Aayudh

Categories

SBI BANK STRIKE: आज ही निपटा लें बैंक के जरूरी काम, कल से 6-दिन बंद रहेगा SBI

SBI bank holiday

HIGHLIGHTS:

  • SBI की शाखाएं 23 से 28 मई तक प्रभावित रह सकती हैं
  • चौथा शनिवार और रविवार से शुरू होंगी छुट्टियां
  • 25-26 मई को कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल प्रस्तावित
  • बकरीद के चलते कई राज्यों में 27-28 मई को बैंक बंद
  • कैश, चेक क्लियरिंग और पासबुक सेवाओं पर असर संभव

 

SBI BANK STRIKE: नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया यानी SBI के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। 23 मई से 28 मई 2026 के बीच बैंक की शाखाओं में लगातार 6 दिनों तक कामकाज प्रभावित हो सकता है। इसकी वजह चौथा शनिवार, रविवार, कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल और बकरीद की छुट्टियां हैं। ऐसे में ग्राहकों को कैश निकासी, चेक क्लियरिंग और बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम आज ही निपटा लेने की सलाह दी जा रही है।

22 may weather update: देशभर में आग उगलता मौसम, 10 राज्यों में पारा 45°C पार; बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर

कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

23 मई को महीने का चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 25 और 26 मई को ऑल इंडिया स्टेट बैंक स्टाफ फेडरेशन की ओर से दो दिन की हड़ताल प्रस्तावित है। वहीं बकरीद के चलते 27 और 28 मई को अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। जम्मू-कश्मीर में दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। लगातार छुट्टियों के कारण ग्राहकों को शाखाओं में सेवाएं मिलने में परेशानी हो सकती है।

क्यों हड़ताल पर जा रहे SBI कर्मचारी?

ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने कर्मचारियों की 16 मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। इनमें नई भर्ती, आउटसोर्सिंग पर रोक, पर्याप्त स्टाफ नियुक्ति, मेडिकल सुविधाओं में सुधार और पेंशन से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बढ़ते काम के दबाव और सुविधाओं में असमानता को दूर करने के लिए यह कदम जरूरी है।

STOCK MARKET TODAY: सेंसेक्स 135 अंक टूटा, शेयर बाजार में हल्की गिरावट-लेकिन छोटे शेयरों में बड़ी तेजी

किन सेवाओं पर पड़ सकता है असर?

अगर हड़ताल होती है तो बैंक की शाखाओं में कैश काउंटर, पासबुक अपडेट, चेक क्लियरिंग और अन्य ब्रांच सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि ATM, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की उम्मीद है। बैंक ने ग्राहकों को ऑनलाइन सेवाओं का ज्यादा इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *