Women reservation bill: 26 अप्रैल को राजधानी में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, महिला आरक्षण पर गरमाई सियासत

HIGHLIGHTS: 33% महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन 26 अप्रैल को भोपाल में पैदल मार्च का ऐलान जीतू पटवारी और उमंग सिंघार करेंगे अगुवाई माता मंदिर से रोशनपुरा तक निकलेगा मार्च BJP पर बिल लागू न करने का आरोप Women reservation bill: भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण का मुद्दा अब राजनीतिक केंद्र बनता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस भी इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में है। कांग्रेस ने 26 अप्रैल को बड़ा पैदल मार्च निकालने का ऐलान किया है, जिससे सियासी माहौल और गरमा गया है। Israel Hezbollah War: ट्रम्प के सीजफायर ऐलान के बाद, इजरायल-लेबनान में फिर शुरू हुई गोलीबारी 33% आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कांग्रेस का कहना है कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का मुद्दा लंबे समय से लंबित है और इसे तुरंत लागू किया जाना चाहिए। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार ने इस बिल को सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया और इसके क्रियान्वयन को टाल दिया। AMIT SHAH SATEMENT: बंगाल चुनाव में गरमाई सियासत, “दीदी आउट, BJP इन” – अमित शाह का बड़ा दावा माता मंदिर से रोशनपुरा तक मार्च प्रस्तावित पैदल मार्च माता मंदिर से शुरू होकर रोशनपुरा चौराहे तक जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नेताओं के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन भी इस आयोजन को लेकर अलर्ट है और ट्रैफिक डायवर्जन की तैयारी की जा रही है। Vellore Polling Booth Robot : तमिलनाडु चुनाव में अनोखा नजारा! वेल्लोर पोलिंग बूथ पर रोबोट ने संभाला स्वागत का जिम्मा बड़े नेताओं की मौजूदगी इस मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार खुद नेतृत्व करेंगे। पार्टी इसे महिला अधिकारों से जुड़े बड़े आंदोलन के रूप में पेश करने की रणनीति बना रही है, जिससे जनता के बीच मजबूत संदेश दिया जा सके।
Israel Hezbollah War: ट्रम्प के सीजफायर ऐलान के बाद, इजरायल-लेबनान में फिर शुरू हुई गोलीबारी

HIGHLIGHTS: डोनाल्ड ट्रंप ने 3 हफ्ते सीजफायर बढ़ाने का ऐलान किया ऐलान के तुरंत बाद दोनों पक्षों के बीच फिर हमले इजरायली रक्षा बल ने रॉकेट लॉन्चर नष्ट किया हिजबुल्लाह ने इजरायली विमान पर मिसाइल दागी सीजफायर उल्लंघन से बढ़ा तनाव Israel Hezbollah War: वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल और लेबनान के बीच जारी संघर्ष में 3 हफ्ते तक सीजफायर बढ़ाने का ऐलान किया था। लेकिन इस घोषणा के कुछ ही समय बाद हालात फिर बिगड़ते नजर आए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले शुरू कर दिए, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। MP missing cases : 10 दिनों में MP से 100 लोग गायब, सिर्फ 2 मिले; 98 अब भी लापता! रॉकेट हमले और जवाबी कार्रवाई इजरायली रक्षा बल (IDF) के मुताबिक, सबसे पहले लेबनान की ओर से उत्तरी इजरायल के शतुला क्षेत्र पर रॉकेट दागे गए। इसके जवाब में इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया। IDF ने रॉकेट लॉन्चर को नष्ट करने के साथ एक और लॉन्चर को भी हमले में तबाह कर दिया। Bhopal Dharna Ban : भोपाल में धारा 163 लागू, CM हाउस के पास चौराहों पर धरना-प्रदर्शन पर रोक मिसाइल और ड्रोन हमले, सीजफायर पर सवाल आईडीएफ के अनुसार, हिजबुल्लाह ने इजरायली वायुसेना के विमान पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल दागी, हालांकि वह निशाने पर नहीं लग सकी। इसके अलावा रॉकेट और विस्फोटक ड्रोन से भी हमला किया गया। जवाबी कार्रवाई में तीन हिजबुल्लाह लड़ाके मारे गए। इन घटनाओं ने सीजफायर समझौते की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। Shubhendu Sarkar Mob Attacks : BJP कैंडिडेट शुभेंदु सरकार पर भीड़ ने किया हमला, जानिये अब तक कहां- कहां हुई हिंसा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी चिंता लगातार हो रहे हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। कई देशों और संगठनों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने और सीजफायर का पालन करने की अपील की है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे, तो यह संघर्ष बड़े क्षेत्रीय युद्ध का रूप ले सकता है, जिससे पूरे मध्य पूर्व में अस्थिरता बढ़ेगी।
AMIT SHAH SATEMENT: बंगाल चुनाव में गरमाई सियासत, “दीदी आउट, BJP इन” – अमित शाह का बड़ा दावा

HIGHLIGHTS: पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान का दावा बीजेपी को 110 सीटों पर बढ़त मिलने का अनुमान “दीदी जाने वाली हैं” – शाह का बड़ा बयान बंगाली चेहरे को ही बनाया जाएगा CM सत्ता में आए तो भ्रष्टाचार की होगी जांच AMIT SHAH SATEMENT: कोलकाता। कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में जनता ने रिकॉर्ड मतदान किया। उन्होंने इसे “डर से विश्वास की यात्रा” बताया और कहा कि किसी भी तरह की हिंसा नहीं हुई, इसके लिए निर्वाचन आयोग और सुरक्षा बलों को धन्यवाद । शाह ने मतदाताओं की भागीदारी को लोकतंत्र के लिए उत्साहजनक बताया। MP AYOG: SC-ST के बाद अब महिला आयोग पर नजर, आज हो सकता है बड़ा ऐलान बीजेपी को भारी बढ़त का दावा अमित शाह ने दावा किया कि पहले चरण में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिली है। उनके अनुसार, 152 सीटों में से करीब 110 सीटों पर पार्टी जीत दर्ज कर सकती है। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण के साथ मिलाकर बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। शाह ने जोर देकर कहा, बंगाल में बदलाव तय है, दीदी जाने वाली हैं और बीजेपी आने वाली है। MP missing cases : 10 दिनों में MP से 100 लोग गायब, सिर्फ 2 मिले; 98 अब भी लापता! CM फेस और भ्रष्टाचार पर सख्त रुख शाह ने साफ किया कि बीजेपी की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कोई बाहरी नहीं होगा, बल्कि बंगाल का ही निवासी और बंगाली भाषी व्यक्ति होगा। उन्होंने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार टीएमसी सत्ता में नहीं लौटेगी। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि सरकार बनने पर भ्रष्टाचार के मामलों की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से कराई जाएगी और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।
MP AYOG: SC-ST के बाद अब महिला आयोग पर नजर, आज हो सकता है बड़ा ऐलान

HIGHLIGHTS: SC और ST आयोग अध्यक्षों के नाम तय महिला और बाल आयोग की घोषणा जल्द संभव सीएम मोहन यादव की मंजूरी, अंतिम आदेश बाकी 2023 चुनाव हारे नेताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी निगम-मंडलों की सूची भी जल्द जारी होने के संकेत MP AYOG: मध्यप्रदेश। भोपाल में लंबे समय से लंबित आयोग अध्यक्षों की नियुक्तियों का सिलसिला अब शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंजूरी के बाद अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) आयोग के अध्यक्षों के नाम तय कर दिए गए हैं। इसके साथ ही राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और माना जा रहा है कि यह प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ेगी। UP BORAD TOPPER: बिन मां की बेटी ने किया कमाल, 97% अंक लाकर सुरभि बनीं यूपी की थर्ड टॉपर महिला और बाल आयोग पर आज हो सकता है फैसला SC-ST आयोग के बाद अब सबकी नजर महिला आयोग और बाल संरक्षण आयोग पर टिकी हुई है। सूत्रों के अनुसार, आज इन दोनों आयोगों के अध्यक्षों के नाम का ऐलान हो सकता है। संगठन स्तर पर लिस्ट लगभग फाइनल बताई जा रही है और सिर्फ आधिकारिक मुहर लगना बाकी है। इस बीच मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के बीच अहम बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें वरिष्ठ नेता शामिल होकर अंतिम निर्णय ले सकते हैं। WEST BEGAL ELECTION: बंगाल-तमिलनाडु में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, पहले चरण में 93% मतदान! सामाजिक समीकरण और निगम-मंडल सूची का इंतजार इन नियुक्तियों में क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन साधने पर खास ध्यान दिया गया है। साथ ही 2023 चुनाव हारे वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस से बीजेपी में आए नेताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करने की रणनीति अपनाई जा रही है। अब आयोगों के बाद निगम-मंडलों और अन्य बोर्ड्स की सूची का भी इंतजार है, जो किसी भी वक्त जारी हो सकती है।
MP missing cases : 10 दिनों में MP से 100 लोग गायब, सिर्फ 2 मिले; 98 अब भी लापता!

HIGHLIGHTS: 10 दिनों में 100 गुमशुदगी के मामले दर्ज 98 लोग अब भी लापता, सिर्फ 2 का पता चला 14-25 साल की लड़कियों के मामले सबसे ज्यादा अंतरराज्यीय गिरोह की आशंका, जांच जारी पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर MP missing cases : भोपाल। मध्यप्रदेश में गुमशुदगी के बढ़ते मामलों ने प्रशासन और आम लोगों दोनों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, पिछले 10 दिनों में राज्यभर से करीब 100 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से केवल 2 लोगों का ही अब तक पता चल पाया है, जबकि 98 लोग अब भी लापता हैं। युवतियों के मामले सबसे ज्यादा आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि 14 से 25 साल की लड़कियों के गुमशुदगी के मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। यह ट्रेंड सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। लगातार बढ़ते ऐसे मामलों ने महिला सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। Humayun Kabir : Voting के बीच हुमायूं कबीर को याद आई बाबरी मस्जिद! निर्माण स्थल का किया दौरा अंतरराज्यीय गिरोह की आशंका लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह कोई संगठित नेटवर्क तो नहीं है, जो राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय है। मानव तस्करी से जुड़ाव की जांच विशेषज्ञों का मानना है कि इन मामलों के पीछे मानव तस्करी और देह व्यापार से जुड़े गिरोहों की भूमिका हो सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच एजेंसियां हर पहलू पर नजर बनाए हुए हैं। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मध्यप्रदेश से लापता हुई कई लड़कियों को राजस्थान के अलग-अलग इलाकों से बरामद किया गया था। कुछ मामलों में उन्हें पाकिस्तान सीमा के पास के जिलों से भी सुरक्षित वापस लाया गया था, जिससे इन मामलों की गंभीरता और बढ़ जाती है। Anant Singh vs Pappu Yadav : अनंत सिंह के बिगड़े बोल, पप्पू यादव पहले अपनी पत्नी से पूछे कैसे बनीं सांसद पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की जा रही हैं और अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाया जा रहा है। लगातार बढ़ती घटनाओं ने आम लोगों में डर और चिंता का माहौल बना दिया है।
UP BORAD TOPPER: बिन मां की बेटी ने किया कमाल, 97% अंक लाकर सुरभि बनीं यूपी की थर्ड टॉपर

HIGHLIGHTS: सुरभि यादव ने 12वीं में 97% अंक हासिल किए उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया मां के निधन के बाद भी नहीं टूटा हौसला पिता ने निभाई मां और पिता दोनों की जिम्मेदारी संघर्ष के बीच मेहनत से हासिल की बड़ी सफलता UP BORAD TOPPER: यूपी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं के नतीजों में बरेली की सुरभि यादव की कहानी हर किसी को भावुक कर रही है। 97% अंकों के साथ राज्य में तीसरा स्थान हासिल करने वाली सुरभि ने यह साबित कर दिया कि कठिन हालात भी सपनों को रोक नहीं सकते। मां के निधन के बाद जहां एक तरफ परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं सुरभि ने अपने हौसले को कमजोर नहीं होने दिया। टॉपर्स ने किया कमाल हाईस्कूल में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। वहीं, 12वीं में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स लिस्ट में अपना दबदबा बनाए रखा। MP Cabinet Decision : किसानों को 4 गुना मुआवजा, मेडिकल कॉलेजों में मरीजों की फैमिली के लिए शेल्टर होम पिता बने सबसे बड़ा सहारा सुरभि की सफलता के पीछे उनके पिता का अहम योगदान रहा। उनके पिता एक स्कूल में टेक्निशियन के रूप में काम करते हैं। मां के जाने के बाद उन्होंने ही घर और परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभाली। इतना ही नहीं, उन्होंने सुरभि को कभी किसी चीज की कमी महसूस नहीं होने दी और हमेशा उन्हें पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। संघर्ष के बीच पढ़ाई से नहीं हटाया ध्यान सुरभि ने बताया कि उन्होंने घर और स्कूल दोनों जगह पूरी मेहनत से पढ़ाई की। सीमित संसाधनों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटने दिया। उनकी यह मेहनत और लगन ही आज उनकी सफलता का कारण बनी है। Lenskart Dress Code Controversy : विवाद के बाद महाराष्ट्र, MP- CG में लेंसकार्ड का विरोध, धीरेंद्र शास्त्री बोले – तू लाहौर चला जा सपनों को दी नई उड़ान सुरभि की यह उपलब्धि सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने दिखा दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मुश्किल रास्ता नहीं रोक सकती।
WEST BEGAL ELECTION: बंगाल-तमिलनाडु में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, पहले चरण में 93% मतदान!

HIGHLIGHTS: पश्चिम बंगाल में 92.72% मतदान, देश का नया रिकॉर्ड तमिलनाडु में 85.14% वोटिंग, 59 साल में सबसे ज्यादा दोनों राज्यों में पिछले चुनाव के मुकाबले 10-12% बढ़ोतरी मतदाता संख्या घटने के बावजूद बंगाल में वोटिंग बढ़ी पहली बार व्यापक स्तर पर वेबकास्टिंग से निगरानी WEST BEGAL ELECTION: बंगाल। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान ने देशभर में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। बता दें कि 152 सीटों पर हुए चुनाव में 92.72% वोटिंग दर्ज की गई, जो अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अनुसार, आजादी के बाद यह देश की सबसे ज्यादा मतदान वाली प्रक्रिया बन गई है। इससे पहले 2011 में राज्य में 84.72% मतदान हुआ था, जबकि 2021 में यह घटकर 82.17% रह गया था। इस बार 16 में से 13 जिलों में 90% से अधिक मतदान दर्ज हुआ। Bengal- TN Voting Percentage : हिंसा के बीच बंगाल में शाम 5 बजे तक 89.93, तमिलनाडु – 82.24% मतदान पिछले चुनाव के मुकाबले दिलचस्प बात यह है कि इस बार मतदाताओं की संख्या कम होने के बावजूद वोटिंग प्रतिशत बढ़ा है। SIR प्रक्रिया के तहत करीब 91 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए, जिससे कुल मतदाता 3.62 करोड़ रह गए, जो 2021 के मुकाबले करीब 20 लाख कम हैं। इसके बावजूद वोटिंग में लगभग 11% की बढ़ोतरी लोकतंत्र के प्रति लोगों की बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है। Attack on Agnimitra Paul Car : BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला, शीशे तोड़े राजनीतिक दावों में तेज हुई टक्कर चुनावी माहौल में राजनीतिक दल भी अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। भाजपा ने 152 में से 125 सीटों पर जीत का दावा किया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस 100 से अधिक सीटें जीतने की बात कह रही है। रिकॉर्ड मतदान ने मुकाबले को और ज़्यादा दिलचस्प बना दिया है। Bengal Election Violence 2026 : EVM खराबी पर बवाल! बुधपुर गांव में ग्रामीणों और केंद्रीय बल में झड़प, पुलिस वाहन पर पथराव तमिलनाडु में 59 साल का रिकॉर्ड टूटा तमिलनाडु में भी इस बार वोटिंग ने इतिहास रच दिया। राज्य की सभी 234 सीटों पर 85.14% मतदान हुआ, जो 2021 के 72.81% के मुकाबले करीब 12% अधिक है। 1967 के बाद यह सबसे अधिक मतदान है। इससे पहले 2011 में 78.12% वोटिंग दर्ज की गई थी। इस बार 5.73 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया। Bengal Elections 2026 : मालदा में EVM खराब, बलुआ चारा हाई स्कूल बूथ पर मतदान बाधित स्टालिन की सीट पर भारी उत्साह मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सीट पर 85.63% मतदान हुआ, जो 2021 के 64.6% से काफी ज्यादा है। करूर जिले में सबसे अधिक 91.86% वोटिंग दर्ज की गई। वहीं, कई अन्य क्षेत्रों में भी ऐतिहासिक मतदान देखने को मिला। राज्य में पहली बार 100% वेबकास्टिंग के जरिए निगरानी की गई, जिससे पारदर्शिता और भरोसा बढ़ा।
Bengal- TN Voting Percentage : हिंसा के बीच बंगाल में शाम 5 बजे तक 89.93, तमिलनाडु – 82.24% मतदान

Bengal- TN Voting Percentage : देश। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई है। शाम 5 बजे तक 152 सीटों पर 89.93 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर शाम 5 बजे तक 82.24 प्रतिशत वोट पड़े, जो राज्य के इतिहास में सबसे ज्यादा है। दोनों राज्यों में वोटिंग शाम 6 बजे तक चली। ममता बनर्जी का बयान वोटिंग के आंकड़े सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य की जनता ने SIR (Special Intensive Revision) के विरोध में बंपर वोटिंग की है। हिंसा की घटनाएं उच्च मतदान प्रतिशत के साथ-साथ कई जगह हिंसा की खबरें भी आई हैं। इसके अलावा कुछ बीजेपी उम्मीदवारों और सशस्त्र बलों पर भी हमले की खबरें हैं। कुमारगंज में शुभेंदु सरकार पर हमला: दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज सीट से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर भीड़ ने हमला कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि सुवेंदु सरकार हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं। उनका सुरक्षा गार्ड भी साथ था, लेकिन भीड़ ने उन पर हमला किया। यह खबर पूरी पढ़ें… अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला: आसनसोल साउथ सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में हमला किया गया। हमलावरों ने कार के पीछे का शीशा तोड़ दिया। अग्निमित्रा पॉल ने बताया कि मतदान केंद्र से बाहर निकलते समय उनकी कार पर पत्थर फेंके गए। उन्होंने हीरापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। यह खबर पूरी पढ़ें… बीरभूम में EVM खराबी पर पथराव: बीरभूम के बोधपुर गांव में EVM खराब होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और केंद्रीय बलों पर पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। यह खबर पूरी पढ़ें… मुर्शिदाबाद में बम और झड़प: मुर्शिदाबाद के नौदा में वोटिंग से पहले देर रात देसी बम फेंका गया था, जिसमें कई लोग घायल हुए। AUJP चीफ हुमायूं कबीर घटनास्थल पहुंचे तो TMC कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प हो गई। बाद में वे धरने पर बैठ गए। यह खबर पूरी पढ़ें… सिलीगुड़ी और मालदा में भी झड़प: सिलीगुड़ी में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। मालदा के एक बूथ पर EVM खराब होने से हंगामा मच गया। यह खबर पूरी पढ़ें… वेल्लोर में रोबोट ने किया वोटरों का अभिवादन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान वेल्लोर के सरकारी मुस्लिम हायर सेकेंडरी स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर एक रोबोट तैनात किया गया है। यह रोबोट पारंपरिक तमिल पोशाक पहने हुए है और वोट डालने आने वाले लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया। रोबोट वोटरों का अभिवादन करता है, जिससे लोगों का ध्यान खींचा जा रहा है और मतदान केंद्र पर एक अलग ही उत्साह का माहौल बन गया है। यह खबर पूरी पढ़ें…
Bengal Election Violence 2026 : EVM खराबी पर बवाल! बुधपुर गांव में ग्रामीणों और केंद्रीय बल में झड़प, पुलिस वाहन पर पथराव

Bengal Election Violence 2026 : पुरुलिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की वोटिंग के दौरान पुरुलिया जिले में एक नई हिंसक घटना सामने आई है। पुरुलिया के बुधपुर गांव में कथित EVM खराबी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और केंद्रीय सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके बूथ पर EVM मशीन खराब हो गई थी, जिसके कारण वे काफी देर से वोट नहीं डाल पा रहे थे। जब उन्होंने इसकी शिकायत की तो स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच गर्मागर्मी बढ़ गई। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस वाहन पर भी पथराव किया, जिससे गाड़ी के सामने वाले कांच टूट गए। झड़प में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। Humayun Kabir : Voting के बीच हुमायूं कबीर को याद आई बाबरी मस्जिद! निर्माण स्थल का किया दौरा स्थानीय लोगों का गुस्सा ग्रामीणों ने बताया कि EVM खराब होने के बावजूद चुनाव अधिकारियों ने तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज होकर लोगों ने बूथ के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। केंद्रीय बलों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान झड़प हो गई। चुनाव आयोग पर सवाल बता दें कि, मतदान के दौरान EVM खराबी की यह घटना पहली नहीं हैं। इससे पहले मालदा जिले के एक मतदान केंद्र से ऐसा मामला सामने आया था, जिससे मतदाताओं में नाराजगी बढ़ रही है। Attack on Agnimitra Paul Car : BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला, शीशे तोड़े पुरुलिया जिले में पहले चरण की वोटिंग चल रही है। इस घटना से आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल बन गया है। पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिए हैं। VIDEO | West Bengal Polls 2026: Clashes erupt between villagers and central forces over an alleged EVM malfunction in Budhpur village in Purulia. (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)#AssemblyPollsWithPTI#WestBengalPollsWithPTI pic.twitter.com/C79idHzki6 — Press Trust of India (@PTI_News) April 23, 2026
Humayun Kabir : Voting के बीच हुमायूं कबीर को याद आई बाबरी मस्जिद! निर्माण स्थल का किया दौरा

Humayun Kabir Visits Babri Masjid Site : मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की वोटिंग जारी है। इसी बीच आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक और रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हुमायूं कबीर ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया है। हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद के नौदा इलाके में धरने पर बैठे थे, लेकिन अचानक वे धरने से उठकर अयोध्या पहुंच गए। वहां उन्होंने बाबरी मस्जिद निर्माण स्थल का दौरा किया। हुमायूं कबीर ने स्थल का निरीक्षण किया और मौके पर कुछ देर रुककर विचार-विमर्श भी किया। Attack on Agnimitra Paul Car : BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला, शीशे तोड़े क्यों किया यह दौरा? हुमायूं कबीर हाल ही में नौदा में हुई झड़प और देसी बम कांड के बाद लगातार चर्चा में हैं। उनका यह अचानक बाबरी मस्जिद स्थल जाना बंगाल चुनाव के दौरान कई सवाल खड़े कर रहा है। AUJP नेता के इस कदम को राजनीतिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र से AUJP के उम्मीदवार हुमायूं कबीर ने इससे पहले नौदा में TMC कार्यकर्ताओं के साथ झड़प के बाद धरना शुरू किया था। अब धरने से उठकर अयोध्या जाना उनके राजनीतिक एजेंडे को लेकर नई बहस छेड़ रहा है। Vellore Polling Booth Robot : तमिलनाडु चुनाव में अनोखा नजारा! वेल्लोर पोलिंग बूथ पर रोबोट ने संभाला स्वागत का जिम्मा चुनावी माहौल पर असर पश्चिम बंगाल में पहले चरण की 152 सीटों पर वोटिंग चल रही है। बंगाल चुनाव में TMC और BJP के बीच मुख्य मुकाबला है, लेकिन AUJP जैसे छोटे दलों के उम्मीदवारों के ऐसे कदम चुनावी चर्चा को नया मोड़ दे रहे हैं। #WATCH | Murshidabad, West Bengal: Aam Janata Unnayan Party (AUJP) founder, and candidate from the Rejinagar Assembly constituency, Humayun Kabir, visits the Babri Masjid construction site. pic.twitter.com/b0HlKVCKnB — ANI (@ANI) April 23, 2026