Aayudh

Categories

MP BJP ORCHHA MEETING: ओरछा में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, 18-19 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक

BJP Working Committee

MP BJP ORCHHA MEETING: भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक 18 और 19 जुलाई को राम राजा की नगरी ओरछा में आयोजित होगी। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में होने वाली यह पहली प्रदेश कार्यसमिति बैठक होगी, जिसे संगठन की आगामी रणनीति के लिहाज से काफी जरुरी माना जा रहा है।

दो दिनों तक चलेगी बैठक

दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेशभर में संगठन को और मजबूत करने के साथ बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Monsoon Alert: देशभर में बारिश का कहर, दिल्ली-मुंबई से MP तक बाढ़ जैसे हालात; कई राज्यों में अलर्ट

जनसंपर्क कार्यक्रम और आने वाली गतिविधियों पर चर्चा

कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति भी तैयार की जाएगी।

Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल में रेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस बोली- भागने की कर रहा था कोशिश

आगामी कार्यक्रमों का रोडमैप भी तैयार

बैठक के दौरान भाजपा के आगामी कार्यक्रमों का रोडमैप भी तैयार होगा। पार्टी नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर मंथन किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को आगामी जिम्मेदारियों को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके अलावा जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को और मजबूत करने के साथ संगठन को हर स्तर पर सक्रिय बनाने पर भी विशेष फोकस रहेगा।

INDORE VIRAL VIDEO: समोसे के लिए रुकी ट्रेन? इंदौर में वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, रेलवे ने शुरू की जांच

भाजपा के लिए यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों और राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर इसी बैठक में आगे की दिशा तय की जाएगी। ओरछा में होने वाला यह दो दिवसीय मंथन प्रदेश भाजपा की आगामी रणनीति की नींव रखने का काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *