Aayudh

UPDATE : ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर, जबलपुर पुलिस ने लिया हिरासत में

Twisha Sharma Case UPDATE

Twisha Sharma Case UPDATE : भोपाल। एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मामले में पति समर्थ सिंह ने जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आरोपी पति समर्थ सिंह को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि, वह शुक्रवार शाम जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। इससे पहले हाईकोर्ट में दायर अग्रिम जमानत याचिका भी वापस ले ली थी। सेकेंड पीएम की दी इजाजत शुक्रवार को सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दे दिया हैं। कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर के नेतृत्व में टीम भोपाल AIIMS में पोस्टमॉर्टम करेगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। तब तक पुलिस को शव सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, मध्य प्रदेश सरकार ने मामले की CBI जांच के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया है। 20 मई को ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे। तब मुख्यमंत्री ने जांच का आश्वासन दिया था। Vidisha News : अस्पताल की चौखट पर महिला की डिलीवरी, वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने उठाए सवाल रिटायर्ड जज की जमानत रद्द करने की मांग वहीं, सरकार ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को दी गई जमानत रद्द करने की मांग की। मामले की सुनवाई शुक्रवार को जस्टिस अवनींद्र सिंह की कोर्ट में होनी थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले को डिवीजन बेंच को रेफर कर दिया है। समर्थ के वकील जयदीप कौरव ने जबलपुर में कहा – कोर्ट के सामने ट्विशा के मामले में चार केस एक साथ लगे हुए थे। एक समर्थ की अग्रिम जमानत का आवेदन था। दूसरा ट्विशा के पिता की तरफ से दोबारा पोस्टमॉर्टम के लिए रिट याचिका थी। दो बेल कैंसिलेशन याचिका लगी थी, जो गिरिबाला की जमानत के खिलाफ थी। Twisha Sharma Case : ट्विशा के सेकंड पोस्टमार्टम को हाईकोर्ट की हरी झंडी, पति समर्थ सिंह करेगा सरेंडर कोर्ट ने इस मामले में नोटिस जारी किया है। उनसे जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 25 मई को दोपहर 2:30 बजे होगी। उनको कोर्ट के सामने जवाब देना है। समर्थ की याचिका हमने वापस ले ली है। समर्थ ने कहा कि वे सरेंडर करना चाहते हैं। समर्थ कब और कहां सरेंडर करेंगे इसकी जानकारी हमें नहीं है।  

Vidisha News : अस्पताल की चौखट पर महिला की डिलीवरी, वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने उठाए सवाल

Vidisha News

हाइलाइट्स लटेरी शासकीय अस्पताल में महिला को नहीं किया भर्ती। प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल गेट पर ही हुई डिलीवरी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अस्पताल स्टाफ पर मरीजों को प्राइवेट अस्पताल भेजने के आरोप लगे। Vidisha News : मध्य प्रदेश। विदिशा जिले के लटेरी स्थित शासकीय अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार रात करीब 9 बजे प्रसव पीड़ा से परेशान एक महिला को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन आरोप है कि वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें इलाज देने के बजाय विदिशा या किसी प्राइवेट अस्पताल जाने की सलाह देकर बाहर कर दिया। महिला दर्द से तड़पती रही और समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण अस्पताल के मुख्य गेट पर ही उसकी डिलीवरी हो गई। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही और अमानवीय व्यवहार के आरोप लगाए हैं। Twisha Sharma Case : ट्विशा के सेकंड पोस्टमार्टम को हाईकोर्ट की हरी झंडी, पति समर्थ सिंह करेगा सरेंडर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल शुक्रवार सुबह इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल में मरीजों को सही इलाज नहीं मिलता और कई बार उन्हें जानबूझकर प्राइवेट अस्पतालों की ओर भेजा जाता है। लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं होने के बावजूद मरीजों को भर्ती करने में आनाकानी की जाती है। Delhi Riots Case : दिल्ली दंगा के आरोपी तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत कांग्रेस ने उठाए प्रशासन पर सवाल लटेरी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष यदुवीर सिंह बघेल ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि एक गर्भवती महिला को अस्पताल से बाहर करना बेहद शर्मनाक घटना है। यह स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी विफलता को दर्शाता है।

IIMT Meerut Student Death : IIMT यूनिवर्सिटी ने छात्रा डेथ केस में बनाई जांच समिति , अब तक 3 अधिकारी सस्पेंड

court

हाइलाइट्स मेरठ की IIMT यूनिवर्सिटी में MBA छात्रा अनु गुप्ता की संदिग्ध मौत। छात्रावास निदेशक और दो महिला वार्डन को सस्पेंड । मामले की जांच के लिए 13 सदस्यीय समिति का गठन। छात्राओं ने मानसिक उत्पीड़न और खराब सुविधाओं के लगाए आरोप।   IIMT Meerut Student Death : उत्तर प्रदेश। मेरठ की IIMT यूनिवर्सिटी में MBA छात्रा अनु गुप्ता की संदिग्ध मौत के बाद पूरे कैंपस में तनाव का माहौल बना हुआ है। इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छात्रावास निदेशक और दो महिला वार्डन को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इन पर छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए 13 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। यह समिति जांच करेगी कि छात्रा की मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई और वजह थी। अनु गुप्ता की मौत के बाद छात्र-छात्राओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। यूनिवर्सिटी गेट पर छात्रों ने देर रात तक धरना प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन लंबे समय से छात्राओं पर मानसिक दबाव बना रहा था। इसी कारण यह दर्दनाक घटना हुई। Delhi Riots Case : दिल्ली दंगा के आरोपी तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत महिला आयोग ने हॉस्टल पहुंचकर की जांच उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य Dr. मीनाक्षी भराला गुरुवार को यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचीं। उन्होंने छात्रा अनु गुप्ता का कमरा देखा। कमरे की दीवार पर “Hope” लिखा हुआ मिला। छात्राओं ने बताया कि अनु जीना चाहती थी, लेकिन उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। छात्राओं ने दावा किया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से उस पर 30 हजार रुपए की अटेंडेंस फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था। छात्राओं ने हॉस्टल की खराब सुविधाओं को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि कमरों में सीलन और बदबू रहती है। पीने के लिए साफ पानी तक उपलब्ध नहीं है। भीषण गर्मी में भी कूलर की व्यवस्था नहीं की गई। खाने की गुणवत्ता बेहद खराब है और कई बार खाने में कीड़े मिलने की शिकायत भी सामने आई है। चेहरे पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा शक 20 मई को अनु गुप्ता का शव यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल के नीचे बने जिम के बाहर खून से लथपथ हालत में मिला था। वह हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर स्थित रूम नंबर 67 में रहती थी। सबसे पहले हॉस्टल में काम करने वाली मेड ने शव देखा और अन्य छात्राओं को इसकी जानकारी दी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चेहरे पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला और ज्यादा गंभीर हो गया। छात्रा के पिता ओमकार गोयल ने गंगानगर थाने में यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। परिवार ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। Indore Honey Trap 2 : इंदौर हनीट्रैप-2 में भाजपा पूर्व मोर्चा अध्यक्ष गिरफ्तार, मंत्री-MLA से निकले रिश्ते मानसिक उत्पीड़न से परेशान थी अनु सहारनपुर निवासी अनु के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी बेटी पढ़ाई में बेहद अच्छी थी और उसका प्लेसमेंट भी हो चुका था। उसे जल्द ही चंडीगढ़ की एक कंपनी ज्वाइन करनी थी। लेकिन कॉलेज प्रशासन उस पर लगातार अटेंडेंस सर्टिफिकेट के बदले 30 हजार रुपए जमा करने का दबाव बना रहा था। परिजनों का आरोप है कि अनु लगातार तनाव में थी। कॉलेज प्रशासन की प्रताड़ना और मानसिक दबाव ने उसे कमजोर कर दिया था। परिवार ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और अगर किसी की लापरवाही या उत्पीड़न सामने आता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। शिक्षक पर लगे देर रात हॉस्टल में घुसने के आरोप मामले के बीच छात्रा आशा चौधरी का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में उसने आरोप लगाया कि शिक्षक डॉ. लखविंदर देर रात करीब 2 बजे गर्ल्स हॉस्टल में पहुंचे थे और छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। छात्राओं का कहना है कि जब पैरेंट्स को हॉस्टल में प्रवेश की अनुमति नहीं है तो पुरुष स्टाफ को देर रात हॉस्टल में आने की इजाजत क्यों दी गई। छात्राओं ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उन्हें धमकाया गया। मामले के तूल पकड़ने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने डॉ. लखविंदर सिंह समेत दो महिला वार्डन को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है। Smart border project: घुसपैठियों का होगा सफाया, गृह मंत्री अमित शाह का फुलप्रूफ प्लान 13 सदस्यीय टीम करेगी पूरे मामले की जांच छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच और आर्थिक सहायता के लिए दो अलग-अलग समितियां बनाई हैं। जांच समिति में यूनिवर्सिटी प्रशासन के सात सदस्य और छात्र प्रतिनिधियों के छह सदस्य शामिल किए गए हैं। यह समिति छात्रा की मौत के कारणों की गहराई से जांच करेगी। इसके अलावा छात्रा के परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए एक अलग मुआवजा समिति भी बनाई गई है। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।    

Delhi Riots Case : दिल्ली दंगा के आरोपी तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत

Supreme Court

हाइलाइट्स सुप्रीम कोर्ट ने खालिद सैफी और तस्लीम अहमद को अंतरिम जमानत दी। दोनों आरोपी 2020 से UAPA के तहत जेल में बंद थे। कोर्ट में लंबी सुनवाई और ट्रायल में देरी पर जोरदार बहस। ASG एसवी राजू ने कसाब और हाफिज सईद का दिया उदाहरण। UAPA मामलों में जमानत के नियमों पर बड़ी बेंच में सुनवाई की मांग उठी।   Delhi Riots Case : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली दंगा साजिश मामले में आरोपी खालिद सैफी और तस्लीम अहमद को अंतरिम जमानत दे दी। दोनों आरोपी वर्ष 2020 से गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत जेल में बंद थे। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस पीबी वराले की बेंच ने इस मामले में सुनवाई करते हुए दोनों की याचिकाओं पर फैसला सुनाया। आरोपियों ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को मामले में बड़ी कानूनी राहत माना जा रहा है। समानता के सिद्धांत के आधार पर सैफी को राहत सुनवाई के दौरान खालिद सैफी की ओर से वरिष्ठ वकील रिबैका एम जॉन ने कोर्ट में दलील दी कि उनके खिलाफ मुख्य सबूत केवल CAA विरोध प्रदर्शन से जुड़े कुछ व्हाट्सऐप ग्रुप चैट हैं। उन्होंने कहा कि सैफी पर गुलफिशां फातिमा, नताशा नरवाल और देवांगना कलिता के सहयोगी होने का आरोप लगाया गया है। जबकि इन सभी को पहले ही जमानत मिल चुकी है। ऐसे में समानता के सिद्धांत के आधार पर सैफी को भी राहत मिलनी चाहिए। कोर्ट ने इन दलीलों पर गंभीरता से विचार किया। Twisha Sharma Case : ट्विशा के सेकंड पोस्टमार्टम को हाईकोर्ट की हरी झंडी, पति समर्थ सिंह करेगा सरेंडर UAPA में जमानत को लेकर तीखी बहस मामले की सुनवाई के दौरान UAPA कानून के तहत जमानत के प्रावधानों को लेकर जोरदार बहस हुई। तस्लीम अहमद की ओर से वकील महमूद प्राचा ने कहा कि उनके मुवक्किल की भूमिका मामले में बहुत मामूली बताई गई है। वहीं दिल्ली पुलिस की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल यानी ASG एसवी राजू ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि UAPA की धारा 43D(5) के तहत जमानत के नियम काफी सख्त हैं और सुप्रीम कोर्ट पहले भी इन्हें सही ठहरा चुका है। उन्होंने कहा कि केवल ट्रायल में देरी को आधार बनाकर हर आरोपी को जमानत नहीं दी जा सकती। ASG ने कसाब और हाफिज सईद का दिया उदाहरण सुनवाई के दौरान ASG एसवी राजू ने अपनी दलील में अजमल कसाब और हाफिज सईद का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी मामले में बड़ी संख्या में गवाह हों और सुनवाई में समय लगे, तो सिर्फ देरी के आधार पर जमानत देना उचित नहीं होगा। उन्होंने कोर्ट में कहा कि यदि किसी आतंकी मामले में केवल ट्रायल में देरी के आधार पर जमानत दी जाने लगे, तो यह न्याय व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल खड़े करेगा। उन्होंने हाल के सैयद इफ्तिकार अंद्राबी फैसले का हवाला देते हुए कहा कि उसमें आरोपी की भूमिका पर पर्याप्त विचार नहीं किया गया था। Smart border project: घुसपैठियों का होगा सफाया, गृह मंत्री अमित शाह का फुलप्रूफ प्लान सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम राहत सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने खालिद सैफी और तस्लीम अहमद को अंतरिम जमानत देने का फैसला सुनाया। हालांकि कोर्ट ने इस दौरान UAPA मामलों में लंबी सुनवाई के आधार पर जमानत दिए जाने के कानूनी पहलुओं पर भी गंभीर चर्चा की। माना जा रहा है कि भविष्य में इस मुद्दे पर बड़ी बेंच के सामने विस्तृत सुनवाई हो सकती है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को दिल्ली दंगा साजिश मामले में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।

Twisha Sharma Case : ट्विशा के सेकंड पोस्टमार्टम को हाईकोर्ट की हरी झंडी, पति समर्थ सिंह करेगा सरेंडर

Twisha Sharma Case

Twisha Sharma Case : भोपाल । एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मामले के आरोपी समर्थ सिंह के वकील ने कोर्ट में कहा कि उनका मुवक्किल अग्रिम जमानत की याचिका वापस लेना चाहता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि समर्थ सिंह निचली अदालत के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए तैयार है। इस फैसले के बाद अदालत का ध्यान पूरी तरह दूसरे पोस्टमार्टम की मांग पर केंद्रित हो गया। कोर्ट ने समय की गंभीरता को देखते हुए साफ कहा कि इस याचिका पर प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई की जानी चाहिए। दूसरे पोस्टमार्टम की मांग पर तीखी बहस सुनवाई के दौरान दूसरे पोस्टमार्टम की मांग को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। याचिकाकर्ता पक्ष ने दावा किया कि मामले की निष्पक्ष जांच और मौत की सही वजह सामने लाने के लिए दूसरा पोस्टमार्टम जरूरी है। वहीं दूसरी ओर विरोधी पक्ष ने इस मांग को गलत और अनावश्यक बताया। उन्होंने कहा कि AIIMS के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया गया पहला पोस्टमार्टम पूरी तरह पर्याप्त है और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग करना डॉक्टरों की कार्यशैली और मेडिकल सिस्टम पर सवाल उठाने जैसा है। Twisha Sharma case update: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़; CBI जांच होगी, पति समर्थ की बढ़ीं मुश्किलें AIIMS डॉक्टरों की निष्पक्षता पर दी गई दलील कोर्ट में आरोपी पक्ष के वकीलों ने जोर देकर कहा कि देश के प्रतिष्ठित संस्थान AIIMS के डॉक्टरों ने पहले ही पोस्टमार्टम किया है। ऐसे में दूसरी बार पोस्टमार्टम कराने की मांग मेडिकल बिरादरी का अपमान है। उन्होंने तर्क दिया कि इस तरह की मांग जांच एजेंसियों और डॉक्टरों की निष्पक्षता पर अविश्वास जताती है। हालांकि, लंबे समय तक चली बहस के बाद हाई कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दूसरे पोस्टमार्टम की मांग पर सहमति जता दी। तुषार मेहता बोले- दूसरी राय लेना गलत नहीं सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी अपनी दलील कोर्ट के सामने रखी। उन्होंने AIIMS डॉक्टरों की ईमानदारी और निष्पक्षता का बचाव करते हुए कहा कि उनकी कार्यप्रणाली पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि यदि पीड़ित परिवार को लगता है कि किसी महत्वपूर्ण पहलू को नजरअंदाज किया गया है, तो दूसरी राय लेना गलत नहीं होगा। उन्होंने कोर्ट में कहा कि डॉक्टरों की निष्पक्षता बेमिसाल है, लेकिन पीड़ित परिवार की संतुष्टि भी जरूरी है। Indore Honey Trap 2 : इंदौर हनीट्रैप-2 में भाजपा पूर्व मोर्चा अध्यक्ष गिरफ्तार, मंत्री-MLA से निकले रिश्ते अंतिम संस्कार में देरी को लेकर भी उठे सवाल ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह की ओर से पेश हुए वकील ने दूसरे पोस्टमार्टम की मांग का विरोध करते हुए कहा कि शव को अधिक समय तक नहीं रोका जाना चाहिए। उन्होंने अदालत में दलील दी कि ट्विशा उनके परिवार की बहू थी और उसका अंतिम संस्कार करना परिवार का कर्तव्य है। वकील ने कहा कि शव को लंबे समय तक रखने से स्थिति और संवेदनशील हो सकती है। इस दौरान अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को गंभीरता से सुना। मामले में जांच को लेकर बढ़ी संवेदनशीलता हाई कोर्ट की सुनवाई के बाद यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। दूसरे पोस्टमार्टम की मंजूरी मिलने के बाद अब जांच एजेंसियों पर भी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच का दबाव बढ़ गया है। माना जा रहा है कि नई मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में कई नए तथ्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल पूरे प्रदेश की नजर इस केस की अगली सुनवाई और जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।  

Indore Honey Trap 2 : इंदौर हनीट्रैप-2 में भाजपा पूर्व मोर्चा अध्यक्ष गिरफ्तार, मंत्री-MLA से निकले रिश्ते

Indore Honey Trap 2

Indore Honey Trap 2 : मध्य प्रदेश। इंदौर में सामने आए चर्चित हनीट्रैप-2 मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सागर निवासी रेशु उर्फ अभिलाषा और इंदौर पुलिस की इंटेलिजेंस विंग में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल विनोद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पर शराब कारोबारी चिंटू ठाकुर को धमकाने और ब्लैकमेलिंग नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें 25 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां लगातार नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हैं। दिल्ली तक पहुंचा जांच का दायरा इस हाई प्रोफाइल केस ने राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक, जांच में रेशु के कुछ प्रभावशाली नेताओं और एक केंद्रीय राज्य मंत्री से करीबी संबंधों की जानकारी भी सामने आई है। यही वजह है कि दिल्ली से इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी IB के अधिकारी भी इंदौर पहुंचे और स्थानीय पुलिस से पूरे मामले की जानकारी जुटाई। जांच एजेंसियों को शक है कि यह नेटवर्क केवल मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार दिल्ली सहित कई बड़े शहरों से जुड़े हो सकते हैं। Twisha Sharma case update: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़; CBI जांच होगी, पति समर्थ की बढ़ीं मुश्किलें कई नेता और कारोबारी जांच के घेरे में पुलिस सूत्रों का दावा है कि इस नेटवर्क में कई नेता, अधिकारी और बड़े कारोबारी जुड़े हो सकते हैं। अब तक इस मामले में कथित लेडी तस्कर अलका दीक्षित, लाखन चौधरी, जयदीप, जितेंद्र पुरोहित और मास्टरमाइंड श्वेता जैन समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों के मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और आर्थिक लेन-देन की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे हो सकते हैं। BJP मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुकी है रेशु जांच में यह भी सामने आया है कि रेशु उर्फ अभिलाषा भाजपा के अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा की नगर अध्यक्ष रह चुकी है। उसका नेटवर्क सागर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर से लेकर दिल्ली तक फैला हुआ बताया जा रहा है। पुलिस को जानकारी मिली है कि वह भोपाल के चर्चित हनीट्रैप-1 मामले की मुख्य आरोपी श्वेता जैन के संपर्क में भी थी। इसी दौरान उसकी पहुंच कई प्रभावशाली लोगों तक बनी और उसने राजनीतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। ओमान से लौटने के बाद राजनीति में बढ़ी सक्रियता रेशु मूल रूप से सागर के मकरोनिया क्षेत्र की रहने वाली है। बताया जाता है कि वह पढ़ाई के लिए ओमान गई थी, जहां उसकी मुलाकात एक कारोबारी से हुई और बाद में दोनों ने शादी कर ली। हालांकि कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया। भारत लौटने के बाद उसने राजनीति और सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ाई। उसने सागर में यूपीएससी कोचिंग सेंटर भी संचालित किया। इस दौरान उस पर कुछ लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप भी लगे थे। Smart border project: घुसपैठियों का होगा सफाया, गृह मंत्री अमित शाह का फुलप्रूफ प्लान विधायक से नजदीकियों को लेकर रही चर्चा सागर में एक विधायक से कथित नजदीकियों को लेकर भी रेशु का नाम चर्चा में रहा। सूत्रों के अनुसार, विधायक के परिवार ने सार्वजनिक रूप से उसे फटकार भी लगाई थी। इसके बाद उसका संपर्क कई संदिग्ध और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों से बढ़ गया। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क में जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। खुद को बताती थी UPSC -MPPSC क्वालिफाइड रेशु सोशल मीडिया प्रोफाइल पर खुद को कभी यूपीएससी प्री परीक्षा क्वालिफाइड तो कभी एमपीपीएससी प्री-2016 पास बताती थी। कुछ प्रोफाइल में उसने खुद को रेवेन्यू सर्विस में चयनित होने का दावा भी किया था। वर्ष 2016 में उसने ‘ब्रह्मपुत्र आईएएस अकादमी’ नाम से कोचिंग संस्थान भी शुरू किया था, लेकिन यह संस्थान कुछ समय बाद बंद हो गया। पुलिस अब उसके शैक्षणिक और पेशेवर दावों की भी जांच कर रही है। विधानसभा चुनाव लड़ने की कर चुकी थी तैयारी कोविड काल के दौरान रेशु कई भाजपा नेताओं और एक विधायक के साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय दिखाई दी थी। उस समय उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। बताया जाता है कि उसने विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी भी शुरू कर दी थी। नरयावली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए उसने कई जगह अपने होर्डिंग्स भी लगवाए थे। हालांकि वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा ने प्रदीप लारिया को उम्मीदवार बना दिया, जिसके बाद उसकी राजनीतिक योजनाएं अधूरी रह गईं। 22 may weather update: देशभर में आग उगलता मौसम, 10 राज्यों में पारा 45°C पार; बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर पुलिस की जांच जारी फिलहाल इंदौर पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। पुलिस ने अभी तक किसी बड़े राजनीतिक नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन मामले के सामने आने के बाद सागर और भोपाल के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जांच के दौरान कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। Q. इंदौर हनीट्रैप-2 केस क्या है? A. इंदौर हनीट्रैप-2 केस एक हाई प्रोफाइल मामला है, जिसमें ब्लैकमेलिंग और धमकी देकर लोगों को फंसाने के आरोप सामने आए हैं। Q. रेशु उर्फ अभिलाषा कौन है? A. रेशु उर्फ अभिलाषा सागर की रहने वाली है और भाजपा अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा की पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुकी है। Q. इस मामले में अब तक कितनी गिरफ्तारियां हुई हैं? A. पुलिस अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें रेशु, विनोद शर्मा और श्वेता जैन समेत अन्य नाम शामिल हैं। Q. क्या इस केस में नेताओं के नाम भी सामने आए हैं? A. सूत्रों के अनुसार, कुछ नेताओं और प्रभावशाली लोगों के नाम जांच में सामने आए हैं, लेकिन पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। Q. IB इस मामले की जांच क्यों कर रही है? A. मामले के तार दिल्ली और प्रभावशाली लोगों से जुड़ने की आशंका के कारण IB ने भी जांच में रुचि दिखाई है।

Twisha Sharma case update: ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़; CBI जांच होगी, पति समर्थ की बढ़ीं मुश्किलें

TWISHA SHARMA CASE

HIGHLIGHTS: MP सरकार ने ट्विशा शर्मा केस की CBI जांच को मंजूरी दी हाईकोर्ट में समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत पर सुनवाई जारी ट्विशा के पिता ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए परिवार ने दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग दोहराई मुख्यमंत्री ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया   Twisha Sharma case update: भोपाल । एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अब CBI जांच तक पहुंच गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस केस की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने के लिए सहमति दे दी है। 20 मई को ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की थी, जिसके बाद सरकार की ओर से यह बड़ा फैसला सामने आया। मुख्यमंत्री ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया है। Smart border project: घुसपैठियों का होगा सफाया, गृह मंत्री अमित शाह का फुलप्रूफ प्लान हाईकोर्ट में समर्थ की जमानत पर सुनवाई उधर, ट्विशा के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। मामले की सुनवाई जस्टिस ए.के. सिंह की वैकेशन बेंच में हुई, जहां महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने केस डायरी पेश करने के लिए समय मांगा। इसके बाद अदालत ने सुनवाई दोपहर 2.30 बजे तक स्थगित कर दी। इस केस पर पूरे प्रदेश की नजर बनी हुई है। पिता ने लगाए गंभीर आरोप ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने समर्थ सिंह पर केस को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समर्थ जुलाई 2023 से अगस्त 2025 तक मध्य प्रदेश सरकार में लीगल एडवाइजर रह चुका है और फरारी के दौरान भी जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर संजय सिंह को पत्र लिखकर कटारा हिल्स थाना प्रभारी को हटाने की मांग भी की है। HEAT WAVE ALERT: नौतपा से पहले तप रहा मध्य प्रदेश, खजुराहो में पारा 47.4°C पार दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग पर अड़ा परिवार परिवार ने दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। नवनिधि शर्मा ने कहा कि डेडबॉडी को सुरक्षित रखने के लिए माइनस 4 डिग्री तापमान पर्याप्त होता है और पुलिस अनावश्यक दबाव बना रही है। उन्होंने कहा कि परिवार आखिरी दम तक दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग को लेकर लड़ाई जारी रखेगा। वहीं, सरकार ने जरूरत पड़ने पर पार्थिव शरीर को दिल्ली AIIMS पहुंचाने की व्यवस्था करने की बात भी कही है।

Smart border project: घुसपैठियों का होगा सफाया, गृह मंत्री अमित शाह का फुलप्रूफ प्लान

AMIT SHAH STATEMENT

HIGHLIGHTS: पाकिस्तान-बांग्लादेश बॉर्डर पर लगेगी स्मार्ट फेंसिंग हाईटेक कैमरे, सेंसर और रडार से होगी निगरानी घुसपैठ और ड्रग्स तस्करी पर लगेगी लगाम अमित शाह बोले- भारत तेजी से नक्सल मुक्त बन रहा BSF को मिलेगी सीमा सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी   Smart border project: नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने देश की सीमाओं को पूरी तरह स्मार्ट बॉर्डर मॉडल पर विकसित करने का बड़ा ऐलान किया है। नई दिल्ली में आयोजित रुस्तमजी स्मृति व्याख्यान में गृहमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर अब हाईटेक सुरक्षा सिस्टम लगाए जाएंगे। इनमें अत्याधुनिक कैमरे, रडार, सेंसर, ड्रोन मॉनिटरिंग और रियल-टाइम निगरानी तकनीक शामिल होगी। सरकार का लक्ष्य इसी साल बड़े स्तर पर स्मार्ट फेंसिंग और एकीकृत सीमा प्रबंधन प्रणाली शुरू करना है। Cabinet ministers meeting: PM मोदी की अध्यक्षता में अहम मंत्रिपरिषद बैठक, योजनाओं की प्रगति और पश्चिम एशिया पर चर्चा घुसपैठ और तस्करी पर लगेगी लगाम गृहमंत्री ने कहा कि नई तकनीक लागू होने के बाद घुसपैठ, ड्रोन गतिविधियों, पशु तस्करी और ड्रग्स तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी। सुरक्षा एजेंसियों को रियल-टाइम अलर्ट मिलेंगे, जिससे सीमा सुरक्षा पहले से ज्यादा मजबूत होगी। अमित शाह ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने भी इस परियोजना के लिए जरूरी जमीन उपलब्ध करा दी है और कई इलाकों में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। RAJYA SABHA ELECTION: 18 जून को राज्यसभा चुनाव, MP की 3 सीटों समेत 10 राज्यों की 24 सीटों पर वोटिंग नक्सलवाद खत्म होने की ओर अमित शाह ने नक्सलवाद पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पांच दशक पुरानी यह समस्या अब समाप्ति की ओर है और भारत तेजी से नक्सल मुक्त बनने की दिशा में बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केवल समस्या को नियंत्रित करना समाधान नहीं होता, बल्कि उसे जड़ से खत्म करना जरूरी है। पाकिस्तान को लेकर भी उन्होंने सख्त संदेश देते हुए कहा कि भारत ने हर बार आतंक और घुसपैठ का मुंहतोड़ जवाब दिया है। SBI BANK STRIKE: आज ही निपटा लें बैंक के जरूरी काम, कल से 6-दिन बंद रहेगा SBI सीमा सुरक्षा बल को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी गृहमंत्री ने कहा कि अब सीमा सुरक्षा बल को और बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। सीमा सुरक्षा बल स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए काम करेगा। खासतौर पर पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा के सीमावर्ती इलाकों में केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेंगी।  

Cabinet ministers meeting: PM मोदी की अध्यक्षता में अहम मंत्रिपरिषद बैठक, योजनाओं की प्रगति और पश्चिम एशिया पर चर्चा

MP MINITSTERS MEETING

HIGHLIGHTS: पीएम मोदी की अध्यक्षता में साढ़े चार घंटे चली बैठक विकास योजनाओं और मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा ‘विकसित भारत 2047’ लक्ष्य पर फिर जोर पश्चिम एशिया संकट और ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा मंत्रियों को जनता के बीच उपलब्धियां बताने के निर्देश   Cabinet ministers meeting: नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को राजधानी स्थित सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की अहम बैठक हुई। करीब साढ़े चार घंटे चली इस बैठक में सरकार के कामकाज, विकास योजनाओं की प्रगति और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के भारत पर पड़ने वाले असर पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कृषि, वन, श्रम, सड़क परिवहन, कॉरपोरेट मामलों, विदेश, वाणिज्य और ऊर्जा मंत्रालयों ने अपने कामकाज की प्रस्तुति दी। SBI BANK STRIKE: आज ही निपटा लें बैंक के जरूरी काम, कल से 6-दिन बंद रहेगा SBI मंत्रियों को तेजी और कुशलता से काम करने के निर्देश बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों को स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी कामकाज में तेजी और दक्षता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि फाइलों को बिना अनावश्यक देरी के तेजी से आगे बढ़ाया जाए और कम समय में ज्यादा काम करने पर फोकस किया जाए। पीएम ने शासन व्यवस्था को और सरल बनाने तथा सुधारों को तेज करने पर भी जोर दिया। HEAT WAVE ALERT: नौतपा से पहले तप रहा मध्य प्रदेश, खजुराहो में पारा 47.4°C पार ‘विकसित भारत 2047’ लक्ष्य पर फिर जोर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को दोहराते हुए कहा कि यह केवल नारा नहीं बल्कि सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर मंत्रालय को पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। बैठक में उन मंत्रालयों के प्रदर्शन की भी समीक्षा हुई जिनका काम अपेक्षा के मुताबिक नहीं रहा। ऐसे मंत्रालयों को सुधार के निर्देश दिए गए। Dog Feeding Ban: अब खतरनाक आवारा कुत्तों को लगेंगे डेथ इंजेक्शन- सुप्रीम कोर्ट विदेश दौरे और ऊर्जा संकट पर भी चर्चा मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी के हालिया पांच देशों के सफल दौरे के लिए उन्हें बधाई दी। इस दौरान विदेश मंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली यात्रा के परिणामों की जानकारी दी। वहीं पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के हालात के कारण ऊर्जा सुरक्षा और तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को सरकार के पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए।  

RAJYA SABHA ELECTION: 18 जून को राज्यसभा चुनाव, MP की 3 सीटों समेत 10 राज्यों की 24 सीटों पर वोटिंग

RAJYA SABHA CHUNAV

HIGHLIGHTS: 18 जून को होगा राज्यसभा चुनाव MP की 3 सीटों पर भी मतदान 1 जून से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया 8 जून नामांकन की आखिरी तारीख 10 राज्यों की 24 सीटों पर चुनाव   RAJYA SABHA ELECTION: भोपाल। चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश समेत 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को वोटिंग होगी। मध्य प्रदेश में जिन तीन सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें दिग्विजय सिंह, जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी की सीटें शामिल हैं, जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। 1 जून से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया चुनाव आयोग के अनुसार राज्यसभा चुनाव के लिए 1 जून को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 9 जून को नामांकन दाखिल करने की जांच होगी, जबकि 11 जून नाम वापस लेने की आखिरी तारीख तय की गई है। वोटिंग 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी और उसी दिन गिनती भी होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी। HEAT WAVE ALERT: नौतपा से पहले तप रहा मध्य प्रदेश, खजुराहो में पारा 47.4°C पार 10 राज्यों की 24 सीटों पर चुनाव इस बार आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की 4-4 सीटों पर चुनाव होंगे। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में 3-3 सीटों के लिए वोटिंग होगी। झारखंड में 2 सीटों पर चुनाव होंगे, जबकि मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में 1-1 सीट पर मतदान होगा। राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल अलग-अलग तारीखों में समाप्त हो रहा है, जिसके चलते चुनाव कराए जा रहे हैं। India Russia Oil Deal: अमेरिकी दबाव बेअसर! रूसी तेल खरीदता रहेगा भारत MP में ज़िला राजनीतिक हलचल राज्यसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही नगरपालिका अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गई हैं। आने वाले दिनों में उपचुनाव के नामों को लेकर राजनीतिक बैठकें और चर्चाओं का दौर तेज होने की संभावना है।