Womens Reservation Bill : नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल को लेकर Lok Sabha में चल रही बहस के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी सरकार को लगता है कि जनता उसकी नीतियों से नाराज हो रही है, तब वह ध्यान भटकाने के लिए नए मुद्दे सामने लाती है।
हम महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं
अखिलेश यादव ने अपने भाषण में साफ किया कि समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का हमेशा से महिलाओं को आगे बढ़ाने का इतिहास रहा है। उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए और उनकी पार्टी इसका समर्थन करती है।
जनगणना के बाद ही लागू हो आरक्षण
सपा प्रमुख ने मांग उठाई कि महिला आरक्षण बिल लागू करने से पहले देश में जनगणना कराई जानी चाहिए। उनका कहना था कि बिना ताजा आंकड़ों के इस तरह के बड़े फैसले लेना उचित नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को पारदर्शिता के साथ काम करना चाहिए।
नारी को नारा बना रही है बीजेपी
अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बिल महिलाओं के सशक्तिकरण के बजाय एक राजनीतिक नारा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी नारी को अब नारा बनाना चाहती है, जबकि असल में महिलाओं को वास्तविक भागीदारी देने की जरूरत है।
Mumbai Obscene Videos : अयान अहमद ने किया 180 लड़कियों का रेप, बनाए 350 अश्लील वीडियो
बीजेपी के संगठन और सरकार पर सवाल
अखिलेश यादव ने बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने संगठन में महिलाओं को पर्याप्त स्थान नहीं देते, वे उन्हें सम्मान कैसे दे सकते हैं। उन्होंने पूछा कि बीजेपी जिन 21 राज्यों में सरकार चला रही है, उनमें कितने राज्यों में महिला मुख्यमंत्री हैं।
लोहिया के विचारों का किया जिक्र
अखिलेश यादव ने अपने भाषण में समाजवादी विचारधारा का जिक्र करते हुए राममनोहर लोहिया (Ram Manohar Lohia) का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि लोहिया ने हमेशा जेंडर जस्टिस और सोशल जस्टिस की बात की और समाजवादी पार्टी उसी विचारधारा पर चलती है।
महिला आरक्षण पर सियासी टकराव जारी
महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद में सियासी माहौल लगातार गरम बना हुआ है। सत्ता पक्ष इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बता रहा है, जबकि विपक्ष इसके समय और प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और तीखी बहस होने के आसार हैं।