Aayudh

Categories

Medical Shop Strike: आज नहीं खुलेंगे मेडिकल स्टोर, क्या मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी?

medical store closed

HIGHLIGHTS:

  • आज प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर बंद
  • भोपाल में 3 हजार दुकानों पर असर
  • ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हड़ताल
  • अस्पतालों के मेडिकल खुले रहेंगे
  • नकली दवाओं को लेकर बढ़ी चिंता

 

Medical Shop Strike: भोपाल। मध्य प्रदेश में आज दवा दुकानदारों की हड़ताल के चलते मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। बता दें कि राजधानी भोपाल में करीब 3 हजार से ज्यादा मेडिकल स्टोरों पर इसका असर देखने को मिलेगा। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर यह बंद बुलाया गया है। दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री से मरीजों की सुरक्षा और दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Middle East crisis: अमेरिका–ईरान टकराव के बीच ट्रंप बोले- बहुत जल्द खत्म होगा युद्ध

भोपाल के केमिस्ट्स ने किया समर्थन

भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि जिले के सभी रिटेल और थोक दवा व्यापारी इस बंद में शामिल हैं। उनका कहना है कि बिना निगरानी ऑनलाइन दवाओं की बिक्री से नकली और एक्सपायरी दवाओं का खतरा बढ़ रहा है। इससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है। एसोसिएशन ने लोगों से हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

Market Outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, अब 20 मई को कैसी रहेगी शेयर मार्केट की चाल?

अस्पतालों के मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे

हड़ताल के बावजूद अस्पतालों के अंदर संचालित मेडिकल स्टोर बंद नहीं किए जायेंगे। एसोसिएशन का कहना है कि गंभीर मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए यह फैसला लिया गया है। वहीं हृदय रोग, शुगर और बीपी के मरीजों से पहले ही जरूरी दवाओं का इंतजाम करने की अपील की गई थी।

PM Modi Itly Visit: वेलकम टू रोम, माय फ्रेंड; मेलोनी से मिले पीएम मोदी, कोलोसियम से देखे इटली ने नजारे

क्या हैं दवा व्यापारियों की मांगें

दवा व्यापारियों ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण की मांग की है। इसके अलावा कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट पर रोक लगाने, नकली दवाओं पर कार्रवाई और बिना निगरानी दवा वितरण रोकने की मांग भी की गई है। दवा व्यापारियों का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *