HIGHLIGHTS:
- UPI से सीधे निकाल सकेंगे PF का पैसा
- EPFO ने पूरी की नई सुविधा की टेस्टिंग
- 3 दिन में मिलेगा ऑटो-सेटलमेंट का लाभ
- PF निकासी सीमा बढ़कर हुई 5 लाख रुपये
- UPI पिन से होगा सुरक्षित ट्रांजैक्शन
Easy PF Withdrawal: नई दिल्ली। नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर सामने आई है। अब कर्मचारी अपने पीएफ यानी EPF का पैसा UPI के जरिए सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर कर सकेंगे। इस नई सुविधा की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसे लागू किया जा सकता है। श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपनी सेवाओं को ज़्यादा तेज़ और आसान बनाने के लिए यह नया सिस्टम ला रहा है।
MP Heat Wave alert: एमपी में आग उगल रही गर्मी, अगले 48 घंटे पड़ सकते हैं भारी!
कैसे काम करेगा नया सिस्टम
नई व्यवस्था के तहत कर्मचारी अपना PF बैलेंस सीधे UPI प्लेटफॉर्म पर देख सकेंगे। इसके बाद UPI पिन के जरिए सुरक्षित तरीके से पैसा ट्रांसफर किया जा सकेगा। जानकारी के मुताबिक PF की राशि का एक हिस्सा सुरक्षित रखा जाएगा, जबकि बाकी रकम तुरंत निकाली जा सकेगी। इससे कर्मचारियों को लंबी प्रक्रिया और दस्तावेजी झंझट से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
ऑटो-सेटलमेंट से पहले ही बढ़ी थी राहत
फिलहाल PF निकालने की प्रक्रिया में कुछ समय लगता है, लेकिन EPFO ने हाल ही में ऑटो-सेटलमेंट सिस्टम लागू किया था। इसके जरिए अब कर्मचारियों को करीब 3 दिन में पैसा मिल जाता है। पहले इसकी सीमा 1 लाख रुपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 5 लाख रुपये कर दिया गया है। इससे मेडिकल इमरजेंसी, घर खरीदने या अन्य जरूरतों के लिए कर्मचारियों को जल्दी पैसा मिल सकेगा।
Medical Shop Strike: आज नहीं खुलेंगे मेडिकल स्टोर, क्या मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी?
डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम
विशेषज्ञों का मानना है कि EPFO का यह कदम डिजिटल इंडिया अभियान को और मजबूत करेगा। UPI आधारित PF निकासी से करोड़ों कर्मचारियों को फायदा होगा और प्रक्रिया पहले से ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनेगी। माना जा रहा है कि यह सुविधा लागू होने के बाद PF निकालने की प्रक्रिया बैंकिंग ऐप जितनी आसान हो जाएगी।