Aayudh

Categories

MP Investment and Export : मप्र बना वैश्विक निवेश का नया हब, CM बोले- लैटिन अमेरिकी देशों के साथ व्यापार में 19% की बढ़ोतरी

CM Mohan Yadav on MP UCC

MP Investment and Export : मध्य प्रदेश। इंदौर में आयोजित ‘मध्य प्रदेश (भारत)-LAC व्यापार एवं निवेश फोरम 2026’ में मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों के राजदूतों, उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश को निवेश और निर्यात के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ राज्य बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश आज देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे राज्यों में शामिल है। राज्य सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेशकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार की पारदर्शी और उद्योग हितैषी नीतियों के कारण देश और विदेश की कंपनियां मध्य प्रदेश में निवेश करने के लिए रुचि दिखा रही हैं।

MP Congress Crisis : मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन, विरोध में वरिष्ठ नेता ने छोड़ी पार्टी; क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं के बीच सियासत गरमाई

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मध्य प्रदेश से लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों को होने वाले निर्यात में 19 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही निर्यात का आंकड़ा बढ़कर 3,835 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह प्रदेश की मजबूत औद्योगिक क्षमता और वैश्विक बाजार में बढ़ती पहचान का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य में निवेश को आसान बनाने के लिए कई बड़े सुधार किए गए हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business) के तहत लागू किए गए जन विश्वास अधिनियम के माध्यम से 108 पुराने और जटिल नियमों को समाप्त या सरल बनाया गया है। इससे उद्योगों को अनुमति और संचालन से जुड़ी प्रक्रियाओं में काफी सुविधा मिली है।

Bengal Politics : ममता के 21 सांसद छोड़ेगें TMC! सुखेंदु शेखर रे ने दिया इस्तीफ़ा, CM शुभेंदु के साथ BJP बंगाल प्रभारी से मुलाकात

उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि मध्य प्रदेश में बेहतर बुनियादी ढांचा, कुशल मानव संसाधन और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। सरकार का लक्ष्य राज्य को निवेश, व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में देश का अग्रणी केंद्र बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लैटिन अमेरिका और कैरेबियन देशों के साथ बढ़ते व्यापारिक संबंध मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देंगे और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *