Kharge on BJP-RSS : मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल, RSS-BJP को बताया जहरीला सांप

Kharge on BJP-RSS : देश। केरल में कांग्रेस की चुनावी रैली के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एक बयान ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। अपने भाषण में खड़गे ने कहा कि कुरान में उल्लेख है कि नमाज के दौरान भी अगर जहरीला सांप दिखाई दे तो उसे मार देना चाहिए। इसके बाद उन्होंने बीजेपी और आरएसएस की तुलना उसी जहरीले सांप से करते हुए कहा कि यदि इन्हें नहीं रोका गया तो खुद की सुरक्षा मुश्किल हो सकती है। गृहमंत्री शाह ने किया पलटवार खड़गे के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ा पलटवार किया है। अमित शाह ने असम के पथरकंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हताशा में इस तरह के बयान दे रही है। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को जनता ऐसा जवाब देगी कि दूरबीन से भी कांग्रेस नजर नहीं आएगी। शाह ने यह भी कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता पूरी मेहनत और समर्पण के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं। Bhopal Love Jihad : आसिफ रजा ने आशीष पांडे बनकर डेढ़ साल तक किया रेप, गर्भवती पीड़िता ने दर्ज कराई FIR पूनावाला ने भी दी प्रतिक्रिया बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी खड़गे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस तरह के बयानों के जरिए लोगों को भड़काने की कोशिश कर रही है। पूनावाला ने कहा कि यह बयान लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और चुनाव आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। केरल में एक और बयान विवाद यहीं नहीं थमा। खड़गे ने केरल में ही एक और बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि वहां के लोग समझदार हैं और उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता, “जैसे गुजरात के लोगों को किया जाता है।” इस पर भूपेंद्र पटेल ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे गुजरात के लोगों का अपमान बताया और कांग्रेस से माफी की मांग की। Pawan Khera Raid : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर छापेमारी, दिल्ली और असम पुलिस कर रही पूछताछ आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी चुनावी माहौल में इस तरह की तीखी बयानबाजी ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और दोनों दल एक-दूसरे पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इस घटनाक्रम ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि क्या इस तरह के बयान चुनावी माहौल को और अधिक विभाजित कर रहे हैं। अब इस पूरे विवाद के बीच सबकी नजर 9 अप्रैल पर टिकी है, जब जनता अपने वोट के जरिए फैसला सुनाएगी। Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने घर पर फेंका बम, दो बच्चों समेत मां जिंदा जली राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह के बयान चुनावी नतीजों पर असर डाल सकते हैं और दोनों दलों के लिए यह मुद्दा अहम बन गया है।
Bhopal Love Jihad : आसिफ रजा ने आशीष पांडे बनकर डेढ़ साल तक किया रेप, गर्भवती पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

Bhopal Love Jihad : मध्य प्रदेश। भोपाल के अशोका गार्डन (Ashoka Garden) इलाके में एक छात्रा के साथ पहचान छिपाकर शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा बताई जा रही है। उसने आरोप लगाया है कि आसिफ रज़ा नाम के युवक ने खुद को आशीष पांडे बताकर उससे दोस्ती की और बाद में प्रेम संबंध बनाकर करीब डेढ़ साल तक शारीरिक संबंध बनाए। MP Wheat Procurement : गेहूं खरीदी का ऐलान! 9 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया, MSP पर मिलेगा बोनस धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव पीड़िता के अनुसार, इस दौरान आरोपी के दो अन्य दोस्त भी उसे मानसिक रूप से परेशान करते रहे। उसने बताया कि जब वह गर्भवती हुई तो आरोपियों ने उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। मना करने पर युवक ने अपनी असली पहचान उजागर की और उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने लगा। लगातार धमकियां दी गईं पीड़िता का कहना है कि उसे लगातार धमकियां दी गईं। इस मामले की शिकायत उसने करीब एक माह पहले महिला थाने में दर्ज कराई थी। सोमवार को पीड़िता सार्वजनिक रूप से सामने आई, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने घर पर फेंका बम, दो बच्चों समेत मां जिंदा जली आसिफ रज़ा बिहार का रहने वाला इस मामले पर संजय कुमार, पुलिस कमिश्नर, ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। मुख्य आरोपी आसिफ रज़ा बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है और फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Pawan Khera Raid : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर छापेमारी, दिल्ली और असम पुलिस कर रही पूछताछ

Pawan Khera Raid : नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर मंगलवार को छापेमारी की गई। दिल्ली और असम पुलिस की टीम उनके निजामुद्दीन ईस्ट स्थित आवास पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम उनसे पूछताछ कर रही है और उन्हें रिमांड पर लेने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। #WATCH | Visuals of a team of Delhi Police outside Congress leader Pawan Khera’s residence in Delhi pic.twitter.com/LISUTVp5j9 — ANI (@ANI) April 7, 2026 चार सदस्यीय पुलिस टीम कर रही कार्रवाई सूत्रों के मुताबिक, असम पुलिस की करीब चार सदस्यीय टीम इस कार्रवाई के लिए दिल्ली पहुंची है, जबकि दिल्ली पुलिस सहयोगी भूमिका में मौजूद रही। दिल्ली क्राइम ब्रांच के डीसीपी डॉ. देबोजीत नाथ भी असम क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद हैं। असम में दर्ज मामले से जुड़ी जांच यह कार्रवाई उस विवाद से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के खिलाफ टिप्पणी की थी। इस मामले में असम में प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने यह कदम उठाया है। Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने घर पर फेंका बम, दो बच्चों समेत मां जिंदा जली ये है पूरा मामला दरअसल, पवन खेड़ा ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री की पत्नी पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि रिंकी भुइयां सरमा के नाम पर यूएई, एंटीगुआ और बारबुडा और मिस्र के पासपोर्ट जारी किए गए हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी सवाल उठाया था कि क्या उनके पास भारतीय पासपोर्ट भी है और एक व्यक्ति के पास कई देशों के पासपोर्ट कैसे हो सकते हैं। इसके अलावा खेड़ा ने यह भी आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री की पत्नी के नाम पर यूएई में संपत्तियां हैं और अमेरिका के व्योमिंग में एक कंपनी रजिस्टर्ड है, जिसका खुलासा चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया। Passport Controversy : असम की जेल में कटेगा पवन खेड़ा का अंतिम समय- पासपोर्ट विवाद पर CM सरमा का जवाब सीएम सरमा ने आरोपों को किया खारिज हालांकि, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठी और भ्रामक जानकारी के आधार पर ये आरोप लगाए हैं। सरमा ने दावा किया कि ये दस्तावेज एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूह से लिए गए हैं और इनमें छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की बातें चुनावी माहौल को प्रभावित करने के लिए फैलाई जा रही हैं और यह कानूनन अपराध है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे और उनकी पत्नी पवन खेड़ा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे। Trump on Iran War : ट्रम्प का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम! ईरान ने की पावर प्लांट्स पर ह्यूमन चेन बनाने की अपील इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। फिलहाल, पुलिस जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर तय की जाएगी।
MP Wheat Procurement : गेहूं खरीदी का ऐलान! 9 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया, MSP पर मिलेगा बोनस

MP Wheat Procurement : मध्य प्रदेश। भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सरकार ने गेहूं खरीदी को लेकर अहम फैसला लिया है। राज्य में गेहूं खरीदी की प्रक्रिया 9 अप्रैल से शुरू की जाएगी। इस बार सरकार ने खरीदी को लेकर खास रणनीति बनाई है, जिसके तहत पहले छोटे किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा और उसके बाद बड़े किसानों से खरीदी की जाएगी। सरकार ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्लॉट बुकिंग की व्यवस्था भी शुरू कर दी है। किसान आज से ही अपने गेहूं बेचने के लिए स्लॉट बुक करवा सकते हैं, ताकि खरीदी केंद्रों पर भीड़ न हो और प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके। Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने घर पर फेंका बम, दो बच्चों समेत मां जिंदा जली इस साल सरकार ने करीब 78 लाख मैट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही किसानों को बेहतर दाम देने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर बोनस भी दिया जा रहा है। गेहूं का MSP 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जिस पर 40 रुपये का बोनस जोड़कर कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की जाएगी। MP Wheat Procurement : तीसरी बार बढ़ी गेहूं खरीद की तारीख, अब इस डेट पर होगी MSP पर गेहूं खरीदी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर छोटे किसानों को प्राथमिकता दिए जाने से उन्हें अपनी उपज बेचने में आसानी होगी। प्रशासन का कहना है कि खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जाएगा।
Gold Silver and Share Market Today : सोना-चांदी चमके! शेयर बाजार में गिरावट, जानिये आज मार्केट का हाल

Gold Silver and Share Market Today : मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेज गिरावट देखने को मिली। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर अनिश्चितता और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा होरमुज़ जलडमरूमध्य को लेकर दी गई समय-सीमा से पहले निवेशकों में चिंता बढ़ गई। इसका असर बाजार पर साफ दिखाई दिया और प्रमुख सूचकांकों में करीब 1-1 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में और बढ़ गई गिरावट कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 372 अंक यानी 0.50 प्रतिशत गिरकर 73,734 पर खुला, जबकि निफ्टी 22,838 पर शुरू हुआ। हालांकि, शुरुआती कारोबार में गिरावट और बढ़ गई। सेंसेक्स 824.44 अंक यानी 1.11 प्रतिशत टूटकर 73,282 के इंट्राडे लो पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी 248.95 अंक यानी 1 प्रतिशत गिरकर 22,719.30 तक लुढ़क गया। बाजार में लगभग सभी सेक्टरों में बिकवाली का दबाव देखा गया। Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने घर पर फेंका बम, दो बच्चों समेत मां जिंदा जली इन शेयरों में गिरावट सेक्टोरल आधार पर वित्तीय, ऑटो, रियल एस्टेट और फार्मा इंडेक्स में करीब 2 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इस दौरान इंटरग्लोब एविएशन, इटरनल, मैक्स हेल्थकेयर, एमएंडएम, आयशर मोटर्स, अपोलो हॉस्पिटल्स और डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज जैसे शेयरों में प्रमुख गिरावट दर्ज की गई। इधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बनी हुई है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 1.69 प्रतिशत बढ़कर 111.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 3 प्रतिशत बढ़कर 115.64 डॉलर पर कारोबार करता नजर आया। एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा, जहां निक्केई सपाट, हैंग सेंग 0.71 प्रतिशत नीचे और कोस्पी 0.40 प्रतिशत ऊपर रहा। Trump on Iran War : ट्रम्प का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम! ईरान ने की पावर प्लांट्स पर ह्यूमन चेन बनाने की अपील अमेरिकी बाजार में भी हल्की बढ़त अमेरिकी बाजार में भी हल्की बढ़त देखने को मिली। एसएंडपी 500 29.14 अंक यानी 0.44 प्रतिशत बढ़कर 6,611.83 पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक 117.16 अंक यानी 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,996.34 पर बंद हुआ। निवेशकों के रुख की बात करें तो विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) सोमवार को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 8,167 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने करीब 8,000 करोड़ रुपये की खरीदारी कर बाजार को कुछ हद तक सहारा दिया। सोना चांदी में तेजी इधर, सोना-चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,291 रुपये बढ़कर 1.49 लाख रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले 3 अप्रैल को इसकी कीमत 1.47 लाख रुपये थी। वहीं, एक किलो चांदी 6,230 रुपये बढ़कर 2.34 लाख रुपये तक पहुंच गई, जो पहले 2.28 लाख रुपये प्रति किलो थी। JEE Mains 2026 Cheating : जेईई मेन परीक्षा में हाईटेक नकल! शातिर युवक ने चप्पल को काटकर अंदर छिपाया फोन अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग विशेषज्ञों के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने के पीछे कई कारण होते हैं। इनमें ट्रांसपोर्टेशन और सुरक्षा खर्च, स्थानीय मांग और सप्लाई, ज्वेलरी एसोसिएशन द्वारा तय दरें और ज्वेलर्स का पुराना स्टॉक शामिल है। इस साल सोना और चांदी दोनों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। 2026 में अब तक सोना 15,704 रुपये और चांदी 3,623 रुपये महंगी हो चुकी है। हालांकि, 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल की ईरान से जंग शुरू होने के बाद पिछले 38 दिनों में सोना 11,206 रुपये और चांदी 35,672 रुपये तक गिर चुकी है। सरकार ने सोने-चांदी और प्लैटिनम ज्वेलरी को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय के अनुसार, अब विदेश से ज्वेलरी मंगाने के लिए विशेष लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। यह कदम फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के दुरुपयोग को रोकने के लिए उठाया गया है। Weather Alert Today : सिक्किम में बर्फबारी- भूस्खलन, 1500 टूरिस्ट फंसे, UP में 15 की मौत ज्वेलरी खरीदते समय ग्राहकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। हमेशा BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही खरीदना चाहिए और खरीदने से पहले कीमत को अलग-अलग स्रोतों से जरूर जांच लेना चाहिए। वहीं, चांदी की पहचान के लिए मैग्नेट, आइस, स्मेल और क्लॉथ टेस्ट जैसे तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। कुल मिलाकर, वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता के बीच बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिसका असर निवेशकों और आम लोगों दोनों पर पड़ रहा है।
Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने घर पर फेंका बम, दो बच्चों समेत मां जिंदा जली

Manipur Violence : इंफाल। मणिपुर के मोइरांग क्षेत्र में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। बीती रात कुकी उग्रवादियों द्वारा एक घर पर बम फेंके जाने की घटना सामने आई है। इस हमले के बाद घर में भीषण आग लग गई, जिसमें मां के साथ सो रहे दो मासूम बच्चे जिंदा जल गए। आग इतनी तेज थी कि पूरा घर जलकर खाक हो गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। 5 साल के लड़के और 6 महीने की बच्ची की दर्दनाक मौत जानकारी के मुताबिक, यह घटना देर रात करीब एक बजे मोइरांग ट्रोंग्लाओबी में हुई। संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा फेंका गया बम सीधे एक घर पर गिरा, जिससे आग लग गई। हादसे में पांच साल के एक लड़के और छह महीने की एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। उस समय दोनों बच्चे अपनी मां के साथ सो रहे थे। मां इस हमले में झुलस गई है और उसका इलाज चल रहा है। Trump on Iran War : ट्रम्प का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम! ईरान ने की पावर प्लांट्स पर ह्यूमन चेन बनाने की अपील इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने तेल से भरे तीन टैंकरों में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। ये है पूरा मामला सूत्रों के अनुसार, 6 अप्रैल की सुबह से ही कुकी उग्रवादियों की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई थी, जो रात 10:30 बजे के बाद और तेज हो गई। हालात उस समय और बिगड़ गए जब देर रात सिनाकैथी गांव की दिशा में 20 से अधिक बम फेंके गए। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने मोइरांग थाने के सामने टायर जलाए और एक अस्थायी पुलिस चौकी को भी नुकसान पहुंचाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है। Kidney Transplant Scandal : कानपुर कांड में चौकानें वाले खुलासे! 8वीं पास ने किया विदेशी महिलाओं का इलाज आम नागरिकों की जान और संपत्ति खतरे में लगातार हो रही हिंसक घटनाओं के कारण पूरे क्षेत्र में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आम नागरिकों की जान और संपत्ति दोनों ही खतरे में हैं। फिलहाल हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं और सुरक्षा बल लगातार निगरानी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि निचले इलाके में स्थित मोइरांग ट्रोंग्लाओबी, चुराचांदपुर के पहाड़ी क्षेत्रों के पास है। 2023 और 2024 में जातीय संघर्ष के दौरान भी यहां कई बार गोलीबारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। JEE Mains 2026 Cheating : जेईई मेन परीक्षा में हाईटेक नकल! शातिर युवक ने चप्पल को काटकर अंदर छिपाया फोन एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मंगलवार को त्रोंग्लाओबी के पास के इलाके से एक विस्फोटक उपकरण भी बरामद किया गया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं।
Trump on Iran War : ट्रम्प का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम! ईरान ने की पावर प्लांट्स पर ह्यूमन चेन बनाने की अपील

Trump on Iran War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (President Donald Trump) की लगातार धमकियों के बीच ईरान में तनाव और बढ़ गया है। हालात को देखते हुए ईरान सरकार ने देशभर के युवाओं से एकजुट होने और समर्थन देने की अपील की है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने यूनिवर्सिटी के छात्रों, कलाकारों, खिलाड़ियों और युवा संगठनों से कहा है कि वे 7 अप्रैल को पावर प्लांट्स के आसपास मानव श्रृंखला बनाकर खड़े हों। इसका उद्देश्य सार्वजनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर पर संभावित अमेरिकी हमलों का विरोध करना बताया गया है। Iran US War Update : ईरान-अमेरिका में 45 दिन के सीजफायर पर बातचीत तेज, अगले 48 घंटे बहुत ख़ास इससे पहले ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) खोलने और सीजफायर के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जिसकी समयसीमा आज रात समाप्त हो रही है। ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि अमेरिका चाहे तो ईरान को एक ही रात में तबाह कर सकता है। उन्होंने दावा किया कि मंगलवार रात तक ईरान के ब्रिज और पावर प्लांट्स (power plants) को पूरी तरह नष्ट किया जा सकता है और यह कार्रवाई महज 4 घंटे में पूरी हो सकती है। ईरान को एक रात में खत्म कर सकता है अमेरिका सोमवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रम्प ने कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका की जंग उनके मुताबिक सही दिशा में चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका पूरे ईरान को एक रात में खत्म कर सकता है। ट्रम्प ने ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट को बचाने के ऑपरेशन को “ऐतिहासिक” बताया और कहा कि इस मिशन में सैनिकों की जान जोखिम में डालकर उन्हें सुरक्षित वापस लाया गया। Pakistan Economic Crisis : पाकिस्तान पर गहराया आर्थिक संकट, UAE ने 2 अरब डॉलर का मांगे वापस ऑपरेशन में 155 सैन्य विमान शामिल ट्रम्प के अनुसार, इस रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल 155 सैन्य विमान शामिल थे, जिनमें फाइटर जेट, बॉम्बर, टैंकर और रेस्क्यू विमान शामिल थे। उन्होंने बताया कि मिशन के दौरान दुश्मन को भ्रमित करने के लिए कई विमानों को अलग-अलग दिशाओं में भेजा गया। साथ ही, सात अलग-अलग जगहों पर ऐसा माहौल बनाया गया जिससे दुश्मन को लगा कि सैनिकों की तलाश कई स्थानों पर की जा रही है। पायलट ने जख्मों का इलाज खुद किया उन्होंने एक घायल पायलट की बहादुरी का भी जिक्र किया, जो विमान गिरने के बाद गंभीर हालत में भी पहाड़ी इलाके में खुद को बचाने की कोशिश करता रहा। ट्रम्प के मुताबिक, पायलट ने अपने जख्मों का इलाज खुद किया और संपर्क बनाए रखा, जिसके बाद उसे हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकाल लिया गया। Iran US War Update : ईरान ने 24 घंटे में 2 अमेरिकी जेट्स गिराए, पायलट पकड़ने पर 55 लाख का इनाम तेहरान के सिनेगॉग को नुकसान वहीं, ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि अमेरिका-इजराइल के हमले में तेहरान के एक सिनेगॉग को नुकसान पहुंचा है। एजेंसी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें बचावकर्मी मौके पर काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि नुकसान का पूरा आकलन अभी सामने नहीं आया है। धमकियां जंग खत्म करने में मददगार नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ट्रम्प के बयानों की आलोचना हो रही है। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि इस तरह की धमकियां जंग खत्म करने में मददगार नहीं होंगी, बल्कि हालात को और बिगाड़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस समय जरूरत सैन्य कार्रवाई बढ़ाने की नहीं, बल्कि संघर्ष को रोकने की है। मलेशिया को मिली अनुमति इस बीच, होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे जहाजों को लेकर भी स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। मलेशिया ने पुष्टि की है कि उसके एक जहाज को सुरक्षित गुजरने की अनुमति मिल गई है। वहीं, बहरीन ने मिसाइल हमले के खतरे के बीच अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान की स्थिति पर चिंता जताई है। संगठन के अनुसार, वहां अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं और बड़ी संख्या में लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। Pakistan Economic Crisis : पाकिस्तान पर गहराया आर्थिक संकट, UAE ने 2 अरब डॉलर का मांगे वापस सिर्फ सीजफायर नहीं स्थायी समाधान चाहिए ईरान ने साफ किया है कि वह सिर्फ सीजफायर नहीं, बल्कि स्थायी समाधान चाहता है ताकि भविष्य में इस तरह के हमले दोबारा न हों। साथ ही, उसने आर्थिक प्रतिबंध हटाने और होर्मुज क्षेत्र में नई व्यवस्था लागू करने की मांग भी रखी है। कुल मिलाकर, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने पूरे मिडिल ईस्ट में अस्थिरता बढ़ा दी है और दुनिया की नजरें अब इस संकट के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।
Kidney Transplant Scandal : कानपुर कांड में चौकानें वाले खुलासे! 8वीं पास ने किया विदेशी महिलाओं का इलाज

Kidney Transplant Scandal : उत्तर प्रदेश। कानपुर में सामने आए किडनी ट्रांसप्लांट कांड (Kidney Transplant Scandal ) ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच में जो खुलासे हुए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। आरोप है कि इस पूरे रैकेट में एंबुलेंस चालक से लेकर ओटी टेक्नीशियन तक ‘डॉक्टर’ बनकर मरीजों का इलाज और ऑपरेशन कर रहे थे। मामले की शुरुआत 31 मार्च को हुई, जब पुलिस ने बिना अनुमति किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) करने के आरोप में एक अस्पताल पर छापा मारा। इस दौरान एक महिला, जिसकी किडनी बदली गई थी, और बिहार का एक युवक, जिसे डोनर बताया गया, मौके पर मिले। दोनों को बाद में इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया। इस कार्रवाई में डॉ. सुरजीत सिंह और उनकी पत्नी डॉ. प्रीति आहूजा समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और अलग-अलग राज्यों से मरीजों को लाकर अवैध ट्रांसप्लांट किया जा रहा था। Sanjeevani Clinic Scam : जबलपुर में संजीवनी क्लीनिक घोटाला उजागर! बिना सामान खरीदे 1.75 करोड़ का भुगतान जब एंबुलेंस चालक बन गया ‘डॉक्टर’ इस मामले का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह है कि एक एंबुलेंस चालक शिवम खुद को ‘डॉक्टर’ बताकर मरीजों का इलाज कर रहा था। पुलिस को उसके मोबाइल से कई फोटो और वीडियो मिले हैं, जिनमें वह मरीजों का चेकअप करता दिखाई दे रहा है। एक वीडियो में वह एक विदेशी महिला से अंग्रेजी में बातचीत करते हुए उसका इलाज करता नजर आया। विदेशी महिला का भी किया ट्रांसप्लांट जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने विदेशी नागरिकों को भी निशाना बनाया। दक्षिण अफ्रीका की एक महिला अरेबिका का भी कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। ऑपरेशन के बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी, तो वही एंबुलेंस चालक उसका इलाज करता दिखाई दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। JEE Mains 2026 Cheating : जेईई मेन परीक्षा में हाईटेक नकल! शातिर युवक ने चप्पल को काटकर अंदर छिपाया फोन टेक्नीशियन कर रहे थे ऑपरेशन जांच में यह भी खुलासा हुआ कि ऑपरेशन करने वाले लोग भी असली डॉक्टर नहीं थे। पुलिस के अनुसार, मुदस्सर अली सिद्दीकी नाम का व्यक्ति, जिसे डॉक्टर बताया जा रहा था, दरअसल एक ओटी टेक्नीशियन है। इसके अलावा गाजियाबाद के कुलदीप और राजेश नाम के दो अन्य टेक्नीशियन को भी गिरफ्तार किया गया है, जो इस नेटवर्क का हिस्सा थे। जांच में यह भी सामने आया कि गिरोह में कुछ ऐसे लोग भी शामिल थे, जिन्होंने सिर्फ आठवीं तक पढ़ाई की थी, लेकिन खुद को डॉक्टर बताकर इलाज कर रहे थे। कन्नौज का रहने वाला रोहित पहले झोलाछाप डॉक्टर के रूप में काम करता था और बाद में इस नेटवर्क से जुड़ गया। Weather Alert Today : सिक्किम में बर्फबारी- भूस्खलन, 1500 टूरिस्ट फंसे, UP में 15 की मौत अब तक 8 गिरफ्तार, जांच जारी इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पहले दिन 6 आरोपी पकड़े गए थे, जबकि बाद में दो और टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है। जांच का दायरा मेरठ, दिल्ली और कन्नौज तक फैल चुका है। कैसे चलता था पूरा रैकेट पुलिस के अनुसार, यह गिरोह मरीजों और डोनर्स को अलग-अलग राज्यों से लाता था। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया जाता और फिर बिना अनुमति के किडनी ट्रांसप्लांट कर दिया जाता। इस पूरे नेटवर्क में फर्जी डॉक्टर, टेक्नीशियन और दलाल शामिल थे, जिनकी भूमिकाएं पहले से तय होती थीं। Sarang Bungalow Theft : मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, मेडल और प्रशस्ति पत्र ले उड़े चोर स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना वैध अनुमति के ट्रांसप्लांट कैसे हो रहे थे, बिना डिग्री वाले लोग ऑपरेशन कैसे कर रहे थे और इतना बड़ा नेटवर्क लंबे समय तक कैसे सक्रिय रहा- ये सभी सवाल अब जांच के दायरे में हैं। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने कहा कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के मोबाइल और दस्तावेजों से कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है।
Delhi Assembly Security Breach : दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसने वाला आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त

Delhi Assembly Security Breach : दिल्ली। दिल्ली विधानसभा परिसर में बैरियर तोड़कर घुसने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी कार भी जब्त कर ली गई है। आरोपी सोमवार दोपहर कार लेकर विधानसभा के अंदर घुसा था, जहां उसने स्पीकर कार्यालय के पास गुलदस्ता रखा और फिर मौके से फरार हो गया था। घटना के समय विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता परिसर में ही मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, आरोपी गेट नंबर-2 से अंदर दाखिल हुआ, जो वीआईपी एंट्री के लिए निर्धारित है। उस समय गेट पर सीआरपीएफ तैनात थी, बावजूद इसके आरोपी बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसने में सफल रहा। अंदर पहुंचकर उसने स्पीकर के दफ्तर के पास फूलों का गुलदस्ता और कुछ कागज रखे और फिर उसी रास्ते से बाहर निकल गया। JEE Mains 2026 Cheating : जेईई मेन परीक्षा में हाईटेक नकल! शातिर युवक ने चप्पल को काटकर अंदर छिपाया फोन घटना से मचा हड़कंप अधिकारियों के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे यूपी नंबर की सफेद टाटा सिएरा कार विधानसभा परिसर में घुसी। नकाब पहने आरोपी ने गाड़ी सीधे स्पीकर कार्यालय की ओर बढ़ाई और बरामदे के पास गुलदस्ता रखकर वापस लौट गया। इस घटना के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं। क्या-क्या हुआ सामने पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी दोपहर करीब 2 बजकर 5 मिनट पर गेट नंबर-2 से अंदर आया। उसने बैरियर तोड़ा, कार रोकी, नीचे उतरा और गुलदस्ता रखकर फिर कार से फरार हो गया। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर UP26AZ8090 बताया जा रहा है। घटना के बाद आरोपी को दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ जाते देखा गया था। Sanjeevani Clinic Scam : जबलपुर में संजीवनी क्लीनिक घोटाला उजागर! बिना सामान खरीदे 1.75 करोड़ का भुगतान सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल इस घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है। खास बात यह है कि हाल ही में विधानसभा को बम की धमकियां भी मिली थीं, जिसके बाद सुरक्षा और सख्त की गई थी। इसके बावजूद इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बॉम्ब स्क्वॉड की जांच घटना के बाद मौके पर बॉम्ब स्क्वॉड को बुलाया गया, जिसने गुलदस्ते की जांच की। जांच में कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। फिलहाल विधानसभा परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। Weather Alert Today : सिक्किम में बर्फबारी- भूस्खलन, 1500 टूरिस्ट फंसे, UP में 15 की मौत मामले की जांच जारी है और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।
JEE Mains 2026 Cheating : जेईई मेन परीक्षा में हाईटेक नकल! शातिर युवक ने चप्पल को काटकर अंदर छिपाया फोन

JEE Mains 2026 Cheating : भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में JEE Mains 2026 परीक्षा के दौरान नकल का एक अनोखा और हाईटेक मामला सामने आया है। एक परीक्षार्थी ने चप्पल के अंदर मोबाइल फोन छिपाकर परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन सतर्क सुरक्षा व्यवस्था के चलते उसकी चालाकी पकड़ में आ गई। यह घटना 2 अप्रैल 2026 को भिलाई-3 थाना क्षेत्र के सिरसा कला स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कॉलेज में हुई, जहां नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा JEE Mains की परीक्षा आयोजित की जा रही थी। आरोपी छात्र की पहचान आदित्य सिंह के रूप में हुई है। Sanjeevani Clinic Scam : जबलपुर में संजीवनी क्लीनिक घोटाला उजागर! बिना सामान खरीदे 1.75 करोड़ का भुगतान मेटल डिटेक्टर को भी चकमा दिया बताया जा रहा है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान मेटल डिटेक्टर से जांच हो रही थी, लेकिन आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए पहले ही अपनी चप्पल उतार दी थी। इसी वजह से शुरुआती जांच में मोबाइल का पता नहीं चल पाया और वह चप्पल पहनकर अंदर चला गया। वॉशरूम से लौटते समय खुला राज करीब सुबह 11:08 बजे जब छात्र बायो-ब्रेक के लिए वॉशरूम गया और वापस लौटा, तो उसकी चाल पर सुरक्षा गार्ड को शक हुआ। वह सामान्य तरीके से चलने के बजाय चप्पल घसीटते हुए और थोड़ा लंगड़ाकर चल रहा था। संदेह के आधार पर जब स्टाफ ने उसकी चप्पल उतरवाकर जांच की, तो पता चला कि चप्पल को बीच से काटकर उसके अंदर मोबाइल फोन छिपाया गया था। इसके बाद तुरंत परीक्षा केंद्र के अधिकारियों को सूचना दी गई। Sarang Bungalow Theft : मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, मेडल और प्रशस्ति पत्र ले उड़े चोर पुलिस ने किया मामला दर्ज कॉलेज प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और उसे थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2008 की धारा 09 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने साफ कहा है कि परीक्षा में किसी भी तरह की नकल या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Delhi Assembly Security Breach : दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात कार अधिकारी ने दी जानकारी भिलाई नगर के सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान छात्र की संदिग्ध हरकतों के आधार पर जांच की गई, जिसमें चप्पल के अंदर छिपाया गया मोबाइल बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। इस घटना के सामने आने के बाद परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी गई है।