Bengal Voting Violence : कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद जिले के नौदा (नाओदा) इलाके में हिंसा की बड़ी घटना सामने आई है। मतदान के दौरान अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर देसी बम फेंक दिए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि घायलों की सटीक संख्या और उनकी हालत को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
VIDEO | West Bengal Election 2026: Several people injured as unidentified people hurled crude bomb in Nowda, Murshidabad district. More details are awaited.#AssemblyPollsWithPTI#WestBengalPollsWithPTI
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/W7G5A9OqR6
— Press Trust of India (@PTI_News) April 23, 2026
धमाके के बाद भगदड़ मची
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका तब हुआ जब मतदान केंद्र के आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। अचानक हुए ब्लास्ट से मतदाताओं में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों में डर और तनाव का माहौल बन गया, जिससे कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया भी प्रभावित हुई।
Bengal-Tamil Nadu Voting : बंगाल में 19 और तमिलनाडु में 18% मतदान, महिलाओं में जोरदार उत्साह
पुलिस और सुरक्षा बल सक्रिय
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इलाके को घेर लिया और हालात को काबू में करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिए। अधिकारियों ने हमलावरों की पहचान के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
झड़प और अन्य घटनाएं
वोटिंग से पहले देर रात मुर्शिदाबाद के नाओदा में देसी बम फेंका गया था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। सुबह आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के चीफ हुमायूं कबीर घटनास्थल पर पहुंचे तो उनका विरोध हुआ।
इस दौरान TMC कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प हो गई। इसके अलावा मालदा के एक बूथ पर EVM खराब होने से हंगामा हो गया। नाराज मतदाताओं ने चुनाव अधिकारियों को घेर लिया और अपनी आपत्ति जताई।
#WATCH | West Bengal Elections 2026 | A scuffle breaks out between TMC workers and Aam Janata Unnayan Party (AUJP) founder Humayun Kabir in Murshidabad.
Humayun Kabir is visiting the area where a crude bomb hurling incident was reported yesterday. pic.twitter.com/RTrRzg2eMr
— ANI (@ANI) April 23, 2026
क्या बोले हुमायूं कबीर
हुमायूं कबीर ने कहा कि, “नौदा, रेजीनगर और मुर्शिदाबाद की सभी 22 सीटों पर शांतिपूर्ण चुनाव हो रहे हैं। लेकिन यहाँ नौदा के दो बूथों—नंबर 9 और नंबर 10—में रात के समय कोई घटना घट गई। उन्होंने स्थानीय पुलिस के बैग छीन लिए।”
IRGC Attacks on Ships : भारत आ रहे जहाज पर होर्मुज में हमला, जब्त कर ईरान ले गई IRGC
अमित शाह की नजर
भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह कोलकाता में पार्टी के कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां वे वोटिंग से जुड़ी जानकारी ले रहे हैं। पहले चरण की 152 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। कड़ी सुरक्षा के बावजूद मुर्शिदाबाद में हुई इस हिंसा की घटना ने पूरे चुनावी माहौल पर सवाल खड़े कर दिए हैं।