Aayudh

Categories

BJP office Power Cut : BJP मुख्यालय में अंधेरा! टॉर्च की रोशनी में अश्विनी वैष्णव ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां

BJP office Power Cut

BJP office Power Cut : जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीजेपी की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस उस वक्त सुर्खियों में आ गई, जब कार्यक्रम के बीच अचानक बिजली चली गई। केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद थे। लेकिन उपलब्धियां गिनाने के दौरान ही पूरा हॉल अंधेरे में डूब गया।

बताया जा रहा है कि बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में चल रहे कार्यक्रम के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मंच पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बिजली जाते ही कुछ देर के लिए कार्यक्रम का माहौल असहज हो गया।

Bengal EVM Burning Video : बंगाल में 4000 EVM जलाने का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

अधिकारी सक्रिय, लेकिन 22 मिनट तक नहीं लौटी बिजली

बिजली गुल होने के बाद ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर तुरंत हरकत में आए और अधिकारियों से संपर्क कर आपूर्ति बहाल कराने की कोशिश शुरू की। हालांकि तमाम प्रयासों के बावजूद करीब 22 मिनट तक बिजली वापस नहीं आ सकी।

इस दौरान कार्यक्रम को रोकने के बजाय अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों से संवाद जारी रखा। वे अपनी जगह से उठकर मीडिया के बीच पहुंचे और मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी में सवालों के जवाब दिए। यही दृश्य बाद में पूरे कार्यक्रम का सबसे चर्चित पल बन गया।

Patwari Merger Policy 2026 : गृह तहसील में पोस्टिंग प्रतिबंधित, अब नए जिले की सीनियरिटी से तय होगी वरिष्ठता

अंधेरे में चली प्रेस कॉन्फ्रेंस, चर्चा में आया पूरा घटनाक्रम

राजनीतिक हलकों में इस बात की भी खूब चर्चा रही कि जिस कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां बताई जा रही थीं, उसी दौरान बिजली व्यवस्था जवाब दे गई। वह भी तब, जब मंच पर खुद प्रदेश के ऊर्जा मंत्री मौजूद थे।

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन अंधेरे में टॉर्च की रोशनी के सहारे प्रेस कॉन्फ्रेंस का जारी रहना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

बेनीवाल ने ली चुटकी

घटना के बाद नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मंच पर रेल मंत्री और सामने ऊर्जा मंत्री बैठे थे, फिर भी अंधेरा छाया रहा।

बेनीवाल ने यह भी कहा कि विकास की बातें भले तेज रफ्तार से की जा रही हों, लेकिन बिजली व्यवस्था की हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

MP Congress Protest : राष्ट्रपति से समय नहीं मिला तो निकाला पैदल मार्च, पटवारी- सिंघार समेत 61 कांग्रेस नेता गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर भी छाया मामला

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंधेरे में टॉर्च जलाकर सवाल-जवाब करने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। इसके बाद पूरे दिन यह घटनाक्रम राजनीतिक और सोशल मीडिया दोनों जगह चर्चा का केंद्र बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *