Mandla Newborn Babies death: मंडला। मध्यप्रदेश के मंडला से ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर एक मां का दिल दहल उठेगा। यहां एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। बच्चों के जन्म से परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। जन्म के कुछ ही घंटों बाद चारों नवजातों की मौत हो गई।
एम्बुलेंस नहीं मिली तो ऑटो में हुई डिलीवरी
यह मामला मंडला जिले के भुआ बिछिया विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। बताया जा रहा है कि घुटास नयेगांव निवासी रजनी सिंगराम को अचानक लेबर पैन शुरू जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई गयी।
लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच पायी, जिसके बाद महिला के परिवार ने उसे ऑटो में ही अस्पताल ले जाने का फैसला किया। जब वह अस्पताल जा रहे है थे, तभी बिच रस्ते में
महिला ने दो बच्चों को जन्म दे दिया।
Shopian Encounter: पहलगाम हमले से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा कमांडर जाकिर गनी का अंत, 4 दिन बाद मिला शव
डॉक्टरों ने बचाने की कि कोशिश
अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने महिला का इलाज शुरू किया। कुछ समय बाद उसने दो और बच्चों को जन्म दिया। इस तरह महिला ने कुल चार बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने चारों नवजातों को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी हालत बेहद गंभीर थी और कुछ ही घंटों में चारों ने दम तोड़ दिया।
प्री-मैच्योर डिलीवरी बनी वजह
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. अनूप सिंह भवेदी ने बताया कि महिला की डिलीवरी अभी करीब सात सप्ताह बाद होनी थी। समय से पहले प्रसव होने की वजह से चारों नवजात पूरी तरह विकसित नहीं हो पाए थे। इसी कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जिस घर में कुछ देर पहले चार बच्चों के जन्म की खुशी थी, वहां अब गहरा सन्नाटा है।