Aayudh

Categories

MP Heatwave Alert : मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर! कई शहरों में पारा 42 के पार, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

MP Heatwave Alert

MP Heatwave Alert : भोपाल। मध्य प्रदेश में तेज गर्मी का असर अब और अधिक बढ़ गया है। इस सीजन में पहली बार तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 16 और 17 अप्रैल को प्रदेश के कई जिलों में भीषण लू चलने की संभावना जताई है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।

नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म शहर

मंगलवार को नर्मदापुरम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा रतलाम, खजुराहो और नौगांव में तापमान 41 डिग्री के आसपास रहा। धार में 40.6 डिग्री, बैतूल में 40.5 डिग्री, श्योपुर और रायसेन में 40.4 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं शाजापुर, गुना और खरगोन में तापमान 40.2 डिग्री रहा। छिंदवाड़ा में 40.1 डिग्री और दमोह, सागर तथा सतना में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया।

MP Board Results 2026 : आज जारी होगा एमपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम, 16 लाख छात्रों को इंतजार

भोपाल – जबलपुर में 39 पहुंचा तापमान

प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी गर्मी का असर साफ नजर आ रहा है। भोपाल और जबलपुर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में 39.8 डिग्री और ग्वालियर तथा उज्जैन में 39.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। नर्मदापुरम में रात का तापमान भी सबसे ज्यादा 25 डिग्री रहा, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

अशोकनगर में स्कूलों के समय में बदलाव

भीषण गर्मी को देखते हुए सागर और अशोकनगर में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब नर्सरी से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी, ताकि बच्चों को तेज धूप से बचाया जा सके।

IMD ने जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र ने 16 अप्रैल से प्रदेश में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। 16, 17 और 18 अप्रैल को 17 जिलों में हीट वेव का असर रहेगा। रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar New CM : सम्राट चौधरी ने सरकार बनाने का दावा किया पेश, कल लेंगे CM पद की शपथ

नया मौसम सिस्टम हो रहा एक्टिव

मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल से एक नया मौसम सिस्टम सक्रिय हो रहा है, लेकिन यह कमजोर रहेगा और इसका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों तक ही सीमित रहेगा। ऐसे में प्रदेश में गर्मी का दौर जारी रहने की संभावना है।

ऐसे करें गर्मी से बचाव

तेज गर्मी से बचने के लिए लोग विभिन्न उपाय अपना रहे हैं। कोई मुंह पर कपड़ा बांधकर घर से बाहर निकल रहा है तो कोई गन्ने का जूस, कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम का सहारा ले रहा है।

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे पर्याप्त पानी पिएं, शरीर को हाइड्रेट रखें, दोपहर में धूप से बचें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

Bhopal Ticket Scam : भोपाल रेलवे स्टेशन पर टिकट स्कैम! ‘ब्रोकर को प्राथमिकता’ के आरोप, वीडियो वायरल

गौरतलब है कि अप्रैल की शुरुआत में 1 से 9 तारीख तक प्रदेश में मौसम बदला रहा। कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। ग्वालियर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। 15 से अधिक जिलों में ओले गिरे और करीब 45 जिलों में वर्षा हुई।

मौसम विभाग का कहना है कि अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से गर्मी का असर तेजी से बढ़ता है और मई तक यह चरम पर पहुंच जाता है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को और अधिक गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *