Triple Talaq Case : पत्नी ने मांगा गुजारा भत्ता, तो घर के बाहर खड़े होकर शौहर ने दे दिया तीन तलाक! जानिए पूरा मामल

Triple Talaq Case : भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में तीन तलाक का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि जब उसने भरण-पोषण (गुजारा भत्ता) के लिए अदालत का रुख किया, तो उसका पति मायके पहुंचा और घर के बाहर खड़े होकर तीन बार तलाक बोलकर चला गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शादी के कुछ महीनों बाद शुरू हुए विवाद पुलिस के मुताबिक, बैरसिया निवासी 26 वर्षीय महिला का निकाह मई 2021 में विदिशा जिले के लटेरी निवासी आरिफ खान से हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ West Bengal UCC : पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी! विधानसभा में जल्द पेश हो सकता है विधेयक महीने बाद ही पति उससे विवाद करने लगा और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। लगातार बढ़ते विवादों के कारण वह अपने मायके आकर रहने लगी। गुजारा भत्ते के लिए पहुंची कोर्ट महिला का कहना है कि मायके आने के बाद पति ने उसे वापस ले जाने की कोई कोशिश नहीं की। इसके बाद उसने अपने भरण-पोषण के लिए अदालत में आवेदन दायर किया। फिलहाल इस मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही है। Operation Sindoor Martyred : ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, नेशनल वॉर मेमोरियल में मिला स्थायी सम्मान मायके पहुंचकर तीन बार बोला ‘तलाक’ पीड़िता का आरोप है कि गुरुवार को उसका पति उसके मायके पहुंचा। घर के बाहर खड़े होकर उसने तीन बार ‘तलाक’ कहा और वहां से चला गया। घटना के बाद महिला ने तुरंत US Attack on Iran : ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर! US ने मिसाइल-ड्रोन बेस उड़ाए, ईरान का पलटवार- सीजफायर तोड़ने की भारी कीमत चुकाएगा बैरसिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दर्ज किया मामला महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. Indore MD Drugs Case : करोड़ों की एमडी ड्रग्स निकली यूरिया, 19 पुलिसकर्मियों पर साजिश का आरोप
Indore MD Drugs Case : करोड़ों की एमडी ड्रग्स निकली यूरिया, 19 पुलिसकर्मियों पर साजिश का आरोप

Indore MD Drugs Case : मध्य प्रदेश। इंदौर में चर्चित एमडी ड्रग्स मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। जिस 198 ग्राम पदार्थ को पुलिस ने करोड़ों रुपये की एमडी ड्रग्स बताकर बड़ी कार्रवाई का दावा किया था, वह दोनों सरकारी प्रयोगशालाओं की जांच में साधारण यूरिया निकला। भोपाल और हैदराबाद की फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया कि जब्त किया गया पदार्थ किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित मादक पदार्थ नहीं था। दोनों रिपोर्टों के आधार पर विशेष अदालत ने पूर्व पुलिसकर्मी लखन गुप्ता सहित तीनों आरोपियों को बरी कर दिया। इस मामले के बाद पुलिस की जांच प्रक्रिया और कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। West Bengal UCC : पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी! विधानसभा में जल्द पेश हो सकता है विधेयक ड्रग्स तस्करी के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी करीब 16 महीने पहले इंदौर पुलिस ने विजय पाटीदार और शाहनवाज शेख को गिरफ्तार कर उनके पास से 198 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद होने का दावा किया था। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिसकर्मी लखन गुप्ता का नाम लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए लखन गुप्ता को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। उस समय पुलिस ने इस कार्रवाई को ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता बताया था। CM Mohan Yadav Betul Visit : बैतूल दौरे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, कुकरू में रात्रि चौपाल से करेंगे ग्रामीणों से सीधा संवाद दो सरकारी लैब की रिपोर्ट से बदल गई पूरे मामले की तस्वीर मामले की जांच के दौरान जब्त पदार्थ के नमूने सबसे पहले भोपाल स्थित फॉरेंसिक साइंस लैब भेजे गए। जांच रिपोर्ट में साफ हो गया कि यह पदार्थ एमडी ड्रग्स नहीं बल्कि यूरिया है। इसके बाद पुलिस ने दोबारा पुष्टि के लिए सैंपल हैदराबाद की केंद्रीय फॉरेंसिक लैब भेजा। वहां से भी यही रिपोर्ट आई कि जब्त किया गया पदार्थ यूरिया है और उसमें किसी भी प्रकार का नारकोटिक तत्व मौजूद नहीं है। दोनों वैज्ञानिक रिपोर्टों के आधार पर पुलिस ने अदालत में खात्मा पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने तीनों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। पूर्व पुलिसकर्मी ने लगाया साजिश का आरोप कोर्ट से बरी होने के बाद पूर्व पुलिसकर्मी लखन गुप्ता ने विशेष अदालत में निजी परिवाद दायर किया है। उन्होंने दो आईपीएस अधिकारियों सहित 19 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लखन गुप्ता का आरोप है कि उनकी छवि खराब करने और उन्हें नौकरी से हटाने के उद्देश्य से पूरी साजिश रची गई। US Attack on Iran : ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर! US ने मिसाइल-ड्रोन बेस उड़ाए, ईरान का पलटवार- सीजफायर तोड़ने की भारी कीमत चुकाएगा उनका कहना है कि उन्हें झूठे ड्रग्स मामले में फंसाया गया और बिना पर्याप्त सबूत के गिरफ्तार किया गया। उन्होंने अदालत से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आज होगी सुनवाई लखन गुप्ता का दावा है कि कुछ पुलिसकर्मियों ने मुखबिर के माध्यम से आरोपियों से उनका नाम कहलवाया। इसके बाद उन्हें आजाद नगर क्षेत्र से उठाकर तेजाजी नगर थाने ले जाया गया, जहां पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बाद में उन्हें विभाग से बर्खास्त भी कर दिया गया। Operation Sindoor Martyred : ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, नेशनल वॉर मेमोरियल में मिला स्थायी सम्मान उनके वकील नितिन पाराशर के अनुसार, परिवाद में विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की गई है। विशेष अदालत इस मामले में 27 जून को सुनवाई करेगी। अदालत जांच, एफआईआर दर्ज करने या अन्य कानूनी कार्रवाई को लेकर आदेश दे सकती है।
CM Mohan Yadav Betul Visit : बैतूल दौरे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, कुकरू में रात्रि चौपाल से करेंगे ग्रामीणों से सीधा संवाद

CM Mohan Yadav Betul Visit : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार शाम से दो दिवसीय बैतूल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका मुख्य फोकस ग्रामीणों से सीधे संवाद करना और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेना रहेगा। मुख्यमंत्री शाम को जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू पहुंचेंगे। यहां वे प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण करेंगे और ग्राम पंचायत कुकरू में आयोजित रात्रि चौपाल में शामिल होकर ग्रामीणों से आमने-सामने बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए ग्रामीण अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे। CM Big Announcement : लोकतंत्र सेनानियों के लिए CM का बड़ा फैसला! तीर्थयात्रा से लेकर कई सुविधाएं मुफ्त, जानिए सारी सुविधाएं सनसेट पॉइंट का करेंगे अवलोकन मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शाम 6:30 बजे कुकरू के सनसेट पॉइंट के अवलोकन से शुरू होगा। इसके बाद वे ग्राम पंचायत कुकरू में आयोजित रात्रि चौपाल में शामिल होंगे। चौपाल के दौरान ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी लेंगे। कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय प्रतिभाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा। US Attack on Iran : ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर! US ने मिसाइल-ड्रोन बेस उड़ाए, ईरान का पलटवार- सीजफायर तोड़ने की भारी कीमत चुकाएगा मेडिटेशन, स्व-सहायता समूहों का निरीक्षण दौरे के दूसरे दिन 28 जून की सुबह मुख्यमंत्री 6:30 बजे सनराइज और बुच पॉइंट पर मेडिटेशन करेंगे। इसके बाद वे स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित गतिविधियों का निरीक्षण करेंगे और उनके कार्यों की जानकारी लेंगे। सुबह 7:30 बजे पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री कॉफी प्लांटेशन का भी निरीक्षण करेंगे। इस दौरान क्षेत्र में रोजगार, महिला सशक्तिकरण और कृषि आधारित गतिविधियों की प्रगति का भी अवलोकन किया जाएगा। Operation Sindoor Martyred : ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, नेशनल वॉर मेमोरियल में मिला स्थायी सम्मान मन की बात कार्यक्रम में होंगे शामिल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10 बजे स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे वे प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे बैतूल से भोपाल के लिए रवाना होंगे। माना जा रहा है कि इस दौरे से क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल होगी।
US Attack on Iran : ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर! US ने मिसाइल-ड्रोन बेस उड़ाए, ईरान का पलटवार- सीजफायर तोड़ने की भारी कीमत चुकाएगा

US Attack on Iran : तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को करीब एक घंटे तक ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इन हमलों में मिसाइल-ड्रोन ठिकानों और तटीय रडार साइट्स को निशाना बनाया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान ने युद्धविराम का उल्लंघन किया था, इसलिए यह कार्रवाई की गई। दूसरी ओर, ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई का दावा किया है। इस घटनाक्रम के बाद पूरे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है और दुनिया की नजरें इस क्षेत्र पर टिकी हुई हैं। अमेरिका और ईरान के दावे आमने-सामने अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, 25 जून को ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में सिंगापुर के कार्गो जहाज ‘एमवी एवर लवली’ पर ड्रोन हमला किया था। इसके जवाब में अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई की। वहीं, ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की नौसेना ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। ईरान के सांसद इब्राहिम अजीजी ने कहा कि बातचीत के बीच हमला करना युद्धविराम की भावना के खिलाफ है और इसके परिणाम अमेरिका को भुगतने पड़ सकते हैं। Operation Sindoor Martyred : ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, नेशनल वॉर मेमोरियल में मिला स्थायी सम्मान होर्मुज स्ट्रेट और लेबनान में बढ़ा तनाव होर्मुज स्ट्रेट के पास एक मालवाहक जहाज पर हमले के बाद समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। जहाज को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस घटना के बाद संयुक्त राष्ट्र ने समुद्री निकासी अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया। वहीं, दक्षिणी लेबनान में भी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इजराइल ने कुछ इलाकों के लोगों को घर खाली करने की चेतावनी दी है। दूसरी ओर, हिजबुल्लाह ने मांग की है कि इजराइली सेना बिना शर्त लेबनान की पूरी जमीन छोड़ दे। परमाणु समझौते पर फिर बढ़ी चर्चा अमेरिका और ईरान के बीच तकनीकी स्तर की बातचीत जारी है। दोनों देशों ने आगे की वार्ता के लिए संयुक्त समितियां बनाने और 60 दिनों के भीतर समझौते का रोडमैप तैयार करने पर सहमति जताई है। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने कहा है कि उसकी टीम जल्द ही ईरान के परमाणु ठिकानों का निरीक्षण करेगी। बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक तेल बाजार भी प्रभावित हुआ है और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। West Bengal UCC : पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी! विधानसभा में जल्द पेश हो सकता है विधेयक क्या है ईरान के परमाणु कार्यक्रम का विवाद ईरान का परमाणु कार्यक्रम कई वर्षों से अंतरराष्ट्रीय विवाद का विषय बना हुआ है। ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम केवल ऊर्जा और शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है। हालांकि अमेरिका और इजराइल को आशंका है कि ईरान परमाणु हथियार विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2015 में हुए परमाणु समझौते के तहत ईरान ने यूरेनियम संवर्धन की सीमा 3.67 प्रतिशत तक रखने पर सहमति दी थी। लेकिन 2018 में अमेरिका के समझौते से बाहर होने के बाद ईरान ने संवर्धन का स्तर बढ़ाना शुरू कर दिया। IAEA के अनुसार जून 2025 तक ईरान 60 प्रतिशत तक यूरेनियम संवर्धन कर रहा था, जो नागरिक उपयोग की जरूरत से काफी अधिक है।
Operation Sindoor Martyred : ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, नेशनल वॉर मेमोरियल में मिला स्थायी सम्मान

Operation Sindoor Martyred : नई दिल्ली। देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले ऑपरेशन सिंदूर के छह वीर जवानों के नाम पहली बार आधिकारिक रूप से सार्वजनिक किए गए हैं। सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अब इन सभी शहीदों के नाम नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल के ‘रोल ऑफ ऑनर’ में स्थायी रूप से दर्ज कर दिए गए हैं। यह उन सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का राष्ट्रीय सम्मान है, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपना जीवन समर्पित किया। पहली बार सामने आए शहीदों के नाम ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए छह जवानों में पांच भारतीय थल सेना और एक भारतीय वायु सेना से थे। इनमें सूबेदार मेजर पवन कुमार (25 पंजाब रेजिमेंट), राइफलमैन सुनील कुमार (4 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री), लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा (5 फील्ड रेजिमेंट), एविएटर मूड मुरली नायक (851 लाइट रेजिमेंट), हवलदार सुनील कुमार सिंह (237 फील्ड वर्कशॉप कंपनी) और सार्जेंट सुरेंद्र कुमार मोगा (39 विंग, भारतीय वायु सेना) शामिल हैं। इन सभी वीर सैनिकों के नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की सम्मान सूची में हमेशा के लिए दर्ज हो चुके हैं। CM Big Announcement : लोकतंत्र सेनानियों के लिए CM का बड़ा फैसला! तीर्थयात्रा से लेकर कई सुविधाएं मुफ्त, जानिए सारी सुविधाएं नेशनल वॉर मेमोरियल में मिला सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की वेबसाइट के ‘रोल ऑफ ऑनर’ सेक्शन में अब इन छह शहीदों के नाम भी शामिल कर दिए गए हैं। इस सम्मान सूची में अब तक कुल 26,626 शहीदों के नाम दर्ज हैं। इसमें वर्ष 1947-48 के युद्ध से लेकर हाल के सैन्य अभियानों तक देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को स्थान दिया गया है। ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों का नाम इस सूची में शामिल होना उनके साहस और बलिदान का स्थायी राष्ट्रीय सम्मान माना जा रहा है। चार दिन तक चला था ऑपरेशन सिंदूर मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक सैन्य संघर्ष चला था। इस दौरान भारतीय सेना के जवानों के हताहत होने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन सरकार ने उस समय किसी भी शहीद सैनिक की पहचान सार्वजनिक नहीं की थी। अब पहली बार इन छह जवानों के नाम आधिकारिक रूप से सामने आए हैं। इससे पहले केवल अलग-अलग रिपोर्टों में शहादत का उल्लेख किया गया था, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। Nirmala Sapre Case : निर्मला सप्रे मामले में सुप्रीम कोर्ट जाएगी कांग्रेस! सिंघार बोले- स्वेच्छा से पार्टी छोड़ने पर कोर्ट ने नहीं दी ध्यान पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ अभियान ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई 2025 को की गई थी। यह अभियान 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ था, जिसमें 26 नागरिकों की जान गई थी। भारतीय सशस्त्र बलों ने इसके जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवाद से जुड़े नौ ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की थी। इस अभियान में आतंकवादी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। बाद में 10 मई 2025 को दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति बनी थी।