Kejriwal Sheesh Mahal-2 : नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला किया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने केजरीवाल को “दिल्ली का रहमान डकैत” करार दिया।
मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि जिस तरह फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल आया, उसी तरह केजरीवाल ने दिल्ली के सबसे महंगे इलाके 94-95 लोधी एस्टेट में अपना ‘शीशमहल 2’ तैयार कर लिया है। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी जारी कीं और दावा किया कि ये फोटो केजरीवाल के नए बंगले की हैं।
Dhirendra Shastri : 4 बच्चे पैदा करें और एक RSS को समर्पित कर दें.. धीरेंद्र शास्त्री का बयान
AAP का खंडन
आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों का साफ खंडन किया है। AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रवेश वर्मा द्वारा जारी की गई तस्वीरें फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि ये केजरीवाल जी के घर की तस्वीरें नहीं हैं।
#WATCH | Delhi Minister Parvesh Verma says, “…Delhi’s Rahman Dakait, just as a sequel to the movie ‘Dhurandhar’ came out, similarly, we are going to reveal ‘Sheesh Mahal 2’ today… Kejriwal built the Sheesh Mahal in Delhi when Delhi was suffering from the COVID wave… The… pic.twitter.com/LhsbPMFHFb
— ANI (@ANI) April 25, 2026
प्रवेश वर्मा का तंज
मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, “जो व्यक्ति कभी ‘आम आदमी’ की तरह रहने और सादगी का दावा करता था, आज वह दिल्ली के सबसे आलीशान इलाकों में से एक लोधी एस्टेट में शिफ्ट हो गया है। अब आम आदमी पार्टी का नाम ‘आलीशान आदमी पार्टी’ होना चाहिए। केजरीवाल बताएं कि इस नए बंगले में कितना पैसा निवेश किया गया है और यह पैसा किसका है?”
Raghav Chadha Joins BJP : अदरक, लहसुन, धनिया…ये 7 चीजें नहीं बना सकती सब्जी, CM भगवंत मान का तंज
पंजाब और दिल्ली की तुलना
भाजपा नेता ने आगे कहा कि जब दिल्ली के मतदाताओं ने ‘रहमान डकैत’ को नकार दिया, तो वे पंजाब चले गए। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ा दीं।
मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब में मुख्यमंत्री आवास के आसपास चार बड़े सरकारी बंगलों पर केजरीवाल और उनके करीबी नेताओं (सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया) का कब्जा है।
Hamidia Hospital Theft : हमीदिया अस्पताल से 1 क्विंटल ट्रांसफॉर्मर और 80 KG कंट्रोल पैनल चोरी
उन्होंने कहा कि जब दिल्ली कोविड की लहर से जूझ रही थी और लोग दवाइयों के लिए मर रहे थे, तब केजरीवाल के आदेश पर उनके पुराने शीशमहल का काम एक दिन के लिए भी नहीं रुका था।
अरविंद केजरीवाल के शीशमहल के फोटो





