Aayudh

Categories

Delhi Restaurant Fire : दिल्ली के रेस्टोरेंट में लगी आग, अब तक 21 की मौत, बेसमेंट में फंसे लोगों का रेसक्यू

Delhi Restaurant Fire

Delhi Restaurant Fire : नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कई लोगों को बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि कुछ लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। बता दें कि, पहले मौत का आंकड़ा 10 था जो बाद में बढ़कर दोगुना हो गया है।

सुबह मिली आग लगने की सूचना

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, सुबह करीब 9:45 बजे रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली थी। आग तेजी से बिल्डिंग के अंदर फैल गई, जिसके कारण बेसमेंट में मौजूद कई लोग फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पाने के लिए 10 फायर टेंडरों को लगाया गया।

India Share Market Ranking : किस वजह से पिट रहा इंडियन शेयर बाजार, ताइवान के बाद दक्षिण कोरिया से भी पिछड़ा भारत

बेसमेंट से लोगों का किया रेस्क्यू

राहत और बचाव अभियान के दौरान बेसमेंट में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीन घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और पूरी बिल्डिंग की तलाशी ली जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अंदर कोई व्यक्ति फंसा न हो।

CBSE 12th Result Controversy : CBSE चेयरमैन-सचिव हटे, ऑन स्क्रीन मार्किंग टेंडर में घोटाला? पोर्टल पर साइबर अटैक

पांच मंजिला बिल्डिंग में हुआ हादसा

जिस इमारत में आग लगी, वह पांच मंजिला बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा किस वजह से हुआ। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही हैं।

दिल्ली में पहले भी हो चुके हैं बड़े अग्निकांड

राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ वर्षों के दौरान आग लगने की कई बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मई 2024 में विवेक विहार स्थित बेबी केयर न्यू बॉर्न हॉस्पिटल में आग लगने से सात नवजात बच्चों की मौत हो गई थी।

IIT Baba Arrested : IIT इंजीनियर से बना ढोंगी बाबा! लड़कियों को जाल में फंसाकर कराता था ‘गंधर्व विवाह’, मोबाइल से मिले वीडियो

इसी वर्ष फरवरी में अलीपुर की एक पेंट फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग में 11 लोगों की जान चली गई थी। वहीं मई 2022 में मुंडका की एक चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग में 27 लोगों की मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *