Vellore Polling Booth Robot : वेल्लोर। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान एक अनोखा और आकर्षक नजारा देखने को मिल रहा है। वेल्लोर के सरकारी मुस्लिम हायर सेकेंडरी स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर एक रोबोट तैनात किया गया है।
वोटरों का अभिवादन कर रहा रोबोट
यह रोबोट पारंपरिक तमिल पोशाक पहने हुए है और वोट डालने आने वाले लोगों का गर्मजोशी से स्वागत कर रहा है। रोबोट वोटरों का अभिवादन करता है, जिससे लोगों का ध्यान खींचा जा रहा है और मतदान केंद्र पर एक अलग ही उत्साह का माहौल बन गया है।
Bengal-Tamil Nadu Voting : बंगाल में 19 और तमिलनाडु में 18% मतदान, महिलाओं में जोरदार उत्साह
चुनाव आयोग के इस प्रयोग से वोटरों में खासा उत्साह दिख रहा है। कई लोग रोबोट को देखने और उसके साथ फोटो खिंचवाने के लिए भी रुक रहे हैं। यह रोबोट न सिर्फ वोटरों का स्वागत कर रहा है बल्कि मतदान केंद्र को और अधिक आकर्षक भी बना रहा है।
तमिलनाडु में त्रिकोणीय लड़ाई
तमिलनाडु में सभी 234 सीटों पर एक साथ वोटिंग हो रही है। यहां मुख्य मुकाबला द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) और कांग्रेस गठबंधन, AIADMK-BJP गठबंधन और थलापति विजय की नई पार्टी TVK के बीच है। TVK इस चुनाव को त्रिकोणीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
अब तक कितने प्रतिशत हुई वोटिंग
बता दें कि, तमिलनाडु में एकमुश्त विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को सुबह 7 बजे से वोटिंग की जा रही है। दोपहर 1 बजे तक यहां 56.81 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि 11 बजे मतदान 37.56 प्रतिशत था।
#WATCH | Tamil Nadu Elections 2026 | Vellore: A robot has been stationed at the polling booth set up at the Government Muslim Higher Secondary School to welcome voters and attract public attention. Dressed in traditional Tamil attire, the robot is greeting members of the public… pic.twitter.com/9nCWJjwFhd
— ANI (@ANI) April 23, 2026