Aayudh

Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी क्या है? सोशल मीडिया से उठा एक आंदोलन, जिसने इंटरनेट पर मचाई हलचल

Abhijeet Deepke

Cockroach Janata Party: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत द्वारा युवाओं और कॉकरोच को लेकर दिए गए एक बयान के बाद देशभर में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि बाद में जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को अपनी टिप्पणियों पर सफ़ाई देते हुए कहा कि मीडिया के एक वर्ग ने उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया। इसके बावजूद इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक व्यंग्यात्मक अभियान तेजी से वायरल हो गया, जिसका नाम है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP)। इसी अभियान को लेकर अब इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा है। इसके नाम से एक वेबसाइट भी बनाई गई है, जबकि इंस्टाग्राम पर इसके 40 लाख से अधिक फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। साथ ही दावा किया जा रहा है कि दो लाख से अधिक लोगों ने इसकी वेबसाइट पर सदस्यता के लिए रजिस्ट्रेशन भी किया है। क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? कॉकरोच जनता पार्टी कोई पारंपरिक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि एक व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया कैंपेन है, जिसे युवाओं की नाराज़गी और डिजिटल विरोध के रूप में देखा जा रहा है। यह अभियान इंटरनेट पर एक पैरोडी के तौर पर शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते यह एक बड़े ऑनलाइन मूवमेंट में बदल गया। कैसे हुई शुरुआत? कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट पर इसके संस्थापक और संयोजक के रूप में अभिजीत दीपके का नाम दर्ज है। दीपके का कहना है कि इस विचार की शुरुआत सोशल मीडिया पर चल रही बहसों से हुई, जहां उन्होंने युवाओं को लेकर की गई टिप्पणियों पर लोगों की प्रतिक्रियाएं देखीं। उनका दावा है कि इसी चर्चा के दौरान उन्होंने व्यंग्य के तौर पर एक ऑनलाइन पार्टी बनाने का विचार रखा, जो धीरे-धीरे एक डिजिटल अभियान में बदल गया। शुरुआती दौर में यह सिर्फ एक मज़ाकिया प्रतिक्रिया थी, लेकिन कुछ ही समय में यह इंटरनेट पर तेजी से फैल गई। Gold price down: चांदी ₹3761 टूटकर ₹2.65 लाख पर, सोना ₹1116 हुआ सस्ता कैसे बढ़ी इसकी लोकप्रियता? कुछ ही घंटों में यह अभियान वायरल हो गया और बड़ी संख्या में लोगों ने इससे जुड़ना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसे अपने गुस्से और असंतोष को व्यक्त करने के एक नए तरीके के रूप में अपनाया। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती प्रतिक्रिया के चलते यह सिर्फ एक व्यंग्य नहीं रहा, बल्कि एक व्यापक ऑनलाइन ट्रेंड बन गया। कौन हैं अभिजीत दीपके? अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर से हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई पुणे में की और कुछ समय तक एक राजनीतिक संगठन की कम्युनिकेशन टीम में भी काम किया। बाद में उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी में अध्ययन किया। उनका कहना है कि वे हमेशा से सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में रुचि रखते हैं और डिजिटल माध्यमों को युवाओं की आवाज़ का मजबूत प्लेटफॉर्म मानते हैं। Rahul Gandhi Statement: राहुल गांधी बोले- मोदी और अमित शाह गद्दार, कहा BJP-RSS के खिलाफ खुलकर आवाज उठाओ आगे क्या? फिलहाल कॉकरोच जनता पार्टी किसी आधिकारिक राजनीतिक दल के रूप में दर्ज नहीं है, लेकिन इसका तेजी से बढ़ता ऑनलाइन प्रभाव इसे एक नए तरह के डिजिटल आंदोलन के रूप में पेश कर रहा है। अब यह बहस भी तेज है कि क्या ऐसे व्यंग्यात्मक अभियान भविष्य की राजनीति को प्रभावित कर सकते हैं या यह केवल सोशल मीडिया ट्रेंड तक ही सीमित रहेंगे।

Gold price down: चांदी ₹3761 टूटकर ₹2.65 लाख पर, सोना ₹1116 हुआ सस्ता

Gold Price Today

HIGHLIGHTS: चांदी ₹3,761 सस्ती हुई सोना ₹1,116 टूटा चांदी ₹2.65 लाख किलो पर पहुंची 49 दिनों में ₹1.21 लाख गिरी चांदी शादी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत   Gold price down: नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक चांदी की कीमत ₹3,761 गिरकर ₹2.65 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई है। वहीं 24 कैरेट सोने के दाम में भी ₹1,116 की कमी आई है। अब 10 ग्राम सोना ₹1.58 लाख में बिक रहा है। लगातार गिरती कीमतों ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। Twisha Sharma Death Case: ट्विशा मौत मामले में NCW सख्त, 7 दिन में जवाब देने के निर्देश ऑलटाइम हाई से काफी नीचे आई चांदी इस साल जनवरी में सोने और चांदी ने अपने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए थे। 29 जनवरी को चांदी ₹3.86 लाख प्रति किलो के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। लेकिन अब बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 49 दिनों में ही चांदी करीब ₹1.21 लाख तक सस्ती हो चुकी है। वहीं सोने की कीमतों में भी लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। Rahul Gandhi Statement: राहुल गांधी बोले- मोदी और अमित शाह गद्दार, कहा BJP-RSS के खिलाफ खुलकर आवाज उठाओ शादी सीजन में ग्राहकों को राहत सोना और चांदी सस्ते होने से शादी-ब्याह की खरीदारी करने वाले लोगों को राहत मिल सकती है। ज्वेलर्स का कहना है कि बीते कुछ महीनों में बढ़ती कीमतों के कारण बाजार में ग्राहकों की संख्या कम हो गई थी। लेकिन अब कीमतों में गिरावट आने के बाद खरीदारी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। खासतौर पर चांदी के बर्तन, गिफ्ट आइटम और आभूषणों की मांग बढ़ सकती है। MP Transfers 2026: ट्रांसफर पॉलिसी को कैबिनेट मे मिली मंजूरी, एमपी में 1 से 15 जून तक होंगे तबादले आगे क्या रहेगा बाजार का रुख विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की स्थिति और निवेशकों की रणनीति का असर सोना-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में बाजार में और गिरावट या तेजी देखने को मिल सकती है। निवेशकों को फिलहाल सावधानी के साथ बाजार पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा मौत मामले में NCW सख्त, 7 दिन में जवाब देने के निर्देश

Twisha Sharma Case

HIGHLIGHTS:  ट्विशा केस में NCW ने लिया स्वतः संज्ञान 7 दिन में मांगी गई एक्शन टेकन रिपोर्ट फरार पति समर्थ सिंह पर लुक आउट नोटिस भोपाल में पूर्व सैनिकों ने निकाली बाइक रैली परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई   Twisha Sharma Death Case: मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश। भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब CBI जांच की मांग भी तेज हो गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले की जांच CBI से कराने की मांग की है। तंखा ने कहा कि मामले में लगातार उठ रहे सवालों को देखते हुए निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। महिला आयोग ने मांगी 7 दिन में रिपोर्ट इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले में स्वतः संज्ञान लिया था। आयोग ने मध्यप्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन से 7 दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने FIR, आरोपी की गिरफ्तारी, CCTV फुटेज, कॉल रिकॉर्ड्स और फॉरेंसिक जांच से जुड़ी पूरी जानकारी तलब की है। साथ ही पीड़िता के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। फरार पति पर पुलिस का एक्शन भोपाल पुलिस ने ट्विशा के फरार पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस कमिश्नर संजय सिंह के मुताबिक SIT हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होने की बात कही गई है, हालांकि मायके पक्ष लगातार हत्या का आरोप लगा रहा है। पुलिस ने यह भी कहा है कि परिवार चाहे तो दूसरी पोस्टमार्टम जांच कराई जा सकती है। MP Heat Wave alert: एमपी में आग उगल रही गर्मी, अगले 48 घंटे पड़ सकते हैं भारी! न्याय की मांग को लेकर बढ़ रहा जनदबाव 11 मई 2026 को हुई ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद अब मामले में जनदबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। भोपाल में रिटायर्ड सैनिकों ने बाइक रैली निकालकर निष्पक्ष जांच और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। पूर्व सैनिकों का कहना है कि ट्विशा सिर्फ भोपाल नहीं बल्कि पूरे देश की बेटी है और उसे इंसाफ मिलना चाहिए।

Rahul Gandhi Statement: राहुल गांधी बोले- मोदी और अमित शाह गद्दार, कहा BJP-RSS के खिलाफ खुलकर आवाज उठाओ

Rahul Gandhi

HIGHLIGHTS: राहुल गांधी के बयान पर सियासी घमासान पीएम मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना नोटबंदी और कोविड का किया जिक्र बीजेपी ने बयान को बताया गैर-जिम्मेदाराना कांग्रेस-बीजेपी के बीच बढ़ी जुबानी जंग   Rahul Gandhi Statement: रायबरेली। राहुल गांधी ने अमेठी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्रीअमित शाह और RSS पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा RSS के लोग सुन लो। आपने कहा कि माफी मांगो, लेकिन मैं माफी नहीं मांगूंगा। फिर खुलकर कह रहा हूं कि मोदी और अमित शाह गद्दार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है और देश की संस्थाओं पर हमला हो रहा है। Easy PF Withdrawal: अब सीधा UPI से निकल सकते है PF का पैसा, जाने कैसे ? महंगाई और युवाओं के मुद्दे उठाए राहुल गांधी ने अपने भाषण में बेरोजगारी, महंगाई और NEET परीक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि देश का युवा डिप्रेशन में है, NEET का पेपर रद्द हो गया, पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और गैस सिलेंडर महंगे होते जा रहे हैं। राहुल ने कहा कि आम जनता परेशान है लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नहीं दिख रही। उन्होंने दावा किया कि आर्थिक हालात आने वाले समय में और खराब हो सकते हैं। MP Transfers 2026: ट्रांसफर पॉलिसी 2026 को मंजूरी, एमपी में 1 से 15 जून तक होंगे तबादले मेलोनी और इटली दौरे पर तंज राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के इटली दौरे और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ वायरल वीडियो पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले उनका मजाक उड़ाते हैं, लेकिन सरकार ने देश की आर्थिक दीवार मजबूत नहीं की। राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, आर्थिक तूफान सिर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान, युवा, मजदूर और छोटे व्यापारी परेशान हैं, जबकि सरकार रील बनाने में व्यस्त है।   आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं! किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं – PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है। — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 20, 2026 बीजेपी ने किया जोरदार पलटवार राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा गैर-जिम्मेदाराना और देश का अपमान करने वाली है। पार्टी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सिर्फ समाज में भ्रम और तनाव पैदा करने की राजनीति कर रहे हैं। बीजेपी ने कांग्रेस नेता के बयान को टुकड़े-टुकड़े गैंग की मानसिकता बताया और कहा कि इस तरह की बयानबाजी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।

MP Transfers 2026: ट्रांसफर पॉलिसी को कैबिनेट मे मिली मंजूरी, एमपी में 1 से 15 जून तक होंगे तबादले

Transfer Policy 2026

HIGHLIGHTS: एमपी में 1 से 15 जून तक होंगे तबादले ट्रांसफर पॉलिसी 2026 को कैबिनेट की मंजूरी ऑनलाइन और पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर नक्सल प्रभावित जिलों के लिए नई योजना भोजशाला में सरस्वती लोक बनाने पर विचार   MP Transfers 2026:भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने ट्रांसफर पॉलिसी 2026 को मंजूरी दे दी है। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह अहम फैसला लिया गया। सरकार के इस निर्णय के बाद प्रदेश में 1 जून से 15 जून तक तबादले किए जा सकेंगे। लंबे समय से तबादलों का इंतजार कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए इसे बड़ी राहत माना जा रहा है। Easy PF Withdrawal: अब सीधा UPI से निकल सकते है PF का पैसा, जाने कैसे ? कितने प्रतिशत होंगे तबादले कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि नई नीति में विभागवार तबादलों की सीमा तय की गई है। जिन विभागों में 200 कर्मचारी हैं वहां अधिकतम 20 प्रतिशत ट्रांसफर किए जा सकेंगे। 1000 कर्मचारियों वाले विभागों में 15 प्रतिशत, 2000 कर्मचारियों वाले विभागों में 10 प्रतिशत और 2 हजार से ज्यादा कर्मचारियों वाले विभागों में अधिकतम 5 प्रतिशत तबादले होंगे। सरकार ने इस बार ऑनलाइन और पारदर्शी प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया है। MP Heat Wave alert: एमपी में आग उगल रही गर्मी, अगले 48 घंटे पड़ सकते हैं भारी! कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले कैबिनेट बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नॉर्वे और स्वीडन में मिले सम्मान के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं इंडो-फ्रांस कॉन्क्लेव में कई कंपनियों द्वारा मध्यप्रदेश में निवेश की इच्छा जताने की जानकारी भी साझा की गई। इसके अलावा निगम-मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिए जाने की बात कही गई। Medical Shop Strike: आज नहीं खुलेंगे मेडिकल स्टोर, क्या मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी? नक्सल प्रभावित जिलों और भोजशाला पर भी चर्चा कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि नक्सल प्रभावित रहे जिलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नई योजना तैयार की जाएगी। वहीं धार की भोजशाला को लेकर भी सरकार ने बड़ा संकेत दिया है। सरकार यहां सरस्वती लोक बनाने पर विचार कर रही है और मां वागदेवी की प्रतिमा वापस लाने के प्रयास केंद्र सरकार के माध्यम से किए जाएंगे। इसके साथ ही करीब 30 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों को भी मंजूरी दी गई है।  

Easy PF Withdrawal: अब सीधा UPI से निकल सकते है PF का पैसा, जाने कैसे ?

PF Withdrawal

HIGHLIGHTS: UPI से सीधे निकाल सकेंगे PF का पैसा EPFO ने पूरी की नई सुविधा की टेस्टिंग 3 दिन में मिलेगा ऑटो-सेटलमेंट का लाभ PF निकासी सीमा बढ़कर हुई 5 लाख रुपये UPI पिन से होगा सुरक्षित ट्रांजैक्शन   Easy PF Withdrawal: नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। अब कर्मचारी अपने पीएफ यानी EPF का पैसा UPI के जरिए सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे। इस नई सुविधा की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसे लागू किया जा सकता है। श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपनी सेवाओं को ज़्यादा तेज़ और आसान बनाने के लिए यह नया सिस्टम ला रहा है। MP Heat Wave alert: एमपी में आग उगल रही गर्मी, अगले 48 घंटे पड़ सकते हैं भारी! कैसे काम करेगा नया सिस्टम नई व्यवस्था के तहत कर्मचारी अपना PF बैलेंस सीधे UPI प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। इसके बाद UPI पिन के जरिए सुरक्षित तरीके से पैसा ट्रांसफर किया जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक PF की राशि का एक हिस्सा सुरक्षित रखा जाएगा, जबकि बाकी रकम तुरंत निकाली जा सकेगी। इससे कर्मचारियों को लंबी प्रक्रिया और दस्तावेजी झंझट से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। PM Modi Itly Visit: वेलकम टू रोम, माय फ्रेंड; मेलोनी से मिले पीएम मोदी, कोलोसियम से देखे इटली ने नजारे ऑटो-सेटलमेंट से पहले ही बढ़ी थी राहत फिलहाल PF निकालने की प्रक्रिया में कुछ समय लगता है, लेकिन EPFO ने हाल ही में ऑटो-सेटलमेंट सिस्टम लागू किया था। इसके जरिए अब कर्मचारियों को करीब 3 दिन में पैसा मिल जाता है। पहले इसकी सीमा 1 लाख रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 5 लाख रुपये कर दिया गया है। इससे मेडिकल इमरजेंसी, घर खरीदने या अन्य जरूरतों के लिए कर्मचारियों को जल्दी पैसा मिल सकेगा। Medical Shop Strike: आज नहीं खुलेंगे मेडिकल स्टोर, क्या मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी? डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम विशेषज्ञों का मानना है कि EPFO का यह कदम डिजिटल इंडिया अभियान को और मजबूत करेगा। UPI आधारित PF निकासी से करोड़ों कर्मचारियों को फायदा होगा और प्रक्रिया पहले से ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनेगी। माना जा रहा है कि यह सुविधा लागू होने के बाद PF निकालने की प्रक्रिया बैंकिंग ऐप जितनी आसान हो जाएगी।  

MP Heat Wave alert: एमपी में आग उगल रही गर्मी, अगले 48 घंटे पड़ सकते हैं भारी!

heat wave alert

HIGHLIGHTS:  एमपी के 22 शहरों में पारा 44°C के पार नौगांव में सबसे ज्यादा 47°C तापमान भोपाल में सीजन का सबसे गर्म दिन अगले 4 दिन हीटवेव का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी की लू की चेतावनी   MP Heat Wave alert: भोपाल। मध्यप्रदेश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है, प्रदेश के 22 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक हीटवेव का असर जारी रह सकता है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है और लोग खुद को बचाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। नौगांव सबसे गर्म, कई शहरों में बढ़ा तापमान छतरपुर जिले का नौगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर बन गया है, जहां तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा खजुराहो में 46.4 डिग्री ग्वालियर में 45.8 डिग्री छतरपुर में 45.5 डिग्री भोपाल में 44 डिग्री इंदौर में 42.6 डिग्री जबलपुर में 43 डिग्री उज्जैन में 43.5 डिग्री तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। Medical Shop Strike: आज नहीं खुलेंगे मेडिकल स्टोर, क्या मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी? हीटवेव का असर, जनजीवन प्रभावित लगातार बढ़ रही गर्मी का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। बाजारों में भीड़ कम हो गई है और दोपहर के समय लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, चक्कर और हीट स्ट्रोक के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। खेती और मजदूरी से जुड़े लोगों के लिए यह गर्मी बड़ी चुनौती बन गई है। कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव पर भी विचार किया जा रहा है। Middle East crisis: अमेरिका–ईरान टकराव के बीच ट्रंप बोले- बहुत जल्द खत्म होगा युद्ध मौसम विभाग की एडवाइजरी मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक धूप में कम निकलने की सलाह दी है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और शरीर को हाइड्रेट रखने की अपील की गई है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Medical Shop Strike: आज नहीं खुलेंगे मेडिकल स्टोर, क्या मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी?

medical store closed

HIGHLIGHTS: आज प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर बंद भोपाल में 3 हजार दुकानों पर असर ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हड़ताल अस्पतालों के मेडिकल खुले रहेंगे नकली दवाओं को लेकर बढ़ी चिंता   Medical Shop Strike: भोपाल। मध्य प्रदेश में आज दवा दुकानदारों की हड़ताल के चलते मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। बता दें कि राजधानी भोपाल में करीब 3 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोरों पर इसका असर देखने को मिलेगा। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर यह बंद बुलाया गया है। दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से मरीजों की सुरक्षा और दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। Middle East crisis: अमेरिका–ईरान टकराव के बीच ट्रंप बोले- बहुत जल्द खत्म होगा युद्ध भोपाल के केमिस्ट्स ने किया समर्थन भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि जिले के सभी रिटेल और थोक दवा व्यापारी इस बंद में शामिल हैं। उनका कहना है कि बिना निगरानी ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से नकली और एक्सपायरी दवाओं का खतरा बढ़ रहा है। इससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है। एसोसिएशन ने लोगों से हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है। Market Outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, अब 20 मई को कैसी रहेगी शेयर मार्केट की चाल? अस्पतालों के मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे हड़ताल के बावजूद अस्पतालों के अंदर संचालित मेडिकल स्टोर बंद नहीं किए जायेंगे। एसोसिएशन का कहना है कि गंभीर मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए यह फैसला लिया गया है। वहीं हृदय रोग, शुगर और बीपी के मरीजों से पहले ही जरूरी दवाओं का इंतजाम करने की अपील की गई थी। PM Modi Itly Visit: वेलकम टू रोम, माय फ्रेंड; मेलोनी से मिले पीएम मोदी, कोलोसियम से देखे इटली ने नजारे क्या हैं दवा व्यापारियों की मांगें दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण की मांग की है। इसके अलावा कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट पर रोक लगाने, नकली दवाओं पर कार्रवाई और बिना निगरानी दवा वितरण रोकने की मांग भी की गई है। दवा व्यापारियों का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।  

Middle East crisis: अमेरिका–ईरान टकराव के बीच ट्रंप बोले- बहुत जल्द खत्म होगा युद्ध

Donald Trump

HIGHLIGHTS: ट्रंप बोले- “ईरान समझौते को बेताब” तेल कीमतों में गिरावट का दावा सैन्य हमला टालने की बात कही ईरान ने दिया कड़ा जवाब मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव   Middle East crisis: वाशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति दोनल ट्रम्प का बड़ा बयान सामने आया है। बता दें कि ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका इस युद्ध को बहुत जल्द खत्म करने जा रहा है और ईरान समझौता करने के लिए बेताब है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिलेगी क्योंकि बाजार में तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है।   #WATCH | US President Donald Trump says, “…We’re going to end that war very quickly. They want to make a deal so badly…You are going to see oil prices plummet. They’re going to come down. There’s so much oil out there, they’re going to come plummeting down” (Source: The… pic.twitter.com/cgMaNaAvnb — ANI (@ANI) May 20, 2026 सैन्य हमले का दावा और बढ़ा तनाव हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि वह मंगलवार को ईरान पर बड़ा सैन्य हमला करने वाले थे, लेकिन अरब देशों की अपील के बाद उन्होंने इसे टाल दिया। ट्रंप के इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल बढ़ा दी। हालांकि ईरान ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि वह पहले से ही जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार था और किसी भी हमले का करारा जवाब दिया जाता। PM Modi Itly Visit: वेलकम टू रोम, माय फ्रेंड; मेलोनी से मिले पीएम मोदी, कोलोसियम से देखे इटली ने नजारे ईरान का पलटवार, ‘चेकमेट’ बताया मामला ईरान की ओर से कहा गया कि अगर हमला होता तो ऐसा जवाब दिया जाता, जैसा दोनों देशों ने पहले कभी नहीं देखा होता। ईरानी अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम को शतरंज के खेल का चेकमेट बताया। वहीं ईरान के वरिष्ठ नेता और मेजर जनरल मोहसिन रजाई ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार हमले की धमकी देते हैं और फिर खुद ही पीछे हट जाते हैं। Market Outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, अब 20 मई को कैसी रहेगी शेयर मार्केट की चाल? तनाव के बीच शांति की उम्मीद कमजोर मोहसिन रजाई ने कहा कि ईरान के लोग किसी भी दुश्मन को पीछे हटने पर मजबूर करने की ताकत रखते हैं। दोनों देशों के बीच लगातार बयानबाजी और सैन्य चेतावनियों के कारण मध्य-पूर्व में तनाव बना हुआ है। शांति स्थापित करने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन मौजूदा हालात यह संकेत दे रहे हैं कि आने वाले समय में संघर्ष और गहरा सकता है।

PM Modi Itly Visit: वेलकम टू रोम, माय फ्रेंड; मेलोनी से मिले पीएम मोदी, कोलोसियम से देखे इटली ने नजारे

Rome meeting

HIGHLIGHTS: मोदी–मेलोनी के बीच गर्मजोशी भरी डिनर मुलाकात रोम के कोलोसियम का संयुक्त दौरा भारत–इटली रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा 14 अरब यूरो से अधिक का द्विपक्षीय व्यापार वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर साझा बातचीत   PM Modi Itly Visit: रोम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इटली की राजधानी रोम पहुंचे, जहां उनका स्वागत प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने गर्मजोशी से किया। बता दें कि दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक डिनर हुआ, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर शुरुआती चर्चा हुई। मेलोनी ने सोशल मीडिया पर लिखा, वेलकम टु रोम, माय फ्रेंड, जो इस मुलाकात की सकारात्मकता को दर्शाता है। Market Outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, अब 20 मई को कैसी रहेगी शेयर मार्केट की चाल? दोनों ने साथ में किया डिनर डिनर के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए। इसके बाद उन्होंने रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा भी किया, जो सांस्कृतिक कूटनीति का प्रतीक माना जा रहा है। बताया जा रहा है यह मुलाकात केवल औपचारिक बातचीत तक सीमित नहीं रही, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर संबंधों को मजबूत करने का संकेत भी दे रही है। Kanha Tiger Death: कान्हा टाइगर रिजर्व में नहीं थम रही बाघों की मौत, दो महीनों में 9वीं मौत स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप पर विचार भारत और इटली अपने रिश्तों को ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा देने पर विचार कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार पहले ही 14 अरब यूरो से अधिक पहुंच चुका है। रक्षा, ऊर्जा, ऑटोमोबाइल, फार्मा और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिससे भविष्य में निवेश के नए रास्ते खुल सकते हैं। UP Leaders Join SBSP: यूपी में सपा-बसपा को बड़ा झटका, 51 नेताओं ने थामा ओमप्रकाश राजभर की पार्टी का दामन वैश्विक मुद्दों पर साझा एजेंडा इटली और भारत के बीच इस यात्रा में मिडिल-ईस्ट तनाव, रूस-यूक्रेन युद्ध, इंडो-पैसिफिक सुरक्षा और एनर्जी सिक्योरिटी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा प्रस्तावित है। पीएम मोदी इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला से भी मुलाकात करेंगे और उद्योगपतियों के साथ निवेश अवसरों पर बातचीत करेंगे।   #WATCH | Prime Minister Narendra Modi meets Prime Minister of Italy, Giorgia Meloni in Rome, Italy. (Source: ANI/DD News) pic.twitter.com/ZbtaPgYNaK — ANI (@ANI) May 20, 2026