Aayudh

SBI BANK STRIKE: आज ही निपटा लें बैंक के जरूरी काम, कल से 6-दिन बंद रहेगा SBI

SBI bank holiday

HIGHLIGHTS: SBI की शाखाएं 23 से 28 मई तक प्रभावित रह सकती हैं चौथा शनिवार और रविवार से शुरू होंगी छुट्टियां 25-26 मई को कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल प्रस्तावित बकरीद के चलते कई राज्यों में 27-28 मई को बैंक बंद कैश, चेक क्लियरिंग और पासबुक सेवाओं पर असर संभव   SBI BANK STRIKE: नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया यानी SBI के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। 23 मई से 28 मई 2026 के बीच बैंक की शाखाओं में लगातार 6 दिनों तक कामकाज प्रभावित हो सकता है। इसकी वजह चौथा शनिवार, रविवार, कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल और बकरीद की छुट्टियां हैं। ऐसे में ग्राहकों को कैश निकासी, चेक क्लियरिंग और बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम आज ही निपटा लेने की सलाह दी जा रही है। 22 may weather update: देशभर में आग उगलता मौसम, 10 राज्यों में पारा 45°C पार; बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर कब-कब बंद रहेंगे बैंक? 23 मई को महीने का चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 25 और 26 मई को ऑल इंडिया स्टेट बैंक स्टाफ फेडरेशन की ओर से दो दिन की हड़ताल प्रस्तावित है। वहीं बकरीद के चलते 27 और 28 मई को अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। जम्मू-कश्मीर में दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। लगातार छुट्टियों के कारण ग्राहकों को शाखाओं में सेवाएं मिलने में परेशानी हो सकती है। क्यों हड़ताल पर जा रहे SBI कर्मचारी? ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने कर्मचारियों की 16 मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। इनमें नई भर्ती, आउटसोर्सिंग पर रोक, पर्याप्त स्टाफ नियुक्ति, मेडिकल सुविधाओं में सुधार और पेंशन से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बढ़ते काम के दबाव और सुविधाओं में असमानता को दूर करने के लिए यह कदम जरूरी है। STOCK MARKET TODAY: सेंसेक्स 135 अंक टूटा, शेयर बाजार में हल्की गिरावट-लेकिन छोटे शेयरों में बड़ी तेजी किन सेवाओं पर पड़ सकता है असर? अगर हड़ताल होती है तो बैंक की शाखाओं में कैश काउंटर, पासबुक अपडेट, चेक क्लियरिंग और अन्य ब्रांच सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि ATM, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की उम्मीद है। बैंक ने ग्राहकों को ऑनलाइन सेवाओं का ज्यादा इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

22 may weather update: देशभर में आग उगलता मौसम, 10 राज्यों में पारा 45°C पार; बांदा बना देश का सबसे गर्म शहर

Indian weather

HIGHLIGHTS:  बांदा 47.6°C के साथ देश का सबसे गर्म शहर 35 शहरों में रात का तापमान 30°C पार यूपी में अगले 3 दिन हीटवेव का रेड अलर्ट बिहार में 5वीं तक के स्कूल बंद बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत   22 may weather update: नई दिल्ली। देशभर में भीषण गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश का बांदा 47.6°C तापमान के साथ लगातार पांचवें दिन देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। तेज धूप और लू के कारण दिन में सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना बेहद कम है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार गर्मी सिर्फ दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी लोगों को परेशान कर रही है। गर्म रातों ने बढ़ाया खतरा इस बार सबसे बड़ी चिंता गर्म रातों को लेकर है। देश के 35 शहरों में गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 30°C से ऊपर दर्ज किया गया। राजस्थान के हनुमानगढ़ में रात का तापमान सबसे ज्यादा 33.7°C रिकॉर्ड हुआ। लगातार गर्म रातों के कारण लोगों को पर्याप्त राहत नहीं मिल पा रही है, जिससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। MP RAIN ALERT : एमपी में फिर बदले मौसम के मिजाज़, भोपाल समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट 10 राज्यों में 45°C के पार पहुंचा पारा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान समेत 10 राज्यों के 24 शहरों में तापमान 45°C से ऊपर पहुंच गया। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 47°C तापमान दर्ज किया गया। यूपी में अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिहार के पटना और गया में बढ़ती गर्मी को देखते हुए 22 से 26 मई तक पांचवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बिहार में बारिश और बिजली गिरने से मौतें जहां एक तरफ देश का बड़ा हिस्सा गर्मी से झुलस रहा है, वहीं बिहार के मधेपुरा और सहरसा में बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है, लेकिन फिलहाल भीषण गर्मी से राहत के संकेत नहीं हैं। जाने आपके शहर क तापमान बांदा – 47.6°C दिल्ली – 45°C भोपाल – 44°C लखनऊ – 46°C जयपुर – 45°C पटना – 43°C रायपुर – 46°C अहमदाबाद – 44°C मुंबई – 34°C चेन्नई – 38°C