Aayudh

Categories

CSK RCB Match : कोहली बने CSK के खिलाफ टॉप स्कोरर, भुवनेश्वर के 200 विकेट पूरे, यहां पढ़िए हाइलाइट्स

CSK RCB Match Highlights

CSK RCB Match : स्पोर्ट्स डेस्क। रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो टीम का आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा टोटल है।

इस मुकाबले में विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह IPL में CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 1174 रन हो गए हैं।

इसके साथ ही वह किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने कोलकाता के खिलाफ 1161 रन बनाए हैं।

Iran US War Update : ईरान-अमेरिका में 45 दिन के सीजफायर पर बातचीत तेज, अगले 48 घंटे बहुत ख़ास

RCB के नाम कई रिकॉर्ड

RCB ने इस मैच में 19 छक्के लगाए, जो CSK के खिलाफ किसी भी टीम द्वारा एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड 17 छक्कों का था। साथ ही, यह RCB की पारी में तीसरा सबसे ज्यादा सिक्स का आंकड़ा भी रहा।

वहीं भुवनेश्वर कुमार ने भी इतिहास रच दिया। वह IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम 192 मैचों में हासिल किया। ओवरऑल विकेट लेने वालों की सूची में वह युजवेंद्र चहल के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम 224 विकेट हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 2013 में बनाया था।

PKBS GT IPL Match 2026 : जडेजा का IPL रिकॉर्ड चहल ने तोड़ा ! अर्शदीप का 11 गेंदों का ओवर, PBKS vs GT मैच के हाइलाइट्स

RCB के टॉप-5 सबसे बड़े स्कोर इस प्रकार हैं:

  • 263/5 बनाम Pune Warriors India (PWI) — चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु (2013)
  • 262/7 बनाम Sunrisers Hyderabad (SRH) — चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु (2024)
  • 250/3 बनाम Chennai Super Kings (CSK) — चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु (2026)
  • 248/3 बनाम Gujarat Lions (GL) — चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु (2016)
  • 241/7 बनाम Punjab Kings (PBKS) — धर्मशाला (2024)

इनमें से तीन सबसे बड़े स्कोर RCB ने अपने होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में बनाए हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का सबूत है।

टिम डेविड की तूफानी पारी

RCB की जीत में टिम डेविड का अहम योगदान रहा। उन्होंने डेथ ओवर्स में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 8 छक्के लगाए। उनका एक छक्का 106 मीटर लंबा रहा, जो स्टेडियम के बाहर क्यूब्बन पार्क तक जा पहुंचा। उनकी इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

IPL में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्सआईपीएल के इतिहास में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली का जलवा बरकरार है।

Dhoni Ruled Out IPL 2026 : एमएस धोनी IPL 2026 से बाहर! चेन्नई सुपर किंग्स ने कर दिया कंफर्म

यहाँ टॉप-10 बल्लेबाज इस प्रकार हैं:

  • विराट कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा 1174 रन बनाए हैं।
  • रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1161 रन जड़े हैं।
  • विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1159 रन बनाए।
  • डेविड वॉर्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 1134 रन बनाए।
  • विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1130 रन बनाए हैं।
  • डेविड वॉर्नर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1093 रन बनाए।
  • रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1092 रन बनाए।
  • शिखर धवन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1057 रन बनाए।
  • विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1021 रन बनाए।

इस लिस्ट में विराट कोहली का दबदबा साफ़ दिखाई देता है, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों के खिलाफ 1000+ रन बनाने का कारनामा किया है।

मैच के अहम पल

  • मैच के दौरान कई दिलचस्प और रोमांचक पल देखने को मिले। राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टेडियम में स्टैंड बनाए गए, जो खास आकर्षण का केंद्र रहे।
  • मैच में शिवम दुबे ने विराट कोहली का कैच छोड़ा, लेकिन बाद में उन्हीं ने उनका कैच पकड़ा। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ से देवदत्त पडीक्कल का कैच भी छूट गया।
  • सरफराज खान ने 24 गेंदों में तेज फिफ्टी लगाई, हालांकि वह ज्यादा देर टिक नहीं सके और 50 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं विकेटकीपर जितेश शर्मा ने शानदार एक हाथ से कैच पकड़कर सभी को प्रभावित किया।
  • अंत में रजत पाटीदार ने बेहतरीन डाइविंग कैच लेकर प्रशांत वीर को पवेलियन भेजा। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर RCB ने मैच अपने नाम कर लिया और दर्शकों को एक यादगार मुकाबला देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *