Aayudh

Categories

CM Bhimnagar Visit : EV से भीमनगर की गलियों में पहुंचे CM, टॉपर चांदनी विश्वकर्मा और परिवार संग ली सेल्फी

CM Mohan Yadav meets topper Chandni Vishwakarma

CM Bhimnagar Visit : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री ईवी वाहन से भीमनगर की गलियों में पहुंचे और चांदनी के परिवार से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रा की सफलता की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चांदनी और परिवार से की आत्मीय चर्चा

मुख्यमंत्री ने चांदनी विश्वकर्मा और उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी सफलता की यात्रा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया और यादगार पल के रूप में सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री का यह सहज और आत्मीय अंदाज स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

Cyber ​​Security Workshop : मनमोहन सिंह को जीरो बजट अकाउंट का ज्ञान नहीं! CM ने पूर्व PM पर कसा करारा तंज

कठिन परिस्थितियों में हासिल की बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चांदनी विश्वकर्मा ने विषम परिस्थितियों के बावजूद मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियां कभी भी प्रतिभा की राह नहीं रोक सकतीं, यदि व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हो।

लाखों विद्यार्थियों के लिए बनी प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि चांदनी की उपलब्धि केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उनकी सफलता मध्य प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उन्होंने छात्रों से शिक्षा को जीवन का सबसे बड़ा साधन मानकर निरंतर प्रयास करने का संदेश भी दिया।

MP Nikay Chunav 2026 : मप्र में निकाय चुनाव की तैयारी तेज! महापौर- नगर पालिका अध्यक्ष पदों का आरक्षण तय करेंगे आयुक्त

शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि चांदनी भविष्य में भी अपनी प्रतिभा के बल पर नई ऊंचाइयों को छुएंगी और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *