Aayudh

Categories

JEE Mains 2026 Cheating : जेईई मेन परीक्षा में हाईटेक नकल! शातिर युवक ने चप्पल को काटकर अंदर छिपाया फोन

JEE Mains 2026 Cheating

JEE Mains 2026 Cheating : भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में JEE Mains 2026 परीक्षा के दौरान नकल का एक अनोखा और हाईटेक मामला सामने आया है। एक परीक्षार्थी ने चप्पल के अंदर मोबाइल फोन छिपाकर परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन सतर्क सुरक्षा व्यवस्था के चलते उसकी चालाकी पकड़ में आ गई।

यह घटना 2 अप्रैल 2026 को भिलाई-3 थाना क्षेत्र के सिरसा कला स्थित पार्थिवी इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट कॉलेज में हुई, जहां नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा JEE Mains की परीक्षा आयोजित की जा रही थी। आरोपी छात्र की पहचान आदित्य सिंह के रूप में हुई है।

Sanjeevani Clinic Scam : जबलपुर में संजीवनी क्लीनिक घोटाला उजागर! बिना सामान खरीदे 1.75 करोड़ का भुगतान

मेटल डिटेक्टर को भी चकमा दिया

बताया जा रहा है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान मेटल डिटेक्टर से जांच हो रही थी, लेकिन आरोपी ने चालाकी दिखाते हुए पहले ही अपनी चप्पल उतार दी थी। इसी वजह से शुरुआती जांच में मोबाइल का पता नहीं चल पाया और वह चप्पल पहनकर अंदर चला गया।

वॉशरूम से लौटते समय खुला राज

करीब सुबह 11:08 बजे जब छात्र बायो-ब्रेक के लिए वॉशरूम गया और वापस लौटा, तो उसकी चाल पर सुरक्षा गार्ड को शक हुआ। वह सामान्य तरीके से चलने के बजाय चप्पल घसीटते हुए और थोड़ा लंगड़ाकर चल रहा था।

संदेह के आधार पर जब स्टाफ ने उसकी चप्पल उतरवाकर जांच की, तो पता चला कि चप्पल को बीच से काटकर उसके अंदर मोबाइल फोन छिपाया गया था। इसके बाद तुरंत परीक्षा केंद्र के अधिकारियों को सूचना दी गई।

Sarang Bungalow Theft : मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, मेडल और प्रशस्ति पत्र ले उड़े चोर

पुलिस ने किया मामला दर्ज

कॉलेज प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और उसे थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2008 की धारा 09 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने साफ कहा है कि परीक्षा में किसी भी तरह की नकल या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Delhi Assembly Security Breach : दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात कार

अधिकारी ने दी जानकारी

भिलाई नगर के सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान छात्र की संदिग्ध हरकतों के आधार पर जांच की गई, जिसमें चप्पल के अंदर छिपाया गया मोबाइल बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

इस घटना के सामने आने के बाद परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *