Triple Talaq Case : भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि जब उसने भरण-पोषण (गुजारा भत्ता) के लिए अदालत का रुख किया, तो उसका पति मायके पहुंचा और घर के बाहर खड़े होकर तीन बार तलाक बोलकर चला गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी के कुछ महीनों बाद शुरू हुए विवाद
पुलिस के मुताबिक, बैरसिया निवासी 26 वर्षीय महिला का निकाह मई 2021 में विदिशा जिले के लटेरी निवासी आरिफ खान से हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ
West Bengal UCC : पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी! विधानसभा में जल्द पेश हो सकता है विधेयक
महीने बाद ही पति उससे विवाद करने लगा और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। लगातार बढ़ते विवादों के कारण वह अपने मायके आकर रहने लगी।
गुजारा भत्ते के लिए पहुंची कोर्ट
महिला का कहना है कि मायके आने के बाद पति ने उसे वापस ले जाने की कोई कोशिश नहीं की। इसके बाद उसने अपने भरण-पोषण के लिए अदालत में आवेदन दायर किया। फिलहाल इस मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही है।
मायके पहुंचकर तीन बार बोला ‘तलाक’
पीड़िता का आरोप है कि गुरुवार को उसका पति उसके मायके पहुंचा। घर के बाहर खड़े होकर उसने तीन बार ‘तलाक’ कहा और वहां से चला गया। घटना के बाद महिला ने तुरंत
बैरसिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Indore MD Drugs Case : करोड़ों की एमडी ड्रग्स निकली यूरिया, 19 पुलिसकर्मियों पर साजिश का आरोप