Aayudh

TMC Political Crisis : TMC में बड़ी दरार! 58 विधायकों ने बनाया अलग गुट, रितब्रता बनर्जी बने नेता

TMC Political Crisis

TMC Political Crisis : कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 58 विधायकों ने अलग गुट बनाकर पार्टी नेतृत्व को चुनौती दे दी है। बागी विधायकों ने पार्टी से निष्कासित विधायक रितब्रता बनर्जी को अपने विधायक दल का नेता चुना है। बागी गुट के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस से मुलाकात कर अपना समर्थन पत्र भी सौंपा। साथ ही उन्होंने खुद को असली टीएमसी बताते हुए पार्टी पर दावा भी पेश किया। इस घटनाक्रम के बाद टीएमसी दो गुटों में बंटी नजर आ रही है। Kuwait Airport Attack : कुवैत एयरपोर्ट ड्रोन हमले में भारतीय नागरिक की मौत, एयरस्पेस बंद, इंडिगो ने उड़ानें रोकीं विधायक दल में नए पदाधिकारी चुने गए बैठक में रितब्रता बनर्जी को विधायक दल का नेता चुना गया। वहीं जावेद खान, संदीपन साहा और सिउली साहा को उपनेता बनाया गया है। अखरुज्जमान को चीफ व्हिप की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि बागी गुट ने अपने पत्र में ममता बनर्जी को पार्टी अध्यक्ष माना है, लेकिन अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व और विधायक दल से जुड़े फैसलों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। कैसे शुरू हुआ विवाद? टीएमसी में मतभेद की शुरुआत कथित हस्ताक्षर फर्जीवाड़े के मामले के बाद हुई। सोमवार को अभिषेक बनर्जी के लेटरहेड पर विधानसभा अध्यक्ष को भेजे गए एक पत्र में शोभनदेव को नेता विपक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। विधायक संदीपन साहा और रितब्रता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उस पत्र पर उनके हस्ताक्षर फर्जी तरीके से लगाए गए हैं। शिकायत के बाद पार्टी ने दोनों नेताओं को निष्कासित कर दिया था। इसके बाद से पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आने लगा। Karnataka New CM : डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए सीएम, डिप्टी सीएम समेत 12 विधायक बने मंत्री रिजू दत्ता का बड़ा दावा टीएमसी से निष्कासित नेता रिजू दत्ता ने दावा किया है कि करीब 50 विधायक एकजुट होकर पार्टी पर दावा ठोकने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि रितब्रता बनर्जी और संदीपन साहा ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपने हस्ताक्षर फर्जी होने की शिकायत की थी। रिजू दत्ता का कहना है कि कई विधायक एक होटल और बाद में विधायक छात्रावास में मिले, जहां आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ दो-तिहाई बहुमत है और इसलिए पार्टी के चुनाव चिह्न पर उनका अधिकार होना चाहिए। ममता ने भंग कीं सभी कमेटियां इस बीच ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की सभी कमेटियों और पार्टी से जुड़े फ्रंटल संगठनों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि सभी इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके लिए संगठन के हर स्तर पर समीक्षा, मूल्यांकन और आत्मनिरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। Twisha Sharma Case : पूर्व जज गिरिबाला की नई पहचान कैदी नम्बर 71, पता भोपाल सेंट्रल जेल महिला बैरक… टीएमसी के अनुसार, इस प्रक्रिया के बाद पार्टी और उससे जुड़े सभी संगठनों की नई संरचना तैयार की जाएगी और उचित समय पर इसकी घोषणा की जाएगी।

Kuwait Airport Attack : कुवैत एयरपोर्ट ड्रोन हमले में भारतीय नागरिक की मौत, एयरस्पेस बंद, इंडिगो ने उड़ानें रोकीं

Kuwait Airport Attack

Kuwait Airport Attack : खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। हमले के बाद कुवैत प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से अपना हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया, जिससे हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। टर्मिनल-1 को बनाया गया निशाना रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्रोन हमले में कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 यात्री भवन को नुकसान पहुंचा है। हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। कुवैती अधिकारियों ने घटना के बाद तत्काल सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी और एयरपोर्ट संचालन की समीक्षा शुरू कर दी है। CM EV Car Convoy : PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव का बड़ा कदम!काफिले में शामिल की EV भारतीय दूतावास ने जताया शोक कुवैत में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में भारतीय नागरिक की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। एयरस्पेस बंद, उड़ानें प्रभावित हमले के बाद कुवैत के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एहतियात के तौर पर देश का हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया। इससे कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा। सुरक्षा समीक्षा के बाद कुछ सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से बहाल करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। Karnataka New CM : डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए सीएम, डिप्टी सीएम समेत 12 विधायक बने मंत्री इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी भारत की प्रमुख एयरलाइन IndiGo ने कुवैत आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें 4 जून 2026 को दोपहर 12 बजे तक निलंबित करने की घोषणा की है। एयरलाइन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जांचने की अपील की है। ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बढ़ी चिंता यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब क्षेत्र में ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव बढ़ा हुआ है। हाल के घटनाक्रमों के बाद खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कुवैत एयरपोर्ट पर हुआ हमला इसी व्यापक क्षेत्रीय तनाव का हिस्सा माना जा रहा है। Delhi Restaurant Fire : दिल्ली के रेस्टोरेंट में लगी आग, अब तक 21 की मौत, बेसमेंट में फंसे लोगों का रेसक्यू हालात पर नजर फिलहाल कुवैती सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। भारतीय दूतावास भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। आने वाले दिनों में सुरक्षा व्यवस्था और उड़ान संचालन को लेकर नए निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

CM EV Car Convoy : PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव का बड़ा कदम!काफिले में शामिल की EV

CM Mohan Yadav EV Car Convoy

CM EV Car Convoy : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने अपने आधिकारिक काफिले में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को शामिल कर देश के पहले मुख्यमंत्री बनने का दावा पेश किया है। मुख्यमंत्री के काफिले में अब महिंद्रा की XEV 9e इलेक्ट्रिक कार शामिल हो गई है। इस पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ और ऊर्जा संरक्षण के विजन से जोड़कर भी देखा जा रहा है। काफिले में शामिल हुई हाईटेक इलेक्ट्रिक कार मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल की गई महिंद्रा XEV 9e इलेक्ट्रिक कार आधुनिक तकनीक से लैस है। कंपनी के अनुसार यह वाहन एक बार चार्ज होने पर लगभग 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। कार में 360 डिग्री कैमरा समेत कई अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। मुख्यमंत्री इस वाहन के जरिए पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा के उपयोग का संदेश भी देंगे। Karnataka New CM : डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए सीएम, डिप्टी सीएम समेत 12 विधायक बने मंत्री ‘विकसित भारत 2047’ से जुड़ा खास नंबर मुख्यमंत्री की नई इलेक्ट्रिक कार का पंजीयन नंबर MP-02-VB-2047 रखा गया है। इसमें ‘VB’ को ‘विकसित भारत’ और ‘2047’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत लक्ष्य से जोड़कर देखा जा रहा है। यही वजह है कि यह नंबर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वाहन के संचालन के लिए ड्राइवरों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। पर्यावरण और सौर ऊर्जा पर विशेष फोकस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार पर्यावरण संरक्षण और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे हैं। राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हरित ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित कर रही है। हाल के महीनों में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए भी कई पहल की गई हैं। मुख्यमंत्री का मानना है कि पर्यावरण संरक्षण और विकास एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों को साथ लेकर चलना जरूरी है। MP Cyber ​​Tehsil : राजस्व व्यवस्था का डिजिटलीकरण! 5.60 लाख लोगों को मिला ऑनलाइन न्याय, CM ने कहा- Digital MP सादगी और मितव्ययता की मिसाल मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने दौरों के दौरान सादगी और मितव्ययता को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। हाल ही में इंदौर दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर बस में सफर किया था। इससे पहले सिंगरौली दौरे में भी वे टूरिस्ट बस के जरिए कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल वाहनों की संख्या भी 13 से घटाकर 8 कर दी गई है। ग्रीन गवर्नेंस की दिशा में महत्वपूर्ण कदम विशेषज्ञों का मानना है कि मुख्यमंत्री के काफिले में इलेक्ट्रिक वाहन को शामिल करना केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को लेकर एक प्रतीकात्मक संदेश भी है। India Share Market Ranking : किस वजह से पिट रहा इंडियन शेयर बाजार, ताइवान के बाद दक्षिण कोरिया से भी पिछड़ा भारत इससे आम लोगों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल राज्य में ग्रीन गवर्नेंस को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।  

Karnataka New CM : डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए सीएम, डिप्टी सीएम समेत 12 विधायक बने मंत्री

Karnataka New CM DK Shivakumar

Karnataka New CM : बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में बुधवार को एक नया अध्याय जुड़ गया, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी.के. शिवकुमार ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बेंगलुरु के लोक भवन में आयोजित समारोह में उन्होंने हाथ में संविधान की प्रति लेकर पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी हो गई और कांग्रेस सरकार को नया नेतृत्व मिल गया। जी. परमेश्वर बने उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी. परमेश्वर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल ने दोनों नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी, विधायक और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। समारोह के दौरान उत्साह का माहौल देखने को मिला। Karnataka New CM : डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए सीएम, डिप्टी सीएम समेत 12 विधायक बने मंत्री 12 मंत्रियों ने भी संभाली जिम्मेदारी नई सरकार के गठन के साथ मंत्रिपरिषद का विस्तार भी किया गया। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के अलावा 12 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया भी शामिल हैं। नई टीम के साथ कांग्रेस सरकार अब राज्य के प्रशासन और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। आज इन्होने ने ली शपथ डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री, वोककिलिगा जी परमेश्वर उपमुख्यमंत्री, अनुसूचित जाति (SC) प्रियांक खड़गे मंत्री, अनुसूचित जाति (SC) केएच मुनियप्पा मंत्री, अनुसूचित जाति (SC) बायराथी सुरेश मंत्री, वोककिलिगा कृष्णा बायरे मंत्री, गौड़ा, वोककिलिगा एमबी पाटिल मंत्री, लिंगायत शरण प्रकाश पाटिल मंत्री, लिंगायत ईश्वर खड़्गे मंत्री, लिंगायत यतिंद्र सिद्धारमैया मंत्री, कुरुबा (OBC) रामलिंग रेड्डी मंत्री, रेड्डी (OBC) सतीश जारकीहोली मंत्री, वाल्मीकि (ST) यूटी खादर मंत्री, मुस्लिम केजे जॉर्ज मंत्री, ईसाई सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद हुआ बदलाव सिद्धारमैया ने 28 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वे 20 मई 2023 से 28 मई 2026 तक इस पद पर रहे। उनके इस्तीफे के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक बेंगलुरु में 30 मई को आयोजित की गई, जिसमें डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना गया। सिद्धारमैया ने ही उनके नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी मिली। MP Cyber ​​Tehsil : राजस्व व्यवस्था का डिजिटलीकरण! 5.60 लाख लोगों को मिला ऑनलाइन न्याय, CM ने कहा- Digital MP छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री पद तक का सफर डीके शिवकुमार का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। उन्होंने 1980 के दशक की शुरुआत में छात्र राजनीति के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में कदम रखा। 1979 में कांग्रेस से जुड़े और धीरे-धीरे संगठन में अपनी मजबूत पहचान बनाई। शुरुआती दौर में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने पार्टी के भीतर अपनी अलग जगह बनाई। पहली हार के बाद हासिल की बड़ी जीत डीके शिवकुमार ने 1985 में साठनूर विधानसभा सीट से अपना पहला चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार राजनीतिक सक्रियता बनाए रखी। इसके बाद 1989 में मात्र 27 वर्ष की उम्र में साठनूर सीट से चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने। यहीं से उनके राजनीतिक करियर को नई दिशा मिली। MP Weather Update : नौतपा में बदला मौसम का मिजाज! आंधी-बारिश से एमपी में तापमान गिरा, 36 जिलों में अलर्ट जारी कांग्रेस के मजबूत संगठनकर्ता माने जाते हैं शिवकुमार पार्टी के भीतर डीके शिवकुमार को एक मजबूत संगठनकर्ता और रणनीतिक नेता माना जाता है। कई महत्वपूर्ण राजनीतिक परिस्थितियों में उन्होंने कांग्रेस के लिए अहम भूमिका निभाई है। यही वजह रही कि नेतृत्व परिवर्तन के समय पार्टी ने उन पर भरोसा जताया और राज्य की कमान सौंप दी। नई सरकार से बढ़ीं उम्मीदें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद अब डीके शिवकुमार के सामने विकास, रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक सुधारों जैसी कई चुनौतियां हैं। कांग्रेस नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ सरकार को मिलेगा और राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

MP Cyber ​​Tehsil : राजस्व व्यवस्था का डिजिटलीकरण! 5.60 लाख लोगों को मिला ऑनलाइन न्याय, CM ने कहा- Digital MP

MP Cyber ​​Tehsil

MP Cyber ​​Tehsil : भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार डिजिटल तकनीक का उपयोग बढ़ा रही है। इसी दिशा में शुरू की गई साइबर तहसील 2.0 पहल राजस्व विभाग में बड़ा बदलाव लेकर आई है। इस नई व्यवस्था के जरिए भूमि नामांतरण की प्रक्रिया अब पहले से कहीं अधिक आसान, पारदर्शी और तेज हो गई है। सरकार के अनुसार प्रदेश में अब तक 5 लाख 60 हजार से अधिक ऑनलाइन नामांतरण प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जा चुका है। नामांतरण प्रक्रिया हुई तेज और आसान पहले जमीन नामांतरण के मामलों के निपटारे में करीब 70 दिन तक का समय लग जाता था। लेकिन साइबर तहसील 2.0 लागू होने के बाद अधिकांश मामलों का समाधान अब 20 से 25 दिनों के भीतर हो रहा है। इससे आम नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिली है और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनी है। डिजिटल व्यवस्था के कारण रिकॉर्ड की निगरानी और सत्यापन भी तेजी से हो रहा है। Delhi Restaurant Fire : दिल्ली के रेस्टोरेंट में लगी आग, अब तक 20 की मौत, बेसमेंट में फंसे लोगों का रेसक्यू आंशिक खसरा बिक्री के मामले भी हुए शामिल राज्य सरकार ने साइबर तहसील 1.0 की सफलता के बाद इसके नए संस्करण साइबर तहसील 2.0 में आंशिक खसरा यानी भूमि के किसी हिस्से की बिक्री से जुड़े मामलों को भी शामिल कर लिया है। इससे सीमांकन, रिकॉर्ड संशोधन और भूमि संबंधी जानकारी को अपडेट करने की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और भरोसेमंद हो गई है। अब जमीन से जुड़े कई कार्य ऑनलाइन माध्यम से आसानी से पूरे किए जा सकते हैं। रियल टाइम सिस्टम से जुड़ी तहसीलें प्रदेश के 1192 तहसीलदार और नायब तहसीलदार न्यायालय इस डिजिटल व्यवस्था से जुड़े हुए हैं। यह पूरी प्रणाली रियल टाइम समन्वय के साथ काम कर रही है। इससे भूमि रिकॉर्ड में बदलाव और नामांतरण संबंधी मामलों का तेजी से निपटारा संभव हो रहा है। सरकार का दावा है कि इस व्यवस्था से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों बढ़ी हैं। MP Malnutrition : कुपोषण के खिलाफ MP में बड़ा अभियान! CM बोले- नक्सलवाद की तरह खत्म करनी होगी यह चुनौती मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साझा किया वीडियो मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस पहल को लेकर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने कहा कि “बदल रहा है मध्यप्रदेश, डिजिटल हो रहा है मध्यप्रदेश।” मुख्यमंत्री के अनुसार साइबर तहसील 2.0 के माध्यम से सुशासन को नई गति मिली है और नागरिकों को मिलने वाली सेवाएं पहले से अधिक पारदर्शी और प्रभावी हुई हैं। डिजिटल प्रशासन की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश साइबर तहसील 2.0 को राज्य सरकार की डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे न केवल राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी आई है, बल्कि नागरिकों का समय और संसाधन भी बच रहे हैं। आने वाले समय में इस तरह की डिजिटल सेवाओं के विस्तार से प्रशासनिक प्रक्रियाएं और अधिक सरल एवं नागरिक हितैषी बनने की उम्मीद है।

Twisha Sharma Case : पूर्व जज गिरिबाला की नई पहचान कैदी नम्बर 71, पता भोपाल सेंट्रल जेल महिला बैरक…

Twisha Sharma Case

Twisha Sharma Case : मध्य प्रदेश। भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक ऐसा मोड़ आया है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह, जिन्होंने अपने न्यायिक करियर में कई मामलों में फैसले सुनाए और 39 दोषियों को जेल की सजा दी, आज खुद न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल पहुंच गई हैं। CBI की विशेष अदालत ने उन्हें और उनके बेटे समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। दोनों को 16 जून तक जेल में रखा जाएगा। कोर्ट के आदेश के बाद जेल भेजे गए मां-बेटे CBI की विशेष अदालत में सुनवाई के बाद रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। अदालत के फैसले के बाद दोनों को भोपाल सेंट्रल जेल ले जाया गया। इस मामले की जांच CBI कर रही है और एजेंसी पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल अदालत ने दोनों को 16 जून तक जेल में रखने के निर्देश दिए हैं। Delhi Restaurant Fire : दिल्ली के रेस्टोरेंट में लगी आग, अब तक 20 की मौत, बेसमेंट में फंसे लोगों का रेसक्यू जेल में मिली नई पहचान भोपाल सेंट्रल जेल पहुंचने के बाद गिरिबाला सिंह को कैदी नंबर 71 आवंटित किया गया। उन्हें महिला बैरक में रखा गया है, जहां अन्य महिला कैदी भी मौजूद हैं। जेल नियमों के अनुसार उन्हें एक चादर, एक थाली और एक कटोरी दी गई है। अब उन्हें भी जेल की तय दिनचर्या और नियमों का पालन करना होगा। जेल प्रशासन उनकी सुरक्षा और निगरानी पर विशेष ध्यान दे रहा है। बेटे समर्थ सिंह को मिला कैदी नंबर 1782 गिरिबाला सिंह के बेटे और सह-आरोपी समर्थ सिंह पेशे से वकील हैं। जेल में उन्हें कैदी नंबर 1782 दिया गया है। उन्हें जेल के बी-खंड में रखा गया है, जहां सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनकी निगरानी की जा रही है। जेल प्रशासन दोनों आरोपियों के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार व्यवस्था कर रहा है। India Share Market Ranking : किस वजह से पिट रहा इंडियन शेयर बाजार, ताइवान के बाद दक्षिण कोरिया से भी पिछड़ा भारत मामले का सबसे चर्चित पहलू इस पूरे मामले का सबसे चर्चित पहलू यह है कि जो गिरिबाला सिंह कभी अदालत में बैठकर कानून के आधार पर फैसले सुनाया करती थीं, आज वही न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल में हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय दिए थे। यही वजह है कि उनका जेल पहुंचना कानूनी और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अभी आरोपी हैं, दोषी नहीं भारतीय न्याय व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण सिद्धांत है कि किसी भी व्यक्ति को तब तक दोषी नहीं माना जाता, जब तक अदालत उसे दोषी साबित न कर दे। गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह फिलहाल इस मामले में आरोपी हैं और न्यायिक हिरासत में हैं। उनके खिलाफ लगे आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत में पूरी सुनवाई और सबूतों की जांच के बाद ही होगा। Bihar Viral Video : 34 साल पुराने केस में बुजुर्ग दोषी, जवानी में चली गोली बुढ़ापे में आया फैसला जांच पर टिकी सबकी नजर ट्विशा शर्मा मौत मामला प्रदेश के सबसे चर्चित मामलों में शामिल हो चुका है। CBI इस मामले की जांच कर रही है और आने वाले दिनों में जांच से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल अदालत की अगली सुनवाई और जांच एजेंसी की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है। इसी के आधार पर इस हाई-प्रोफाइल मामले की आगे की दिशा तय होगी।

Delhi Restaurant Fire : दिल्ली के रेस्टोरेंट में लगी आग, अब तक 21 की मौत, बेसमेंट में फंसे लोगों का रेसक्यू

Delhi Restaurant Fire

Delhi Restaurant Fire : नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। आग लगने के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कई लोगों को बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि कुछ लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। बता दें कि, पहले मौत का आंकड़ा 10 था जो बाद में बढ़कर दोगुना हो गया है। सुबह मिली आग लगने की सूचना दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, सुबह करीब 9:45 बजे रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली थी। आग तेजी से बिल्डिंग के अंदर फैल गई, जिसके कारण बेसमेंट में मौजूद कई लोग फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमों को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पाने के लिए 10 फायर टेंडरों को लगाया गया। India Share Market Ranking : किस वजह से पिट रहा इंडियन शेयर बाजार, ताइवान के बाद दक्षिण कोरिया से भी पिछड़ा भारत बेसमेंट से लोगों का किया रेस्क्यू राहत और बचाव अभियान के दौरान बेसमेंट में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीन घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अधिकारियों के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और पूरी बिल्डिंग की तलाशी ली जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अंदर कोई व्यक्ति फंसा न हो। CBSE 12th Result Controversy : CBSE चेयरमैन-सचिव हटे, ऑन स्क्रीन मार्किंग टेंडर में घोटाला? पोर्टल पर साइबर अटैक पांच मंजिला बिल्डिंग में हुआ हादसा जिस इमारत में आग लगी, वह पांच मंजिला बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा किस वजह से हुआ। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही हैं। दिल्ली में पहले भी हो चुके हैं बड़े अग्निकांड राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ वर्षों के दौरान आग लगने की कई बड़ी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मई 2024 में विवेक विहार स्थित बेबी केयर न्यू बॉर्न हॉस्पिटल में आग लगने से सात नवजात बच्चों की मौत हो गई थी। IIT Baba Arrested : IIT इंजीनियर से बना ढोंगी बाबा! लड़कियों को जाल में फंसाकर कराता था ‘गंधर्व विवाह’, मोबाइल से मिले वीडियो इसी वर्ष फरवरी में अलीपुर की एक पेंट फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग में 11 लोगों की जान चली गई थी। वहीं मई 2022 में मुंडका की एक चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग में 27 लोगों की मौत हुई थी।

India Share Market Ranking : किस वजह से पिट रहा इंडियन शेयर बाजार, ताइवान के बाद दक्षिण कोरिया से भी पिछड़ा भारत

India Share Market Ranking

India Share Market Ranking : नई दिल्ली। भारत को शेयर बाजार के मोर्चे पर बड़ा झटका लगा है। मार्केट कैपिटलाइजेशन यानी शेयर बाजार की कुल वैल्यू के मामले में भारत अब दुनिया में सातवें नंबर पर पहुंच गया है। पहले ताइवान और अब दक्षिण कोरिया ने भारत को पीछे छोड़ दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और चिप बनाने वाली कंपनियों में तेज निवेश की वजह से इन देशों को फायदा मिला है, जबकि भारतीय बाजार कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। भारत की रैंकिंग क्यों गिरी? ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, दक्षिण कोरिया की शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियों की कुल वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई है। वहीं भारत का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर करीब 4.84 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। कुछ दिन पहले ही ताइवान भी भारत से आगे निकल गया था। इसका मतलब है कि लगातार दो हफ्तों में दो एशियाई देशों ने भारत को पीछे छोड़ दिया है। MP Weather Update : नौतपा में बदला मौसम का मिजाज! आंधी-बारिश से एमपी में तापमान गिरा, 36 जिलों में अलर्ट जारी एआई और चिप कंपनियों ने बदली तस्वीर दक्षिण कोरिया और ताइवान की बढ़त के पीछे सबसे बड़ी वजह एआई और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री है। सैमसंग, एसके हाइनिक्स और टीएसएमसी जैसी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। दुनिया भर में एआई टेक्नोलॉजी की मांग बढ़ रही है और इन कंपनियों को इसका सीधा फायदा मिल रहा है। निवेशक भी ऐसे देशों में ज्यादा पैसा लगा रहे हैं जहां एआई और चिप सेक्टर मजबूत है। भारत के सामने क्या चुनौतियां हैं? भारत में पिछले कुछ महीनों से शेयर बाजार दबाव में है। विदेशी निवेशक लगातार पैसा निकाल रहे हैं। रुपये की कमजोरी, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और कंपनियों की धीमी कमाई ने भी बाजार को प्रभावित किया है। इसके अलावा भारत में अभी ऐसी बड़ी एआई या सेमीकंडक्टर कंपनियां नहीं हैं जो वैश्विक निवेशकों को बड़े स्तर पर आकर्षित कर सकें। Bihar Viral Video : 34 साल पुराने केस में बुजुर्ग दोषी, जवानी में चली गोली बुढ़ापे में आया फैसला विदेशी निवेशक क्यों निकाल रहे हैं पैसा? इस साल विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से करीब 24 अरब डॉलर निकाल लिए हैं। निवेशकों का फोकस अब एआई, डेटा सेंटर और चिप बनाने वाली कंपनियों पर है। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इन हाई-टेक सेक्टरों में देश अभी पीछे माना जाता है। यही वजह है कि वैश्विक निवेशकों का रुझान दक्षिण कोरिया और ताइवान जैसे बाजारों की तरफ बढ़ रहा है। महंगे तेल और वैश्विक तनाव का असर दुनिया के कई हिस्सों में चल रहे तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर भारत पर भी पड़ रहा है। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ सकती है और कंपनियों की लागत भी बढ़ती है। इससे कई सेक्टरों के मुनाफे पर दबाव बन सकता है। ऑटोमोबाइल, एयरलाइंस, केमिकल और पैकेजिंग सेक्टर को सबसे ज्यादा असर झेलना पड़ सकता है। IIT Baba Arrested : IIT इंजीनियर से बना ढोंगी बाबा! लड़कियों को जाल में फंसाकर कराता था ‘गंधर्व विवाह’, मोबाइल से मिले वीडियो आगे क्या करना होगा? विशेषज्ञों का मानना है कि भारत को एआई, सेमीकंडक्टर और नई तकनीकों के क्षेत्र में तेजी से निवेश बढ़ाना होगा। इससे विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और बाजार को मजबूती मिलेगी। भारत की अर्थव्यवस्था अभी भी मजबूत मानी जाती है, लेकिन वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे रहने के लिए नई तकनीक वाले क्षेत्रों में तेजी से काम करना जरूरी होगा। भारत का शेयर बाजार फिलहाल चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है। हालांकि देश की आर्थिक विकास दर मजबूत है, लेकिन एआई और सेमीकंडक्टर जैसे भविष्य के सेक्टरों में कमजोर मौजूदगी का असर बाजार पर दिख रहा है। आने वाले समय में इन क्षेत्रों में निवेश और सुधार भारत को फिर से मजबूत स्थिति में ला सकते हैं।

MP Weather Update : नौतपा में बदला मौसम का मिजाज! आंधी-बारिश से एमपी में तापमान गिरा, 36 जिलों में अलर्ट जारी

Weather Update

MP Weather Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में नौतपा के दौरान मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश होने से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। इसके साथ ही अगले 24 घंटे के लिए कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। तापमान में आई गिरावट से मिली राहत पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौसम लगातार बदल रहा है। कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई है। इसके चलते दिन के तापमान में कमी आई है और गर्मी का असर कमजोर पड़ा है। नौतपा के दौरान आमतौर पर तेज गर्मी देखने को मिलती है, लेकिन इस बार मौसम का रुख अलग नजर आ रहा है। बारिश और बादलों की वजह से लोगों को राहत महसूस हो रही है। कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। CBSE 12th Result Controversy : CBSE चेयरमैन-सचिव हटे, ऑन स्क्रीन मार्किंग टेंडर में घोटाला? पोर्टल पर साइबर अटैक अगले चार दिन मौसम रहेगा सक्रिय मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय बनी हुई हैं। इसी कारण कई जिलों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा और भीषण गर्मी से राहत बनी रह सकती है। 36 जिलों में येलो अलर्ट जारी मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के 36 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, राजगढ़, खरगोन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर और बड़वानी सहित कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। IIT Baba Arrested : IIT इंजीनियर से बना ढोंगी बाबा! लड़कियों को जाल में फंसाकर कराता था ‘गंधर्व विवाह’, मोबाइल से मिले वीडियो तीन जिलों में तेज हवाओं की विशेष चेतावनी मौसम विभाग ने नीमच, मंदसौर और आगर-मालवा जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं। विभाग ने किसानों, वाहन चालकों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है। मौसम विभाग की सलाह मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। आंधी और बिजली गिरने की स्थिति में खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। यात्रा के दौरान मौसम की ताजा जानकारी लेते रहें। प्रशासन भी संभावित मौसमीय परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक तैयारियों में जुटा हुआ है।