Aayudh

Categories

Rahul Gandhi Statement: राहुल गांधी बोले- मोदी और अमित शाह गद्दार, कहा BJP-RSS के खिलाफ खुलकर आवाज उठाओ

Rahul Gandhi

HIGHLIGHTS:

  • राहुल गांधी के बयान पर सियासी घमासान
  • पीएम मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना
  • नोटबंदी और कोविड का किया जिक्र
  • बीजेपी ने बयान को बताया गैर-जिम्मेदाराना
  • कांग्रेस-बीजेपी के बीच बढ़ी जुबानी जंग

 

Rahul Gandhi Statement: रायबरेली।

राहुल गांधी ने अमेठी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्रीअमित शाह और RSS पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा RSS के लोग सुन लो। आपने कहा कि माफी मांगो, लेकिन मैं माफी नहीं मांगूंगा। फिर खुलकर कह रहा हूं कि मोदी और अमित शाह गद्दार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है और देश की संस्थाओं पर हमला हो रहा है।

Easy PF Withdrawal: अब सीधा UPI से निकल सकते है PF का पैसा, जाने कैसे ?

महंगाई और युवाओं के मुद्दे उठाए

राहुल गांधी ने अपने भाषण में बेरोजगारी, महंगाई और NEET परीक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि देश का युवा डिप्रेशन में है, NEET का पेपर रद्द हो गया, पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और गैस सिलेंडर महंगे होते जा रहे हैं। राहुल ने कहा कि आम जनता परेशान है लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नहीं दिख रही। उन्होंने दावा किया कि आर्थिक हालात आने वाले समय में और खराब हो सकते हैं।

MP Transfers 2026: ट्रांसफर पॉलिसी 2026 को मंजूरी, एमपी में 1 से 15 जून तक होंगे तबादले

मेलोनी और इटली दौरे पर तंज

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के इटली दौरे और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ वायरल वीडियो पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले उनका मजाक उड़ाते हैं, लेकिन सरकार ने देश की आर्थिक दीवार मजबूत नहीं की। राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान, युवा, मजदूर और छोटे व्यापारी परेशान हैं, जबकि सरकार रील बनाने में व्यस्त है।

 

बीजेपी ने किया जोरदार पलटवार

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा गैर-जिम्मेदाराना और देश का अपमान करने वाली है। पार्टी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सिर्फ समाज में भ्रम और तनाव पैदा करने की राजनीति कर रहे हैं। बीजेपी ने कांग्रेस नेता के बयान को टुकड़े-टुकड़े गैंग की मानसिकता बताया और कहा कि इस तरह की बयानबाजी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *