HIGHLIGHTS:
- पाकिस्तान-बांग्लादेश बॉर्डर पर लगेगी स्मार्ट फेंसिंग
- हाईटेक कैमरे, सेंसर और रडार से होगी निगरानी
- घुसपैठ और ड्रग्स तस्करी पर लगेगी लगाम
- अमित शाह बोले- भारत तेजी से नक्सल मुक्त बन रहा
- BSF को मिलेगी सीमा सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी
Smart border project: नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने देश की सीमाओं को पूरी तरह स्मार्ट बॉर्डर मॉडल पर विकसित करने का बड़ा ऐलान किया है। नई दिल्ली में आयोजित रुस्तमजी स्मृति व्याख्यान में गृहमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर अब हाईटेक सुरक्षा सिस्टम लगाए जाएंगे। इनमें अत्याधुनिक कैमरे, रडार, सेंसर, ड्रोन मॉनिटरिंग और रियल-टाइम निगरानी तकनीक शामिल होगी। सरकार का लक्ष्य इसी साल बड़े स्तर पर स्मार्ट फेंसिंग और एकीकृत सीमा प्रबंधन प्रणाली शुरू करना है।
घुसपैठ और तस्करी पर लगेगी लगाम
गृहमंत्री ने कहा कि नई तकनीक लागू होने के बाद घुसपैठ, ड्रोन गतिविधियों, पशु तस्करी और ड्रग्स तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी। सुरक्षा एजेंसियों को रियल-टाइम अलर्ट मिलेंगे, जिससे सीमा सुरक्षा पहले से ज्यादा मजबूत होगी। अमित शाह ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने भी इस परियोजना के लिए जरूरी जमीन उपलब्ध करा दी है और कई इलाकों में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।
RAJYA SABHA ELECTION: 18 जून को राज्यसभा चुनाव, MP की 3 सीटों समेत 10 राज्यों की 24 सीटों पर वोटिंग
नक्सलवाद खत्म होने की ओर
अमित शाह ने नक्सलवाद पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पांच दशक पुरानी यह समस्या अब समाप्ति की ओर है और भारत तेजी से नक्सल मुक्त बनने की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केवल समस्या को नियंत्रित करना समाधान नहीं होता, बल्कि उसे जड़ से खत्म करना जरूरी है। पाकिस्तान को लेकर भी उन्होंने सख्त संदेश देते हुए कहा कि भारत ने हर बार आतंक और घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
SBI BANK STRIKE: आज ही निपटा लें बैंक के जरूरी काम, कल से 6-दिन बंद रहेगा SBI
सीमा सुरक्षा बल को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
गृहमंत्री ने कहा कि अब सीमा सुरक्षा बल को और बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। सीमा सुरक्षा बल स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए काम करेगा। खासतौर पर पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा के सीमावर्ती इलाकों में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेंगी।