौर पर फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा कमजोरी रही। निफ्टी फार्मा करीब 1 प्रतिशत गिरकर टॉप लूजर बना। इसके अलावा निफ्टी ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, मीडिया, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, इंडिया डिफेंस और इंफ्रा सेक्टर भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर कुछ सेक्टरों में मजबूती देखने को मिली। आईटी, मेटल और पीएसयू बैंक सेक्टर हरे निशान में बने रहे, जिससे बाजार को कुछ सहारा मिला। Crop Damage Compensation : ओलावृष्टि के बाद एक्शन में CM, बोले- कलेक्टर खुद करें फसल नुकसान का सुपर विजन इन शेयरों में बढ़त सेंसेक्स के शेयरों में ट्रेंट, टाइटन, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टीसीएस, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, आईटीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़त में रहे। जबकि कोटक महिंद्रा बैंक, इंडिगो, सन फार्मा, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व और एमएंडएम में गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर कमजोर बाजार में सिर्फ लार्जकैप ही नहीं, बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 302.60 अंक या 0.59 प्रतिशत गिरकर 53,384 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 96.20 अंक या 0.64 प्रतिशत टूटकर 15,549 पर कारोबार करता दिखा। Iran US War Update : ईरान-अमेरिका में 45 दिन के सीजफायर पर बातचीत तेज, अगले 48 घंटे बहुत ख़ास विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में यह गिरावट वैश्विक कारणों से जुड़ी है। ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव का असर दुनियाभर के बाजारों पर पड़ रहा है, जिसका प्रभाव भारतीय बाजार में भी देखा जा रहा है। अमेरिकी बाजार भी लाल निशान पर एशियाई बाजारों की बात करें तो टोक्यो और सोल के बाजारों में बढ़त रही, जबकि जकार्ता के बाजार में गिरावट दर्ज की गई। वहीं अमेरिकी बाजार शुक्रवार को लाल निशान में बंद हुए थे, जिससे निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा है। कमोडिटी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की तेजी देखी गई। ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत बढ़कर 109.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही। सोना 0.25 प्रतिशत गिरकर 4,668 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.95 प्रतिशत टूटकर 72.23 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।
Iran US War Update : ईरान-अमेरिका में 45 दिन के सीजफायर पर बातचीत तेज, अगले 48 घंटे बहुत ख़ास

Iran US War Update : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के सीजफायर को लेकर बातचीत जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यदि यह समझौता नहीं हो पाता है तो ईरान पर बड़े हमले किए जा सकते हैं, जिसकी तैयारी अमेरिका और इजराइल पहले ही कर चुके हैं। 48 घंटे डील के लिए बेहद अहम एक्सिओस की रिपोर्ट के मुताबिक प्रस्तावित समझौते के पहले चरण में 45 दिन का सीजफायर लागू किया जाएगा। इस दौरान दोनों पक्ष स्थायी शांति समझौते पर चर्चा करेंगे। इस बातचीत में पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। मध्यस्थों का कहना है कि अगले 48 घंटे इस डील के लिए बेहद अहम हैं और यही अंतिम मौका हो सकता है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि अमेरिका और इजराइल ने ईरान के ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर ठिकानों पर हमले की योजना तैयार कर ली है। हालांकि, ईरान फिलहाल होर्मुज स्ट्रेट और अपने परमाणु कार्यक्रम जैसे अहम मुद्दों पर कोई बड़ी रियायत देने के मूड में नहीं दिख रहा है। Crop Damage Compensation : ओलावृष्टि के बाद एक्शन में CM, बोले- कलेक्टर खुद करें फसल नुकसान का सुपर विजन ग्लोबल सप्लाई पर असर की चेतावनी ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उस पर हमले बढ़े तो वह वैश्विक सप्लाई चेन को प्रभावित कर सकता है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने संकेत दिए हैं कि वह होर्मुज के साथ-साथ अन्य समुद्री रास्तों को भी निशाना बना सकता है। ईरानी सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली अकबर वेलायती ने कहा कि किसी भी बड़े हमले का जवाब केवल सैन्य स्तर पर नहीं होगा, बल्कि इसका असर वैश्विक ऊर्जा और व्यापार पर भी डाला जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के अलावा बाब-अल-मंदेब जैसे अहम समुद्री मार्ग भी खतरे में आ सकते हैं। ट्रम्प की कड़ी चेतावनी इस बीच डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने ऐसा नहीं किया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ईरान को सख्त लहजे में चेतावनी दी और पावर प्लांट तथा पुलों पर हमले की बात कही। Shreyas Iyer Fined : BCCI ने श्रेयस अय्यर पर क्यों लगाया गया लाखों का जुर्माना? ईरान में सख्त कार्रवाई और फांसी ईरान ने जनवरी में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान सैन्य ठिकाने पर हमले के आरोपी अली फहीम को फांसी दे दी है। इस सजा को सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा था। ईरानी मीडिया के मुताबिक उस पर मिलिट्री फैसिलिटी पर हमला करने और हथियार कब्जाने की कोशिश का आरोप था। इस मामले में ईरान पहले ही तीन अन्य लोगों-आमिर-हुसैन हातमी, मोहम्मद-अमीन बिगलारी और शाहीन वाहेदपरस्त- को फांसी दे चुका है। अधिकारियों का कहना है कि ये सभी राष्ट्रीय सुरक्षा के खिलाफ काम कर रहे थे। वहीं, एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार इस मामले में एक और आरोपी को भी जल्द फांसी दी जा सकती है। Iran US War Update : ईरान ने 24 घंटे में 2 अमेरिकी जेट्स गिराए, पायलट पकड़ने पर 55 लाख का इनाम इजराइल में मिसाइल हमलों के बाद अलर्ट ईरान के नए मिसाइल हमलों के बाद इजराइल के दक्षिणी हिस्सों में सायरन बजाए गए। लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए। इजराइली सेना के अनुसार एक और बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च का पता चला, जिसके बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया गया और एयर डिफेंस सिस्टम को सक्रिय कर दिया गया। इराक ने तेल निर्यात को लेकर उठाया कदम इसी बीच इराक ने तेल खरीदारों से 24 घंटे के भीतर लोडिंग प्लान जमा करने को कहा है। स्टेट ऑयल मार्केटिंग कंपनी SOMO ने कहा कि इससे कच्चे तेल के निर्यात की निरंतरता और स्थिरता सुनिश्चित होगी। कंपनी ने स्पष्ट किया कि बसरा ऑयल टर्मिनल समेत सभी लोडिंग सुविधाएं पूरी तरह चालू हैं और सभी कॉन्ट्रैक्ट पूरे करने की तैयारी है। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब ईरान ने इराक को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने में छूट दी है, जिससे तेल निर्यात फिर से शुरू हो सका है। Fake Sensodyne Toothpaste : नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों की नकली खेप बरामद मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के चलते इराक का उत्पादन घटकर करीब 8 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया था। अब निर्यात बहाल होने के बाद इराक उत्पादन बढ़ाकर वैश्विक बाजार में सप्लाई मजबूत करने की कोशिश कर रहा है।
Crop Damage Compensation : ओलावृष्टि के बाद एक्शन में CM, बोले- कलेक्टर खुद करें फसल नुकसान का सुपर विजन

Crop Damage Compensation : भोपाल। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हाल ही में हुई ओलावृष्टि और खराब मौसम के चलते फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तुरंत एक्शन लिया है और प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर्स को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा है कि फसलों के नुकसान के आकलन में किसी भी तरह की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिया है कि वे खुद इस पूरे प्रक्रिया की निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि सर्वेक्षण सही और पारदर्शी तरीके से हो। Pakistan Economic Crisis : पाकिस्तान पर गहराया आर्थिक संकट, UAE ने 2 अरब डॉलर का मांगे वापस क्या बोले सीएम मोहन यादव सीएम यादव ने यह भी कहा है कि जिन क्षेत्रों में फसलों को नुकसान हुआ है, वहां प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत और सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत कार्यों में देरी न हो और हर जरूरतमंद किसान तक मदद पहुंचे। गौरतलब है कि ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ-साथ राजगढ़, रायसेन और बैतूल जिलों में मौसम की मार के कारण किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। MP Nursing Recruitment : नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2,646 पदों पर भर्ती, 6 अप्रैल से आवेदन शुरू ऐसे में सरकार ने स्थिति पर नजर रखते हुए तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है, ताकि किसानों को राहत मिल सके और उनकी परेशानी कम हो सके।