Aayudh

Shreyas Iyer Fined : BCCI ने श्रेयस अय्यर पर क्यों लगाया गया लाखों का जुर्माना?

Shreyas Iyer Fined

Shreyas Iyer Fined : स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को लगातार दो जीत जरूर मिली हैं, लेकिन टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के लिए यह शुरुआत महंगी साबित हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उन पर स्लो ओवर रेट (slow over-rate) के कारण बड़ा जुर्माना लगाया है। लगातार दो मैचों में एक ही गलती श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) से शुरुआती दोनों मैचों में एक जैसी गलती हुई। वह तय समय के भीतर अपने गेंदबाजों से 20 ओवर पूरे नहीं करवा सके। पहले मैच में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ भी वही गलती दोहराने पर जुर्माना बढ़ाकर 24 लाख रुपये कर दिया गया। इस तरह दो मैचों में अय्यर पर कुल 36 लाख रुपये का जुर्माना लग चुका है। PKBS GT IPL Match 2026 : जडेजा का IPL रिकॉर्ड चहल ने तोड़ा ! अर्शदीप का 11 गेंदों का ओवर, PBKS vs GT मैच के हाइलाइट्स पूरी टीम पर भी पड़ा असर दूसरे मैच के बाद केवल कप्तान ही नहीं, बल्कि पूरी टीम पर भी जुर्माना लगाया गया। अय्यर को छोड़कर बाकी खिलाड़ियों, जिनमें प्लेयर ऑफ द मैच प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) भी शामिल हैं, पर 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 प्रतिशत (जो भी कम हो) का जुर्माना लगाया गया। तीसरी गलती पर बैन का खतरा अगर श्रेयस अय्यर एक बार फिर स्लो ओवर रेट के दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें एक मैच का बैन झेलना पड़ सकता है। इसके साथ ही उन पर 30 लाख रुपये का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया जा सकता है। Krishna Statue Vandalized : पाकिस्तान में 89 साल पुरानी हिंदू विरासत पर हमला, कराची में भगवान कृष्ण की तोड़ी मूर्तियां किस नियम के तहत हुई कार्रवाई 3 अप्रैल को चेपॉक में खेले गए मैच के बाद IPL की प्रेस रिलीज में बताया गया कि यह कार्रवाई कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत की गई है, जो स्लो ओवर रेट से जुड़ा है। लगातार दूसरी बार नियम उल्लंघन के कारण अय्यर पर दोगुना जुर्माना लगाया गया। शानदार फॉर्म में पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की है। टीम ने पहले गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया और फिर चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से मात दी। Aniruddhacharya Meme Video : सोशल मीडिया से हटेंगे अनिरुद्धाचार्य के मीम वीडियो, HC ने लगाई ‘पूकी बाबा’ के नाम पर रोक अब पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला 12 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन्स में होगा। इसके बाद 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत तय है और 19 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबला खेला जाएगा। टीम जहां जीत की लय में है, वहीं कप्तान अय्यर को अब अपनी इस गलती से बचना होगा, वरना टीम को बड़ा झटका लग सकता है।

PM Modi in Keralam : केरलम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा से खिलवाड़ न करें

PM Modi in Keralam

PM Modi in Keralam : केरलम। आज पूरा देश देख रहा है कि खाड़ी के देशों में कैसे हालात बने हैं और वहां हमारे लाखों लोग काम कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता जानबूझकर ऐसे बयान देते हैं जिससे पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाए, वहां के लोगों के बीच अविश्वास पैदा हो। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 अप्रैल शनिवार को केरलम के पथनमथिट्टा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला है। यह तो हमारी दोस्ती अच्छी है कि.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पश्चिम एशिया के युद्ध संकट ने कांग्रेस और उसके साथी दलों के मनसूबों को बेनकाब कर दिया है। यह तो हमारी दोस्ती अच्छी है कि खाड़ी देशों की सरकारें हमारे सभी भारतीयों को अपना परिवार मानकर उनकी रक्षा कर रही हैं। यह ऐसी बात करने का समय नहीं है, उन भारतीयों की सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है। कृपया अनाप-शनाप बोलना बंद कर दें, जिससे हमारे लोगों को वहां तकलीफ न हों।” Raghav Chadha : राघव चड्ढा का AAP के आरोपों पर बड़ा खुलासा! बोले- हर झूठ होगा बेनकाब महिला आरक्षण पर बड़ा बयान पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का कानून पास किया है। उन्होंने बताया कि इस कानून का लाभ 2029 के लोकसभा चुनाव से मिलना शुरू हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि संसद के आगामी सत्र में दो अहम काम किए जाएंगे। पहला, जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों की लोकसभा सीटें कम न हों, इसके लिए कानून में संशोधन किया जाएगा। दूसरा, महिलाओं के लिए अतिरिक्त सीटें बढ़ाने पर भी काम होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा। सबरीमाला रेलवे परियोजना का जिक्र प्रधानमंत्री ने सबरीमाला रेलवे परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में विकास के नए अवसर खुल सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने इस परियोजना को लंबे समय से लटका रखा है, जिससे स्थानीय लोगों को नुकसान हो रहा है। Krishna Statue Vandalized : पाकिस्तान में 89 साल पुरानी हिंदू विरासत पर हमला, कराची में भगवान कृष्ण की तोड़ी मूर्तियां केरलम में बदलाव का दावा पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की “डबल इंजन सरकार” आने पर विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने दावा किया कि केरल में पहली बार भाजपा-एनडीए की सरकार बनने जा रही है और राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। LDF-UDF सरकारों पर हमला प्रधानमंत्री ने LDF और UDF पर निशाना साधते हुए कहा कि इन सरकारों ने क्षेत्र के बुनियादी ढांचे की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि यहां सड़कों, पुलों और मेडिकल कॉलेज जैसी सुविधाओं की स्थिति खराब है। विकास और संभावनाओं पर जोर पीएम मोदी ने कहा कि केरल में पर्यटन और ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन इसके बावजूद राज्य विकास की दौड़ में पीछे रह गया है। Iran US War Update : ईरान ने 24 घंटे में 2 अमेरिकी जेट्स गिराए, पायलट पकड़ने पर 55 लाख का इनाम चुनावी माहौल पर टिप्पणी प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार केरल में बदलाव की हवा चल रही है। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को मतदान होगा और 4 मई को परिणाम के साथ दशकों के “कुशासन” का अंत होगा। उनके अनुसार, राज्य में एलडीएफ सरकार के जाने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। जनसभा के दौरान पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत भी किया गया।  

Raghav Chadha : राघव चड्ढा का AAP के आरोपों पर बड़ा खुलासा! बोले- हर झूठ होगा बेनकाब

Raghav Chadha

Raghav Chadha : नई दिल्ली। राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद सियासी विवाद और गहरा गया है। इस बीच राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों का विस्तार से जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ये सभी आरोप झूठे हैं और बार-बार दोहराए जाने से लोग इन्हें सच मान सकते हैं, इसलिए सच सामने रखना जरूरी है। AAP के तीन आरोपों पर दी सफाई आम आदमी पार्टी की ओर से लगाए गए तीन मुख्य आरोपों पर राघव चड्ढा ने क्रमवार जवाब दिया। पहला आरोप था कि वह संसद में वॉकआउट के दौरान साथ नहीं देते थे। इस पर चड्ढा ने इसे “सफेद झूठ” बताते हुए कहा कि एक भी उदाहरण साबित कर दिया जाए, जब उन्होंने विपक्ष का साथ नहीं दिया हो। Kumar Vishwas on Raghav Chadha : राघव को परिणीति चोपड़ा से शादी पड़ी भारी? कुमार विश्वास का पुरानी ‘भविष्यवाणी’ वायरल दूसरा आरोप था कि उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग से जुड़े प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए। इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनसे इस बारे में कभी कोई चर्चा ही नहीं की, इसलिए यह आरोप निराधार है। तीसरा आरोप था कि वह डर गए हैं। इस पर चड्ढा ने तीखा जवाब देते हुए कहा, “मैं घायल हूं, इसलिए घातक हूं।” ‘झूठ बार-बार बोले जाएं तो सच लगने लगते हैं’ राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने वीडियो में कहा कि उन्होंने पहले इस मुद्दे पर चुप रहने का सोचा था, लेकिन जब आरोप लगातार दोहराए जाने लगे तो जवाब देना जरूरी हो गया। उन्होंने कहा, “एक झूठ को अगर सौ बार बोला जाए तो लोग उसे सच मानने लगते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि वह संसद में आम जनता के मुद्दे उठाने के लिए चुने गए हैं, न कि चुप रहने के लिए। उन्होंने अपने काम का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने टैक्स, सरकारी स्कूलों की स्थिति, स्वास्थ्य सेवाएं, मेंस्ट्रुअल हाइजीन, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को संसद में उठाया है। Raghav vs Saurabh : AAP में दो फाड़! राघव चड्ढा के खिलाफ सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान ‘हंगामा नहीं, असर पैदा करने गया हूं’ राघव चड्ढा ने कहा कि उनका मकसद संसद में हंगामा करना नहीं, बल्कि असर पैदा करना है। उन्होंने कहा कि टैक्सपेयर्स के पैसे से चलने वाली संसद में जनता की समस्याएं उठाना उनकी जिम्मेदारी है। पार्टी के भीतर बढ़ा विवाद गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने हाल ही में राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाकर अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी दी है। इसके बाद से पार्टी के अंदर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। राघव चड्ढा का यह वीडियो ऐसे समय आया है, जब पार्टी के भीतर उनके खिलाफ बयानबाजी तेज है। उन्होंने अपने संसदीय रिकॉर्ड और योगदान का हवाला देते हुए आरोपों को खारिज किया है। Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी में ‘आम आदमी’ के मुद्दे उठाना पड़ा भारी, राघव बोले चुप कराया गया हूं हारा नहीं… सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो राघव चड्ढा का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि उन्हें खामोश करने की कोशिश की गई है, लेकिन वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। फिलहाल, इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सियासी हलकों में इस विवाद को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

Pakistan Economic Crisis : पाकिस्तान पर गहराया आर्थिक संकट, UAE ने 2 अरब डॉलर का मांगे वापस

Pakistan Economic Crisis

Pakistan Economic Crisis : इस्लामाबाद। पाकिस्तान की पहले से ही कमजोर अर्थव्यवस्था पर अब एक और बड़ा झटका लगा है। संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान को दिया गया 2 अरब डॉलर (करीब 16,500 करोड़ रुपये) का कर्ज वापस मांग लिया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब मध्य पूर्व में ईरान-इजरायल तनाव लगातार बढ़ रहा है। स्टेट बैंक में जमा थी रकम यह राशि पाकिस्तान के स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान में सेफ डिपॉजिट के रूप में रखी गई थी, जिससे देश के विदेशी मुद्रा भंडार को सहारा मिलता था। अब तक यूएई हर साल इस कर्ज की अवधि बढ़ा देता था, लेकिन इस बार उसने रकम वापस लेने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यूएई ने यह रकम इसी महीने के अंत तक लौटाने को कहा है। Krishna Statue Vandalized : पाकिस्तान में 89 साल पुरानी हिंदू विरासत पर हमला, कराची में भगवान कृष्ण की तोड़ी मूर्तियां भारी ब्याज का दबाव पाकिस्तान इस जमा राशि पर करीब 6 प्रतिशत का ब्याज भी चुका रहा था। इस कर्ज की मियाद दिसंबर 2025 में खत्म हो गई थी, जिसे पहले एक महीने और फिर दो महीने बढ़ाकर 17 अप्रैल तक किया गया था। अब इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया गया है। बढ़ सकता है कर्ज का संकट जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान को इस वित्त वर्ष में करीब 12 अरब डॉलर के विदेशी कर्ज को रोल-ओवर करवाने की जरूरत है। इसमें सऊदी अरब के 5 अरब डॉलर और चीन के 4 अरब डॉलर भी शामिल हैं। ऐसे में यूएई का यह कदम अन्य कर्जदाताओं को भी प्रभावित कर सकता है। Pakistan Fuel Crisis : तेल संकट से पाकिस्तान में हाहाकार, पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपये प्रति लीटर बिक रहा क्या संकट और गहराएगा? फिलहाल पाकिस्तान के पास लगभग 21 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है। तकनीकी रूप से वह 2 अरब डॉलर चुकाने में सक्षम है, लेकिन इतनी बड़ी राशि एक साथ बाहर जाने से उसके भंडार पर भारी दबाव पड़ेगा। आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में पाकिस्तान को अपनी जरूरतें पूरी करने और पुराने कर्ज चुकाने के लिए नए निवेश की तलाश करनी पड़ेगी या फिर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से फिर मदद मांगनी पड़ सकती है। Pakistani Deputy PM Fall : ईरान युद्ध पर मध्यस्थता कराने पहुंचे पाक डिप्टी PM कारपेट पर गिरे, वीडियो वायरल सरकार के सामने बड़ी चुनौती इस पूरे घटनाक्रम के बीच अब नजरें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार पर टिकी हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अन्य देश भी अपने कर्ज वापस मांगते हैं, तो पाकिस्तान के सामने आर्थिक संकट और गहरा सकता है। फिलहाल, यह स्थिति पाकिस्तान के लिए किसी बड़ी चेतावनी से कम नहीं है और आने वाले दिनों में सरकार के फैसले बेहद अहम साबित होंगे।

Krishna Statue Vandalized : पाकिस्तान में 89 साल पुरानी हिंदू विरासत पर हमला, कराची में भगवान कृष्ण की तोड़ी मूर्तियां

Karachi Krishna Statue Vandalized

Krishna Statue Vandalized : कराची। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हमलों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। ताजा मामला कराची के एमए जिन्ना रोड इलाके से सामने आया है, जहां 89 साल पुरानी ऐतिहासिक सगन मेसन भवन में भगवान कृष्ण और गोपियों की मूर्तियों को कथित रूप से खंडित कर दिया गया। इस दौरान इमारत में भी तोड़फोड़ की गई, जिससे यह सांस्कृतिक धरोहर क्षतिग्रस्त हो गई। 1937 में बनी थी ऐतिहासिक धरोहर जानकारी के अनुसार, यह भवन वर्ष 1937 में बनाया गया था और यह पाकिस्तान में हिंदू समुदाय की आस्था और साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता था। यहां स्थापित भगवान कृष्ण और गोपियों की मूर्तियां लंबे समय से सुरक्षित थीं, लेकिन अब इस घटना के बाद उनकी पवित्रता को गंभीर नुकसान पहुंचा है। Pakistan Fuel Crisis : तेल संकट से पाकिस्तान में हाहाकार, पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपये प्रति लीटर बिक रहा घटना पर तीखी प्रतिक्रिया इस घटना पर पाकिस्तान दरवार इत्तेहाद के चेयरमैन, फकीर शिवा कच्छी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे “बेहद शर्मनाक” करार देते हुए कहा कि यह केवल एक धर्म पर हमला नहीं, बल्कि पूरे देश की साझा संस्कृति पर प्रहार है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि क्या अल्पसंख्यकों की आस्था इतनी कमजोर है कि कोई भी उसे नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की। Pakistani Deputy PM Fall : ईरान युद्ध पर मध्यस्थता कराने पहुंचे पाक डिप्टी PM कारपेट पर गिरे, वीडियो वायरल प्रशासन पर उठे सवाल इस घटना के बाद सिंध प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अल्पसंख्यक समुदाय ने मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही, ऐतिहासिक सगन मेसन भवन के तत्काल जीर्णोद्धार और धार्मिक स्थलों की चौबीसों घंटे सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है। Pakistan Terror Module : 18 साल का हरमनदीप सिंह गिरफ्तार, पाकिस्तान के निर्देश पर ग्रेनेड हमले की कर रहा था तैयारी पहले भी हो चुके हैं ऐसे हमले गौरतलब है कि पाकिस्तान में मंदिरों और हिंदू धार्मिक स्थलों पर हमलों की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। इन घटनाओं को लेकर भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों, जिनमें संयुक्त राष्ट्र भी शामिल है, पर चिंता जाहिर की है। फिलहाल, इस घटना के बाद हिंदू समुदाय में आक्रोश है और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पाकिस्तान सरकार इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Kumar Vishwas on Raghav Chadha : राघव को परिणीति चोपड़ा से शादी पड़ी भारी? कुमार विश्वास का पुरानी ‘भविष्यवाणी’ वायरल

Kumar Vishwas on Raghav Chadha

Kumar Vishwas on Raghav Chadha : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में इन दिनों अंदरूनी विवाद ने सियासी हलकों और सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। राज्यसभा में ‘डिप्टी लीडर’ पद से राघव चड्ढा को हटाए जाने के बाद मामला और गर्मा गया है। इस घटनाक्रम में उनकी पत्नी और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (actress Parineeti Chopra) भी चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर जहां कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं, वहीं कई लोग आलोचना भी कर रहे हैं। कुमार विश्वास का पुराना वीडियो वायरल इस पूरे विवाद के बीच कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) का करीब डेढ़ साल पुराना एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उन्होंने बिना नाम लिए राघव चड्ढा को लेकर भविष्यवाणी जैसा बयान दिया था। Aniruddhacharya Meme Video : सोशल मीडिया से हटेंगे अनिरुद्धाचार्य के मीम वीडियो, HC ने लगाई ‘पूकी बाबा’ के नाम पर रोक कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने कहा था कि पार्टी में अगला निशाना वह नेता हो सकता है, जिसकी अपनी मजबूत राजनीतिक जमीन नहीं है, लेकिन वह जरूरत से ज्यादा लोकप्रिय हो गया है। उन्होंने यह भी इशारा किया था कि उस नेता ने एक बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी की है, जिसके बाद उसकी सोशल मीडिया मौजूदगी बढ़ गई है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर भी टिप्पणी करते हुए कहा था कि शीर्ष नेतृत्व को किसी दूसरे की बढ़ती लोकप्रियता पसंद नहीं आती। उनका यह बयान अब मौजूदा घटनाक्रम के संदर्भ में फिर से चर्चा में आ गया है। 2023 में हुई थी शादी राघव चड्ढा (Raghav Chadha) और परिणीति चोपड़ा की शादी साल 2023 में उदयपुर में हुई थी। उस समय शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। Iran US War Update : ईरान ने 24 घंटे में 2 अमेरिकी जेट्स गिराए, पायलट पकड़ने पर 55 लाख का इनाम राघव चड्ढा का पलटवार पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा, “मेरी खामोशी को मेरी हार न समझा जाए। मैं वक्त आने पर जवाब दूंगा।” उनके बयान से साफ है कि वह इस मुद्दे पर पीछे हटने के मूड में नहीं हैं। पार्टी के भीतर ही बढ़ा विरोध चौंकाने वाली बात यह है कि राघव चड्ढा इस समय विपक्ष से ज्यादा अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर हैं। संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और आतिशी जैसे नेताओं ने उन पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी उनकी निष्ठा पर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी के भीतर से आरोप लग रहे हैं कि राघव चड्ढा भाजपा के दबाव से नरम रुख अपना रहे हैं। Fake Sensodyne Toothpaste : नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों की नकली खेप बरामद सियासी चक्रव्यूह में फंसे राघव? मौजूदा हालात को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि राघव चड्ढा इस समय पार्टी के अंदर ही एक कठिन राजनीतिक स्थिति में घिर गए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि बॉलीवुड और राजनीति का यह मेल फिलहाल उनके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। फिलहाल, AAP के भीतर का यह विवाद किस दिशा में जाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Aniruddhacharya Meme Video : सोशल मीडिया से हटेंगे अनिरुद्धाचार्य के मीम वीडियो, HC ने लगाई ‘पूकी बाबा’ के नाम पर रोक

Aniruddhacharya Meme Video

Aniruddhacharya Meme Video : नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य, जिन्हें ‘पूकी बाबा’ के नाम से भी जाना जाता है, के व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने साफ कहा है कि उनके नाम, आवाज और छवि का बिना अनुमति इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश 30 मार्च को जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने अनिरुद्धाचार्य द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। कोर्ट ने निर्देश दिया कि उनके नाम, आवाज और छवि का अनधिकृत उपयोग कर बनाए गए मीम्स, वीडियो या अन्य डिजिटल कंटेंट को तुरंत हटाया जाए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सख्त निर्देश अदालत ने Meta, X और Google जैसे प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आदेश दिया है कि वे वादी द्वारा चिन्हित ऐसे सभी कंटेंट को तुरंत हटाएं, जिनमें उनकी पहचान का गैरकानूनी इस्तेमाल या नकल (इमिटेशन) किया गया हो। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि AI और डीपफेक तकनीक के जरिए बनाए गए किसी भी कंटेंट पर भी यही नियम लागू होगा। ऐसे सभी कंटेंट को अवैध माना जाएगा। Iran US War Update : ईरान ने 24 घंटे में 2 अमेरिकी जेट्स गिराए, पायलट पकड़ने पर 55 लाख का इनाम ‘यह सिर्फ पैरोडी का मामला नहीं’ अदालत ने अपने आदेश में कहा कि अनिरुद्धाचार्य एक प्रसिद्ध सार्वजनिक हस्ती हैं, जिनकी पहचान और साख वर्षों के आध्यात्मिक कार्यों से बनी है। ऐसे में उनकी छवि का गलत इस्तेमाल गंभीर मामला है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह मामला केवल पैरोडी का नहीं है, बल्कि इससे उनकी प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंच सकता है। किसी व्यक्ति के नाम, आवाज, छवि या हाव-भाव का बिना अनुमति उपयोग करना उसके व्यक्तित्व और प्रचार अधिकारों का सीधा उल्लंघन है। अदालत ने यह भी कहा कि यदि ऐसे मामलों में तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो इससे होने वाला नुकसान अपूरणीय हो सकता है, जिसकी भरपाई केवल आर्थिक मुआवजे से संभव नहीं होगी। Fake Sensodyne Toothpaste : नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों की नकली खेप बरामद अनिरुद्धाचार्य ने लगाए गंभीर आरोप याचिका में अनिरुद्धाचार्य ने आरोप लगाया कि कई संस्थाएं और प्लेटफॉर्म बिना अनुमति उनकी पहचान का इस्तेमाल कर रहे हैं और इससे अवैध रूप से कमाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर उनके नाम और छवि का इस्तेमाल कर भ्रामक और मनगढ़ंत सामग्री फैलाई जा रही है। इसमें यह झूठा दावा किया जा रहा है कि वे कुछ धोखाधड़ी वाली योजनाओं का समर्थन करते हैं या उनसे जुड़े हुए हैं। Bhopal Municipal Corporation : जनगणना 2027 की बैठक में लापरवाही! निगम ने 32 अधिकारियों को दिया नोटिस याचिका के अनुसार, इस तरह की गतिविधियां न केवल उनकी साख और व्यावसायिक मूल्य को नुकसान पहुंचा रही हैं, बल्कि आम लोगों को भी गुमराह कर रही हैं।

Iran US War Update : ईरान ने 24 घंटे में 2 अमेरिकी जेट्स गिराए, पायलट पकड़ने पर 55 लाख का इनाम

Iran US War Update

Iran US War Update : तेहरान। मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान ने शुक्रवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि उसने अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। इनमें एक F-35 फाइटर जेट और दूसरा A-10 अटैक एयरक्राफ्ट बताया गया है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गिराया गया पहला विमान F-35 नहीं बल्कि F-15E हो सकता है। कुवैत में विमान क्रैश बताया गया कि दूसरा A-10 विमान किसी तरह कुवैत के हवाई क्षेत्र तक पहुंच गया, जहां पायलट ने इजेक्ट कर लिया। पायलट सुरक्षित है, लेकिन विमान कुवैत में क्रैश हो गया। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे दो अमेरिकी ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टरों पर भी ईरान ने हमला किया, हालांकि उनमें सवार सैनिक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। LPG Crisis India : गैस पर निर्भरता घटाने की तैयारी, इंडक्शन कुकिंग को बढ़ावा देगी केंद्र सरकार ट्रंप बोले- हम युद्ध में हैं एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, F-15E फाइटर जेट के एक पायलट को ईरान से सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि दूसरे पायलट की तलाश के लिए अभियान जारी है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि इस घटना से दोनों देशों के बीच बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने एक इंटरव्यू में साफ कहा, “हम युद्ध में हैं।” पायलट को पकड़ने पर इनाम ईरान ने अमेरिकी पायलट को पकड़ने पर 10 बिलियन ईरानी तोमान, यानी करीब 55 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है। ईरान के सरकारी मीडिया IRIB के एक एंकर ने नागरिकों से अपील की है कि वे पायलट को जिंदा पकड़कर अधिकारियों को सौंपें। अमेरिकी हमले में अफसर की पत्नी की मौत ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियन ने अमेरिकी हमले में एक ईरानी अधिकारी की पत्नी की मौत पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में अमेरिका की बातचीत की बातों पर भरोसा करना मुश्किल हो जाता है। Pakistan Fuel Crisis : तेल संकट से पाकिस्तान में हाहाकार, पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपये प्रति लीटर बिक रहा पजशकियन ने कहा कि एक तरफ बातचीत की बात होती है और दूसरी तरफ जमीन पर हमले किए जाते हैं, जो आपस में विरोधाभासी है। उन्होंने यह भी बताया कि जब वे अमेरिकी जनता को संबोधित कर रहे थे। उसी समय उनके स्ट्रैटेजिक काउंसिल के प्रमुख को निशाना बनाया गया, जिसमें उनकी पत्नी की मौत हो गई। हाल के दिनों में पजशकियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघची को तेहरान में आम लोगों के बीच देखा गया है। हमले जारी, कई शहरों में धमाके ईरान में अमेरिका और इजराइल के हवाई हमले लगातार जारी हैं। राजधानी तेहरान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में रातभर जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हमले केवल तेहरान तक सीमित नहीं हैं। इस्फहान, उरमिया, खोर्रमाबाद, कराज और कोम जैसे शहरों में भी बमबारी की खबरें सामने आई हैं। Fake Sensodyne Toothpaste : नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों की नकली खेप बरामद इराक में तेल परिसर पर ड्रोन हमला इराक के बसरा शहर में एक ऑयल कॉम्प्लेक्स पर ड्रोन हमला हुआ है, जिससे वहां आग लग गई। यह हमला अल-बुर्जुसिया इलाके में हुआ। फिलहाल नुकसान या हताहतों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। समुद्री रास्तों को लेकर नई चेतावनी ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने वैश्विक शिपिंग को लेकर बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य का जिक्र करते हुए संकेत दिए हैं। यह जलडमरूमध्य यमन के पास स्थित है और वैश्विक व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग माना जाता है। इजराइल में हमलों का असर ईरानी हमलों के कारण रामत गन में एक इमारत गिर गई, जबकि रोश हा’आयिन इलाके में हाई-वोल्टेज बिजली लाइन को नुकसान पहुंचा, जिससे कई हिस्सों में बिजली बाधित हो गई। Iran War Update : अमेरिका ने 3 आर्मी अफसरों को हटाया, ट्रम्प बोले- ईरान से डील हुई तो क्रेडिट मेरा, नहीं तो उपराष्ट्रपति दोषी फायर एंड रेस्क्यू विभाग के अनुसार, पहले हुए एक बैलिस्टिक मिसाइल हमले से बेरशेबा के दक्षिण में स्थित नेओट होवाव औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है। फिलहाल, क्षेत्र में तनाव चरम पर है और हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं।

MP Nursing Recruitment : नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2,646 पदों पर भर्ती, 6 अप्रैल से आवेदन शुरू

MP Nursing Recruitment

MP Nursing Recruitment : भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के कुल 2,646 पदों पर संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 20 अप्रैल 2026 तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन 15 मई 2026 से किया जाएगा। यह भर्ती तृतीय श्रेणी के नियमित पदों के लिए की जा रही है, जिसमें नर्सिंग क्षेत्र के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन पूरी तरह लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। कितने पदों पर होगी भर्ती इस संयुक्त भर्ती के तहत कुल 2,646 पद भरे जाएंगे। इनमें नर्सिंग ऑफिसर के 1,256 पद सरकारी अस्पतालों में और 954 पद सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भरे जाएंगे। इसके अलावा सिस्टर ट्यूटर के 218 पद भी इसी परीक्षा के जरिए भरे जाएंगे। Fake Sensodyne Toothpaste : नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों की नकली खेप बरामद पद और वेतनमान नर्सिंग ऑफिसर पद लेवल-7 के अंतर्गत आता है, जिसका वेतनमान 28,700 रुपए है। वहीं सिस्टर ट्यूटर पद लेवल-9 का है, जिसमें 36,200 रुपए वेतन दिया जाएगा। दोनों पद नियमित और तृतीय श्रेणी सेवा के अंतर्गत आते हैं। योग्यता क्या होनी चाहिए नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं PCB विषय से पास होना जरूरी है। साथ ही बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 45% अंक आवश्यक हैं, जबकि आरक्षित वर्ग को 5% की छूट दी गई है। उम्मीदवार का मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण होना अनिवार्य है। Pakistan Fuel Crisis : तेल संकट से पाकिस्तान में हाहाकार, पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपये प्रति लीटर बिक रहा सिस्टर ट्यूटर पद के लिए भी 12वीं PCB के साथ बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग जरूरी है। इसके अलावा कम से कम 1 वर्ष का अनुभव और नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। महत्वपूर्ण तारीखें आवेदन शुरू होने की तारीख 6 अप्रैल 2026 है और अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 तय की गई है। आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 25 अप्रैल 2026 है। परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया और शुल्क आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। आधार आधारित पंजीयन अनिवार्य होगा और आवेदन संख्या को सुरक्षित रखना जरूरी है। परीक्षा में फोटो आईडी जैसे आधार, पैन या वोटर आईडी साथ लाना अनिवार्य है। रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन भी जरूरी होगा। MPESB Exam Calendar 2026 : MP कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, इस साल कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्तियां शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं मध्यप्रदेश के SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपए तय किया गया है। बैकलॉग पदों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। पोर्टल शुल्क 60 रुपए (कियोस्क) और 20 रुपए (स्वयं लॉगिन) है। परीक्षा पैटर्न परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। 25 अंक सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान से होंगे, जबकि 75 अंक नर्सिंग विषय से संबंधित होंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, पहली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी दोपहर 3 से 5 बजे तक। Kartikeya Chauhan : राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान, मानहानि मामले में हाईकोर्ट पहुंचा विवाद जरूरी निर्देश परीक्षा में मोबाइल और कैलकुलेटर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा और परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अंतिम चयन लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगा। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% और आरक्षित वर्ग के लिए 40% अंक निर्धारित किए गए हैं। मेरिट के बाद नियुक्ति विभाग की जरूरत और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर की जाएगी। नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें Health_Nursing_2026RuleBook02_04_2026

LPG Crisis India : गैस पर निर्भरता घटाने की तैयारी, इंडक्शन कुकिंग को बढ़ावा देगी केंद्र सरकार

Promoting Induction Cooking

LPG Crisis India : नई दिल्ली। केंद्र सरकार कुकिंग गैस की खपत कम करने के लिए अब इंडक्शन हीटर और उससे जुड़े उपकरणों के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के सचिव, विद्युत सचिव और विदेश व्यापार महानिदेशालय के महानिदेशक सहित शीर्ष अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान युद्ध के कारण वैश्विक सप्लाई चेन में आई बाधाओं को ध्यान में रखते हुए इंडक्शन हीटर और अन्य इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों के उत्पादन को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की गई। सरकार का मानना है कि इससे घरेलू स्तर पर कुकिंग गैस की खपत कम की जा सकती है। Bhopal Municipal Corporation : जनगणना 2027 की बैठक में लापरवाही! निगम ने 32 अधिकारियों को दिया नोटिस इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की मांग में तेज अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद से इंडक्शन हीटर और इलेक्ट्रिक उपकरणों की मांग में तेजी से वृद्धि देखी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यदि यह संघर्ष लंबे समय तक चलता है, तो भारत को संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए पहले से तैयार रहना होगा। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब सरकार लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष की आशंका को देखते हुए आयात पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन कर रही है। खासतौर पर तेल, गैस और पेट्रोकेमिकल उत्पादों की सप्लाई में बाधा को लेकर चिंता जताई जा रही है। Pakistan Fuel Crisis : तेल संकट से पाकिस्तान में हाहाकार, पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपये प्रति लीटर बिक रहा सरकार का मुख्य फोकस जरूरी वस्तुओं पर सरकार पहले ही कई पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर आयात शुल्क कम कर चुकी है, ताकि बाजार में सप्लाई बनी रहे और लागत का दबाव कम किया जा सके। सूत्रों के मुताबिक, सरकार का मुख्य फोकस जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आयात पर निर्भरता को कम करना है। इस बीच, कतर में एक बड़े एलएनजी प्लांट को नुकसान पहुंचने के बाद मध्य पूर्व से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई है। साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य लगभग बंद होने की स्थिति में है, जहां से दुनिया की करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा सप्लाई गुजरती है। Malda Violence Case : मालदा कांड मास्टरमाइंड मोफक्कारुल इस्लाम गिरफ्तार, अब NIA करेगी जांच अब भारत अफ्रीकी देशों से खरीदेगा कच्चा तेल भारत ने इस स्थिति से निपटने के लिए अपने तेल आयात स्रोतों में विविधता लाई है। अब भारत रूस के साथ-साथ नाइजीरिया और अंगोला जैसे अफ्रीकी देशों से अधिक कच्चा तेल खरीद रहा है। इसके अलावा भारतीय कंपनियां अमेरिका से भी गैस की आपूर्ति ले रही हैं। ईरान को पाषाण युग में पहुंचा देंगे… दूसरी ओर, पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बना हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने हालिया संबोधन में कहा कि अमेरिकी सेना अगले 2-3 हफ्तों में ईरान पर ‘बेहद कड़ा प्रहार’ करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका ईरान को ‘स्टोन एज’ यानी पाषाण युग में पहुंचा सकता है। इसके जवाब में अब्बास अराघची ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उस समय मध्य पूर्व में न तेल था और न ही गैस का उत्पादन होता था। Raghav vs Saurabh : AAP में दो फाड़! राघव चड्ढा के खिलाफ सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान फिलहाल, यह संघर्ष दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है और क्षेत्र में तनाव कम होने के संकेत नहीं दिख रहे हैं। ईरान ने युद्धविराम और 15-सूत्रीय शांति योजना से जुड़ी खबरों को खारिज करते हुए इसे एकतरफा और अव्यवहारिक बताया है।