Aayudh

Akshay Kumar की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Akshay Kumar Daughter Photos Case

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड तस्वीरें मांगने के मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र साइबर पुलिस के ADGP यशस्वी यादव ने शुक्रवार को मुंबई के आर.डी. नेशनल कॉलेज में साइबर अवेयरनेस सेशन के दौरान यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने गिरफ्तारी की सटीक तारीख नहीं बताई। Akshay Kumar Vidya Balan movie: 7 साल बाद फिर साथ दिखेगी हिट जोड़ी! अक्षय कुमार और विद्या बालन का नया प्रोजेक्ट शुरू अक्षय कुमार ने खुद बताया था घटना अक्टूबर 2025 में मुंबई पुलिस के ‘साइबर अवेयरनेस मंथ’ के उद्घाटन कार्यक्रम में अक्षय कुमार ने इस घटना का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ऑनलाइन गेम खेल रही थी। गेम के दौरान एक अनजान व्यक्ति ने पूछा कि तुम लड़का हो या लड़की? बेटी ने जवाब दिया- लड़की। इसके बाद उस व्यक्ति ने मैसेज भेजा कि क्या तुम अपनी न्यूड तस्वीरें भेज सकती हो? Raghav Chadha के 1 मिलियन Followers घटे : Gen-Z ने किया बायकॉट! BJP जॉइन करते ही लगा झटका अक्षय ने कहा कि उनकी बेटी (जो करीब 13 साल की हैं) ने तुरंत गेम बंद कर दिया और अपनी मां ट्विंकल खन्ना को सारी बात बताई। अक्षय कुमार ने इस घटना को साइबर क्राइम का हिस्सा बताया और कहा कि ऐसे मामलों में बच्चों को तुरंत अपने माता-पिता को बताना चाहिए। अक्षय की अपील अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अपील की थी कि सातवीं, आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों के लिए हर हफ्ते एक ‘साइबर पीरियड’ रखा जाए, जिसमें उन्हें ऑनलाइन खतरे के बारे में जागरूक किया जाए। साइबर पुलिस की कार्रवाई ADGP यशस्वी यादव ने कहा कि अक्षय कुमार की बेटी ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत अपने परिवार को इस बारे में बताया, जिसके बाद मामला साइबर पुलिस तक पहुंचा और तुरंत कार्रवाई की गई। Hindu Burial Customs : हिंदू धर्म में क्यों नहीं जलाए जाते कुछ शव? जानिये क्या है धार्मिक रहस्य ऑनलाइन गेमिंग में ठगी के वॉर्निंग साइन अनजान प्लेयर का बार-बार मैसेज आना अप्रूव्ड ऑफर या आईडी बेचने का मैसेज बिना प्रूफ के तुरंत पैसे मांगना प्राइवेट या न्यूड तस्वीरें मांगना पैसे भेजने के बाद और डिमांड करना पुलिस या पैरेंट्स को बताने की धमकी देना चीट कोड्स बोलकर नए लिंक भेजना APK फाइल से ऐप डाउनलोड को कहना दोस्त बनकर पर्सनल बातें पूछना Kejriwal Sheesh Mahal-2 : APP प्रमुख को BJP ने बताया ‘दिल्ली का रहमान डकैत’, फोटो वायरल ऑनलाइन गेमिंग स्कैम से बचने के टिप्स पैरेंटल कंट्रोल ऐप्स से फोन कंट्रोल करें। बैंक डिटेल्स और PIN कभी शेयर न करें। ट्रांजेक्शन अलर्ट हमेशा ऑन रखें। बच्चों से रोज उनके दिन के बारे में पूछें। टीनएजर्स को एडिक्शन हो तो काउंसलर की मदद लें। अनजान चैट या ऑफर्स पर भरोसा न करें। गेम में सिर्फ ऑफिशियल खरीदारी करें।

Raghav Chadha के 1 मिलियन Followers घटे : Gen-Z ने किया बायकॉट! BJP जॉइन करते ही लगा झटका

Raghav Chadha Followers Drop

Raghav Chadha Followers Drop : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा को सोशल मीडिया पर बड़ा झटका लगा है। उनके Instagram फॉलोअर्स में मात्र 24 घंटे के अंदर करीब 10 लाख की भारी गिरावट दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार, BJP में शामिल होने से पहले राघव चड्ढा के Instagram फॉलोअर्स 14.6 मिलियन थे, जो अब घटकर 13.5 मिलियन रह गए हैं। जानकारों का कहना है कि इस गिरावट की मुख्य वजह Gen Z युवाओं का विरोध है, जो पहले उनके सबसे मजबूत ऑनलाइन सपोर्ट बेस का हिस्सा थे। Swati Maliwal Joins BJP : आप की स्वाती मालिवाल बीजेपी की हुई, केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप NCP (SP) नेता का तंज NCP (SP) के प्रवक्ता अनीश गावंडे ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा, “Instagram पर Gen Z के ‘अनफॉलो’ करने के एक वायरल अभियान की वजह से राघव चड्ढा के फॉलोअर्स में 24 घंटे के अंदर ही 10 लाख की गिरावट आ गई। इंटरनेट आपको रातों-रात हीरो बना सकता है और इंटरनेट ही आपको रातों-रात जीरो पर भी ला सकता है।” AAP को बड़ा झटका राघव चड्ढा के साथ AAP के छह अन्य राज्यसभा सांसद भी BJP में शामिल हो गए हैं। यह कदम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। राघव चड्ढा AAP के राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया था। Kejriwal Sheesh Mahal-2 : APP प्रमुख को BJP ने बताया ‘दिल्ली का रहमान डकैत’, फोटो वायरल Gen Z की नाराजगी Gen Z युवा वर्ग इस राजनीतिक बदलाव से काफी नाराज दिख रहा है। सोशल मीडिया पर राघव चड्ढा के खिलाफ अनफॉलो अभियान चलाया जा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि डेटा और युवा वोटरों पर निर्भर रहने वाले चड्ढा को इस डिजिटल नुकसान का असर भविष्य में उनकी लोकप्रियता पर पड़ सकता है।

Hindu Burial Customs : हिंदू धर्म में क्यों नहीं जलाए जाते कुछ शव? जानिये क्या है धार्मिक रहस्य

Hindu Burial Customs

Hindu Burial Customs : देश। सनातन (हिंदू) धर्म में मृत्यु के बाद व्यक्ति के शरीर का अग्नि संस्कार (दाह संस्कार) करना सबसे सामान्य और प्रचलित परंपरा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, मानव शरीर पांच महान तत्वों अग्नि, जल, पृथ्वी, आकाश और वायु से मिलकर बना होता है। अग्नि संस्कार से शरीर इन पांचों तत्वों में विलीन हो जाता है और आत्मा को मुक्ति मिलती है। लेकिन शास्त्रों में कुछ विशेष परिस्थितियों में अग्नि संस्कार के बजाय दफनाने (समाधि देने) का प्रावधान भी दिया गया है। बच्चों को दफनाने का कारण धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, जिन बच्चों की उम्र 14 साल से कम होती है, उनका अग्नि संस्कार नहीं किया जाता। उन्हें दफनाया जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि छोटे बच्चों का मन बहुत शुद्ध और निष्पाप होता है। उन पर कोई बड़ा पाप या कर्म नहीं होता। माना जाता है कि उनकी आत्मा मृत्यु के बाद सीधे स्वर्ग लोक चली जाती है और उन्हें मोक्ष मिल जाता है। इसलिए अग्नि की जरूरत नहीं पड़ती। Vastu Tips : सुख-समृद्धि और ग्रोथ के लिए अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, दूर होगी घर की नकारात्मकता गर्भवती महिलाओं को दफनाने की वजह हिंदू धर्म में गर्भवती महिलाओं की मृत्यु होने पर उनके शव को जलाने के बजाय दफनाया जाता है। इस दौरान महिला एक पवित्र शिशु को जन्म देने वाली होती है। शिशु अभी तक किसी पाप या पुण्य से नहीं जुड़ा होता इसलिए मां और अजन्मे शिशु दोनों को दफनाया जाता है। शास्त्रों में इसे बेहद पवित्र अवस्था माना गया है। दूसरी वजह यह भी है कि शिशु के मरने के बाद उसे जलाया नहीं जाता, उसी प्रकार अजन्मे शिशु को अंतिम संस्कार में मां के साथ ही दफन किया जाता है। Financial Growth Vastu Tips : आर्थिक तंगी से हैं परेशान, इन वास्तु टिप्स से घर में होगी धनवर्षा साधु-संतों और संन्यासियों का नियम साधु-संतों और संन्यासियों का दाह संस्कार नहीं किया जाता। उन्हें समाधि दी जाती है। कारण यह है कि वे जीवनकाल में ही मोह-माया से मुक्ति प्राप्त कर चुके होते हैं। वे पहले से ही पवित्र अवस्था में होते हैं, इसलिए उनका शरीर अग्नि के बजाय मिट्टी में विलीन किया जाता है। सनातन धर्म में अग्नि संस्कार मुख्य परंपरा है, लेकिन बच्चों, गर्भवती महिलाओं और साधु-संतों के मामले में दफनाने की विशेष व्यवस्था है। ये नियम शुद्धता, पवित्रता और आत्मा की मुक्ति की अवधारणा पर आधारित हैं। हालांकि, ये सब धार्मिक मान्यताएं हैं और विभिन्न सम्प्रदायों में थोड़े भिन्नताएं हो सकती हैं। डिस्क्लेमर- यह खबर मान्यताओं पर आधारित है aayudh media इसकी पुष्टि नहीं करता।

Rape Case Hearing : लग रहा सहमति से बनाए शारीरिक संबंध… दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी

court

Rape Case Hearing : महाराष्ट्र। ठाणे जिले की एक स्पेशल कोर्ट ने 28 साल के एक युवक को नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप से बरी कर दिया है। स्पेशल जज एस. पी. अग्रवाल ने आरोपी शमशेर रईस खान को भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(n) (बार-बार दुष्कर्म) और पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों से मुक्त कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर सका कि घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी। उपलब्ध तथ्यों से लगता है कि दोनों के बीच शारीरिक संबंध सहमति से बने थे। Swati Maliwal Joins BJP : स्वाति मालीवाल BJP में शामिल, बोलीं- मुझे अपने घर में गुंडे से पिटवाया, महिला विरोधी है AAP मामला क्या था? अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी और पीड़िता एक ही मोहल्ले में रहते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध था। नवंबर 2019 में शमशेर रईस खान ने लड़की से शादी का वादा किया और एक खाली घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जनवरी में जब लड़की का मेडिकल टेस्ट हुआ तो पता चला कि वह गर्भवती है। कोर्ट ने क्या कहा? जज ने फैसले में साफ लिखा कि पीड़िता की उम्र को लेकर साक्ष्यों में गंभीर खामियां हैं। मां द्वारा पेश किए गए जन्म प्रमाणपत्र में जन्म वर्ष में छेड़छाड़ की गई थी। मेडिकल रिपोर्ट में भी पीड़िता की उम्र 16 से 17 वर्ष के बीच बताई गई। कोर्ट ने कहा कि पीड़िता और उसकी मां के बयानों में घटना के समय लड़की की कक्षा को लेकर भी असंगति है, जिससे संदेह होता है कि घटना के समय वह बालिग रही होगी। बंद होने जा रहा है Paytm Payments Bank! जानिए आपके पैसे कैसे होंगे रिफंड पीड़िता ने कोर्ट में स्वीकार किया कि वह आरोपी को पसंद करती थी और अपनी इच्छा से उससे मिलने गई थी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, “प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे और उनके बीच शारीरिक संबंध सहमति से बने थे।”

Swati Maliwal Joins BJP : आप की स्वाती मालिवाल बीजेपी की हुई, केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

Swati Maliwal Joins BJP

Swati Maliwal Joins BJP : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) में जारी राजनीतिक हलचल अब और तेज हो गई है। दिल्ली की पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार को औपचारिक रूप से भाजपा जॉइन कर ली है। इससे पहले शुक्रवार को राघव चड्डा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल भाजपा में शामिल हो चुके थे। स्वाति मालीवाल के शामिल होने के साथ AAP के सांसदों के BJP में जाने का सिलसिला और मजबूत हो गया है। Kejriwal Sheesh Mahal-2 : APP प्रमुख को BJP ने बताया ‘दिल्ली का रहमान डकैत’, फोटो वायरल मालीवाल का केजरीवाल पर तीखा हमला बीजेपी जॉइन करने के बाद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा, मैं 2006 से केजरीवाल के साथ थी, उनके हर आंदोलन में साथ दिया, लेकिन उन्होंने अपने ही घर में मुझे एक गुंडे से पिटवाया। जब मैंने आवाज उठाई तो मुझे डराया और धमकाया गया। मुझ पर FIR वापस लेने का दबाव बनाया गया। स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल को महिला विरोधी करार देते हुए कहा कि पिछले दो सालों में उन्हें संसद में एक बार भी बोलने का मौका नहीं दिया गया, जो बेहद शर्मनाक है। Dhirendra Shastri : 4 बच्चे पैदा करें और एक RSS को समर्पित कर दें.. धीरेंद्र शास्त्री का बयान PM मोदी और अमित शाह की तारीफ स्वाति मालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, एक तरफ केजरीवाल भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के लिए जाने जाते हैं, वहीं दूसरी ओर हमारे पास PM मोदी हैं, जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और महिला आरक्षण बिल जैसे फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि PM मोदी और अमित शाह ने देश के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। स्वाति मालीवाल ने स्पष्ट किया कि उन्होंने BJP किसी मजबूरी में नहीं, बल्कि PM मोदी के नेतृत्व पर भरोसा करके जॉइन की है। भगवंत मान का तंज इस घटनाक्रम पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तंज कसा था। उन्होंने AAP छोड़कर BJP में जाने वाले सांसदों की तुलना 7 मसालों से की और कहा था कि ये अकेले सब्जी नहीं बन सकते। Raghav Chadha Joins BJP : अदरक, लहसुन, धनिया…ये 7 चीजें नहीं बना सकती सब्जी, CM भगवंत मान का तंज AAP को बड़ा झटका राघव चड्डा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और अब स्वाति मालीवाल के BJP में शामिल होने के साथ AAP को राज्यसभा में बड़ा झटका लगा है। सूत्रों के अनुसार, बाकी सांसदों (हरभजन सिंह, विक्रम साहनी, राजिंदर गुप्ता) के भी BJP में शामिल होने की संभावना है।

बंद होने जा रहा है Paytm Payments Bank! जानिए आपके पैसे कैसे होंगे रिफंड

Paytm Payments Bank

Paytm Payments Bank : नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) का बैंकिंग लाइसेंस 24 अप्रैल 2026 को कारोबार बंद होने के साथ ही तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 के तहत ली गई है।इस फैसले के बाद अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक भारत में किसी भी प्रकार की बैंकिंग सेवाएं नहीं दे सकेगा। RBI ने स्पष्ट किया है कि वह बैंक को कानूनी रूप से बंद करने (वाइंडिंग-अप) की प्रक्रिया शुरू करने के लिए उच्च न्यायालय का रुख करेगा। RBI ने बताए गंभीर कारण केंद्रीय बैंक के अनुसार, पेटीएम पेमेंट्स बैंक का संचालन इस तरह किया जा रहा था जो बैंक और उसके ग्राहकों, दोनों के हितों के खिलाफ था। बैंक के प्रबंधन के चरित्र पर भी सवाल उठाए गए हैं, जिसे जमाकर्ताओं और सार्वजनिक हित के लिए नुकसानदायक बताया गया है। RBI ने कहा कि बैंक बैंकिंग विनियमन अधिनियम की धारा 22(3)(b) का पालन नहीं कर रहा था। नियामक का मानना है कि ऐसे हालात में बैंक को आगे चलने देना जनहित में नहीं है। Kejriwal Sheesh Mahal-2 : APP प्रमुख को BJP ने बताया ‘दिल्ली का रहमान डकैत’, फोटो वायरल अब बैंकिंग कार्य नहीं कर सकेगा लाइसेंस रद्द होने के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक किसी भी तरह की बैंकिंग गतिविधि नहीं कर सकेगा। इसका मतलब है कि बैंक अब नए जमा स्वीकार नहीं कर पाएगा और न ही किसी प्रकार की बैंकिंग सेवा प्रदान कर सकेगा। RBI जल्द ही इस बैंक को कानूनी रूप से बंद करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। ग्राहकों के लिए राहत की खबर RBI ने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए कहा है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पास इतनी तरलता (लिक्विडिटी) मौजूद है कि वह अपने सभी ग्राहकों के जमा पैसे वापस कर सकता है। यानी, बैंक के बंद होने की स्थिति में भी ग्राहकों का पैसा सुरक्षित रहने की उम्मीद है। Dhirendra Shastri : 4 बच्चे पैदा करें और एक RSS को समर्पित कर दें.. धीरेंद्र शास्त्री का बयान पहले से ही कई प्रतिबंध लगे थे RBI ने पहले ही वॉलेट, FASTag और अन्य प्रीपेड सेवाओं पर कई प्रतिबंध लगा रखे थे। 11 मार्च 2022 से नए ग्राहकों को जोड़ने पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद 31 जनवरी 2024 और 16 फरवरी 2024 को और सख्त कदम उठाए गए थे, जिनमें नए जमा, क्रेडिट और वॉलेट टॉप-अप बंद कर दिए गए थे। अब लाइसेंस रद्द होने के बाद इन सेवाओं से जुड़े ग्राहकों को भविष्य में वैकल्पिक व्यवस्था अपनानी पड़ सकती है। RBI का अब तक का सबसे कड़ा कदम यह कार्रवाई RBI द्वारा अब तक उठाया गया सबसे सख्त कदम माना जा रहा है। इससे पहले भी कई बार चेतावनी और प्रतिबंध लगाए गए थे, लेकिन अब पूरी तरह से लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। Hamidia Hospital Theft : हमीदिया अस्पताल से 1 क्विंटल ट्रांसफॉर्मर और 80 KG कंट्रोल पैनल चोरी ग्राहकों के लिए सलाह RBI ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे RBI और पेटीएम की ओर से आने वाली आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें। इसमें पैसे निकालने की समयसीमा, रिफंड प्रक्रिया, खाते बंद करने और अन्य सेवाओं को दूसरी जगह स्थानांतरित करने से जुड़ी जानकारी होगी।

Kejriwal Sheesh Mahal-2 : APP प्रमुख को BJP ने बताया ‘दिल्ली का रहमान डकैत’, फोटो वायरल

Kejriwal Sheesh Mahal-2

Kejriwal Sheesh Mahal-2 : नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने केजरीवाल को “दिल्ली का रहमान डकैत” करार दिया। मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि जिस तरह फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल आया, उसी तरह केजरीवाल ने दिल्ली के सबसे महंगे इलाके 94-95 लोधी एस्टेट में अपना ‘शीशमहल 2’ तैयार कर लिया है। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी जारी कीं और दावा किया कि ये फोटो केजरीवाल के नए बंगले की हैं। Dhirendra Shastri : 4 बच्चे पैदा करें और एक RSS को समर्पित कर दें.. धीरेंद्र शास्त्री का बयान AAP का खंडन आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों का साफ खंडन किया है। AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रवेश वर्मा द्वारा जारी की गई तस्वीरें फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि ये केजरीवाल जी के घर की तस्वीरें नहीं हैं। #WATCH | Delhi Minister Parvesh Verma says, “…Delhi’s Rahman Dakait, just as a sequel to the movie ‘Dhurandhar’ came out, similarly, we are going to reveal ‘Sheesh Mahal 2’ today… Kejriwal built the Sheesh Mahal in Delhi when Delhi was suffering from the COVID wave… The… pic.twitter.com/LhsbPMFHFb — ANI (@ANI) April 25, 2026 प्रवेश वर्मा का तंज मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, “जो व्यक्ति कभी ‘आम आदमी’ की तरह रहने और सादगी का दावा करता था, आज वह दिल्ली के सबसे आलीशान इलाकों में से एक लोधी एस्टेट में शिफ्ट हो गया है। अब आम आदमी पार्टी का नाम ‘आलीशान आदमी पार्टी’ होना चाहिए। केजरीवाल बताएं कि इस नए बंगले में कितना पैसा निवेश किया गया है और यह पैसा किसका है?” Raghav Chadha Joins BJP : अदरक, लहसुन, धनिया…ये 7 चीजें नहीं बना सकती सब्जी, CM भगवंत मान का तंज पंजाब और दिल्ली की तुलना भाजपा नेता ने आगे कहा कि जब दिल्ली के मतदाताओं ने ‘रहमान डकैत’ को नकार दिया, तो वे पंजाब चले गए। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ा दीं। मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब में मुख्यमंत्री आवास के आसपास चार बड़े सरकारी बंगलों पर केजरीवाल और उनके करीबी नेताओं (सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया) का कब्जा है। Hamidia Hospital Theft : हमीदिया अस्पताल से 1 क्विंटल ट्रांसफॉर्मर और 80 KG कंट्रोल पैनल चोरी उन्होंने कहा कि जब दिल्ली कोविड की लहर से जूझ रही थी और लोग दवाइयों के लिए मर रहे थे, तब केजरीवाल के आदेश पर उनके पुराने शीशमहल का काम एक दिन के लिए भी नहीं रुका था। अरविंद केजरीवाल के शीशमहल के फोटो

Dhirendra Shastri : 4 बच्चे पैदा करें और एक RSS को समर्पित कर दें.. धीरेंद्र शास्त्री का बयान

Dhirendra Shastri

Dhirendra Shastri : नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐसा बयान दे दिया, जिसने पूरे देश में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। भारत दुर्गा शक्तिस्थल और धर्म सभा के शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से सीधे अपील की कि हर परिवार को चार बच्चे पैदा करने चाहिए और उनमें से एक बच्चे को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को समर्पित कर देना चाहिए। यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोग इसे राष्ट्र सेवा और समर्पण की भावना बताते हुए सराहना कर रहे हैं, तो कुछ इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और जनसंख्या नीति पर अनुचित दबाव मान रहे हैं। Raghav Chadha Joins BJP : अदरक, लहसुन, धनिया…ये 7 चीजें नहीं बना सकती सब्जी, CM भगवंत मान का तंज RSS की जमकर सराहना अपने संबोधन में शास्त्री ने RSS की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब भी देश में कोई आपदा आती है, आम लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हैं, लेकिन RSS के कार्यकर्ता मौके पर डटे रहते हैं और लोगों की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की जरूरत है। इसी भावना से उन्होंने चार बच्चे पैदा करने और एक को RSS को समर्पित करने की अपील की। बड़े नेता मौजूद इस कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मंच पर मौजूद थे। शास्त्री ने मोहन भागवत के कार्यकाल में देश में बड़े बदलाव आने का विश्वास जताया। उन्होंने अखंड भारत की अवधारणा का भी जिक्र किया और कहा कि बच्चों को सिर्फ शिक्षा नहीं, बल्कि धर्म और राष्ट्र सेवा के लिए भी तैयार किया जाना चाहिए। Hamidia Hospital Theft : हमीदिया अस्पताल से 1 क्विंटल ट्रांसफॉर्मर और 80 KG कंट्रोल पैनल चोरी पहले भी दिए विवादित बयान यह पहली बार नहीं है जब धीरेंद्र शास्त्री के बयान चर्चा में आए हों। इससे पहले प्रयागराज में उन्होंने सनातन धर्म पर संकट की बात कही थी और सभी सनातनियों को एकजुट होने की अपील की थी। उन्होंने वंदे मातरम गाने का विरोध करने वालों की आलोचना भी की थी। नागपुर में दिए गए ताजा बयान के बाद अब राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। कुछ इसे राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरणा बता रहे हैं, जबकि दूसरे इसे विवादित और असंगत करार दे रहे हैं।

Raghav Chadha Joins BJP : अदरक, लहसुन, धनिया…ये 7 चीजें नहीं बना सकती सब्जी, CM भगवंत मान का तंज

CM Bhagwant Mann

Raghav Chadha Joins BJP : नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर मची राजनीतिक हलचल अब बड़े हंगामे में बदल गई है। पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा समेत तीन सांसदों ने AAP छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं, चार अन्य सांसदों के BJP में शामिल होने पर अभी सस्पेंस बरकरार है। सीएम भगवंत मान का तंज इस घटनाक्रम पर पंजाब के मुख्यमंत्री और AAP नेता भगवंत मान ने तीखा तंज कसा। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए AAP छोड़कर BJP में जाने वाले और जाने की आशंका वाले 7 सांसदों की तुलना 7 मसालों से की। AAP’s Raghav Chadha Joins BJP: राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP छोड़ BJP में होंगे शामिल! भगवंत मान ने लिखा- “अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया। ये 7 चीजें मिलकर सब्जी को स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन अकेले ये चीजें सब्जी नहीं बन सकतीं।” बलबीर सिंह का बयान AAP नेता बलबीर सिंह ने भी सांसदों पर नाराजगी जताते हुए कहा, “जिनको हमने चुनकर भेजा था, पंजाब के विधायकों ने भेजा था, उन लोगों ने हमारे साथ विश्वासघात किया है। अगर उनमें थोड़ी सी भी तमीज होती तो वे इस्तीफा देकर जाते। ये भाजपा का ऑपरेशन लोटस (Operation Lotus) है, यही काम भाजपा करती है।” Iran-US Peace Talks : अमेरिका-ईरान बातचीत का दूसरा दौर! सीधी मुलाकात से ईरान का इनकार कौन-कौन शामिल हुए? शुक्रवार को राघव चड्डा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने औपचारिक रूप से भाजपा जॉइन कर ली। वहीं, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता के भी BJP में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि, इन चारों नेताओं के नाम पर अभी सस्पेंस जारी है। आज हो सकती है विलय की प्रक्रिया पूरी सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा में AAP के इन 7 सांसदों के भाजपा में विलय की प्रक्रिया आज पूरी हो सकती है। अगर राज्यसभा सभापति इस विलय को मंजूरी दे देते हैं, तो AAP के लिए यह संसद में अब तक का सबसे बड़ा झटका होगा। इन सात सांसदों के जाने से उच्च सदन में बीजेपी का पलड़ा और भारी हो जाएगा।

Iran-US Peace Talks : अमेरिका-ईरान बातचीत का दूसरा दौर! सीधी मुलाकात से ईरान का इनकार

Iran-US Peace Talks

Iran-US Peace Talks : इस्लामाबाद। अमेरिका और ईरान के बीच रुकी हुई बातचीत का दूसरा दौर पाकिस्तान की मध्यस्थता में फिर शुरू हो रहा है। ईरान का डेलिगेशन शुक्रवार को इस्लामाबाद पहुंच चुका है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची के नेतृत्व में पहुंचे इस डेलिगेशन का पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर से मुलाकात का कार्यक्रम है। ईरान का साफ इनकार ईरान ने अमेरिका के साथ सीधी बातचीत से इनकार कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने आया है। उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका के साथ कोई प्रत्यक्ष बैठक की कोई योजना नहीं है। ईरान अपना प्रस्ताव पाकिस्तान के जरिए अमेरिका तक पहुंचाएगा। Israel Hezbollah War: ट्रम्प के सीजफायर ऐलान के बाद, इजरायल-लेबनान में फिर शुरू हुई गोलीबारी अमेरिकी डेलिगेशन अमेरिकी पक्ष की ओर से विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर इस्लामाबाद पहुंचने वाले हैं। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस बार पाकिस्तान नहीं गए हैं। उन्हें स्टैंडबाय पर रखा गया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा कि वार्ता पाकिस्तान की मध्यस्थता में होगी, लेकिन अमेरिका की तरफ से प्रत्यक्ष चर्चा की तैयारी है। ट्रंप का बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान एक प्रस्ताव देने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में कहा, “वे एक ऑफर दे रहे हैं और हमें देखना होगा।” ट्रंप ने दोहराया कि किसी भी समझौते में ईरान को अपना समृद्ध यूरेनियम छोड़ना होगा और होर्मुज में तेल शिपमेंट की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करनी होगी। Bengal Election Violence 2026 : EVM खराबी पर बवाल! बुधपुर गांव में ग्रामीणों और केंद्रीय बल में झड़प, पुलिस वाहन पर पथराव पहले दौर की बातचीत फेल 11-12 अप्रैल को पाकिस्तान में हुई पहले दौर की बातचीत 21 घंटे चली थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई थी। ईरान में आंतरिक मतभेद ईरान में बातचीत टीम को लेकर आंतरिक मतभेद सामने आए हैं। संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ को टीम से हटा दिया गया या उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह ज्यादा सख्त रुख रखने वाले सईद जलीली को लाया जा सकता है। PM Modi in Bengal : झाल मुड़ी मैंने खाई और मिर्च TMC को लगी…कृष्णानगर में बोले पीएम मोदी अमेरिका की सख्ती अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी जहाजों को रोकना जारी रखा है। CENTCOM ने बताया कि 13 अप्रैल से अब तक 33 जहाजों को अपना रास्ता बदलने पर मजबूर किया गया है।