Gold Price Today: नई दिल्ली। सोना और चांदी खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। सर्राफा बाजार में सोमवार को दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। यही सबसे अच्छा समय है सोने-चांदी की खरीदी करने का।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोना 832 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1.46 लाख रुपये पर आ गया है। वहीं चांदी 2,046 रुपये प्रति किलो गिरकर 2.32 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।
आज क्या हैं सोने-चांदी के नए रेट?
IBJA के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी 2,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है। पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में दोनों के दाम में गिरावट देखने को मिली है।
साल 2026 में अब तक कैसा रहा ट्रेंड?
भले ही आज कीमतों में कमी आई हो, लेकिन पूरे साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोना और चांदी दोनों अभी भी पिछले साल के मुकाबले महंगे हैं।
31 दिसंबर 2025 को 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1.46 लाख रुपये हो गया है। यानी इस साल अब तक सोना करीब 13 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है।
वहीं, 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपये प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 2.32 लाख रुपये प्रति किलो हो गई है।
Aakriti Case Update: क्या दूसरी मंजिल से कूदने पर मौत होगी? मरने से पहले आकृति ने गूगल पर किया सर्च
29 जनवरी को बना था ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड
इस साल 29 जनवरी 2026 को सोने और चांदी दोनों ने अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर को छुआ था। उस दिन सोना 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.86 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। इसके बाद से बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।