Aayudh

Categories

MP News : ATS एक्शन पर सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान, बोले- देश विरोधी साजिश का हुआ पर्दाफाश

CM Mohan Yadav on MP UCC

MP News : मध्य प्रदेश। भोपाल में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के मामले में ATS की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते ऐसे व्यक्ति को पकड़ लिया, जो भविष्य में देश के लिए बड़ा खतरा बन सकता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्रवाई से एक गंभीर षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ है और राज्य की सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी सतर्कता का परिचय दिया है।

पाकिस्तान कनेक्शन और साहित्य मिलने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच के दौरान आरोपी के पाकिस्तान से संपर्क होने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उसके पास से बड़ी मात्रा में जिहादी मानसिकता से जुड़ा साहित्य बरामद किया गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह सामग्री जांच एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकती है और इससे पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी।

UPDATE : ट्रंप का नया दांव! क्या सच में खत्म होने जा रहा है ईरान-इजरायल युद्ध? सेंसेक्स ने भरी 1,700 अंकों की उड़ान

अन्य संदिग्धों पर भी नजर

CM मोहन यादव ने कहा कि यदि इस तरह की गतिविधियों से जुड़े अन्य लोग भी कहीं छिपे हुए हैं, तो राज्य की पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां उन्हें पकड़ने में पूरी तरह सक्षम हैं।

उन्होंने भरोसा जताया कि जांच एजेंसियां मामले की तह तक पहुंचकर सभी संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

MP High Court : वायरल गर्ल की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, दस्तावेजों में हेरफेर के आरोप; अगली सुनवाई 23 जून को

कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को लेकर दिए गए बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता अपनी चुनावी हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं, अधिकारियों और चुनाव आयोग पर फोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना था कि हार के कारणों को बाहर तलाशने के बजाय कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए।

आत्मविश्लेषण की दी सलाह

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को यह समझने की जरूरत है कि उसकी गलतियां कहां हुईं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी अपनी कमियों से सबक लेकर आगे बढ़ेगी।

BJP office Power Cut : BJP मुख्यालय में अंधेरा! टॉर्च की रोशनी में अश्विनी वैष्णव ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां

CM डॉ. मोहन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और राजनीतिक दलों को उसे स्वीकार करते हुए अपने संगठन और कार्यशैली में सुधार करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *