MP Nursing Recruitment : नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2,646 पदों पर भर्ती, 6 अप्रैल से आवेदन शुरू

MP Nursing Recruitment : भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के कुल 2,646 पदों पर संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और 20 अप्रैल 2026 तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन 15 मई 2026 से किया जाएगा। यह भर्ती तृतीय श्रेणी के नियमित पदों के लिए की जा रही है, जिसमें नर्सिंग क्षेत्र के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन पूरी तरह लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। कितने पदों पर होगी भर्ती इस संयुक्त भर्ती के तहत कुल 2,646 पद भरे जाएंगे। इनमें नर्सिंग ऑफिसर के 1,256 पद सरकारी अस्पतालों में और 954 पद सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भरे जाएंगे। इसके अलावा सिस्टर ट्यूटर के 218 पद भी इसी परीक्षा के जरिए भरे जाएंगे। Fake Sensodyne Toothpaste : नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों की नकली खेप बरामद पद और वेतनमान नर्सिंग ऑफिसर पद लेवल-7 के अंतर्गत आता है, जिसका वेतनमान 28,700 रुपए है। वहीं सिस्टर ट्यूटर पद लेवल-9 का है, जिसमें 36,200 रुपए वेतन दिया जाएगा। दोनों पद नियमित और तृतीय श्रेणी सेवा के अंतर्गत आते हैं। योग्यता क्या होनी चाहिए नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं PCB विषय से पास होना जरूरी है। साथ ही बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 45% अंक आवश्यक हैं, जबकि आरक्षित वर्ग को 5% की छूट दी गई है। उम्मीदवार का मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण होना अनिवार्य है। Pakistan Fuel Crisis : तेल संकट से पाकिस्तान में हाहाकार, पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपये प्रति लीटर बिक रहा सिस्टर ट्यूटर पद के लिए भी 12वीं PCB के साथ बीएससी नर्सिंग या पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग जरूरी है। इसके अलावा कम से कम 1 वर्ष का अनुभव और नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। महत्वपूर्ण तारीखें आवेदन शुरू होने की तारीख 6 अप्रैल 2026 है और अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 तय की गई है। आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 25 अप्रैल 2026 है। परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया और शुल्क आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। आधार आधारित पंजीयन अनिवार्य होगा और आवेदन संख्या को सुरक्षित रखना जरूरी है। परीक्षा में फोटो आईडी जैसे आधार, पैन या वोटर आईडी साथ लाना अनिवार्य है। रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन भी जरूरी होगा। MPESB Exam Calendar 2026 : MP कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, इस साल कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्तियां शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं मध्यप्रदेश के SC, ST, OBC, EWS और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपए तय किया गया है। बैकलॉग पदों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। पोर्टल शुल्क 60 रुपए (कियोस्क) और 20 रुपए (स्वयं लॉगिन) है। परीक्षा पैटर्न परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। 25 अंक सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान से होंगे, जबकि 75 अंक नर्सिंग विषय से संबंधित होंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, पहली सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी दोपहर 3 से 5 बजे तक। Kartikeya Chauhan : राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान, मानहानि मामले में हाईकोर्ट पहुंचा विवाद जरूरी निर्देश परीक्षा में मोबाइल और कैलकुलेटर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा और परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अंतिम चयन लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगा। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% और आरक्षित वर्ग के लिए 40% अंक निर्धारित किए गए हैं। मेरिट के बाद नियुक्ति विभाग की जरूरत और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर की जाएगी। नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें Health_Nursing_2026RuleBook02_04_2026
LPG Crisis India : गैस पर निर्भरता घटाने की तैयारी, इंडक्शन कुकिंग को बढ़ावा देगी केंद्र सरकार

LPG Crisis India : नई दिल्ली। केंद्र सरकार कुकिंग गैस की खपत कम करने के लिए अब इंडक्शन हीटर और उससे जुड़े उपकरणों के घरेलू उत्पादन को बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के सचिव, विद्युत सचिव और विदेश व्यापार महानिदेशालय के महानिदेशक सहित शीर्ष अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पश्चिम एशिया में चल रहे ईरान युद्ध के कारण वैश्विक सप्लाई चेन में आई बाधाओं को ध्यान में रखते हुए इंडक्शन हीटर और अन्य इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों के उत्पादन को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की गई। सरकार का मानना है कि इससे घरेलू स्तर पर कुकिंग गैस की खपत कम की जा सकती है। Bhopal Municipal Corporation : जनगणना 2027 की बैठक में लापरवाही! निगम ने 32 अधिकारियों को दिया नोटिस इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की मांग में तेज अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद से इंडक्शन हीटर और इलेक्ट्रिक उपकरणों की मांग में तेजी से वृद्धि देखी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यदि यह संघर्ष लंबे समय तक चलता है, तो भारत को संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए पहले से तैयार रहना होगा। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब सरकार लंबे समय तक चलने वाले संघर्ष की आशंका को देखते हुए आयात पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन कर रही है। खासतौर पर तेल, गैस और पेट्रोकेमिकल उत्पादों की सप्लाई में बाधा को लेकर चिंता जताई जा रही है। Pakistan Fuel Crisis : तेल संकट से पाकिस्तान में हाहाकार, पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपये प्रति लीटर बिक रहा सरकार का मुख्य फोकस जरूरी वस्तुओं पर सरकार पहले ही कई पेट्रोकेमिकल उत्पादों पर आयात शुल्क कम कर चुकी है, ताकि बाजार में सप्लाई बनी रहे और लागत का दबाव कम किया जा सके। सूत्रों के मुताबिक, सरकार का मुख्य फोकस जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आयात पर निर्भरता को कम करना है। इस बीच, कतर में एक बड़े एलएनजी प्लांट को नुकसान पहुंचने के बाद मध्य पूर्व से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई है। साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य लगभग बंद होने की स्थिति में है, जहां से दुनिया की करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा सप्लाई गुजरती है। Malda Violence Case : मालदा कांड मास्टरमाइंड मोफक्कारुल इस्लाम गिरफ्तार, अब NIA करेगी जांच अब भारत अफ्रीकी देशों से खरीदेगा कच्चा तेल भारत ने इस स्थिति से निपटने के लिए अपने तेल आयात स्रोतों में विविधता लाई है। अब भारत रूस के साथ-साथ नाइजीरिया और अंगोला जैसे अफ्रीकी देशों से अधिक कच्चा तेल खरीद रहा है। इसके अलावा भारतीय कंपनियां अमेरिका से भी गैस की आपूर्ति ले रही हैं। ईरान को पाषाण युग में पहुंचा देंगे… दूसरी ओर, पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बना हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने हालिया संबोधन में कहा कि अमेरिकी सेना अगले 2-3 हफ्तों में ईरान पर ‘बेहद कड़ा प्रहार’ करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका ईरान को ‘स्टोन एज’ यानी पाषाण युग में पहुंचा सकता है। इसके जवाब में अब्बास अराघची ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उस समय मध्य पूर्व में न तेल था और न ही गैस का उत्पादन होता था। Raghav vs Saurabh : AAP में दो फाड़! राघव चड्ढा के खिलाफ सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान फिलहाल, यह संघर्ष दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है और क्षेत्र में तनाव कम होने के संकेत नहीं दिख रहे हैं। ईरान ने युद्धविराम और 15-सूत्रीय शांति योजना से जुड़ी खबरों को खारिज करते हुए इसे एकतरफा और अव्यवहारिक बताया है।
Fake Sensodyne Toothpaste : नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों की नकली खेप बरामद

Fake Sensodyne Toothpaste : नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट बनाने वाली एक अवैध यूनिट का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई कंझावला इलाके में की गई, जहां एक गोदाम में लंबे समय से नकली प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे थे। नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट की बड़ी खेप पुलिस ने इस मामले में हरि ओम मिश्रा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो रोहिणी सेक्टर-2 का निवासी है। आरोपी के पास से नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट की बड़ी खेप, खाली ट्यूब, कार्टन, भरने और सील करने वाली मशीनें, कच्चा पेस्ट और लाखों रुपये का पैकेजिंग मटीरियल बरामद किया गया है। Pakistan Fuel Crisis : तेल संकट से पाकिस्तान में हाहाकार, पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपये प्रति लीटर बिक रहा महावीर ब्लॉक के गोदाम में मारा छापा जानकारी के मुताबिक, 2 अप्रैल को महावीर विहार के सी-ब्लॉक स्थित एक गोदाम पर सुनियोजित तरीके से छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके पर नकली उत्पाद बनाने का पूरा सेटअप मिला, जिससे इस अवैध कारोबार का खुलासा हुआ। इस मामले में क्राइम ब्रांच थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और कॉपीराइट एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। Raghav vs Saurabh : AAP में दो फाड़! राघव चड्ढा के खिलाफ सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान बिना वैध लाइसेंस के बाजार में बेच रहा पूछताछ के दौरान आरोपी हरि ओम मिश्रा ने स्वीकार किया कि उसने यह गोदाम किराए पर लिया था। वह खाली सेंसोडाइन ट्यूबों में स्थानीय स्तर पर तैयार किया गया पेस्ट भरकर, बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के उन्हें बाजार में बेच रहा था।पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
Bhopal Municipal Corporation : जनगणना 2027 की बैठक में लापरवाही! निगम ने 32 अधिकारियों को दिया नोटिस

Bhopal Municipal Corporation : मध्य प्रदेश। भोपाल में नगर निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 32 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई जनगणना से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहने पर की गई है। निगम कमिश्नर ने थमाए नोटिस नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन (Sanskriti Jain) ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस थमाए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। Kartikeya Chauhan : राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान, मानहानि मामले में हाईकोर्ट पहुंचा विवाद मीटिंग में अनुपस्थिति का मांगा स्पष्टीकरण निगम प्रशासन के अनुसार, जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैठक में भाग नहीं लिया, उन्हें 6 अप्रैल तक स्वयं उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देना होगा। यदि तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है। इनको जारी किया नोटिस जिन लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें सहायक यंत्री आदित्य शर्मा, गौरव प्रजापति, केसी गुप्ता, अजय सोलंकी, शुभम वर्मा, निशांत तिवारी, एसबी सिंह, चंदन पिपलाद, ज्योति मानकेले, पवन मेहरा, अभिषेक मालवीय, अंकुर रायजादा और अमन सिंह शामिल हैं। इसके अलावा उप यंत्री संजय बराड़िया, अमर सिंह यादव, आकृति पटेल, आदित्य खरे, अनिता मेहर, शुभकामना ठाकुर, सत्यम सिंह, अमित कुमार दुबे, कीर्ति तोमर, अजय राजावत, अमित दुबे, जोगेंदर सिंह, रूपांकन वर्मा, जितेन्द्र गुप्ता और शीतल विश्वकर्मा को भी नोटिस जारी किया गया है। MPESB Exam Calendar 2026 : MP कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, इस साल कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्तियां सुपरवाइजर को भी नोटिस साथ ही सुपरवाइजर श्रीनिवास द्विवेदी और इफ्तिखार खान तथा समयपाल अंशुल पांडे को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है। नगर निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गैरहाजिरी को गंभीरता से लिया जाएगा और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Kartikeya Chauhan : राहुल गांधी बनाम कार्तिकेय चौहान, मानहानि मामले में हाईकोर्ट पहुंचा विवाद

Kartikeya Chauhan Defamation Case : भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान के बीच मानहानि मामले को लेकर कानूनी टकराव तेज हो गया है। राहुल गांधी ने भोपाल स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा जारी समन को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले में जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की एकल पीठ अगले सप्ताह सुनवाई करेगी। 8 साल पहले एक बयान से शुरू हुआ विवाद यह विवाद साल 2018 के एक बयान से शुरू हुआ था। 29 अक्टूबर 2018 को झाबुआ में एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स लीक का जिक्र करते हुए कार्तिकेय चौहान का नाम लिया था। हालांकि बाद में उन्होंने इसे भ्रम बताया, लेकिन यही बयान विवाद की वजह बन गया। छवि खराब करने की साजिश इस बयान को अपनी छवि खराब करने की साजिश बताते हुए कार्तिकेय चौहान ने भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट में आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने जानबूझकर उनके और उनके परिवार के खिलाफ गलत बयान दिया। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत केस दर्ज किया गया है। राहुल गांधी अब हाईकोर्ट पहुंच गए भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट की विशेष मजिस्ट्रेट द्वारा जारी समन के खिलाफ राहुल गांधी अब हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। प्रारंभिक सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां दोनों पक्ष अदालत में आमने-सामने होंगे।
Pakistan Fuel Crisis : तेल संकट से पाकिस्तान में हाहाकार, पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपये प्रति लीटर बिक रहा

Pakistan Fuel Crisis : इस्लामाबाद। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब सीधे पाकिस्तान की आम जनता पर पड़ रहा है। बढ़ते तेल संकट के बीच पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। आसमान छू रही पेट्रोल- डीजल की कीमत पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने घोषणा की कि पेट्रोल की कीमत 137.24 रुपये बढ़ाकर 458.4 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत 184.49 रुपये बढ़ाकर 520.35 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। घोषणा के तुरंत बाद ऊर्जा मंत्रालय ने नई दरों को लागू भी कर दिया। Iran War Update : अमेरिका ने 3 आर्मी अफसरों को हटाया, ट्रम्प बोले- ईरान से डील हुई तो क्रेडिट मेरा, नहीं तो उपराष्ट्रपति दोषी आज से लागू होगी नई कीमतें सरकार ने सिर्फ पेट्रोल-डीजल ही नहीं, बल्कि केरोसीन की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। केरोसीन अब 34.08 रुपये महंगा होकर 457.80 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये नई कीमतें 3 अप्रैल से प्रभावी हो गई हैं। पाकिस्तान में ईंधन संकट गहराया दरअसल, ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के साथ जारी संघर्ष के बाद पाकिस्तान में ईंधन संकट गहरा गया है। 28 फरवरी से शुरू हुए इस युद्ध के बाद यह पहली बार नहीं है जब देश में तेल की कीमतें बढ़ाई गई हैं। इससे पहले भी कई बार दाम बढ़ चुके हैं, जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। Iran War Update : ट्रम्प का ईरान पर जीत का दावा, बोले- सेना हमारे कंट्रोल में, समझौता न किया तो… पीएम ने की थी बढ़ोततरी की सिफारिश इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) के बयान भी चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने एक सप्ताह पहले ही पेट्रोल में 95 रुपये और डीजल में 203 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की सिफारिश को खारिज कर दिया था। इससे पहले भी उन्होंने डीजल में 177 रुपये और पेट्रोल में 76 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने के प्रस्ताव को ठुकराया था। 13 मार्च को अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ने के बाद भी उन्होंने इसी तरह की सिफारिश को अस्वीकार किया था। लेकिन अब हालात ऐसे बन गए हैं कि सरकार को कीमतें बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा। Pakistani Deputy PM Fall : ईरान युद्ध पर मध्यस्थता कराने पहुंचे पाक डिप्टी PM कारपेट पर गिरे, वीडियो वायरल पाकिस्तानी जनता की मुश्किलें बढ़ी गौरतलब है कि युद्ध शुरू होने के बाद 6 मार्च को भी पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। लगातार बढ़ती कीमतों से पहले से आर्थिक संकट झेल रहे पाकिस्तान में आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
Malda Violence Case : मालदा कांड मास्टरमाइंड मोफक्कारुल इस्लाम गिरफ्तार, अब NIA करेगी जांच

Malda Violence Case : कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कालियाचक में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने और हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस पूरे मामले के कथित मास्टरमाइंड एडवोकेट मोफक्कारुल इस्लाम को बंगाल सीआईडी ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, वह राज्य छोड़कर भागने की फिराक में था और बागडोगरा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाला था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर 30 लाख फॉलोअर्स मोफक्कारुल इस्लाम सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है और उसके करीब 30 लाख फॉलोअर्स बताए जाते हैं। वह उत्तर दिनाजपुर का रहने वाला है और 2021 में AIMIM के टिकट पर इटाहार विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुका है। पुलिस के मुताबिक, वह CAA, NRC और मतदाता सूची शुद्धिकरण (SIR) जैसे मुद्दों पर मुखर रहा है। एडीजी नॉर्थ बंगाल के. जयरामन ने बताया कि उस पर लोगों को भड़काने और पूरी साजिश को हवा देने के गंभीर आरोप हैं। Raghav vs Saurabh : AAP में दो फाड़! राघव चड्ढा के खिलाफ सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान मामले की जांच जारी इस मामले में पुलिस प्रशासन ने यह भी स्वीकार किया है कि बंधक बनाए गए न्यायिक अधिकारियों को छुड़ाने में देरी हुई थी। हालांकि अधिकारियों ने किसी तरह की लापरवाही से इनकार किया है और कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर अब सभी न्यायिक अधिकारियों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की सुरक्षा प्रदान की गई है। अब तक 35 की हो चुकी गिरफ्तारी मालदा कांड में अब तक कुल 35 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच में सामने आया है कि कई आरोपियों के तार ISF और AIMIM से जुड़े हैं। इनमें मोथाबारी से ISF उम्मीदवार मौलाना शाहजहां अली और उनके सहयोगी भी शामिल हैं, जिन्हें पहले ही 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा जा चुका है। Adhikari Nomination Chaos : भवानीपुर सीट से सुवेंदु अधिकारी ने भरा नामांकन, BJP-TMC कार्यकर्ताओं में हाथापाई ये है पूरा मामला घटना बुधवार (1 अप्रैल 2026) की है, जब कालियाचक में मतदाता सूची शुद्धिकरण (SIR) का काम चल रहा था। इस दौरान कुछ लोगों के नाम सूची से हटाए जाने पर भीड़ उग्र हो गई। प्रदर्शनकारियों ने तीन महिला अधिकारियों सहित कुल सात न्यायिक अधिकारियों को करीब 9 घंटे तक एक ब्लॉक ऑफिस में बंधक बनाए रखा। इस दौरान अधिकारियों को न भोजन मिला और न ही पानी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। NIA को सौंपी जांच घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इसे न्यायिक व्यवस्था में बाधा डालने की गंभीर कोशिश बताया है। कोर्ट के निर्देश के बाद चुनाव आयोग ने मामले की जांच NIA को सौंप दी है। SC on Malda : मजबूर कर रहे हैं आप! मालदा बवाल पर CJI सूर्यकांत ने ममता सरकार को लगाई जोरदार फटकार साथ ही, बिना अनुमति के भीड़ जुटाने और जुलूस निकालने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। ईशा खान चौधरी का बयान इस बीच, मालदा से कांग्रेस सांसद ईशा खान चौधरी ने इस घटना को अलग नजरिए से देखा है। उन्होंने कहा कि इसे केवल हिंसा कहना सही नहीं होगा, बल्कि यह पूरी प्रक्रिया की विफलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची शुद्धिकरण प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और तकनीकी खामियों के कारण लोगों के नाम गलत तरीके से बदल रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, ‘DATTA’ का ‘DUTTA’ हो जाना, जिससे दस्तावेजों में गड़बड़ी हो रही है। Ram Navami Violence 2026 : राम नवमी पर जला मुर्शिदाबाद! जुलूस में हिंसा, आगजनी और पत्थरबाजी; अब कैसे हालात? TMC और BJP राजनीति कर रहे सांसद के मुताबिक, मालदा में करीब 8.28 लाख लोग इस प्रक्रिया से प्रभावित हैं और उन्हें अपने नाम सूची में रहने को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को 10-12 किलोमीटर दूर बुलाया जा रहा है, जिससे अव्यवस्था बढ़ रही है। ईशा खान चौधरी ने टीएमसी और बीजेपी पर भी आरोप लगाया कि दोनों दल इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं और जनता को डराने का काम कर रहे हैं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
MPESB Exam Calendar 2026 : MP कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया एग्जाम कैलेंडर, इस साल कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्तियां

MPESB Exam Calendar 2026 : भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने साल 2026 का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में विभिन्न भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथियां शामिल हैं, जिससे उम्मीदवार अब अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से प्लान कर सकेंगे। एग्जाम सीजन फरवरी से शुरू कैलेंडर के अनुसार, परीक्षा सत्र की शुरुआत फरवरी 2026 से होगी। सबसे पहले आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 888 पद शामिल हैं। इसके बाद मार्च, अप्रैल और मई महीनों में लगातार कई बड़ी भर्तियों की परीक्षाएं आयोजित होंगी, जिससे उम्मीदवारों के लिए यह समय काफी अहम रहने वाला है। Raghav vs Saurabh : AAP में दो फाड़! राघव चड्ढा के खिलाफ सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान इस साल कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्तियां इस वर्ष कई महत्वपूर्ण पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। इनमें वन रक्षक और जेल गार्ड के 1426 पद, स्टाफ नर्स के 373 पद, स्वास्थ्य विभाग के 2317 पद, सब इंस्पेक्टर के 500 पद और सब इंजीनियर के 900 पद शामिल हैं। इसके अलावा ग्रुप-2, ग्रुप-3 और ग्रुप-4 की संयुक्त परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी, जिनमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेते हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में बड़े अवसर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में भी इस साल अच्छे अवसर देखने को मिलेंगे। पुलिस विभाग में एएसआई और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) के 89 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग में नर्सिंग ऑफिसर, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य पदों पर हजारों वैकेंसी आने की संभावना है, जिससे मेडिकल फील्ड के उम्मीदवारों को बड़ा फायदा मिलेगा। MP Board Results 2026 : एमपी बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, अब जल्द ख़त्म होने वाला है स्टूडेंट्स का इतंजार पूरे साल जारी रहेंगी परीक्षाएं यह परीक्षा कैलेंडर फरवरी से लेकर दिसंबर 2026 तक फैला हुआ है। जून और नवंबर महीनों में भी कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं। साल के अंत में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार का अवसर देगी। उम्मीदवारों के लिए जरूरी यह कैलेंडर उम्मीदवारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे उन्हें परीक्षा तिथियों का स्पष्ट अंदाजा मिल जाता है और वे बिना किसी भ्रम के अपनी पढ़ाई की रणनीति बना सकते हैं। समय रहते तैयारी करने से सफलता की संभावना भी बढ़ जाती है, इसलिए अभ्यर्थियों के लिए यह कैलेंडर किसी रोडमैप से कम नहीं है।
Raghav vs Saurabh : AAP में दो फाड़! राघव चड्ढा के खिलाफ सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान

Raghav vs Saurabh : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर इन दिनों अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। इसके जवाब में पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी और कई गंभीर आरोप लगाए। जो डर गया समझो मर गया… सौरभ भारद्वाज ने वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने राघव चड्ढा का बयान देखा और याद दिलाया कि पार्टी ने हमेशा निडर होकर राजनीति करने की सीख दी है। उन्होंने कहा, “जो डर गया समझो मर गया,” और यह भी जोड़ा कि नेताओं का कर्तव्य है कि वे सरकार के खिलाफ मजबूती से मुद्दे उठाएं और जनता की आवाज बनें। Raghav Chadha News : क्या जनता के मुद्दे उठाने की मिली राघव चड्ढा को सजा, क्यों हटाया डिप्टी लीडर पद से? विपक्ष की आवाज कमजोर की जा रही उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से जो भी सरकार के खिलाफ गंभीर मुद्दे उठाता है, उसे दबाने की कोशिश की जा रही है। भारद्वाज ने कहा कि सरकार सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने और FIR दर्ज कराने जैसे कदम उठा रही है, जिससे विपक्ष की आवाज कमजोर की जा रही है। बीजेपी के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं उठा रहे राघव राघव चड्ढा पर निशाना साधते हुए भारद्वाज ने कहा कि वे लंबे समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या बीजेपी के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में “सॉफ्ट पीआर” करने से कोई फर्क नहीं पड़ता और नेताओं को देश के बड़े मुद्दों पर बोलना चाहिए। Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी में ‘आम आदमी’ के मुद्दे उठाना पड़ा भारी, राघव बोले चुप कराया गया हूं हारा नहीं… चुनावों के दौरान वोटिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी उन्होंने आगे कहा कि चुनावों के दौरान वोटिंग प्रक्रिया में गड़बड़ी हो रही है और कई राज्यों में फर्जी वोट बनाकर चुनाव प्रभावित किए जा रहे हैं। भारद्वाज ने यह भी आरोप लगाया कि जब विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव लाने की कोशिश की, तब राघव चड्ढा ने उसका समर्थन नहीं किया। विपक्ष वॉकआउट राघव नहीं होते शामिल सौरभ भारद्वाज ने यह भी कहा कि जब भी संसद में विपक्ष वॉकआउट करता है, तब राघव चड्ढा उसमें शामिल नहीं होते। उन्होंने आरोप लगाया कि चड्ढा ने लंबे समय से कोई ऐसा मुद्दा नहीं उठाया, जिसमें सरकार से सीधे सवाल किए गए हों। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब जैसे राज्य के मुद्दों पर भी चड्ढा सक्रिय नजर नहीं आते, जबकि वे वहीं से राज्यसभा सांसद हैं। केजरीवाल गिरफ्तार हुए तब भी चड्ढा नहीं थे मौजूद भारद्वाज ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का जिक्र करते हुए कहा कि जब केजरीवाल को मुख्यमंत्री रहते हुए गिरफ्तार किया गया, तब राघव चड्ढा देश में मौजूद नहीं थे। उन्होंने गुजरात में पार्टी कार्यकर्ताओं पर दर्ज FIR का मुद्दा भी उठाया और कहा कि इस पर भी चड्ढा चुप रहे। Raghav Chadha : सांसद राघव चड्ढा को AAP से बड़ा झटका, राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया “सॉफ्ट मुद्दों” से कोई फर्क नहीं पड़ता उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को “सॉफ्ट मुद्दों” से कोई फर्क नहीं पड़ता और असली मुद्दों को मजबूती से उठाने की जरूरत है। भारद्वाज ने दावा किया कि बीजेपी सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा का समर्थन कर रही है, जिस पर उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए। 2012 में ज्वाइन की थी AAP बता दें कि राघव चड्ढा 2012 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और 2022 से राज्यसभा सदस्य हैं। हाल ही में उन्हें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया गया। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, इससे संकेत मिलते हैं कि आने वाले समय में पार्टी के भीतर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
ACB Raid : सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पर ACB का छापा, सवा करोड़ का सोना, 25 लाख की नकदी बरामद

ACB Raid : तेलंगाना के वारंगल जिले में स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है। तेलंगाना एंटी करप्शन ब्यूरो ने 2 अप्रैल को वारंगल (ग्रामीण) स्थित उप-पंजीयक कार्यालय पर अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई में अवैध लेनदेन, बिना पंजीकरण के दस्तावेजों और अनधिकृत एजेंटों की सक्रिय भूमिका उजागर हुई है। दो अधिकारियों के घरों पर रेड वारंगल रेंज की ACB टीम द्वारा हनुमाकोंडा जिले में की गई इस छापेमारी के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। जांच के बाद ACB ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के दो अधिकारियों के घरों पर भी छापा मारा, जहां से करोड़ों रुपये के सोना-चांदी और नकदी बरामद की गई। हालांकि बरामद संपत्ति का सटीक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। MP Board Results 2026 : एमपी बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, अब जल्द ख़त्म होने वाला है स्टूडेंट्स का इतंजार 70 बिना पंजीकरण वाले दस्तावेज जब्त छापेमारी के दौरान कार्यालय परिसर में 20 अनधिकृत एजेंट और क्लर्क काम करते हुए पाए गए। अधिकारियों ने मौके से 47,450 रुपये नकद और 70 बिना पंजीकरण वाले दस्तावेज जब्त किए। इन दस्तावेजों से भूमि और संपत्ति से जुड़े लेनदेन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। अवैध सौदों की मिली व्हाट्सएप चैट जांच उस समय और गंभीर हो गई जब क्लर्कों के मोबाइल फोन की जांच की गई। ACB के अनुसार, सब-रजिस्ट्रार अधिकारी-I जमालापुरम रामचंद्र राव और अधिकारी-II दावुलुरी आनंद के बीच कथित व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं। इन चैट्स में बीते एक साल के दौरान फोनपे के जरिए करीब 42.03 लाख रुपये के लेनदेन का जिक्र है। यह लेनदेन अधिकारियों और दस्तावेज लेखकों के बीच कथित अवैध सौदों की ओर इशारा करता है। Rajendra Bharti : राजेंद्र भारती मामले में कांग्रेस का बड़ा दांव! बड़े नेताओं की मजबूत टीम तैयार मामले की जांच जारी इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया कि 204 पंजीकृत दस्तावेज, जिन्हें पहले ही आम लोगों को सौंप दिया जाना चाहिए था, वे अब तक संबंधित अधिकारियों के पास लंबित पड़े थे। इस लापरवाही ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ACB की इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।