Aayudh

Categories

Bengal- TN Voting Percentage : हिंसा के बीच बंगाल में शाम 5 बजे तक 89.93, तमिलनाडु – 82.24% मतदान

Bengal- TN Voting Percentage

Bengal- TN Voting Percentage : देश। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई है। शाम 5 बजे तक 152 सीटों पर 89.93 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर शाम 5 बजे तक 82.24 प्रतिशत वोट पड़े, जो राज्य के इतिहास में सबसे ज्यादा है। दोनों राज्यों में वोटिंग शाम 6 बजे तक चली।

ममता बनर्जी का बयान

वोटिंग के आंकड़े सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य की जनता ने SIR (Special Intensive Revision) के विरोध में बंपर वोटिंग की है।

हिंसा की घटनाएं

उच्च मतदान प्रतिशत के साथ-साथ कई जगह हिंसा की खबरें भी आई हैं। इसके अलावा कुछ बीजेपी उम्मीदवारों और सशस्त्र बलों पर भी हमले की खबरें हैं।

कुमारगंज में शुभेंदु सरकार पर हमला: दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज सीट से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर भीड़ ने हमला कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि सुवेंदु सरकार हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं। उनका सुरक्षा गार्ड भी साथ था, लेकिन भीड़ ने उन पर हमला किया। यह खबर पूरी पढ़ें…

अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला: आसनसोल साउथ सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर बर्नपुर के रहमतनगर इलाके में हमला किया गया। हमलावरों ने कार के पीछे का शीशा तोड़ दिया। अग्निमित्रा पॉल ने बताया कि मतदान केंद्र से बाहर निकलते समय उनकी कार पर पत्थर फेंके गए। उन्होंने हीरापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। यह खबर पूरी पढ़ें…

बीरभूम में EVM खराबी पर पथराव: बीरभूम के बोधपुर गांव में EVM खराब होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और केंद्रीय बलों पर पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई और कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। यह खबर पूरी पढ़ें…

मुर्शिदाबाद में बम और झड़प: मुर्शिदाबाद के नौदा में वोटिंग से पहले देर रात देसी बम फेंका गया था, जिसमें कई लोग घायल हुए। AUJP चीफ हुमायूं कबीर घटनास्थल पहुंचे तो TMC कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प हो गई। बाद में वे धरने पर बैठ गए। यह खबर पूरी पढ़ें…

सिलीगुड़ी और मालदा में भी झड़प: सिलीगुड़ी में BJP और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। मालदा के एक बूथ पर EVM खराब होने से हंगामा मच गया। यह खबर पूरी पढ़ें…

वेल्लोर में रोबोट ने किया वोटरों का अभिवादन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान वेल्लोर के सरकारी मुस्लिम हायर सेकेंडरी स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर एक रोबोट तैनात किया गया है। यह रोबोट पारंपरिक तमिल पोशाक पहने हुए है और वोट डालने आने वाले लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया। रोबोट वोटरों का अभिवादन करता है, जिससे लोगों का ध्यान खींचा जा रहा है और मतदान केंद्र पर एक अलग ही उत्साह का माहौल बन गया है। यह खबर पूरी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *