Satna Theft Case : मध्य प्रदेश। सतना में चोरी की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में सेंध लगाकर लाखों रुपये का सामान चोरी करने पहुंचे बदमाशों में से एक चोर AC की ठंडी हवा में ऐसा सोया कि सुबह गोदाम मालिक ने उसे वहीं खर्राटे मारते हुए पकड़ लिया।
छत से घुसे, लाखों का सामान लेकर निकले
शनिवार रात खेरमाई रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम को निशाना बनाया गया। चोरों ने छत पर लगे AC के आउटडोर यूनिट को हटाया और अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद गैंग ने मिलकर टीवी, AC और कूलर समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया।
Jahangir Khan Arrested : देश छोड़कर भाग रहे थे TMC नेता जहांगीर खान, STF ने नेपाल बॉर्डर पर ही दबोचा
काम के बीच आई नींद, साथी छोड़कर भागे
चोरी के दौरान गैंग का एक सदस्य इतना थक गया कि गोदाम के अंदर ही सो गया। बाकी साथी चोरी का सामान लेकर निकल गए, लेकिन उसे जगाना भी जरूरी नहीं समझा। नतीजा यह हुआ कि चोर पूरी रात वहीं आराम फरमाता रहा।
सुबह शटर खुला तो उड़ गए मालिक के होश
रविवार सुबह गोदाम मालिक जब दुकान खोलने पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गया। सामान बिखरा पड़ा था और लाखों रुपये का माल गायब था। इसी बीच उसे किसी के खर्राटे लेने की आवाज सुनाई दी।
बिखरे सामान के बीच आराम से सो रहा था चोर
मालिक ने अंदर जाकर देखा तो एक अनजान युवक फर्श पर गहरी नींद में सो रहा था। चोरी के बाद जहां बाकी बदमाश फरार हो चुके थे, वहीं उनका साथी गोदाम को ही अपना बेडरूम समझकर सोया हुआ था।
पुलिस ने जगाया, तब खुली आंख
मालिक ने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सो रहे युवक को उठाया। बताया जा रहा है कि वह इतनी गहरी नींद में था कि उसे समझ ही नहीं आया कि वह गोदाम में है या पुलिस की गिरफ्त में।
MP Monsoon Update : मानसून काउंटडाउन शुरु! 18 तक मप्र में एंट्री, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
चोरी की वारदात की जांच शुरू
पुलिस अब फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है। वहीं गोदाम से चोरी हुए टीवी, AC और कूलर की कीमत का आकलन किया जा रहा है। यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।