Abhinandan Varthaman : क्यों छोड़ी अभिनंदन ने एयरफोर्स ? पाकिस्तान के F-16 को मार गिराया था, अब जॉइन की ये प्राइवेट कंपनी
Abhinandan Varthaman : वीर चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय वायु सेना छोड़ दी है और अब निजी क्षेत्रीय एयरलाइन में शामिल हो गए हैं।
Abhinandan Varthaman : भारतीय वायु सेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने इंडियन एयरफोर्स छोड़ गोवा की एक प्राइवेट कंपनी जॉइन कर ली है। वह गोवा की प्राइवेट एयरलाइन में कमर्शियल पायलट बन गए हैं। साल 2019 में पाकिस्तान के फाइटर जेट एफ-16 को मार गिराने वाले भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान अब क्षेत्रीय एयरलाइन FLY91 के साथ पायलट के रूप में जुड़ गए हैं। ये जानकारी बुधवार को सूत्रों के हवाले से सामने आई।
अभिनंदन ‘वीर चक्र' से सम्मानित
अभिनंदन को साल 2021 में ‘वीर चक्र' से सम्मानित किया गया था, जो युद्धकाल में दिया जाने वाला भारत का तीसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है. पुरस्कार के प्रशस्ति पत्र में हवाई मुठभेड़ के दौरान ‘कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण' प्रदर्शित करने के लिए उन्हें सम्मानित किए जाने का जिक्र किया गया था.
पाकिस्तान के F-16 को मार गिराने से हुए थे मशहूर
अभिनंदन वर्धमान साल 2019 में पाकिस्तान के साथ हवाई मुठभेड़ के बाद सुर्खियों में आए थे. उन्होंने उस हवाई लड़ाई में एक पाकिस्तानी के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था और इसके बाद पाकिस्तान में तीन दिन तक हिरासत में भी रहे थे. हालांकि बाद में उनको भारत वापस भेज दिया गया था.
अभिनंदन वर्धमान ने वायुसेना क्यों छोड़ी?
अभिनंदन वर्धमान ने समय से पहले रियाटरमेंट लेकर वायुसेना से बाहर निकलने का फैसला किया है। अधिकारियों ने उनके इस फैसले के पीछे कोई खास व्यक्तिगत वजह सार्वजनिक नहीं की है।
जॉइन की ये प्राइवेट कंपनी
FLY91 के प्रवक्ता ने इस संबंध में टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि कर्मचारियों की व्यक्तिगत जानकारी निजी मामला है. एयरलाइन में वर्धमान की भूमिका के बारे में अन्य जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. बता दें कि गोवा स्थित FLY91 ने मार्च, 2024 में परिचालन शुरू किया था. इसके बेड़े में फिलहाल छह एटीआर 72-600 विमान हैं. इसके दो परिचालन केंद्र गोवा और हैदराबाद में हैं.
