Datia By-election Results : दतिया में भाजपा की फिर हार, कांग्रेस 6056 वोटों से जीती; नरोत्तम का बूथ भी फिसला
Datia By-election Results : पहले राउंड की गिनती में भाजपा को 4441, कांग्रेस को 3532 जबकि आजाद समाज पार्टी को 2117 वोट मिले हैं।
Datia By-election Results : मध्य प्रदेश। दतिया विधानसभा उपचुनाव वोट काउंटिंग का राउंड ख़त्म हो गया हैं। इस राउंड के मुताबिक, बीजेपी फिलहाल 909 वोटो से आगे चल रही है। पहले राउंड की गिनती में भाजपा को 4441, कांग्रेस को 3532 जबकि आजाद समाज पार्टी को 2117 वोट मिले हैं। बता दें कि, मतगणना कुल 15 राउंड में पूरी की जाएगी।
लाइव अपडेट 🔴
------------------------------------------------------------------------
वोट काउंटिंग के लिए बनाई 21 टेबल
उपचुनाव वोट काउंटिंग के लिए 20 टेबल ईवीएम जबकि एक टेबल डाक मतपत्रों के लिए है। इस तरह कुल 21 टेबल पर मतगणना टेबल बनाई गई हैं। काउंटिंग में करीब 350 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी दतिया पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंच चुके हैं। उन्होंने अपनी जीत का दावा दोहराया है।
राजेंद्र भारती को सजा मिलने के बाद खाली हुई सीट
दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दो साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7,742 वोटों से हराया था।
ये है चुनावी मैदान में
इस उपचुनाव में प्रमुख मुकाबला बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के बीच है। इसके अलावा रीजनल पार्टियों के 9 प्रत्याशी
धर्मेंद्र सिंह पंवार राइट टू रिकॉल
राम सिंह कुशवाह
राष्ट्रीय समानता दल
संजना सिंह किन्नर भारतीय गणवार्ता पार्टी
शुभम राजपूत भारतीय सभ्यता पार्टी
दामोदर यादव
आजाद समाज पार्टी
हरदास कुशवाह भीम सेना
जीतेंद्र मांझी
आपका गणतंत्र पार्टी
डॉ. राखी बाला
राष्ट्रीय समाधान जनमोर्चा
बालकिशुन विश्वकर्मा परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया
10 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में
रोहित गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, कनछेदीलाल कुशवाह, बाबूलाल सोनी, राघवेंद्र सिंह, देवेश परिहार निमोना, सुरेश अहिरवार, ब्रजेंद्र शाह, एडवोकेट हंसमुखी लोधी, वेद भैया
दतिया दूसरा राउंड-
आशुतोष तिवारी BJP- 8253
घनश्याम सिंह कांग्रेस- 7288
दामोदर यादव आजाद समाज पार्टी -3650
BJP के आशुतोष तिवारी- 965 से आगे
आशुतोष तिवारी को 1184 वोटों से बढ़त
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी 1184 वोटों की बढ़त बनाये हुए हैं। आशुतोष तिवारी को अब तक 4551 वोट तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 3367 वोट मिले हैं। इसके अलावा आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के दामोदर यादव 'मण्डल' के खाते में अब तक 1917 मत पड़े हैं।
दामोदर यादव ने किया जीत का दावा
दतिया में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव मतगणना स्थल पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने अपनी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा- पहले राउंड में जरूर हम पीछे हैं लेकिन अभी गिनती शुरू हुई है। हो सकता है कि फोर्थ राउंड से हमें लीड मिल जाए।
दूसरे राउंड में भी बीजेपी आगे
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे राउंड की वोट काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 8253 वोट मिले हैं , वहीं कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के खाते में 7378 वोट पड़े हैं। फिलहाल बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी 875 वोटों से बढ़त बनाये हुए हैं। इसके अलावा आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के दामोदर यादव 'मण्डल' के खाते में अब तक 3530 मत मिले हैं।
मैं शुरू से ही कह रहा हूं कि बीजेपी जीतेगी - नरोत्तम मिश्रा
दतिया उपचुनाव के आज आ रहे नतीजों पर बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "मैं शुरू से ही कह रहा हूं कि बीजेपी जीतेगी। उन्होंने आगे कहा कि, राजेंद्र भारती को पहले भी (कांग्रेस से) निकाला जा चुका है। वे आधे दर्जन से ज़्यादा पार्टियों में रहे हैं और चार पार्टियों के चुनाव चिह्नों पर चुनाव लड़ चुके हैं।"
दतिया में सुरक्षा के लिए तीन-स्तरीय इंतज़ाम - SP मयूर खंडेलवाल
दतिया, मध्य प्रदेश। SP मयूर खंडेलवाल ने कहा कि, आज का दिन बहुत अहम है और सुरक्षा के लिए तीन-स्तरीय (three-layer) इंतज़ाम किए गए हैं—जिसमें अंदरूनी, बीच का और बाहरी घेरा शामिल है। पार्किंग की भी पूरी व्यवस्था की गई है। हम यह पक्का कर रहे हैं कि कोई भी बिना इजाज़त वाला व्यक्ति अंदर न आ पाए; आने-जाने पर कड़ी नज़र रखी जा रही है। भीड़ को जमा होने से रोकने और हर समय भीड़ को ठीक से संभालने की पूरी कोशिश की जा रही है। इसके लिए यहाँ 400 से ज़्यादा जवानों को तैनात किया गया है और लगभग 100 जवानों की रिज़र्व फ़ोर्स भी तैयार रखी गई है। साथ ही, पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं... संदिग्ध लोगों—चाहे उनकी पहचान सोशल मीडिया से हुई हो या स्थानीय इंटेलिजेंस से की पहचान कर ली गई है और उनके ख़िलाफ़ एहतियाती कार्रवाई की गई है।
दतिया उपचुनाव 12000 से ज्यादा वोटो से जीतूंगा - घनश्याम सिंह
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने तीसरे राउंड में कांग्रेस के आगे होने का दावा करते हुए कहा कि तीन राउंड के बाद कांग्रेस 33 वोट से आगे चल रही है, हालांकि जितनी लीड होनी चाहिए थी उतनी कम है क्योंकि राजेंद्र भारती ने भीतरघात किया, फिर भी उन्होंने भरोसा जताया कि इस चुनाव को वह 12,000 से ज्यादा वोटों से जीतेंगे और यह जीत इससे भी बड़ी हो सकती थी, साथ ही राजेंद्र भारती के निष्कासन पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी का निर्णय है और राजेंद्र भारती ने क्या कुछ किया है वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने है।
इस बार दतिया उपचुनाव में कितना हुआ मतदान
इस बार दतिया उपचुनाव कुल मतदान 71.44% मतदान रहा है। यह 2023 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब 9 प्रतिशत कम है। बता दें, दतिया में 2 लाख 20 हजार 410 वोटर रजिस्टर्ड हैं। इनमें से 1 लाख 57 हजार 460 मतदाताओं ने वोट डाले थे।
चौथे राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस को बढ़त
चौथे राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस को बढ़त मिली है। जिसमें राउंड 4th में भाजपा के आशुतोष तिवारी के 16,573 वोटों के मुकाबले कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने 17,184 वोट हासिल किए हैं। जबकि आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव के 6,898 वोट हैं और इस तरह कांग्रेस के घनश्याम सिंह 611 वोटों से आगे चल रहे हैं।
बीजेपी के साथ सभी का आशीर्वाद है- आशुतोष तिवारी
मध्य प्रदेश। दतिया से बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने कहा कि, बीजेपी के साथ सभी का आशीर्वाद है; हमें सभी से बहुत समर्थन मिला है। मतदाताओं ने विकास के एजेंडे के आधार पर मध्य प्रदेश में सीएम मोहन यादव के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को अपना आशीर्वाद दिया है।
दतिया उपचुनाव के बीच अलर्ट मोड पर कांग्रेस
दतिया उपचुनाव के बीच कांग्रेस अलर्ट मोड पर है, जिसमें पूर्व मंत्री पीसी शर्मा दतिया में मौजूद हैं और उन्होंने कहा कि हम लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर रहे हैं ताकि कहीं कोई गड़बड़ी न हो, साथ ही अब तक सब कुछ शांतिपूर्ण चल रहा है और कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। ताजा रुझान के मुताबिक, 783 वोट से कांग्रेस के घनश्याम सिंह आगे चल रहे हैं।
घनश्याम सिंह बोले- भीतरघात से दो-ढाई हजार वोटों का फर्क पड़ेगा लेकिन...
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने कहा कि भीतरघात से केवल दो-ढाई हजार वोटों का फर्क पड़ेगा लेकिन हम 12 हजार से 15 हजार वोटों से जीतेंगे, साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि मेरे अकेले की शिकायत पर राजेंद्र भारती को कांग्रेस से निष्काषित नहीं किया गया क्योंकि पार्टी के सभी सीनियर लीडर प्रचार के दौरान दतिया आए थे और उन्होंने खुद स्थितियां देखी हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह- 833 से आगे
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को अब तक 17290 वोट मिले हैं, वहीं बीजेपी प्रतयाशी आशुतोष तिवारी को 16457 वोट मिले हैं। इस तरह कांग्रेस अभी 833 वोटो से बढ़त बनाये हुए है। वहीं आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के प्रत्याशी दामोदर यादव 'मण्डल' के खाते में 6899 वोट पड़े हैं।
दतिया उपचुनाव परिणाम पूरी तरह हमारे पक्ष में रहेगा - नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
मध्य प्रदेश। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- दतिया में भाजपा का आतंक चल रहा था। व्यापारी, किसान, महिला सभी परेशान थे। दलित आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही थी। ऐसे में जनता ने कांग्रेस को वोट दिया है। चुनाव परिणाम पूरी तरह हमारे पक्ष में रहेगा।
छठवे राउंड के बाद कांग्रेस 1786 वोटों से आगे
छठे राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 1,786 वोटों से आगे चल रहे हैं, जिसमें इस राउंड में भाजपा को 24070 और कांग्रेस को 25856 वोट मिले हैं।
सब समीकरणों के निष्कर्ष से कांग्रेस को बढ़त मिल रही - नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि हम सरकारी तंत्र के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे और दतिया के लोगों में जो गुस्सा दिखा, इसका लाभ कांग्रेस को मिला, साथ ही उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि भाजपा के जिस नेता का टिकट कटा, उन्होंने भी बड़े प्यार और प्रेम से कांग्रेस को वोट दिलाने में मदद की, जिसके चलते सब समीकरणों के निष्कर्ष से कांग्रेस को बढ़त मिल रही है।
कांग्रेस 3000 वोटों से आगे
दतिया विधानसभा चुनाव में मुकाबला काफी दिलचस्प होता जा रहा है। सातवें राउंड की वोट काउंटिंग में भाजपा को 5,580 जबकि कांग्रेस को 4,071 वोट मिले हैं। अब तक कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 31,436 जबकि भाजपा के आशुतोष तिवारी ने 28,141 वोट हासिल किए हैं, जिसके आधार पर कांग्रेस 3,295 वोटों से ज्यादा की लीड ले चुकी है।
8 वें राउंड तक कांग्रेस की 5 हजार से ज्यादा हुई लीड
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के 8वें राउंड में कांग्रेस ने 5,278 वोटों की बढ़त बना ली है। वोट काउंटिंग अभी जारी है।
कांग्रेस को 6483 वोटों की बढ़त
दतिया विधानसभा उपचुनाव के ताजा रुझानों में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने मजबूत बढ़त बना ली है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 38,208 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के आशुतोष तिवारी को 31,782 वोट मिले हैं। वहीं आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव को 11,753 वोट मिले हैं।
9वे राउंड सहित 9519 वोटों से कांग्रेस आगे
नौवें राउंड की गिनती में कांग्रेस के घनश्याम सिंह को 6,694, भाजपा के आशुतोष तिवारी को 3,758 और आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव को 411 वोट मिले हैं, जिसके बाद नौवें राउंड सहित कुल 9,519 वोटों से कांग्रेस आगे चल रही है।
ईवीएम के क्रम को लेकर BJP - कांग्रेस एजेंट्स के बीच नोकझोंक
दतिया पॉलिटेक्निक कॉलेज में चल रही मतगणना के नौवें राउंड के दौरान ईवीएम रखने के स्थान को लेकर भाजपा और कांग्रेस एजेंटों के बीच नोकझोंक हो गई, जिसकी जानकारी मिलते ही एएसपी मंजीत सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया, साथ ही एएसपी ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि ईवीएम में किसी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी नहीं थी बल्कि केवल मशीनों के क्रम को लेकर भ्रम की स्थिति बनी थी जिसे दूर कर लिया गया, और घटना के समय कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह भी मतगणना कक्ष में मौजूद थे जिन्होंने पूरी स्थिति देखी है।
कांग्रेस दफ्तर में बंटी मिठाई
दतिया उपचुनाव के अब तक के रुझानों में कांग्रेस को जीत मिलती नजर आ रही है, जिसके चलते भोपाल स्थित कांग्रेस मुख्यालय में मिठाई बंटनी शुरू हो गई है और पार्टी की तरफ से कहा गया है कि प्रदेश दफ्तर में मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जो शाम 4 बजे मुख्यालय के राजीव गांधी सभागार में होगी।
कांग्रेस ने 10911 वोटों से बढ़त बनाई
आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दसवें राउंड की वोट काउंटिंग के बाद कांग्रेस ने 10911 वोटों से बढ़त बनाई हैं। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को अब तक 50307 , बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 39396 और आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के दामोदर यादव 'मण्डल' को अब तक 13273 वोट मिले हैं।
11वें राउंड के बाद कांग्रेस 12138 वोटों से आगे
11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह लगभग 12,138 वोटों से आगे चल रहे हैं, जिसमें इस राउंड में भाजपा को 2,651 और कांग्रेस को 3,878 वोट मिले हैं।
पी.सी. शर्मा बोले- 25,000 से ज्यादा मार्जिन से जीत की उम्मीद
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता पी.सी. शर्मा ने कहा कि, जमीनी स्तर पर मिल रहे रिस्पॉन्स को देखते हुए हमें 25,000 से ज़्यादा वोटों के अंतर से जीत की उम्मीद थी। हालांकि, बीजेपी ने एक तीसरा उम्मीदवार उतारकर और उसे फ़ंडिंग, गाड़ियां व संसाधन मुहैया कराकर चाल चली; साथ ही पूरी सरकारी मशीनरी और प्रशासनिक तंत्र का भी दुरुपयोग किया... असल बात उनके सरल और विनम्र स्वभाव की है; वे जनता के आदमी हैं, कोई 'राजा' नहीं, और नतीजे यही दिखाते हैं; इसीलिए कांग्रेस 10,000 से ज़्यादा वोटों की बढ़त बनाएगी और जीतेगी।
13 वें राउंड के बाद कांग्रेस 11045 वोटों से आगे
दतिया उपचुनाव में 13वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 11045 वोटों की बंपर लीड पर हैं और अब केवल 2 राउंड की गिनती बाकी है, जबकि 12वें राउंड की वोट काउंटिंग में कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे थे।
14वें राउंड के बाद कांग्रेस 7,495 वोटों से आगे
दतिया विधानसभा उपचुनाव के ताजा रुझानों के अनुसार, कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 64,411 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के आशुतोष तिवारी को 56,916 वोट मिले हैं। आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव को 21,858 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार 7,495 वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस की विजयी बढ़त पर आगर मालवा में जश्न
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की विजयी बढ़त के बीच आगर मालवा जिले के सुसनेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ता हाथों में कांग्रेस के झंडे लेकर सड़कों पर उतरे, हाईवे पर आतिशबाजी की और जमकर नारेबाजी की। ढोल की थाप पर समर्थकों ने नाच कर जीत की उम्मीद में उत्साह जताया।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में रुझान आने के साथ ही खंडवा जिले में भी कांग्रेस के प्रति लोगों का रुझान बढ़ता नजर आया। पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंगोट में 20 से 25 भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
दतिया उपचुनाव सामूहिक तपस्या का परिणाम - PCC चीफ पटवारी
दतिया उपचुनाव में विजयी बढ़त पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- दतिया की जीत कांग्रेस की जीत। सामूहिक तपस्या का परिणाम है। यह जननेता राहुल जी के नेतृत्व की जीत है।
हार के बाद बोले आशुतोष तिवारी - भीतरघात हुआ
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि चुनाव में जो परिस्थितियां बनीं, उनकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा, "अगर धुआं उठा है तो कुछ न कुछ आग भी होगी।"
तिवारी ने कहा कि चुनाव के दौरान कई तरह की चर्चाएं सुनने को मिलीं। उन्होंने संकेत दिया कि कहीं न कहीं उनके साथ अंदरघात हुआ है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर वे भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व से चर्चा करेंगे और चुनाव के दौरान सामने आए सभी तथ्यों को उनके सामने रखेंगे।
कांग्रेस 6056 वोटों से जीती
दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। 6056 वोटों से कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने जीत दर्ज की है। हालांकि,13-14वें राउंड की गिनती में तेजी से जीत का अंतर कम हुआ।
पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ नंबर 121 पर कांग्रेस को 291, भाजपा को 264 वोट मिले हैं। इस तरह इस बूथ पर कांग्रेस को 27 वोटों की बढ़त हासिल हुई है। वहीं, काउंटिंग सेंटर में बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने कहा- हार की समीक्षा करेंगे, जो लोग भाजपा को अपनी मां कहते हैं, उन्होंने धोखा दिया।
