Nitin Naveen Team : नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Naveen) की नई टीम में महिलाओं को बड़ा प्रतिनिधित्व देने का फैसला लिया गया है। पार्टी ने तय किया है कि संगठन में 33 प्रतिशत महिला पदाधिकारी होंगी। यह व्यवस्था संसदीय बोर्ड से लेकर राष्ट्रीय सचिव स्तर तक लागू होगी। राज्यों के संगठन में भी यही फॉर्मूला अपनाया जाएगा।संगठन महासचिव की देखरेख में इस फैसले पर अमल की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 100 से ज्यादा महिलाएं शामिल होंगी। वर्तमान में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 396 सदस्य हैं, जिनमें 10 प्रतिशत से भी कम महिलाएं हैं।
AAP’s Raghav Chadha Joins BJP: राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP छोड़ BJP में होंगे शामिल!
संसदीय बोर्ड में 4 महिलाएं
तय फॉर्मूले के अनुसार, भाजपा के 12 सदस्यीय संसदीय बोर्ड में 4 महिलाएं होंगी। 7 महासचिव पदों में से 2, 12 उपाध्यक्ष पदों में से 4 और 11 राष्ट्रीय सचिव पदों में से 3 पर महिलाओं को जगह मिलेगी।
पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई संसदीय बोर्ड में अभी सिर्फ एक महिला है। कोई महिला महासचिव भी नहीं है। उपाध्यक्ष और सचिव पदों पर भी महिलाओं की संख्या बहुत कम है।
महिला सशक्तिकरण का संदेश
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब संसद में नारी चंदन (संशोधन) विधेयक (महिला आरक्षण बिल) गिरने के बाद भाजपा ने अन्य दलों को महिला विरोधी बताने का स्टैंड लिया है। पार्टी अब संगठन स्तर पर ही 33 प्रतिशत महिला भागीदारी दिखाने जा रही है।
2007 में जब राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) भाजपा अध्यक्ष थे, तब उन्होंने संगठन में महिलाओं को ज्यादा जगह देने के लिए सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी।
Census 2026 Scam Alert: जनगणना के नाम पर ठगी से सावधान, भोपाल प्रशासन ने जारी की चेतावनी
उस समय सवाल उठा था कि पद के हिसाब से 33% आरक्षण दें या पदाधिकारियों में 33% महिलाएं रखें। समिति ने पद के हिसाब से आरक्षण के बजाय राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर 33% महिलाओं को जगह देने का सुझाव दिया था।