Aayudh

Categories

IIT Baba Arrested : IIT इंजीनियर से बना ढोंगी बाबा! लड़कियों को जाल में फंसाकर कराता था ‘गंधर्व विवाह’, मोबाइल से मिले वीडियो

Mathura IIT-Graduate Baba Arrested

IIT Baba Arrested : मथुरा। आईआईटी (IIT) रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद साधु का भेष धरकर युवतियों को अपने जाल में फंसाने वाले एक शातिर ढोंगी बाबा को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र से सामने आए इस चौंकाने वाले मामले में पुलिस ने आरोपी को युवतियों का ब्रेनवॉश करने और उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोपी बाबा पर आरोप है कि वह पढ़े-लिखे युवक-युवतियों को अपने समूह में शामिल करता था और फिर उन्हें मानसिक रूप से अपने वश में करके आपत्तिजनक हरकतों को अंजाम देता था।

Twisha Case Update : स्पेशल कोर्ट ने पति समर्थ और सास गिरिबाला को भेजा जेल, गिरिबाला बोली- ट्विशा के वकील ने बेटे से की मारपीट

कौन है आरोपी?

गोवर्धन थाना पुलिस ने इस कार्रवाई के तहत अभिषेक उर्फ आदिकर्ता नारायण दास नाम के आरोपी को राधाकुंड के शेरगढ़िया मोहल्ले से धर दबोचा है। पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से भुवनेश्वर (ओडिशा) का रहने वाला है, जो पिछले कुछ समय से गोवर्धन इलाके में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक ने आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। एक पढ़ा-लिखा इंजीनियर अचानक साधु का चोला ओढ़कर इस तरह के अपराधों में क्यों शामिल हो गया, पुलिस अब इसकी गहराई से पड़ताल कर रही है।

MP Malnutrition : कुपोषण के खिलाफ MP में बड़ा अभियान! CM बोले- नक्सलवाद की तरह खत्म करनी होगी यह चुनौती

ऐसे बिछाता था जाल

पुलिस तफ्तीश में सामने आया है कि यह ढोंगी बाबा पढ़ी-लिखी लड़कियों को ऑनलाइन माध्यम से प्रवचन और भजन-कीर्तन सुनाकर अपने जाल में फंसाता था। जब युवक-युवतियां उसके प्रभाव में आ जाते, तो वह उनका ब्रेनवॉश करके समूह के भीतर ही उनका तथाकथित ‘गंधर्व विवाह’ करा देता था।

इस विवाह की आड़ में वह बाद में उन्हीं युवतियों का शारीरिक शोषण करता था और उनके आपत्तिजनक वीडियो भी तैयार कर लेता था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से कई लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी बरामद किए हैं।

UPDATE : पहलगाम हमले में चीन-पाक कनेक्शन! NIA के खुलासे ने चौंकाया, जानिए पूरी साजिश

शिकायत से खुली पोल

गोवर्धन सीओ अनिल सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरे काले कारनामे का भंडाफोड़ तब हुआ, जब एक पीड़ित युवती ने हिम्मत जुटाकर गोवर्धन थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस ढोंगी बाबा ने अब तक कितनी लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाया है और इसके संपर्क में और कितने युवक-युवतियां आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *