Trump vs Pope Dispute : नाराज ट्रम्प का पोप लियो पर तीखा हमला,कोई बताए उन्हें ईरान ने 42 हजार निहत्थे लोगों को मारा

Trump vs. Pope Dispute : वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर पोप लियो पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ईरान में पिछले दो महीनों में 42,000 से ज्यादा बेगुनाह और निहत्थे प्रदर्शनकारियों की हत्या हुई है। ट्रम्प ने यह बयान तब दिया, जब पोप लियो ने ईरान के मुद्दे पर बातचीत और शांति की अपील की थी। ट्रम्प ने साफ कहा कि अमेरिका के लिए ईरान का परमाणु बम बनाना बिल्कुल स्वीकार नहीं है। पोप का जवाब: शांति ही हमारा उद्देश्य पोप लियो ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे राजनीति में नहीं पड़ना चाहते और न ही ट्रम्प के साथ किसी बहस में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनका मकसद सिर्फ शांति की अपील करना है और दुनिया में युद्ध खत्म होना चाहिए। अमेरिका का ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ा अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने साफ कर दिया है कि ईरानी तेल की बिक्री के लिए दी गई अस्थायी छूट कुछ दिनों में खत्म कर दी जाएगी और इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। यह कदम ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। Petrol and Diesel Prices : चुनाव के बाद लग सकता है बड़ा झटका! पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 तक हो सकता है महंगा यूरोप की नई पहल, अमेरिका को बाहर रखा युद्ध के बाद होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही सामान्य करने के लिए यूरोपीय देश एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गठबंधन की योजना बना रहे हैं। खास बात यह है कि इस प्रस्तावित मिशन में अमेरिका को शामिल नहीं किया गया है। लेबनान और इजराइल के बीच बढ़ा तनाव लेबनान से हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजराइल पर करीब 20 रॉकेट दागे, जिनमें से कुछ को इजराइली रक्षा प्रणाली ने रोक लिया, जबकि कई खुले इलाकों में गिरे। वहीं हिजबुल्लाह ने दावा किया है कि उसने पिछले 24 घंटों में 34 सैन्य हमले किए हैं। पाकिस्तान PM का अहम विदेश दौरा शहबाज शरीफ 15 से 18 अप्रैल तक सऊदी अरब, कतर और तुर्किये के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न देशों के नेताओं से मुलाकात करेंगे और तुर्किये में एंटाल्या डिप्लोमेसी फोरम में हिस्सा लेंगे। दक्षिण कोरिया ने सुरक्षित किया तेल भंडार ईरान-अमेरिका तनाव के बीच दक्षिण कोरिया ने 273 मिलियन बैरल कच्चा तेल स्टॉक कर लिया है, जो देश की तीन महीने की जरूरतों के लिए पर्याप्त बताया गया है। इसके अलावा 2.1 मिलियन टन नैफ्था की सप्लाई भी सुनिश्चित की गई है। Trump vs Pope Leo : ईरान युद्ध के बीच तीखा टकराव, AI तस्वीर से और बढ़ा विवाद IMF की चेतावनी: वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने चेतावनी दी है कि ईरान युद्ध का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पहले ही दिखने लगा है। अगर संघर्ष लंबा खिंचता है, तो वैश्विक विकास दर 2% तक गिर सकती है और महंगाई 6% से ज्यादा बढ़ सकती है। अमेरिका-ईरान वार्ता की संभावना अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ एक मजबूत और दीर्घकालिक समझौता चाहता है। उन्होंने माना कि दोनों देशों के बीच अविश्वास अभी भी बड़ा मुद्दा है, लेकिन बातचीत आगे बढ़ रही है। रूस और चीन के बीच ऊर्जा सहयोग रूस ने चीन को ऊर्जा सप्लाई बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि रूस चीन सहित उन देशों की जरूरतें पूरी कर सकता है, जो उसके साथ सहयोग करना चाहते हैं। ट्रम्प का मेलोनी पर हमला ट्रम्प ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ईरान मुद्दे पर अमेरिका का साथ नहीं दिया और “हिम्मत नहीं दिखाई।” इस बयान के बाद दोनों नेताओं के बीच तनाव बढ़ गया है। Iran- US Peace Talks : अमेरिका-ईरान के बीच गुरुवार से नई वार्ता की तैयारी, JD वेंस का बड़ा बयान तेल बाजार पर युद्ध का असर IMF के अनुसार, अगर हालात बिगड़ते हैं तो कच्चे तेल की कीमत 2026 में 110 डॉलर और 2027 में 125 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है। वहीं बेहतर स्थिति में कीमतें 82 डॉलर तक भी आ सकती हैं। मध्य पूर्व में बढ़ती सैन्य गतिविधियां अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत ईरान के बंदरगाहों के पास तैनात हैं और सभी जहाजों की निगरानी कर रहे हैं। इससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। सीजफायर पर ट्रम्प का रुख सख्त ट्रम्प ने साफ किया है कि वे मौजूदा सीजफायर को बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दो दिन बेहद अहम होंगे और युद्ध किसी भी दिशा में जा सकता है, हालांकि उन्होंने कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता दी है। Bihar CM Samrat Choudhary : बिहार के मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टी CM वैश्विक स्तर पर बढ़ती चिंता ईरान को लेकर जारी तनाव अब केवल क्षेत्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक मुद्दा बन चुका है। अमेरिका, यूरोप, रूस और एशियाई देशों की सक्रियता से साफ है कि आने वाले दिनों में यह संकट और गहरा सकता है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा।
Bihar CM Samrat Choudhary : बिहार के मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टी CM

Bihar CM Samrat Choudhary : पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उन्होंने ईश्वर के नाम पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में सुबह 11 बजे आयोजित समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। दो डिप्टी CM के साथ बनी नई सरकार नई सरकार में जदयू के दो वरिष्ठ नेताओं विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी डिप्टी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। फिलहाल मंत्रिमंडल का पूरा विस्तार नहीं हुआ है और विभागों का बंटवारा जल्द किया जा सकता है। Samrat Chaudhary Oath : सम्राट चौधरी आज लेंगे CM की शपथ, बिहार को मिलेगा BJP का पहला मुख्यमंत्री शपथ से पहले मंदिर में पूजा और बढ़ी सुरक्षा शपथ से पहले सम्राट चौधरी पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम से पहले उनकी सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई थी। बिहार में यह राजनीतिक बदलाव नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद हुआ, जो अब राज्यसभा सदस्य बन चुके हैं। वे करीब 20 वर्षों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव का राजनीतिक सफर डिप्टी मुख्यमंत्री बने विजय चौधरी का राजनीतिक अनुभव काफी लंबा रहा है। वे 1982 में राजनीति में आए और कांग्रेस से अपने करियर की शुरुआत की। बाद में वे जदयू में शामिल हुए और 2015 से 2020 तक बिहार विधानसभा अध्यक्ष रहे। वहीं बिजेंद्र प्रसाद यादव भी प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। वे जेपी आंदोलन से राजनीति में आए और सुपौल से 9 बार विधायक रह चुके हैं। वे बिहार सरकार में अब तक 10 बार मंत्री रह चुके हैं और वित्त, ऊर्जा सहित कई अहम विभाग संभाल चुके हैं। Ashok Mittal ED Raids : AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED का छापा, राघव चड्ढा की जगह बनें थे डिप्टी लीडर राजनीतिक बयानबाजी भी हुई तेज इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस बदलाव पर तंज कसा और इसे राजनीतिक अपमान बताया। कैबिनेट बैठक और विभागों के बंटवारे की तैयारी शपथ के बाद सम्राट चौधरी भाजपा कार्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगे और उसके बाद कैबिनेट बैठक कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि 12 घंटे के भीतर मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी किया जा सकता है। वहीं नीतीश कुमार आज ही मुख्यमंत्री आवास छोड़कर 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हो सकते हैं। नीतीश मॉडल पर आगे बढ़ने का भरोसा डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने शपथ के बाद कहा कि वे नीतीश कुमार के विकास मॉडल और उनकी नीतियों पर ही आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार की कार्यशैली से बहुत कुछ सीखा है और उसी आधार पर आगे काम किया जाएगा। वहीं डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी कहा कि वे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ मिलकर बिहार के विकास के लिए काम करेंगे। Jagannath Temple Ratna Bhandar : सोने-चांदी का जखीरा! 48 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का भीतरी रत्न भंडार नए राजनीतिक दौर की शुरुआत सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही बिहार में एक नए राजनीतिक दौर की शुरुआत हो गई है। इस बदलाव पर पूरे देश की नजर बनी हुई है और आने वाले समय में सरकार के फैसलों पर सभी की निगाहें रहेंगी। डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव डिप्टी सीएम विजय चौधरी
MP Board Results 2026 : एमपी बोर्ड रिजल्ट घोषित, प्रतिभा सिंह सोलंकी 10th की टॉपर, नरसिंहपुर जिला तीसरे स्थान पर

MP Board Results 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) की हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में रिजल्ट जारी किया। 10वीं में शासकीय स्कूलों का रिजल्ट 76.80 फीसदी रहा और प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 68.64 फीसदी रहा सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट से 8 फीसदी अच्छा रहा। इस साल भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट सूची में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों छात्राओं ने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए हैं। जिलों की रैंकिंग में झाबुआ पहले और अनूपपुर दूसरे स्थान पर रहा, जबकि नरसिंहपुर जिला तीसरे स्थान पर रहा। एमपी बोर्ड 10वीं में फर्स्ट डिविजन से कितने पास हुए कुल 787595 नियमित विद्यार्थियों के परिणाम घोषित किए गए। इनमें से 431464 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी (First Division) में, 145772 द्वितीय श्रेणी में और 1092 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुल 578328 विद्यार्थी सफल हुए। MP बोर्ड 10वीं में रेगुलर व प्राइवेट उम्मदीवारों का रिजल्ट नियमित परीक्षार्थियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.42% तथा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों का 26.38% रहा है। छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन : नियमित विद्यार्थियों में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 77.52% रहा, जबकि छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 69.31% रहा। दिव्यांग (CWSN) विद्यार्थी : मानसिक विकलांग, नेत्रहीन एवं मूक-बधिर श्रेणी के विद्यार्थियों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 54.86% रहा (छात्र- 53.80%, छात्राएं- 56.65% स्टूडेंट्स घर बैठे अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल लिंक https://mpbse.mponline.gov.in और https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers पर क्लिक कर सकते हैं। रिजल्ट में नरसिंहपुर जिला तीसरे स्थान पर नरसिंहपुर जिले में नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 92.62% और प्राइवेट छात्रों का 59.93% दर्ज किया गया। इसी जिले के विज्ञान-गणित समूह के छात्र आदित्य (पिता जनक सिंह कुशवाहा), चैतन्य वीपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साईंखेड़ा के छात्र हैं, जिन्होंने 485 अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया। नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 76.01% रहा इस वर्ष परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 6 लाख 89 हजार 746 विद्यार्थी शामिल हुए थे। परिणामों के अनुसार नियमित छात्रों का पास प्रतिशत 76.01% रहा, जबकि स्वाध्यायी छात्रों का परिणाम 30.60% दर्ज किया गया। यह पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर परिणाम बताया जा रहा है। MP Heatwave Alert : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर! कई शहरों में पारा 42 के पार, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट छात्राओं का एक बार फिर शानदार प्रदर्शन छात्राओं ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। छात्राओं का पास प्रतिशत 79.41% रहा, जबकि छात्रों का 72.39% रहा। इस बार किसी भी छात्र को पूरक घोषित नहीं किया गया है, हालांकि करीब 1 लाख 99 हजार विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। नई शिक्षा नीति के तहत द्वितीय अवसर परीक्षा नई शिक्षा नीति के तहत इस साल से पूरक परीक्षा की जगह ‘द्वितीय अवसर परीक्षा’ का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होगी। जो छात्र एक या अधिक विषयों में फेल या अनुपस्थित रहे हैं, वे इसमें शामिल हो सकेंगे। साथ ही जो छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे भी इस परीक्षा में बैठ सकेंगे। दोनों परीक्षाओं में से बेहतर परिणाम को अंतिम माना जाएगा। प्रायोगिक विषयों में केवल अनुत्तीर्ण भाग में ही शामिल होने की अनुमति होगी और विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं दी जाएगी। Bihar CM Samrat Choudhary : सम्राट चौधरी बने बिहार के मुख्यमंत्री, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी CM पद की शपथ ली 15 अप्रैल से भरे जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन द्वितीय अवसर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 रात 12 बजे तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भरे जा सकेंगे। विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 भी जारी किया गया है। 12वीं में इन स्टूडेंट्स ने किया टॉप कला समूह श्रुति तोमर पिता रवींद्र सिंह तोमर, द्रोण अकादमी मुरैना- अंक 489 आकाश अहिरवार पिता शंकरलाल अहिरवार, शासकीय महाराजा बहु. उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट स्कूल नंबर-1 छतरपुर, अंक 489 विज्ञान-गणित समूह श्लोक प्रजापति पिता विनोद प्रजापति, नूतन बाल विद्या मंदिर उमावि इंग्लिशपुरा सीहोर, अंक- 493 वाणिज्य समूह चांदनी विश्वकर्मा पिता रामभुवन विश्वकर्मा, गुरुदेव शिक्षा केंद्र उमावि नीलबड़ भोपाल, अंक- 494 खुशी पिता दुर्गाप्रसा राय, शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उमावि शिवाजी नगर भोपाल, अंक- 494 कृषि समूह तुलसी राजावत पिता राजेश्वर सिंह राजावत, शाउमा उत्कृष्ट स्कूल नंबर-1 शिवपुरी, अंक- 493 चंचल कुशवाह पिता लालाराम कुशवाह, इंडियन पब्लिक उमावि झींगुरा शिवपुरी, अंक- 493 ललित कला एवं गृह विज्ञान समूह शाइस्ताह कुरैशी पिता इकरार अहमद, शासकीय कन्या उमावि नौगांव छतरपुर, अंक- 485 जीव विज्ञान समूह तन्वी कुमावत पिता संदीप कुमावत, तीरथबाई कलां चंद्र उमावि पलसीकर कॉलोनी इंदौर, अंक- 492 पन्ना से निकला हीरा – सीएम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में जनजातीय क्षेत्र के बच्चों ने बाजी मार ली है। बेटियों ने फिर से मेरिट में अव्वल स्थान हासिल किया है। सरकारी विद्यालयों ने प्राइवेट स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए 76% रिजल्ट दिया, जबकि प्राइवेट स्कूलों का 68% रहा। पन्ना की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने 500 में से 499 अंक पाकर टॉप किया, जिस पर सीएम मोहन यादव ने कहा – “पन्ना से हीरा निकला”। MP Board Results 2026 : आज जारी होगा एमपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम, 16 लाख छात्रों को इंतजार क्या बोले स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह (Uday Pratap Singh) ने बताया कि रिजल्ट जारी करने से पहले पूरी प्रक्रिया की सावधानीपूर्वक जांच और वेरिफिकेशन किया गया, ताकि परिणाम पूरी तरह त्रुटिरहित रहे। उन्होंने कहा कि इस बार ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए गए विशेष शैक्षणिक कार्यक्रमों का सकारात्मक असर रिजल्ट में देखने को मिला है।
Ashok Mittal ED Raids : AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED का छापा, राघव चड्ढा की जगह बनें थे डिप्टी लीडर

Ashok Mittal ED Raids : नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। एजेंसी ने गुरुग्राम, जालंधर और पंजाब के अन्य स्थानों सहित कुल 8 से 9 जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University) से जुड़े फंड में कथित वित्तीय गड़बड़ियों (Financial irregularities) और मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) की जांच के तहत की जा रही है। सांसद के बेटे से जुड़े कई ठिकानों पर भी छापा जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम ने सांसद के बेटे से जुड़े कई ठिकानों पर भी छापा मारा है, क्योंकि वे भी विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों में शामिल हैं। छापेमारी के दौरान एजेंसी महत्वपूर्ण दस्तावेजों और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय के वित्तीय लेन-देन और फंड के संभावित दुरुपयोग को लेकर शिकायतें मिली थीं, जिनके आधार पर यह जांच शुरू की गई है। ईडी यह भी जांच कर रही है कि कहीं विदेशी मुद्रा कानूनों का उल्लंघन तो नहीं हुआ है। Samrat Chaudhary Oath : सम्राट चौधरी आज लेंगे CM की शपथ, बिहार को मिलेगा BJP का पहला मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध इस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए कहा कि यह पंजाब में आगामी चुनावों की तैयारी का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को निशाना बना रही है। Raghav vs Saurabh : AAP में दो फाड़! राघव चड्ढा के खिलाफ सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान क्या बोले AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह वहीं, AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जहां-जहां चुनाव होते हैं, वहां बीजेपी पहले अपनी जांच एजेंसियों को भेजती है। उन्होंने दावा किया कि इस तरह की कार्रवाई से कोई फायदा नहीं होगा और पंजाब में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ेगा। Raghav Chadha : राघव चड्ढा का AAP के आरोपों पर बड़ा खुलासा! बोले- हर झूठ होगा बेनकाब बता दें कि, AAP ने यह भी कहा कि अशोक मित्तल को हाल ही में राज्यसभा में पार्टी का डिप्टी लीडर बनाया गया था, जहां उन्होंने राघव चड्ढा की जगह ली थी। पार्टी का आरोप है कि इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि, ईडी सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई पुख्ता सबूतों और इनपुट के आधार पर की गई है और जांच पूरी तरह से नियमों के तहत की जा रही है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है और आने वाले समय में और खुलासे हो सकते हैं।
MP Heatwave Alert : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर! कई शहरों में पारा 42 के पार, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

MP Heatwave Alert : भोपाल। मध्य प्रदेश में तेज गर्मी का असर अब और अधिक बढ़ गया है। इस सीजन में पहली बार तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 16 और 17 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में भीषण लू चलने की संभावना जताई है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म शहर मंगलवार को नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रतलाम, खजुराहो और नौगांव में तापमान 41 डिग्री के आसपास रहा। धार में 40.6 डिग्री, बैतूल में 40.5 डिग्री, श्योपुर और रायसेन में 40.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शाजापुर, गुना और खरगोन में तापमान 40.2 डिग्री रहा। छिंदवाड़ा में 40.1 डिग्री और दमोह, सागर तथा सतना में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। MP Board Results 2026 : आज जारी होगा एमपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम, 16 लाख छात्रों को इंतजार भोपाल – जबलपुर में 39 पहुंचा तापमान प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है। भोपाल और जबलपुर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में 39.8 डिग्री और ग्वालियर तथा उज्जैन में 39.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। नर्मदापुरम में रात का तापमान भी सबसे ज्यादा 25 डिग्री रहा, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। अशोकनगर में स्कूलों के समय में बदलाव भीषण गर्मी को देखते हुए सागर और अशोकनगर में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी, ताकि बच्चों को तेज धूप से बचाया जा सके। IMD ने जारी किया अलर्ट भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र ने 16 अप्रैल से प्रदेश में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। 16, 17 और 18 अप्रैल को 17 जिलों में हीट वेव का असर रहेगा। रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। Bihar New CM : सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, कल लेंगे CM पद की शपथ नया मौसम सिस्टम हो रहा एक्टिव मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल से एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय हो रहा है, लेकिन यह कमजोर रहेगा और इसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों तक ही सीमित रहेगा। ऐसे में प्रदेश में गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे करें गर्मी से बचाव तेज गर्मी से बचने के लिए लोग विभिन्न उपाय अपना रहे हैं। कोई मुंह पर कपड़ा बांधकर घर से बाहर निकल रहा है तो कोई गन्ने का जूस, कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम का सहारा ले रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे पर्याप्त पानी पिएं, शरीर को हाइड्रेट रखें, दोपहर में धूप से बचें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। Bhopal Ticket Scam : भोपाल रेलवे स्टेशन पर टिकट स्कैम! ‘ब्रोकर को प्राथमिकता’ के आरोप, वीडियो वायरल गौरतलब है कि अप्रैल की शुरुआत में 1 से 9 तारीख तक प्रदेश में मौसम बदला रहा। कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। ग्वालियर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। 15 से अधिक जिलों में ओले गिरे और करीब 45 जिलों में वर्षा हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से गर्मी का असर तेजी से बढ़ता है और मई तक यह चरम पर पहुंच जाता है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को और अधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
Samrat Chaudhary Oath : सम्राट चौधरी आज लेंगे CM की शपथ, बिहार को मिलेगा BJP का पहला मुख्यमंत्री

Samrat Chaudhary Oath : पटना। आज बिहार के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। RJD के पूर्व सचेतक और भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ के साथ बिहार को पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह लोकभवन के जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। इस दौरान उनके साथ जदयू के विधायक विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। Bihar New CM : सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, कल लेंगे CM पद की शपथ सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री इस भव्य समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी मुख्यमंत्री के शामिल होने की संभावना है। शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बन जाएंगे। खास बात यह है कि उनके नेतृत्व में राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली यह पहली सरकार होगी। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राजनीतिक बदलाव यह राजनीतिक बदलाव नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद हुआ है। नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य बनने के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वे करीब 20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे और राज्य की राजनीति में उनका लंबा अनुभव रहा है। नेता चुने जाने के बाद बोले सम्राट चौधरी भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्होंने राजनीति में करीब 30 साल का सफर तय किया है। उन्होंने बताया कि 2015 के चुनाव के दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़े और तब से लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार से बहुत कुछ सीखा है और उनके विकास के विजन को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। Bihar New CM : बिहार में 48 घंटे में नया मुख्यमंत्री, सीएम की रेस में ये नाम शामिल सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शपथ ग्रहण से पहले राजभवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आने-जाने वाले वाहनों की सख्ती से जांच की जा रही है और पूरे इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं, भाजपा कार्यालय में भी जश्न की तैयारी जोरों पर है, जहां कार्यकर्ताओं के लिए विशेष भोज का आयोजन किया जा रहा है। सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने 1990 में राजनीति में कदम रखा और शुरुआत में आरजेडी और जदयू के साथ काम किया। वर्ष 1999 में वे मात्र 25 साल की उम्र में राबड़ी देवी सरकार में कृषि मंत्री बने, जो उस समय चर्चा और विवाद का विषय रहा। जीतन राम मांझी सरकार में बने शहरी विकास मंत्री इसके बाद वे जदयू में शामिल हुए और 2014 में जीतन राम मांझी सरकार में शहरी विकास मंत्री बने। वर्ष 2017 में उन्होंने भाजपा का दामन थामा और धीरे-धीरे पार्टी में अपनी मजबूत पहचान बनाई। Vedanta Power Plant : वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 9 की दर्दनाक मौत 2021 में वे पंचायती राज मंत्री बने, फिर 2023 में भाजपा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष और 2024 में उपमुख्यमंत्री बनाए गए। 2025 में दोबारा डिप्टी सीएम बनने के साथ उन्हें गृह मंत्री का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया। उनकी राजनीतिक यात्रा में कई अहम मोड़ आए, जिनमें पार्टी बदलने के फैसले और बड़े पदों की जिम्मेदारियां शामिल हैं। तारापुर सीट से उनकी जीत ने यह साबित कर दिया कि वे जनता के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं। आज सम्राट चौधरी के शपथ लेने के साथ ही बिहार में एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत हो रही है, जिस पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।
MP Board Results 2026 : आज जारी होगा एमपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम, 16 लाख छात्रों को इंतजार

MP Board Results 2026 : भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP बोर्ड) का बहुप्रतीक्षित परीक्षा परिणाम आज जारी किया जाएगा। कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) से आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी करेंगे। छात्र अपने परीक्षा परिणाम को एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे। इसके साथ ही रिजल्ट MPBSE मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को आसानी से अपने अंक देखने में सुविधा मिलेगी। Bihar New CM : सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, कल लेंगे CM पद की शपथ इस वर्ष एमपी बोर्ड की परीक्षाओं में कुल लगभग 16 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें कक्षा 10वीं के 9.07 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे थे। वहीं, कक्षा 12वीं में करीब 7 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में उत्साह और उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। सभी को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है, जो आज सुबह खत्म हो जाएगा। Bhopal Ticket Scam : भोपाल रेलवे स्टेशन पर टिकट स्कैम! ‘ब्रोकर को प्राथमिकता’ के आरोप, वीडियो वायरल सीएम मोहन यादव जारी करेंगे रिजल्ट एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की जाएगी। यह घोषणा भोपाल स्थित माध्यमिक शिक्षा मंडल के समत्व भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परिणाम तय समय पर सुबह 11 बजे घोषित होंगे। पुनर्मूल्यांकन का अवसर भी यदि किसी छात्र को अपने प्राप्त अंकों से संतुष्टि नहीं होती है, तो उन्हें पुनर्मूल्यांकन का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए छात्रों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन पत्र भरना होगा और तय शुल्क का भुगतान करना होगा। ऐसे देखें रिजल्ट रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। सबमिट बटन पर क्लिक करते ही छात्र का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
Bihar New CM : सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, कल लेंगे CM पद की शपथ

Bihar New CM : पटना। बिहार की राजनीति में लंबे समय से चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है। मंगलवार 14 अप्रैल को बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया। सम्राट चौधरी वर्तमान सरकार में गृह विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफे के बाद उन्होंने राज्य की जनता का आभार जताया और नई सरकार को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। सम्राट चौधरी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। जानकारी के अनुसार, वे 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। Bihar New CM : बिहार के अगले सीएम होंगे सम्राट चौधरी, थोड़ी देर में पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा नीतीश कुमार ने गिनाए अपने कार्य नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि 24 नवंबर 2005 से राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने के बाद से कानून का राज स्थापित हुआ और लगातार विकास कार्य किए गए। उन्होंने बताया कि सरकार ने सभी वर्गों हिंदू, मुस्लिम, ऊंची जाति, पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित और महादलित के लिए समान रूप से काम किया। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और कृषि जैसे हर क्षेत्र में विकास हुआ है। महिलाओं और युवाओं के लिए भी कई योजनाएं चलाई गईं। ‘सात निश्चय-3’ से आगे बढ़ेगा विकास उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों 2025 से 2030 के लिए ‘सात निश्चय-3’ योजना बनाई गई है, जिससे विकास कार्य और तेज होंगे। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग के लिए नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। Nitish Kumar Resignation : ‘सुशासन बाबू’ का युग अब खत्म, नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा नई सरकार को देंगे सहयोग नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि अब नई सरकार राज्य का काम संभालेगी और वे उसे पूरा सहयोग और मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने कहा कि बिहार आगे भी तेजी से विकास करेगा और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। भावुक पल भी आया सामने विधायक दल की बैठक के दौरान एक भावुक दृश्य भी देखने को मिला, जब सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। नीतीश कुमार ने उन्हें माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। Petrol and Diesel Prices : चुनाव के बाद लग सकता है बड़ा झटका! पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 तक हो सकता है महंगा जनता की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि यह उनके लिए सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा का अवसर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी और अमित शाह का आभार जताया। बिहार में नेतृत्व परिवर्तन के साथ अब नई सरकार से विकास और प्रशासन में नई दिशा की उम्मीद की जा रही है।
Vedanta Power Plant : वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 9 की दर्दनाक मौत

Vedanta Power Plant : सक्ति। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला में स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में बॉयलर फटने से लगभग 9 से 10 मजदूरों की मौत की खबर सामने आ रही है। सक्ती ज़िले के SP प्रफुल ठाकुर (SP Prafull Thakur) ने बताया, सक्ती ज़िले के सिंघी तराई इलाके में स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से नौ लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। घायलों को रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बॉयलर में विस्फोट से हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, हादसा डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई स्थित प्लांट में दोपहर करीब 2 बजे हुआ। उस समय प्लांट में रोज की तरह सामान्य काम चल रहा था, तभी अचानक बॉयलर में विस्फोट हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्यूब फटने की वजह से यह हादसा हुआ। Noida Labour Protest Update : नोएडा में फिर बवाल.. पुलिस वाहनों पर पत्थरबाजी, NCR में हाई अलर्ट घायलों को तुरंत अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 15 मजदूरों को जिंदल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा 11 घायलों को खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजन जमा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। प्लांट के बाहर मजदूरों के परिजन बड़ी संख्या में जमा हो गए हैं और घायलों से मिलने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं। Yamuna Steamer Accident : यमुना नाव हादसे में अब तक 11 की मौत, 4 अब भी लापता, रेस्क्यू में जुटे 250 गोताखोर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और घायलों के इलाज पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। वेदांता पावर प्लांट हादसे की होगी जांच CM विष्णु देव साय ने कहा, “यह एक दुखद घटना है और इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं… इसकी जांच की जाएगी और जो भी इसके लिए जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।” पीड़ितों को मुआवजे और उपचार की व्यवस्था की मांग की भूपेश बघेल ने हादसे को लेकर अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने कहा कि, सक्ती स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई बॉयलर ब्लास्ट की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है. प्राप्त जानकारी अनुसार इस भीषण हादसे में अब तक 4 मजदूरों की अकस्मात मौत तथा दर्जनों मजदूरों के बुरी तरह घायल होने की खबर है. Bhopal Respiratory Patients : भोपाल की हवा में जहर! एम्स और हमीदिया में मरीजों की भीड़ ईश्वर दिवंगत जनों को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें. शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे के साथ ही सभी घायलों के यथोचित उपचार की व्यवस्था की जाए. ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. यहां देखिये हादसे का वीडियो
Bihar New CM : बिहार के अगले सीएम होंगे सम्राट चौधरी, थोड़ी देर में पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

Bihar New CM : पटना। बिहार की सियासत में बड़ा फैसला सामने आया है। सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है और अब वही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पटना में हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर सहमति बनी, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। यह बैठक केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक के दौरान विजय सिन्हा, मंगल पांडे और दिलीप जायसवाल ने सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। अब सम्राट चौधरी राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी होगी। Nitish Kumar Resignation : ‘सुशासन बाबू’ का युग अब खत्म, नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा पटना में लगे सम्राट भवः के पोस्टर निर्णय के बाद पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर में “सम्राट भवः” के पोस्टर लगाए गए हैं, जो नए नेतृत्व के स्वागत का संकेत दे रहे हैं। सबकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं- सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे सम्राट चौधरी ने बीजेपी विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए बिहार भाजपा विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हू। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। जय बिहार, जय भारत!’ कल होगा शपथ ग्रहण जानकारी के मुताबिक, सम्राट चौधरी बुधवार 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ ले सकते हैं। Bihar Politics : नीतीश कुमार CM नहीं तो मैं भी नहीं! क्या अनंत सिंह ने लिया राजनीति से संन्यास का फैसला? #WATCH | Patna: Samrat Choudhary unanimously elected as the Leader of the BJP Legislative Party in Bihar. pic.twitter.com/Xd3reazFt4 — ANI (@ANI) April 14, 2026