ACB Raid : सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पर ACB का छापा, सवा करोड़ का सोना, 25 लाख की नकदी बरामद

ACB Raid : तेलंगाना के वारंगल जिले में स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का बड़ा मामला सामने आया है। तेलंगाना एंटी करप्शन ब्यूरो ने 2 अप्रैल को वारंगल (ग्रामीण) स्थित उप-पंजीयक कार्यालय पर अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई में अवैध लेनदेन, बिना पंजीकरण के दस्तावेजों और अनधिकृत एजेंटों की सक्रिय भूमिका उजागर हुई है। दो अधिकारियों के घरों पर रेड वारंगल रेंज की ACB टीम द्वारा हनुमाकोंडा जिले में की गई इस छापेमारी के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। जांच के बाद ACB ने सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के दो अधिकारियों के घरों पर भी छापा मारा, जहां से करोड़ों रुपये के सोना-चांदी और नकदी बरामद की गई। हालांकि बरामद संपत्ति का सटीक आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। MP Board Results 2026 : एमपी बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, अब जल्द ख़त्म होने वाला है स्टूडेंट्स का इतंजार 70 बिना पंजीकरण वाले दस्तावेज जब्त छापेमारी के दौरान कार्यालय परिसर में 20 अनधिकृत एजेंट और क्लर्क काम करते हुए पाए गए। अधिकारियों ने मौके से 47,450 रुपये नकद और 70 बिना पंजीकरण वाले दस्तावेज जब्त किए। इन दस्तावेजों से भूमि और संपत्ति से जुड़े लेनदेन में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। अवैध सौदों की मिली व्हाट्सएप चैट जांच उस समय और गंभीर हो गई जब क्लर्कों के मोबाइल फोन की जांच की गई। ACB के अनुसार, सब-रजिस्ट्रार अधिकारी-I जमालापुरम रामचंद्र राव और अधिकारी-II दावुलुरी आनंद के बीच कथित व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं। इन चैट्स में बीते एक साल के दौरान फोनपे के जरिए करीब 42.03 लाख रुपये के लेनदेन का जिक्र है। यह लेनदेन अधिकारियों और दस्तावेज लेखकों के बीच कथित अवैध सौदों की ओर इशारा करता है। Rajendra Bharti : राजेंद्र भारती मामले में कांग्रेस का बड़ा दांव! बड़े नेताओं की मजबूत टीम तैयार मामले की जांच जारी इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया कि 204 पंजीकृत दस्तावेज, जिन्हें पहले ही आम लोगों को सौंप दिया जाना चाहिए था, वे अब तक संबंधित अधिकारियों के पास लंबित पड़े थे। इस लापरवाही ने विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ACB की इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
MP Board Results 2026 : एमपी बोर्ड रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, अब जल्द ख़त्म होने वाला है स्टूडेंट्स का इतंजार

MP Board Results 2026 : भोपाल। मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश इस साल 15 अप्रैल से पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। विभाग के अनुसार संभावित तारीख 7 से 12 अप्रैल के बीच हो सकती है। स्कूल शिक्षा विभाग ने बताया कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और इस बार परिणाम पूरी तरह त्रुटिरहित जारी करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रदेश में 3500 से ज्यादा बनाए थे परीक्षा केंद्र इस वर्ष प्रदेशभर में करीब 16 लाख से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए। इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए प्रदेश में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। Rajendra Bharti : राजेंद्र भारती मामले में कांग्रेस का बड़ा दांव! बड़े नेताओं की मजबूत टीम तैयार सीसीटीवी से की निगरानी परीक्षाओं को नकलमुक्त बनाने के लिए इस बार विशेष व्यवस्थाएं लागू की गई थीं। फ्लाइंग स्क्वॉड, सीसीटीवी निगरानी और प्रश्नपत्र वितरण की वीडियोग्राफी जैसे कदम उठाए गए। इसके बावजूद कुछ जगहों पर नकल के मामले सामने आए। सबसे ज्यादा 41 प्रकरण मुरैना में दर्ज किए गए, जबकि भोपाल दूसरे स्थान पर रहा, जहां 20 मामले सामने आए। पूरे प्रदेश में करीब 100 नकल के प्रकरण दर्ज किए गए। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कही ये बात रिजल्ट जारी करने की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि क्रॉस चेकिंग और वैरिफिकेशन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। विभाग हर स्तर पर जांच कर रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की गलती न रह जाए। MP Teachers Promotion : MP के शिक्षकों को मिलेगा पौने 2 लाख का एरियर! 35 साल सेवा पर चतुर्थ क्रमोन्नति के आदेश उनका कहना है कि रिजल्ट पूरी तरह “फुलप्रूफ” होना चाहिए, जिससे छात्रों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। संभावना है कि अप्रैल के पहले पखवाड़े में परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। पिछले सालों का कैसा रहा रिजल्ट पिछले वर्षों के रिजल्ट पर नजर डालें तो इसमें उतार-चढ़ाव का ट्रेंड देखने को मिला है। साल 2017 में 10वीं का रिजल्ट 49.9% और 12वीं का 67.8% रहा था। 2018 में यह बढ़कर क्रमशः 66.54% और 68.08% पहुंचा। 2019 में 12वीं का रिजल्ट 72.37% तक गया। MP Weather Alert : एमपी में ओले, बारिश और आंधी का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, आज इन जिलों में IMD का अलर्ट 2021 में कोरोना के कारण दोनों कक्षाओं का रिजल्ट 100% रहा। वहीं 2023 में 12वीं का परिणाम गिरकर 55.28% पर आ गया। 2025 में सुधार देखने को मिला, जहां 10वीं में 76.22% और 12वीं में 74.28% छात्र पास हुए।
Rajendra Bharti : राजेंद्र भारती मामले में कांग्रेस का बड़ा दांव! बड़े नेताओं की मजबूत टीम तैयार

Rajendra Bharti : भोपाल। राजेंद्र भारती मामले में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बड़ा दांव खेलने की पूरी तैयार कर ली है। पार्टी ने साफ किया है कि इस मामले को उच्च अदालतों तक ले जाया जाएगा। वरिष्ठ नेता विवेक तंखा और कपिल सिब्बल अपनी टीम के साथ इस केस में अपील करेंगे। वहीं, इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह करेंगे। लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस बयान में कहा कि विधानसभा ने राजेंद्र भारती की सदस्यता को नोटिस जारी कर समाप्त कर दिया, जबकि पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि “कल रातभर विधानसभा चलती रही और जब मुख्य सचिव से देर रात काम करने को लेकर सवाल किया गया तो वे वहां से चले गए।” पटवारी ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ कदम बताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। Datia By-election : दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म, देर रात विधानसभा में कार्रवाई; उपचुनाव के संकेत तोमर पर भी उठाये सवाल पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि अदालत ने इस मामले में अपील के लिए 60 दिन का समय दिया है, जो यह दर्शाता है कि अभी न्याय पाने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उनका दायित्व सभी विधायकों की रक्षा करना है, न कि किसी एक पार्टी का पक्ष लेना। नरोत्तम मिश्रा का पेड न्यूज केस लंबित कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधा। पटवारी ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ पेड न्यूज का मामला लंबित है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। साथ ही, निर्मला स्प्रे की सदस्यता को लेकर भी लगातार देरी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी विधायकों के साथ अन्याय और अत्याचार किया जा रहा है। MLA Nirmala Sapre : मैं अभी भी कांग्रेस में… विधायक निर्मला सप्रे के बयान को हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड में लिया, सिंघार से मांगे सबूत किसानों के मुद्दे पर ये बोले पटवारी किसानों के मुद्दे पर भी कांग्रेस ने सरकार को घेरा। पटवारी ने कहा कि प्रदेश में “किसान कल्याण वर्ष” नहीं बल्कि “शोषण वर्ष” मनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद की लाइन में किसानों और महिलाओं पर लाठीचार्ज हुआ, कई किसानों को अटैक आए और सरकार बहाने बना रही है कि युद्ध के कारण बारदानों की कमी है। उन्होंने बताया कि जहां 10 करोड़ बारदानों की जरूरत थी, वहां सिर्फ ढाई करोड़ के लिए आवेदन किया गया, जिससे यह संकट खुद सरकार द्वारा पैदा किया गया है। खरीदी में देरी, ओलावृष्टि में फसल बर्बाद उन्होंने आगे कहा कि हजारों किसानों की फसल ओलावृष्टि से प्रभावित हुई है और खरीदी में लगातार देरी की जा रही है। यदि समय पर खरीदी होती तो किसानों को मौसम की मार नहीं झेलनी पड़ती। पटवारी ने दावा किया कि 20 अप्रैल से पहले गेहूं की खरीदी सही तरीके से नहीं हो पाएगी। MP Politics : मध्य प्रदेश में ‘खेला’ ! राज्यसभा की जंग, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन मजबूरी में किसानों को 1800 से 2000 रुपए प्रति क्विंटल के दाम पर गेहूं बेचना पड़ा, जबकि सरकार ने 2700 रुपए गेहूं, 3100 रुपए धान और 6000 रुपए सोयाबीन का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ। किसान समर्थन में आंदोलन की घोषणा कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में आंदोलन की घोषणा भी की है। पार्टी प्रदेश की हर मंडी में जाकर विरोध प्रदर्शन करेगी। साथ ही भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर किसानों के साथ एक दिन का उपवास रखा जाएगा। यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो कांग्रेस ट्रैक्टर के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निवास का घेराव करेगी। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अलर्ट राज्यसभा चुनाव को लेकर भी कांग्रेस ने चिंता जताई है। पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने का षड्यंत्र किया जा रहा है और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह राज्यसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह सतर्क है और हर स्तर पर मुकाबला करेगी।
Iran War Update : अमेरिका ने 3 आर्मी अफसरों को हटाया, ट्रम्प बोले- ईरान से डील हुई तो क्रेडिट मेरा, नहीं तो उपराष्ट्रपति दोषी

Iran War Update : वॉशिंगटन। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका की सेना और कूटनीतिक मोर्चे पर बड़े फैसले सामने आए हैं। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के दौरान सख्त कदम उठाते हुए आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज समेत तीन वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को पद से हटाने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हटाए गए अधिकारियों में ट्रांसफॉर्मेशन एंड ट्रेनिंग कमांड के चीफ जनरल डेविड होडने और चैपलिन कॉर्प्स के प्रमुख जनरल विलियम ग्रीन जूनियर भी शामिल हैं। Missed this one: President Trump: “If the Iran deal doesn’t happen, I’m blaming JD Vance. If it does happen, I’m taking full credit.” pic.twitter.com/DyyGoTYpqO — Open Source Intel (@Osint613) April 2, 2026 वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (President Donald Trump) ने ईरान के साथ संभावित समझौते को लेकर बयान दिया। उन्होंने व्हाइट हाउस में आयोजित ईस्टर लंच के दौरान मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ तो वे इसका जिम्मेदार उपराष्ट्रपति जेडी वैंस (Vice President JD Vance) को ठहराएंगे, लेकिन अगर समझौता हो गया तो इसका पूरा श्रेय खुद लेंगे। Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी में ‘आम आदमी’ के मुद्दे उठाना पड़ा भारी, राघव बोले चुप कराया गया हूं हारा नहीं… होर्मुज स्ट्रेट को लेकर वोटिंग टली दूसरी ओर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बहरीन के प्रस्ताव पर होने वाली वोटिंग टाल दी गई है। अब इस पर शनिवार को फैसला लिया जाएगा। इस प्रस्ताव का उद्देश्य होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और वैश्विक बाजार को सुरक्षित बनाए रखना है। बहरीन के विदेश मंत्री ने कहा कि यह कदम दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में रुकावट को रोकने के लिए जरूरी है। होर्मुज संकट पर ऑनलाइन बैठक होर्मुज संकट को लेकर ब्रिटेन की पहल पर एक ऑनलाइन बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें 60 से अधिक देशों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इस संकट में अब तक केवल भारत के ही नागरिकों की मौत हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक तीन भारतीय नाविक मारे जा चुके हैं, जो विदेशी जहाजों पर कार्यरत थे। MP Teachers Promotion : MP के शिक्षकों को मिलेगा पौने 2 लाख का एरियर! 35 साल सेवा पर चतुर्थ क्रमोन्नति के आदेश कुवैत पर बड़ा हमला इसी बीच कुवैत में शुक्रवार सुबह एक बड़ा ड्रोन हमला हुआ। सरकारी एजेंसी के अनुसार, कुवैत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने पुष्टि की कि मीना अल-अहमदी तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया। हमले के बाद रिफाइनरी की कई यूनिट्स में आग लग गई। फिलहाल आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं संयुक्त अरब अमीरात में भी ड्रोन हमले का असर देखने को मिला। फुजैराह इलाके में ड्रोन को रोकने के दौरान गिरे मलबे से एक बांग्लादेशी मजदूर की मौत हो गई। इस घटना ने क्षेत्र में बढ़ते खतरे को और स्पष्ट कर दिया है। Iran War Update : ट्रम्प का ईरान पर जीत का दावा, बोले- सेना हमारे कंट्रोल में, समझौता न किया तो… ईरान के कई इलाकों में ब्लैकआउट ईरान ने हाल के हमलों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। तेहरान और करज के आसपास बिजली सुविधाओं पर हमलों के कारण कई इलाकों में ब्लैकआउट हो गया है। ईरान ने इन हमलों को युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध बताया है। उनका कहना है कि इससे करीब 9 करोड़ लोगों की जिंदगी प्रभावित हो रही है। साथ ही, ईरान ने साफ किया है कि वह दबाव में आकर किसी भी तरह की बातचीत के लिए मजबूर नहीं होगा। पुतिन ने की शांति स्थापित करने की पेशकश इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खाड़ी क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए हर संभव मदद की पेशकश की है। उन्होंने मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलअती के साथ बैठक में कहा कि मौजूदा हालात चिंता का विषय हैं और उम्मीद जताई कि यह संघर्ष जल्द खत्म होगा। Pakistani Deputy PM Fall : ईरान युद्ध पर मध्यस्थता कराने पहुंचे पाक डिप्टी PM कारपेट पर गिरे, वीडियो वायरल अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया इधर, ईरान ने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसने अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। यह दावा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़ी फर्स न्यूज एजेंसी ने किया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह विमान ईरान के ऊपर उड़ान भर रहा था, तभी उसे निशाना बनाकर गिराया गया। हालांकि, इस दावे पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी में ‘आम आदमी’ के मुद्दे उठाना पड़ा भारी, राघव बोले चुप कराया गया हूं हारा नहीं…

Raghav Chadha : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद शुक्रवार को पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने साफ कहा कि उनकी आवाज दबाने की कोशिश की गई है, लेकिन वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। ‘उन्होंने मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। आम आदमी को ये मेरा संदेश है’। वीडियो में क्या बोले राघव राघव चड्ढा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इसमें राघव चड्ढा ने कहा कि ‘मैंने पब्लिक के मुद्दे उठाए, इससे AAP को क्या नुकसान हुआ? वीडियो के आखिर में उन्होंने AAP को चेतावनी दी कि आवाज खामोश कराने वालों के सामने मैं सैलाब बनकर आऊंगा।’ हालांकि, राघव ने न तो पार्टी के किसी नेता का नाम लिया और न ही पार्टी छोड़ने या आगे की रणनीति को लेकर कुछ कहा। अनुराग ढांडा का पलटवार: AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने राघव चड्ढा के बयान के बाद कहा- हम केजरीवाल के सिपाही हैं। निडरता पहली पहचान है हमारी। कोई मोदी से डर जाए तो लड़ेगा क्या देश के लिए? ढांडा ने कहा कि संसद में थोड़ा सा समय मिलता है बोलने का पार्टी को, उसमें या तो देश बचाने का संघर्ष कर सकते हैं या एयरपोर्ट कैंटीन में समोसे सस्ते करवाने का। गुजरात में हमारे सैंकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए, क्या सांसद साहब सदन में कुछ बोले? MP Teachers Promotion : MP के शिक्षकों को मिलेगा पौने 2 लाख का एरियर! 35 साल सेवा पर चतुर्थ क्रमोन्नति के आदेश पश्चिम बंगाल में वोट का अधिकार छीना जा रहा है। सदन में प्रस्ताव आया CEC के खिलाफ तो भाई साहब ने साइन करने से मना कर दिया। पार्टी ने सदन से वॉकआउट किया तो मोदी जी की हाज़िरी लगाने के लिए बैठे रहते हैं। पिछले कुछ सालों से तुम डर गए हो राघव। मोदी के खिलाफ बोलने से घबराते हो। देश के असली मुद्दों पर बोलने से घबराते हो। भगवंत मान का बयान: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पार्टी की नीतियां चलती रहती हैं। जब हम 4 चुने गए थे तो धर्मवीर गांधी को लीडर बनाया गया था। उसके बाद मुझे नेता बनाया गया था। पार्टी के फैसले तो चलते रहते हैं। अशोक मित्तल का बयान: राज्यसभा में AAP के नए उपनेता बनाए गए लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के वाइस चांसलर सांसद अशोक मित्तल ने कहा था कि मेरा मुख्य फोकस सरकार और विपक्ष के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना होगा। Datia By-election : दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म, देर रात विधानसभा में कार्रवाई; उपचुनाव के संकेत राघव चड्ढा की तरह मुखर भूमिका में नजर आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर नेता की अपनी अलग कार्यशैली और व्यक्तित्व होता है। मैं अपनी बुद्धिमत्ता और अनुभव के अनुसार काम करूंगा, न कि किसी की शैली को दोहराने की कोशिश करेंगे। राघव चड्ढा ने किन मुद्दों को उठाया था? राघव चड्ढा ने संसद में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स की समस्याएं, फ्रूट जूस की भ्रामक ब्रांडिंग, मोबाइल डेटा की मिडनाइट एक्सपायरी, 28 दिन वाले रिचार्ज प्लान, मेंस्ट्रुअल हाइजीन, पेटर्निटी लीव और एयरपोर्ट पर सस्ता खाना जैसे मुद्दे उठाए थे। इन मुद्दों ने उन्हें चर्चा में रखा। Raghav Chadha News : क्या जनता के मुद्दे उठाने की मिली राघव चड्ढा को सजा, क्यों हटाया डिप्टी लीडर पद से? राजनीतिक मायने: आम आदमी पार्टी का यह फैसला संगठन के भीतर एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाना पार्टी की रणनीति में बदलाव का संकेत दे रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले समय में पार्टी की राज्यसभा में भूमिका कैसी रहती है और अशोक कुमार मित्तल अपनी नई जिम्मेदारी को किस तरह निभाते हैं।
MP Teachers Promotion : MP के शिक्षकों को मिलेगा पौने 2 लाख का एरियर! 35 साल सेवा पर चतुर्थ क्रमोन्नति के आदेश

MP Teachers Promotion : भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए चतुर्थ क्रमोन्नति (फोर्थ टाइम स्केल) लागू करने का फैसला कर लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। अब शिक्षकों को 12, 24 और 30 साल की सेवा के बाद मिलने वाले लाभ के साथ 35 साल की सेवा पूरी करने पर भी अतिरिक्त वेतनमान का फायदा मिलेगा। 1.5 लाख शिक्षकों को मिलेगा लाभ इस फैसले से प्रदेश के करीब 1.5 लाख शिक्षकों को सीधा फायदा मिलेगा। नया वेतनमान 1 जुलाई 2023 से लागू माना जाएगा। इसके तहत शिक्षकों को करीब 1.25 लाख रुपए से लेकर 1.80 लाख रुपए तक का एरियर मिलने का अनुमान है। पदोन्नति नहीं मिलने वालों को राहत सरकार का यह फैसला उन शिक्षकों के लिए राहत लेकर आया है, जो पदोन्नति के पात्र नहीं बन पाए, लेकिन उन्होंने लंबी सेवा पूरी कर ली है। अब ऐसे शिक्षकों को क्रमोन्नति के जरिए उच्च वेतनमान दिया जाएगा। यह लाभ प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों को उनके पद के अनुसार मिलेगा। Datia By-election : दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म, देर रात विधानसभा में कार्रवाई; उपचुनाव के संकेत सैलरी में भी होगी बढ़ोतरी सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, 35 साल की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को उच्चतर पे-लेवल का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी मासिक सैलरी में भी बढ़ोतरी होगी। इस प्रस्ताव को वित्त विभाग ने भी मंजूरी दे दी है। सीएम ने शिक्षक दिवस पर की थी घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिक्षक दिवस के मौके पर इस योजना की घोषणा की थी। इसके बाद कैबिनेट की मंजूरी मिलने पर अब इसे लागू कर दिया गया है। MP Weather Alert : एमपी में ओले, बारिश और आंधी का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, आज इन जिलों में IMD का अलर्ट सरकार पर 117 करोड़ का अतिरिक्त भार इस फैसले से राज्य सरकार पर करीब 117 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। 1 जुलाई 2023 तक 35 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को एरियर मिलेगा, जबकि 2023 से 2026 के बीच पात्र होने वालों को उनकी पात्रता की तारीख से लाभ दिया जाएगा। ऐसे मिलेगा वेतनमान का लाभ सहायक शिक्षक को 35 साल की सेवा पर 15,600 से 39,100 रुपए और 5,400 रुपए ग्रेड-पे मिलेगा। सातवें वेतनमान में यह एल-12 के तहत 56,100 से 1,77,500 रुपए होगा। यूडीटी (शिक्षक) को 15,600 से 39,100 रुपए और 7,600 रुपए ग्रेड-पे मिलेगा। सातवें वेतनमान में यह एल-14 के तहत 79,900 से 2,11,700 रुपए होगा। प्राथमिक शिक्षकों को 15,600 से 39,100 रुपए और 5,400 रुपए ग्रेड-पे मिलेगा। सातवें वेतनमान में एल-12 के तहत 56,100 से 1,77,500 रुपए वेतन मिलेगा। माध्यमिक शिक्षकों को 15,600 से 39,100 रुपए और 7,600 रुपए ग्रेड-पे मिलेगा। सातवें वेतनमान में एल-14 के तहत 79,900 से 2,11,700 रुपए वेतनमान का लाभ मिलेगा। इस फैसले को प्रदेश के शिक्षकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जिससे लंबे समय से लंबित मांग पूरी हुई है और उनकी आय में भी सुधार होगा।
MP Weather Alert : एमपी में ओले, बारिश और आंधी का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव, आज इन जिलों में IMD का अलर्ट

MP Weather Alert : भोपाल, मध्य प्रदेश। भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश में ओले, बारिश और तेज आंधी का मजबूत सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिसके चलते मौसम विभाग ने बड़े स्तर पर अलर्ट जारी किया है। 42 जिलों में अलर्ट जारी प्रदेश के 42 जिलों में आज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर इंदौर और जबलपुर संभाग के 9 जिलों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इससे फसलों और जनजीवन पर असर पड़ सकता है। MP Weather Today : मध्यप्रदेश में बदला मौसम, 30 जिलों में ओले- बारिश का अलर्ट; किसानों की बढ़ी चिंता इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट अगले 24 घंटों के लिए अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। MP Politics : मध्य प्रदेश में ‘खेला’ ! राज्यसभा की जंग, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन 6 अप्रैल तक जारी रहेगा असर मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम 6 अप्रैल तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलेंगी और मौसम बार-बार बदल सकता है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं के पास न खड़े होने और जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। किसानों को भी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क रहने को कहा गया है।
Datia By-election : दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म, देर रात विधानसभा में कार्रवाई; उपचुनाव के संकेत

Datia By-election : भोपाल। मध्य प्रदेश में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। विधानसभा सचिवालय ने दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। गुरुवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा विधानसभा पहुंचे और सचिवालय खोलकर सीट रिक्त घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कराई। इसके बाद चुनाव आयोग को पत्र भेजने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई। इसी दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और अन्य नेता भी विधानसभा पहुंचे। नेताओं ने प्रमुख सचिव से देर रात सचिवालय खोलने की वजह पूछी, लेकिन वे बिना जवाब दिए वहां से चले गए। बाद में देर रात ही आदेश जारी कर दिया गया। विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा ने देर रात ये आदेश किया जारी। कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप कांग्रेस ने इस कार्रवाई को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि यह फैसला राजनीतिक दबाव में लिया गया है और नियमों के खिलाफ है। जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा के इशारे पर रात में सचिवालय खोलकर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने सरकार पर अलोकतांत्रिक रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई को पूरी ताकत से लड़ेगी। लोकतंत्र और सिस्टम का मखौल उड़ाने पर तुली @BJP4MP का असंवैधानिक रवैया एक बार फिर सामने आया है! ⦁ कांग्रेस विधायक श्री राजेंद्र भारती जी की सदस्यता को खत्म करने के लिए भाजपा सरकार के इशारे पर रात में विधानसभा सचिवालय खोला गया! ⦁ @DrMohanYadav51 की हठधर्मिता की जानकारी वरिष्ठ… pic.twitter.com/324ceeX5HV — MP Congress (@INCMP) April 2, 2026 60 दिन में राहत नहीं मिली तो उपचुनाव तय कोर्ट ने राजेंद्र भारती को अपील के लिए 60 दिन का समय दिया है। यदि इस अवधि में उन्हें उच्च अदालत से राहत नहीं मिलती है, तो दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना तय माना जा रहा है। नियमानुसार सीट खाली होने के 6 महीने के भीतर चुनाव कराना जरूरी होता है। अब अंतिम निर्णय चुनाव आयोग को लेना है। MP Politics : मध्य प्रदेश में ‘खेला’ ! राज्यसभा की जंग, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन 27 साल पुराने मामले में मिली सजा दरअसल, दिल्ली की MP-MLA कोर्ट ने राजेंद्र भारती को 27 साल पुराने एफडी हेराफेरी मामले में दोषी ठहराया है। कोर्ट ने उन्हें 3 साल की सजा सुनाई है, हालांकि अपील के लिए 60 दिन की मोहलत देते हुए सजा को फिलहाल निलंबित रखा गया है। इस मामले में बैंक क्लर्क रघुवीर प्रजापति को भी दोषी माना गया है। फर्जी दस्तावेजों से निकाला ब्याज मामला साल 1998 का है, जब श्याम सुंदर संस्थान की ओर से 10 लाख रुपए की एफडी दतिया सहकारी ग्रामीण विकास बैंक में कराई गई थी। आरोप है कि राजेंद्र भारती ने बैंक रिकॉर्ड में हेरफेर कर एफडी की अवधि 3 साल से बढ़ाकर 15 साल कर दी और सालाना 13.5% की दर से 1999 से 2011 के बीच ब्याज की राशि निकाली। Raghav Chadha News : क्या जनता के मुद्दे उठाने की मिली राघव चड्ढा को सजा, क्यों हटाया डिप्टी लीडर पद से? जांच के बाद दर्ज हुआ केस यह मामला 2011 में भाजपा नेता पप्पू पुजारी के सामने लाने के बाद उजागर हुआ। जांच में गड़बड़ी सामने आई और 2015 में प्रशासन की पहल पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया। इसके बाद यह केस अलग-अलग अदालतों से होता हुआ MP-MLA कोर्ट पहुंचा, जहां से सजा सुनाई गई।
Iran War Update : ट्रम्प का ईरान पर जीत का दावा, बोले- सेना हमारे कंट्रोल में, समझौता न किया तो…

Iran War Update : वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने गुरुवार सुबह राष्ट्र के नाम संबोधन में दावा किया कि अमेरिका को ईरान के साथ जारी जंग में बढ़त मिली है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर हालात नहीं सुधरे तो अमेरिका अगले 2-3 हफ्तों में ईरान पर बड़ा हमला कर सकता है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता काफी हद तक खत्म हो चुकी है और उसकी नौसेना भी कमजोर हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस सैन्य अभियान का मकसद पूरा होने के करीब है। Stock Market Crash : ट्रंप के बयान से शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1500 अंक टूटा, सभी सेक्टर लाल निशान में क्या बोले डोनाल्ड ट्रम्प अपने 19 मिनट के भाषण में डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ तो ईरान को “पाषाण काल” में पहुंचा दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हो चुका है और नई नेतृत्व पहले से कम कट्टर है। उन्होंने यह भी दोहराया कि अमेरिका किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु शक्ति नहीं बनने देगा। होर्मुज स्ट्रेट पर कही ये बात ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर कहा कि अमेरिका उस रास्ते से तेल नहीं लेता, इसलिए जिन देशों को वहां से तेल चाहिए, उन्हें इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उठानी चाहिए। उन्होंने सऊदी अरब और बहरीन का समर्थन करने की बात भी कही। हालांकि उनके इस भाषण में कोई नया ऐलान नहीं था और उन्होंने पहले दिए गए बयानों को ही दोहराया। Iran Israel US War : ईरान बनाना चाहता है मुझे सुप्रीम लीडर… ट्रम्प बोले – Not Interested… ईरान के विदेश मंत्रालय का बयान इस बीच ईरान ने अमेरिका और इजराइल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई (Ismail Baghaei) ने कहा कि इजराइल की गलत रणनीति के कारण अमेरिका इस युद्ध में शामिल हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका कूटनीति का इस्तेमाल केवल अपनी शर्तें थोपने के लिए करता है। 24 घंटों में 40 से अधिक लड़ाकों को मारा मिडिल ईस्ट में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इजराइल ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटों में हिजबुल्लाह के 40 से अधिक लड़ाकों को मार गिराया और लेबनान में कई ठिकानों पर हमले किए। वहीं ईरान ने कहा है कि उसके एडवांस हथियार सुरक्षित हैं और दुश्मन उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा पाया है। Iran Ground Operation : ईरान में ग्राउंड बूटिंग की तैयार में अमेरिका, क्यों बच रहा इजरायल? वहीं तेहरान में 100 साल पुराने पाश्चर इंस्टीट्यूट ऑफ ईरान पर हमले की खबर भी सामने आई है, जिससे इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। ईरान ने इसे नागरिक ढांचे पर हमला बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। रूस और चीन ने की युद्धविराम की अपील अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस संघर्ष को लेकर हलचल तेज हो गई है। व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने संकेत दिए हैं कि रूस इस युद्ध को खत्म कराने में मध्यस्थता के लिए तैयार है। वहीं चीन ने भी तुरंत युद्धविराम की अपील की है। इसी बीच नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में अमेरिका और इजराइल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए, जहां लोगों ने सैन्य कार्रवाई का विरोध किया। ब्रिटेन ने होर्मुज स्ट्रेट के मुद्दे पर 35 देशों की बैठक बुलाई है, जिसमें वैश्विक स्तर पर समाधान तलाशने की कोशिश की जा रही है। Iran Israel US War : होर्मुज स्ट्रेट में भारत को राहत! अमेरिका ने दी बड़े हमले की चेतावनी, ईरान बोला- शांति की कोई उम्मीद नहीं कुल मिलाकर, अमेरिका, ईरान और इजराइल के बीच बढ़ता यह तनाव अब वैश्विक चिंता का विषय बनता जा रहा है। आने वाले दिनों में इस संघर्ष की दिशा क्या होगी, इस पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है।
MP Politics : मध्य प्रदेश में ‘खेला’ ! राज्यसभा की जंग, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन

MP Politics : भोपाल। मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों ‘शह और मात’ का खेल चरम पर है। राज्यसभा चुनाव अब महज एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि एक सियासी शतरंज बन चुका है… जहाँ हर चाल के साथ कांग्रेस की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ विधायकों का घटता कुनबा है, तो दूसरी तरफ पार्टी के दिग्गज चेहरों का मैदान छोड़ना। दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी और अजय सिंह जैसे कद्दावर नेताओं ने राज्यसभा की दौड़ से दूरी बना ली है। साफ है कि कांग्रेस के भीतर भरोसे का संकट गहरा है। उधर, बीजेपी पूरी तरह आक्रामक है। नरोत्तम मिश्रा के बयानों ने सियासी पारा बढ़ा दिया है और बीजेपी अब तीनों सीटों पर जीत की रणनीति बना रही है। क्या कांग्रेस अपनी इकलौती साख बचा पाएगी या बीजेपी हरियाणा और बिहार की तर्ज पर यहाँ भी ‘क्लीन स्वीप’ कर जाएगी? Raghav Chadha News : क्या जनता के मुद्दे उठाने की मिली राघव चड्ढा को सजा, क्यों हटाया डिप्टी लीडर पद से? 62 विधायकों पर सिमटती दिख रही कांग्रेस मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए बिसात बिछ चुकी है, लेकिन कांग्रेस के लिए समीकरण ‘पहाड़’ चढ़ने जैसा हो गया है। कभी 65 विधायकों का दम भरने वाली कांग्रेस अब 62 पर सिमटती दिख रही है। संकट सिर्फ संख्या का नहीं, निष्ठा का भी है। निर्मला सप्रे ने पाला बदला तो कांग्रेस हाई कोर्ट पहुँच गई, लेकिन कानूनी दांवपेच में फंसी कांग्रेस अब न उन्हें निकाल पा रही है और न अपना मान पा रही है। रही-सही कसर दतिया विधायक राजेंद्र भारती पर मंडरा रहे सजा के खतरे ने पूरी कर दी है। अगर सजा 2 साल से ऊपर हुई, तो कांग्रेस का एक और हाथ साथ छोड़ देगा। Adhikari Nomination Chaos : भवानीपुर सीट से सुवेंदु अधिकारी ने भरा नामांकन, BJP-TMC कार्यकर्ताओं में हाथापाई एमपी में ‘खेला’ दोहराएगी बीजेपी बीजेपी की नज़र कांग्रेस के इसी कमजोर गणित पर है। एक सीट के लिए 58 वोट चाहिए और कांग्रेस के पास अब मार्जिन बेहद कम है। मुकेश मल्होत्रा के वोट न देने के ऐलान ने खतरे की घंटी बजा दी है। क्या बीजेपी तीसरे उम्मीदवार को उतारकर बिहार, ओडिशा और हरियाणा जैसा ‘खेला’ एमपी में भी दोहराने वाली है? राज्यसभा चुनाव – बिगड़ता गणित कुल सीटें: 3 जीत के लिए जरूरी वोट: 58 (प्रति सीट) कांग्रेस की मौजूदा हालत: 65 से घटकर 62 पर पहुँची। जोखिम: बहुमत से महज 4 वोट ज्यादा, क्रॉस वोटिंग का हाई रिस्क। Rajendra Bharti : कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधायकी पर संकट! एफडी घोटाले में 3 साल की सजा क्यों मुश्किल में है कांग्रेस? निर्मला सप्रे: बीजेपी में शामिल, तकनीकी रूप से फंसा मामला। मुकेश मल्होत्रा: वोटिंग से दूरी बनाने के संकेत। राजेंद्र भारती: भ्रष्टाचार केस में सजा का डर, विधायकी पर तलवार। दिग्गजों का इनकार: दिग्विजय, जीतू पटवारी ने दावेदारी छोड़ी। बीजेपी का ‘मिशन क्लीन स्वीप’ बीजेपी 3 उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी में। भाजपा के बड़े नेता का दावा “तीसरी सीट पर भी हो सकता है सरप्राइज”। विपक्ष के असंतुष्ट विधायकों पर बीजेपी की पैनी नजर। MLA Nirmala Sapre : मैं अभी भी कांग्रेस में… विधायक निर्मला सप्रे के बयान को हाईकोर्ट ने रिकॉर्ड में लिया, सिंघार से मांगे सबूत अन्य राज्यों में NDA का ‘खेला’ (ट्रैक रिकॉर्ड) बिहार: कांग्रेस के 3 विधायकों की क्रॉस वोटिंग, NDA को सीधा लाभ। ओडिशा: BJD और कांग्रेस में सेंधमारी, 4 में से 3 सीटें बीजेपी के नाम। हरियाणा: कांग्रेस के 5 विधायकों ने बिगाड़ा अपनी ही पार्टी का खेल। कांग्रेस के लिए ‘खतरे का सिग्नल’ अब सवाल ये नहीं है कि बीजेपी कितनी सीटें जीतेगी, सवाल ये है कि क्या कांग्रेस अपने कुनबे को एकजुट रख पाएगी? अगर राजेंद्र भारती की सदस्यता पर आंच आती है या क्रॉस वोटिंग होती है, तो मध्य प्रदेश का ये राज्यसभा चुनाव कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक हार साबित हो सकता है। फिलहाल, नरोत्तम मिश्रा की मुस्कुराहट कांग्रेस के लिए ‘खतरे का सिग्नल’ बनी हुई है। देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली से भोपाल तक चल रही इस सियासी हलचल का नतीजा क्या निकलता है।