Nitish Kumar Resignation : पटना। बिहार की राजनीति में आज बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार आज अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। उनके इस्तीफे के बाद नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा, जिस पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।
पटना में आज आयोजित कैबिनेट बैठक के साथ ही नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यकाल समाप्त होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार, वे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा।
#WATCH | Patna | Following the Cabinet meeting, Bihar minister Sanjay Singh says, “It was the last Cabinet meeting, in which the CM addressed all MLAs. He said it was his last Cabinet meeting as the CM. He said after the Cabinet meeting, he will go and meet the Governor.” pic.twitter.com/1xyKATqGXt
— ANI (@ANI) April 14, 2026
3 बजे होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक
नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए आज दोपहर 3 बजे भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में पार्टी अपने नेता का चुनाव करेगी। इसके बाद शाम 4 बजे एनडीए विधायक दल की बैठक बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित होगी, जहां नए मुख्यमंत्री के नाम पर औपचारिक मुहर लगेगी।
Noida Labour Protest Update : नोएडा में फिर बवाल.. पुलिस वाहनों पर पत्थरबाजी, NCR में हाई अलर्ट
सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में मौजूदा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। हालांकि पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व किसी चौंकाने वाले फैसले से भी इनकार नहीं कर रहा है, जैसा हाल के महीनों में अन्य राज्यों में देखा गया है।
निशांत कुमार को लेकर भी सियासी चर्चा
इसी बीच, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर भी सियासी चर्चाएं तेज हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई सरकार में उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। चर्चा यह भी है कि इस बार बिहार में दो की बजाय एक ही डिप्टी सीएम होगा।
मिल सकता है नए चेहरों को मौका
नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल में भी बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी अपने कोटे से कुछ नए चेहरों को मौका दे सकती है और ‘नॉन-परफॉर्मिंग’ मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
Iran- US Peace Talks : अमेरिका-ईरान के बीच गुरुवार से नई वार्ता की तैयारी, JD वेंस का बड़ा बयान
समर्थन के बाद नई सरकार बनाने का दावा
243 सदस्यीय विधानसभा में 89 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। वहीं 202 सदस्यों वाले एनडीए गठबंधन में जेडीयू के 85, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 5 विधायक शामिल हैं। सभी घटक दलों के समर्थन के बाद नई सरकार बनाने का दावा राज्यपाल के सामने पेश किया जाएगा।
15 अप्रैल को होगा शपथ ग्रहण
शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे लोकभवन में आयोजित किया जाएगा, जिसमें नए मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट शपथ लेगी। इस बीच, राज्य मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने कहा कि यह उनके लिए भावुक क्षण है, क्योंकि नीतीश कुमार के साथ काम करते हुए उन्होंने बहुत कुछ सीखा है।
Noida Labour Protest Update : QR कोड से जोड़े गए प्रदर्शनकारी, जांच में कई बड़े खुलासे
वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पटना पहुंच चुके हैं और वे विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे।फिलहाल, पूरे बिहार की नजरें आज शाम 4 बजे होने वाली बैठक पर टिकी हैं, जहां राज्य को उसका नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है।