Aayudh

Share Market Today : सीजफायर के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 3000 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 900 अंक ऊपर

Share Market Today

Share Market Today : मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। बुधवार 8 अप्रैल को बाजार में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। BSE Sensex करीब 3000 अंक यानी 3.95% उछलकर 77,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं Nifty 50 भी 900 अंक यानी 3.80% की बढ़त के साथ 24,000 के स्तर पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी का ऑटो और रियल्टी इंडेक्स करीब 5% तक चढ़ गया है। इसके अलावा सरकारी बैंकों और मेटल इंडेक्स में भी 3% से ज्यादा तेजी दर्ज की गई है। एफएमसीजी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी 2% से अधिक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। Gold-Silver Price Today : 13000 महंगी हुई चांदी तो 3000 से ऊपर सोना, जानिए क्या है वजह सीजफायर बना बाजार की तेजी की बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 40 दिनों से जारी जंग पर 2 हफ्ते के लिए ब्रेक लग गया है। दोनों देशों ने पाकिस्तान और चीन की मध्यस्थता के बाद इस सीजफायर पर सहमति जताई है। इस समझौते के तहत अमेरिका, इजराइल और ईरान एक-दूसरे पर हमले रोकेंगे। साथ ही होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही ईरानी सेना की निगरानी में सुनिश्चित की जाएगी। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी थी कि यदि होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों को रास्ता नहीं मिला तो कड़े कदम उठाए जाएंगे। अब सीजफायर के बाद वैश्विक बाजार में राहत का माहौल है, जिसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा है। US Iran War Ceasefire : 40 दिन बाद अमेरिका-ईरान जंग पर 2 हफ्ते का ब्रेक, ट्रम्प बोले- पाकिस्तान-चीन की अहम भूमिका एशियाई बाजारों में भी तेजी का माहौल सीजफायर की खबर का असर एशियाई बाजारों में भी देखने को मिला। साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 6.35% चढ़कर 5,843 पर पहुंच गया। जापान का निक्केई इंडेक्स 5.12% बढ़कर 56,166 पर ट्रेड कर रहा है। हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 2.85% चढ़कर 25,832 पर पहुंच गया, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.92% बढ़कर 3,964 के स्तर पर है। अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुख 7 अप्रैल को अमेरिकी बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। डाउ जोन्स इंडेक्स 85 अंक यानी 0.18% गिरकर 46,548 पर बंद हुआ। टेक आधारित नैस्डैक कंपोजिट 0.098% की मामूली बढ़त के साथ 22,017 पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 इंडेक्स 5 अंक यानी 0.076% बढ़कर 6,616 के स्तर पर पहुंच गया। Morena Murder : रेत माफिया ने वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचला, कांग्रेस बोली- मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त कच्चे तेल में गिरावट से बाजार को सहारा सीजफायर के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड करीब 13% गिरकर 95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। गौरतलब है कि 28 फरवरी को जंग शुरू होने से पहले कच्चा तेल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था, जो युद्ध के दौरान बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। पिछले कारोबारी दिन भी दिखी थी मजबूती इससे पहले 7 अप्रैल को भी शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही थी। सेंसेक्स 510 अंक चढ़कर 74,617 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 155 अंक की बढ़त के साथ 23,124 पर बंद हुआ था। उस दिन आईटी, मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में ज्यादा खरीदारी देखने को मिली थी। कुल मिलाकर, वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर निर्भर करेगी।

Morena Murder : रेत माफिया ने वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचला, कांग्रेस बोली- मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

Morena Murder

Morena Murder : मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान बदमाशों ने वन रक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दिमनी थाना क्षेत्र के रानपुर गांव चौराहे के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुई। वन रक्षक को कुचलकर आरोपी फरार पुलिस के अनुसार, अवैध रेत परिवहन की सूचना मिलने पर वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान ड्राइवर विनोद कोरी रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगा। वन रक्षक हरकेश गुर्जर ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन्हें कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। पास के एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की तस्वीरें कैद हुई हैं। Gold-Silver Price Today : 13000 महंगी हुई चांदी तो 3000 से ऊपर सोना, जानिए क्या है वजह मामले की जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ और डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल मौके पर पहुंचे और प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत की। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल ने दिमनी थाने में दिए आवेदन में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। इनमें ट्रैक्टर चालक विनोद कोरी के अलावा ट्रैक्टर मालिक सोनू चौहान और पवन तोमर के नाम शामिल हैं। बताया गया है कि ट्रैक्टर सोनू और पवन ने साझेदारी में खरीदा था। डीएफओ के अनुसार, वन विभाग की टीम बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे सरकारी वाहन से कार्रवाई के लिए रवाना हुई थी। टीम में वनकर्मी संदीप, शत्रुघ्न, विनोद, हरकेश और रेंज ऑफिसर वीर कुमार तिर्की शामिल थे। MP Rajya Sabha Elections : मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में होगी हॉर्स ट्रेडिंग नामजद FIR को लेकर विवाद कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना के बेटे बंकू उर्फ कप्तान कंसाना भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से नामजद एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिमनी थाने से मृतक के परिजनों पर दबाव बनाकर जबरन एफआईआर पर हस्ताक्षर करवाए जा रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष का सरकार पर हमला नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस घटना को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध खनन माफिया खुलेआम कानून के रक्षकों की हत्या कर रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में तत्काल संज्ञान लेने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही शहीद वन रक्षक हरकेश गुर्जर को श्रद्धांजलि भी दी। Rajendra Bharti Case Update : MP कांग्रेस को झटका, राजेंद्र भारती मामले की टली सुनवाई प्रशासन का आश्वासन कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और पुलिस को आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि दिमनी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Gold-Silver Price Today : 13000 महंगी हुई चांदी तो 3000 से ऊपर सोना, जानिए क्या है वजह

Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today : नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में 8 अप्रैल को तेज उछाल देखने को मिला है, जिससे निवेशकों और बाजार में हलचल बढ़ गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत 2,44,770 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। इसमें करीब 6 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है, यानी लगभग 13,000 रुपये का उछाल आया है। वहीं सोने की कीमत में भी मजबूती देखी गई है। करीब 2.4 प्रतिशत की तेजी के साथ सोना 3,600 रुपये बढ़कर 1,53,944 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसी तरह का रुख देखने को मिला है। स्पॉट गोल्ड 2.3 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,811.26 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 3.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,840 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। US Iran War Ceasefire : 40 दिन बाद अमेरिका-ईरान जंग पर 2 हफ्ते का ब्रेक, ट्रम्प बोले- पाकिस्तान-चीन की अहम भूमिका कीमतों में उछाल की बड़ी वजहें सोने-चांदी की कीमतों में इस तेजी के पीछे कई अहम कारण हैं। सबसे बड़ा असर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के साथ 2 हफ्ते के सीजफायर की घोषणा को माना जा रहा है। इस फैसले से वैश्विक स्तर पर तनाव कम हुआ है और निवेशकों का भरोसा दोबारा लौटा है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में 15 से 20 प्रतिशत तक की भारी गिरावट भी इस तेजी की बड़ी वजह बनी है। तेल सस्ता होने से वैश्विक बाजार में जोखिम लेने की क्षमता बढ़ी है, जिसके चलते निवेशकों ने निचले स्तर पर सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ा दी है। साथ ही, तेल की कीमत कम होने से महंगाई घटने की उम्मीद भी मजबूत हुई है, जिससे बाजार का सेंटिमेंट सकारात्मक बना है। एक अन्य महत्वपूर्ण कारण भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखना भी है। इस फैसले से बाजार में स्थिरता आई है और कीमती धातुओं की मांग को समर्थन मिला है। Rajpal Yadav : राजपाल यादव की दरियादिली, बोले- सौरभ का दिल दुखा तो मुझे होगी तकलीफ देश के प्रमुख शहरों में आज के दाम राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,745 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। यहां चांदी की कीमत 2,44,100 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,53,810 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,40,993 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां चांदी की कीमत 2,44,520 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,54,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,40,400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां चांदी 2,45,230 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर है। MP Cabinet Decisions : गेंहू के साथ चना- मसूर का खरीदी करेगी सरकार, कैबिनेट ने दी मंजूरी कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,49,950 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,37,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। यहां चांदी की कीमत 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। कुल मिलाकर, वैश्विक घटनाक्रम, तेल की कीमतों में गिरावट और निवेशकों के मजबूत भरोसे ने सोने-चांदी की कीमतों को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा काफी हद तक अंतरराष्ट्रीय हालात और आर्थिक नीतियों पर निर्भर करेगी।

US Iran War Ceasefire : 40 दिन बाद अमेरिका-ईरान जंग पर 2 हफ्ते का ब्रेक, ट्रम्प बोले- पाकिस्तान-चीन की अहम भूमिका

US Iran War Ceasefire

US Iran War Ceasefire : तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 40 दिनों से जारी तनावपूर्ण जंग के बाद आखिरकार 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बताया कि यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और वहां की सेना प्रमुख की अपील के बाद लिया गया। इससे पहले ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही नहीं हुई तो कड़े कदम उठाए जाएंगे। चीन के हस्तक्षेप की अहम भूमिका न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस समझौते में पाकिस्तान की मध्यस्थता और आखिरी समय में चीन के हस्तक्षेप की अहम भूमिका रही। पाकिस्तान ने 2 हफ्ते के सीजफायर का प्रस्ताव रखा था, जिसे ईरान ने स्वीकार कर लिया। इस समझौते के तहत अमेरिका और इजराइल अपने हमले रोकेंगे और ईरान भी सैन्य कार्रवाई बंद करेगा। Sabarimala SC Hearing : 3 दिन ‘अछूत’ चौथे दिन नहीं? जस्टिस नागरत्ना का सवाल, सबरीमाला में महिलाओं की एंट्री पर केंद्र बोला- 2018 का फैसला गलत इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान की औपचारिक बात सीजफायर के दौरान होर्मुज स्ट्रेट से तेल, गैस और अन्य जहाजों की सुरक्षित आवाजाही ईरानी सेना की निगरानी में सुनिश्चित की जाएगी। यह युद्धविराम लेबनान समेत अन्य क्षेत्रों पर भी लागू होगा। साथ ही 10 अप्रैल को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच औपचारिक बातचीत शुरू होगी। ईरान का 10 पॉइंट प्लान और दावे ट्रम्प ने बताया कि ईरान ने अमेरिका को 10 पॉइंट का प्रस्ताव भेजा है, जिस पर आगे बातचीत संभव है। वहीं ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने दावा किया है कि अमेरिका ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है और यह समझौता ईरान की शर्तों पर हुआ है। इस 10 पॉइंट प्लान में सभी सैन्य हमले पूरी तरह बंद करने, आर्थिक प्रतिबंध हटाने, फ्रीज किए गए एसेट्स लौटाने और जंग का स्थायी अंत करने जैसी मांगें शामिल हैं। MP Cabinet Decisions : गेंहू के साथ चना- मसूर का खरीदी करेगी सरकार, कैबिनेट ने दी मंजूरी इसके अलावा ईरान ने मिडिल ईस्ट से अमेरिकी सेना की वापसी, युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई और होर्मुज स्ट्रेट पर अपना नियंत्रण बनाए रखने की शर्त भी रखी है। ईरान ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले हर जहाज से करीब 20 लाख डॉलर शुल्क लिया जाएगा, जिसे ओमान के साथ साझा किया जाएगा। यूरेनियम और सुरक्षा को लेकर चिंता सीजफायर के बाद ट्रम्प ने कहा कि ईरान के यूरेनियम को पूरी तरह नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि अगर इस मुद्दे पर समाधान नहीं होता तो समझौता संभव नहीं होता। ईरान के पास मौजूद अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम को लेकर वैश्विक स्तर पर चिंता बनी हुई है, क्योंकि इसका उपयोग परमाणु हथियार बनाने में किया जा सकता है। इराक में जश्न, लेकिन हालात अब भी नाजुक सीजफायर की घोषणा के बाद बगदाद समेत इराक के कई हिस्सों में लोगों ने सड़कों पर उतरकर खुशी जताई। यह जंग इराक को भी प्रभावित कर रही थी, जहां प्रॉ-ईरान समूहों और अमेरिकी सेना के बीच लगातार हमले हो रहे थे। हालांकि सीजफायर से ठीक पहले हुए हमलों में 7 लोगों की मौत हुई, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल थे।   ⚡️Iraq: Celebrations of Iran’s victory in Tahrir Square in Baghdad pic.twitter.com/p8sG7FjWWf — Middle East Observer (@ME_Observer_) April 8, 2026 Bhopal Love Jihad : आसिफ रजा ने आशीष पांडे बनकर डेढ़ साल तक किया रेप, गर्भवती पीड़िता ने दर्ज कराई FIR इजराइल का अलग रुख इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं होगा। इजराइल ने कहा कि वह ईरान के खिलाफ 2 हफ्ते तक हमले रोकने को तैयार है, लेकिन लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई जारी रह सकती है। होर्मुज स्ट्रेट खुलने से बाजारों को राहत सीजफायर के तहत अगले 2 हफ्तों तक होर्मुज स्ट्रेट खुला रहेगा, जिससे वैश्विक सप्लाई चेन को राहत मिलेगी। जंग के दौरान यहां से शिपिंग लगभग ठप हो गई थी। अब इसके खुलने से तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है। इसका असर वैश्विक बाजारों पर भी दिखा। तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी कच्चा तेल करीब 16% गिरकर 94.59 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 15% गिरकर 92.35 डॉलर प्रति बैरल हो गया। एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिली, जहां जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 4% से ज्यादा और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5% से ज्यादा उछल गया। Pawan Khera Raid : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के घर पर छापेमारी, दिल्ली और असम पुलिस कर रही पूछताछ खामेनेई की बरसी और राजनीतिक घटनाक्रम इसी बीच ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के 40वें दिन उनके समर्थक सड़कों पर उतरकर श्रद्धांजलि देंगे। उनकी मौत 28 फरवरी को तेहरान में हुए एयरस्ट्राइक में हुई थी। उनके निधन के बाद उनके बेटे अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है। कुल मिलाकर, 40 दिन की जंग के बाद यह सीजफायर दुनिया के लिए राहत भरी खबर है, लेकिन आगे की स्थिति काफी हद तक आने वाली वार्ताओं और समझौतों के पालन पर निर्भर करेगी।

Sabarimala SC Hearing : 3 दिन ‘अछूत’ चौथे दिन नहीं? जस्टिस नागरत्ना का सवाल, सबरीमाला में महिलाओं की एंट्री पर केंद्र बोला- 2018 का फैसला गलत

Sabarimala SC Hearing

Sabarimala SC Hearing : नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान पीठ ने मंगलवार को सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर सुनवाई शुरू की। पहले दिन करीब 5 घंटे तक बहस चली, जिसमें केंद्र सरकार ने शुरुआत में ही साफ कर दिया कि वह मासिक धर्म आयु की महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक का समर्थन करती है। धार्मिक मामलों में कोर्ट न दें दखल केंद्र सरकार ने दलील दी कि 2018 में सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश देने का सुप्रीम कोर्ट का फैसला गलत था। सरकार का कहना है कि यह मामला पूरी तरह धार्मिक आस्था और किसी संप्रदाय के अधिकार से जुड़ा है, जिसमें अदालत को दखल नहीं देना चाहिए। Rajpal Yadav : राजपाल यादव की दरियादिली, बोले- सौरभ का दिल दुखा तो मुझे होगी तकलीफ छुआछूत के खिलाफ अधिकार सुनवाई के दौरान जस्टिस नागरत्ना ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि अनुच्छेद 17 यानी छुआछूत के खिलाफ अधिकार को इस मामले में कैसे लागू किया जाए, यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि एक महिला के तौर पर यह स्वीकार करना मुश्किल है कि हर महीने कुछ दिनों के लिए महिलाओं को ‘अछूत’ माना जाए और फिर अचानक यह स्थिति बदल जाए। सामाजिक बुराई को दिया जाता है धार्मिक प्रथा का नाम उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी सामाजिक बुराई को धार्मिक प्रथा का नाम दिया जाता है, तो अदालत यह तय कर सकती है कि वह वास्तव में धार्मिक परंपरा है या सामाजिक बुराई। इस पर केंद्र ने जवाब देते हुए कहा कि अगर कोई प्रथा गैर-वैज्ञानिक लगती है, तो उसका समाधान संसद या विधानसभा के जरिए होना चाहिए, न कि अदालत के माध्यम से। MP Rajya Sabha Elections : मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में होगी हॉर्स ट्रेडिंग सरकार के वकील ने दिए ये तर्क सरकार ने अपने तर्क में कहा कि हर धार्मिक प्रथा का सम्मान किया जाना चाहिए और हर मुद्दे को व्यक्तिगत स्वतंत्रता या गरिमा से जोड़कर नहीं देखा जा सकता। हालांकि, यदि कोई प्रथा सार्वजनिक व्यवस्था, नैतिकता या स्वास्थ्य के खिलाफ है, तो अदालत उसे खारिज कर सकती है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के सामने 50 से ज्यादा रिव्यू पिटीशन लंबित हैं, जिन पर 22 अप्रैल तक सुनवाई जारी रहेगी। 7 से 9 अप्रैल तक याचिकाकर्ता और उनके समर्थक अपनी दलीलें रखेंगे, जबकि 14 से 16 अप्रैल तक विरोधी पक्ष अपनी बात रखेगा। सुनवाई में कोर्ट इन मुद्दों पर भी करेगी विचार सुनवाई सिर्फ सबरीमाला तक सीमित नहीं है। अदालत मस्जिदों में महिलाओं के प्रवेश, दाऊदी बोहरा समुदाय में महिला खतना और पारसी महिलाओं के धार्मिक स्थलों में प्रवेश जैसे मुद्दों पर भी विचार करेगी। इन सभी मामलों में मूल सवाल यह है कि क्या धार्मिक परंपराएं मौलिक अधिकारों से ऊपर हो सकती हैं या नहीं। Kharge on BJP-RSS : मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल, RSS-BJP को बताया जहरीला सांप महिलाओं के प्रवेश को लेकर बन सकता है समान नियम इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का असर देशभर के धार्मिक स्थलों और पर्सनल लॉ पर पड़ सकता है। अगर कोर्ट 2018 का फैसला बरकरार रखती है, तो मंदिर, मस्जिद और अन्य धार्मिक स्थलों में महिलाओं के प्रवेश को लेकर एक समान नियम बन सकता है। सबरीमाला विवाद की पूरी टाइमलाइन सबरीमाला विवाद की शुरुआत 1990 में हुई थी, जब केरल हाईकोर्ट में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी। 1991 में हाईकोर्ट ने 10 से 50 साल की महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। Datia By Election : BJP ने शुरू की दतिया उपचुनाव की तैयारी! नरोत्तम मिश्रा और खंडेलवाल की बंद कमरे में लंबी बातचीत इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और 2018 में पांच जजों की बेंच ने इस प्रतिबंध को हटाते हुए सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दे दी थी। अब 9 जजों की संविधान पीठ इस फैसले की वैधता और उससे जुड़े व्यापक संवैधानिक सवालों पर विचार कर रही है। ऐसे में देशभर की नजरें इस अहम सुनवाई और आने वाले फैसले पर टिकी हुई हैं।

Rajpal Yadav : राजपाल यादव की दरियादिली, बोले- सौरभ का दिल दुखा तो मुझे होगी तकलीफ

Rajpal Yadav

Rajpal Yadav : एंटरटेनमेंट डेस्क। स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 की एक क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान कॉमेडी के नाम पर अभिनेता राजपाल यादव पर की गई टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया। इस मामले में जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा। इस बीच राजपाल यादव खुद सामने आए और पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि सौरभ द्विवेदी का दिल दुखाना, उनके अपने दिल को दुखाने जैसा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सौरभ के खिलाफ गलत बातें न करें। राजपाल के इस शांत और सकारात्मक रवैये को उनके फैंस ने दरियादिली बताया है। MP Cabinet Decisions : गेंहू के साथ चना- मसूर का खरीदी करेगी सरकार, कैबिनेट ने दी मंजूरी ये है पूरा मामला दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सौरभ द्विवेदी ने राजपाल यादव के 9 करोड़ रुपये के पुराने कर्ज मामले पर तंज कसते हुए कहा कि डॉलर का रेट चाहे ऊपर जाए या नीचे, उन्हें उधार चुकाना ही पड़ेगा। इस टिप्पणी को राजपाल ने हंसकर टाल दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर नाराजगी बढ़ गई। राजपाल यादव ने किया स्पष्ट वीडियो वायरल होने के बाद राजपाल ने स्पष्ट किया कि मंच पर हुई बातचीत एक स्क्रिप्ट का हिस्सा थी, जिसमें देश दुनिया में चल रही जंग, डॉलर-रूपया में उतार-चढ़ाव तेल- गैस और महंगाई इसमें आम आदमी ही पिसता है। Kharge on BJP-RSS : मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल, RSS-BJP को बताया जहरीला सांप ऐसा एंगल भी शामिल था। हालांकि, वह बात दर्शकों तक सही तरीके से नहीं पहुंच पाई और इसे गलत तरीके से समझा गया। उन्होंने यह भी बताया कि जाकिर खान और सौरभ द्विवेदी दोनों ही उनका सम्मान करते हैं और कार्यक्रम के दौरान सौरभ ने उनके लिए तालियां भी बजवाई थीं। सलमान खान ने लिया स्टैंड इस विवाद के बीच सलमान खान ने भी राजपाल यादव का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि राजपाल पिछले 30 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और अपने काम में खास पहचान बना चुके हैं। सलमान ने कहा कि राजपाल को आगे भी लगातार काम मिलता रहेगा और उनका योगदान हमेशा सराहा जाएगा। Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने घर पर फेंका बम, दो बच्चों समेत मां जिंदा जली सलमान के इस समर्थन पर राजपाल यादव ने आभार जताते हुए कहा कि वह हमेशा उनके बड़े भाई की तरह मार्गदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने अपने लंबे करियर की सराहना के लिए धन्यवाद भी दिया। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या मनोरंजन के नाम पर किसी के निजी मामलों को सार्वजनिक मंच पर लाना सही है। जहां एक तरफ लोग राजपाल यादव के संयम और समझदारी की तारीफ कर रहे हैं, वहीं यह बहस भी तेज हो गई है कि हास्य और संवेदनशीलता के बीच संतुलन कैसे बनाए रखा जाए। यह वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल

MP Rajya Sabha Elections : मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में होगी हॉर्स ट्रेडिंग

MP Rajya Sabha Elections

MP Rajya Sabha Elections : भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी हलचल बढ़ने लगी है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) के बयान ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है, जिससे प्रदेश की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश में हॉर्स ट्रेडिंग (Horse-trading) हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह सतर्क और अलर्ट है। राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तैयारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस जो भी प्रत्याशी घोषित करेगी, उसके पक्ष में पार्टी के सभी विधायक मतदान करेंगे और अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए एकजुट रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर पूरी तैयारी है और किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए रणनीति बनाई गई है। MP Cabinet Decisions : गेंहू के साथ चना- मसूर का खरीदी करेगी सरकार, कैबिनेट ने दी मंजूरी किसानों के मुद्दे पर घेरी सरकार मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने किसानों के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। सिंघार ने कहा कि प्रदेश में सोयाबीन की समय पर खरीदी नहीं होती और कई बार प्याज सड़कों पर फेंकनी पड़ती है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान ओटीपी के इंतजार में परेशान रहते हैं, जबकि सरकार कुछ खास लोगों से ही खरीद करती है। उनके मुताबिक, सरकार की नीतियां किसानों के हित में नहीं हैं। उन्होंने किसान संगठनों और आरएसएस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वे इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं। सिंघार ने कहा कि बीजेपी अक्सर दावा करती है कि वह किसानों के समर्थन से सत्ता में आती है, तो उसे किसानों के हित में फैसले भी लेने चाहिए। Datia By Election : BJP ने शुरू की दतिया उपचुनाव की तैयारी! नरोत्तम मिश्रा और खंडेलवाल की बंद कमरे में लंबी बातचीत पूरी कांग्रेस राजेंद्र भारती के साथ खड़ी राजेंद्र भारती (Rajendra Bharti) के मामले पर बोलते हुए सिंघार ने कहा कि देश ऑटोक्रेसी और चुनावी सत्तावाद की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में पूरी तरह राजेंद्र भारती के साथ खड़ी है और न्याय के लिए कोर्ट का सहारा लिया जा रहा है, हालांकि वहां भी “तारीख पर तारीख” मिल रही है। आदिवासी कानून और क्रॉस वोटिंग पर क्या बोले सिंघार आदिवासी कानून के मुद्दे पर सिंघार ने कहा कि सरकार को समिति की रिपोर्ट लागू करनी चाहिए, क्योंकि इस पर पहले भी कई बार चर्चा हो चुकी है। डॉ. गोविंद सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में आने वाला हर व्यक्ति किसी न किसी जनाधार के साथ आता है। Rajendra Bharti Case Update : MP कांग्रेस को झटका, राजेंद्र भारती मामले की टली सुनवाई वहीं, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की संभावना पर उन्होंने कहा कि बीजेपी की यह पुरानी आदत रही है कि वह सरकारें खरीदने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो इसमें कोई आश्चर्य नहीं होगा, लेकिन कांग्रेस हर हाल में मुकाबला करेगी।

MP Cabinet Decisions : गेंहू के साथ चना- मसूर का खरीदी करेगी सरकार, कैबिनेट ने दी मंजूरी

MP Cabinet Decisions

MP Cabinet Decisions : भोपाल। मध्य प्रदेश में कैबिनेट की बैठक मंगलवार 7 अप्रैल को संपन्न हो गई है। इस बैठक में सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी दी है। इस बैठक में किसानों को सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा दिया गया है। अब सरकार गेंहू के साथ चना- मसूर की खरीदी भी करेगी। बैठक के बाद MSME मंत्री चैतन्य कश्यप ने इन निर्णयों की जानकारी दी। कैबिनेट में आज हुए ये फैसले कैबिनेट ने 8 से 14 अप्रैल तक डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर विशेष आयोजन करने को मंजूरी दी है। इस दौरान राज्य स्तरीय कार्यक्रम भिंड में आयोजित किया जाएगा। इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी बड़ा फैसला लिया गया है। NH-46 पर 22 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 758 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है और इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया गया है। MP Wheat Procurement : गेहूं खरीदी का ऐलान! 9 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया, MSP पर मिलेगा बोनस धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए “महाकाल द रियल टाइम” सम्मेलन और कालगणना पर भी चर्चा हुई। साथ ही 31 मार्च को हुए एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन की जानकारी दी गई। इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर और महाकाल मंदिर के बीच पहला एमओयू साइन किया गया। सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य की उत्तरप्रदेश में सराहना के बाद अब इसका मंचन अयोध्या में भी किया जाएगा। साथ ही विक्रमादित्य वैदिक घड़ी काशी विश्वनाथ मंदिर को भेंट की गई। किसानों के लिए कैबिनेट में ये फैसले गेहूं खरीदी को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए सरकार ने इसे 10 अप्रैल के बजाय 9 अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पहले छोटे किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। इस बार पिछले साल के मुकाबले करीब साढ़े तीन लाख अधिक किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और सभी जिलों में बारदान (बोरियां) की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। Datia By Election : BJP ने शुरू की दतिया उपचुनाव की तैयारी! नरोत्तम मिश्रा और खंडेलवाल की बंद कमरे में लंबी बातचीत कृषि क्षेत्र में भानपुरा में 3500 हेक्टेयर क्षेत्र और 120 गांवों के लिए सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिससे 77 प्रतिशत क्षेत्र में सिंचाई संभव होगी। इसके अलावा किसानों के हित में सरकार ने चना और मसूर का उपार्जन करने का फैसला लिया है, जिसके लिए 3175 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। चने के उत्पादन का तय प्रतिशत और मसूर का 100 प्रतिशत उपार्जन किया जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए कैबिनेट में ये फैसले शिक्षा के क्षेत्र में अनुसूचित जाति (SC) के छात्रों को दिल्ली में उच्च शिक्षा के लिए 10 हजार रुपये प्रतिमाह देने का निर्णय लिया गया है। वहीं, उज्जैन में 590 करोड़ रुपये की लागत से एयरपोर्ट का निर्माण किया जाएगा, जिसे केंद्र सरकार द्वारा बनाया जाएगा। Bhopal Love Jihad : आसिफ रजा ने आशीष पांडे बनकर डेढ़ साल तक किया रेप, गर्भवती पीड़िता ने दर्ज कराई FIR इसके अलावा 2952 करोड़ रुपये की वाणिज्यिक कर योजनाओं की निरंतरता को भी मंजूरी दी गई है। साथ ही FCRI की 7 संस्थाओं का एकीकरण कर भोपाल में वित्त प्रबंधन का बड़ा केंद्र स्थापित किया जाएगा।

Rajendra Bharti Case Update : MP कांग्रेस को झटका, राजेंद्र भारती मामले की टली सुनवाई

Rajendra Bharti Case Update

Rajendra Bharti Case Update : भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस को राजेंद्र भारती से जुड़े मामले में बफ्डा झटका लगा है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। पहले इस याचिका पर आज सुनवाई होनी थी, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट ने तारीख आगे बढ़ा दी है। सुनवाई 15 अप्रैल तक के लिए टाल दी राजेंद्र भारती मामले को लेकर कांग्रेस ने MP- MLA कोर्ट के फैसले के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में याचिका दायर की थी। इस मामले पर आज सुनवाई होनी थी। हालांकि अब कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 15 अप्रैल तक के लिए टाल दी है। Datia By Election : BJP ने शुरू की दतिया उपचुनाव की तैयारी! नरोत्तम मिश्रा और खंडेलवाल की बंद कमरे में लंबी बातचीत ये है पूरा मामला दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम राजेंद्र भारती (Rajendra Bharti) को मिली सजा और उनकी विधानसभा सदस्यता निरस्त होने के बाद सामने आया है। सहकारिता बैंक से जुड़े भ्रष्टाचार मामले (corruption case) में भारती को अदालत ने 3 साल की सजा सुनाई है। MP Wheat Procurement : गेहूं खरीदी का ऐलान! 9 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया, MSP पर मिलेगा बोनस जिसके बाद विधानसभा ने उनकी सदस्यता शून्य कर दी है। इससे दतिया सीट पर उपचुनाव (Datia by-election) की स्थिति बन गई है और राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं।

Datia By Election : BJP ने शुरू की दतिया उपचुनाव की तैयारी! नरोत्तम मिश्रा और खंडेलवाल की बंद कमरे में लंबी बातचीत

Narottam Mishra and Khandelwal Meeting

MP Politics : भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट (Datia Assembly Seat ) को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) ने पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। Datia By-election : दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म, देर रात विधानसभा में कार्रवाई; उपचुनाव के संकेत जानकारी के मुताबिक, यह बैठक करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में चली, जिसमें दतिया विधानसभा सीट को लेकर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है। बता दें कि, यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब दतिया सीट पर राजनीतिक समीकरण (political equations) तेजी से बदल रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच सीट की रणनीति और आगामी स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। Rajendra Bharti : राजेंद्र भारती मामले में कांग्रेस का बड़ा दांव! बड़े नेताओं की मजबूत टीम तैयार इस मुलाकात को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। दतिया सीट पर संभावित उपचुनाव को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं। आने वाले दिनों में यह सीट प्रदेश की सियासत का केंद्र बन सकती है। यहां देखिये मुलाकात के फोटो