Aayudh

Categories

Petrol Price Hike: 5 दिन में दूसरी बार बढ़े ईंधन के दाम, पेट्रोल-डीजल 90-90 पैसे महंगे

PETROL PRICE HIKE

HIGHLIGHTS: 

  • 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
  • पेट्रोल और डीजल दोनों 90-90 पैसे महंगे
  • दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपए प्रति लीटर पहुंचा
  • ट्रांसपोर्ट और खेती की लागत बढ़ने की आशंका
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल 100 डॉलर के पार

 

Petrol Price Hike: नई दिल्ली। देशभर में मंगलवार 19 मई से पेट्रोल और डीजल फिर महंगे हो गए। बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमत में औसतन 90-90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इससे पहले 15 मई को भी 3-3 रुपए प्रति लीटर दाम बढ़ाए गए थे। नई दरों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपए और डीजल 91.58 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के मासिक बजट पर दबाव बढ़ा दिया है।

Annapurna Bhandar 2026: बंगाल में महिलाओं को कब से मिलेगा ₹3000 महीना? फ्री बस यात्रा भी होगी शुरू!

ट्रांसपोर्ट से लेकर खेती तक पड़ेगा असर

ईंधन की कीमतों में इजाफे का असर अब बाजारों और परिवहन व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। ट्रक और मालवाहक वाहनों का किराया बढ़ने से सब्जियां, फल और राशन महंगे हो सकते हैं। वहीं स्कूल बस, ऑटो और टैक्सी किराए में भी बढ़ोतरी की संभावना है। किसानों के लिए ट्रैक्टर और सिंचाई पंप चलाने की लागत बढ़ेगी, जिससे खेती और अनाज उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

CM YOGI STATEMENT: सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं’… CM योगी का बड़ा बयान

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ा कच्चे तेल का दबाव

तेल कंपनियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी इस बढ़ोतरी की बड़ी वजह है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़े भू-राजनीतिक हालात के कारण क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। कंपनियों का कहना है कि लंबे समय तक कीमतें स्थिर रखने से उन पर आर्थिक दबाव बढ़ा और घाटे की भरपाई के लिए दाम बढ़ाने पड़े।

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामला: ड्रग्स, दहेज और मौत… आखिर क्या है पूरा विवाद?

टैक्स और आयात पर निर्भर करती हैं कीमतें

भारत अपनी जरूरत का करीब 90 प्रतिशत कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है। अंतरराष्ट्रीय कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति, रिफाइनिंग लागत और टैक्स के आधार पर पेट्रोल-डीजल के दाम तय होते हैं। केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारें वैट लगाती हैं, इसलिए अलग-अलग राज्यों में कीमतें अलग रहती हैं। तेल कंपनियां हर सुबह 6 बजे नई दरें अपडेट करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *