Aayudh

Categories

CM Mohan Yadav Land Controversy : CM मोहन यादव पर लगे आरोपों को BJP ने बताया बेबुनियाद, कहा- कांग्रेस फैला रही भ्रम

CM Mohan Yadav Indore Visit

CM Mohan Yadav Land Controversy : भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके परिवार की जमीनों को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। पार्टी ने आरोपों को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। बीजेपी का कहना है कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार की संपत्तियों में कोई असामान्य बदलाव नहीं हुआ है।

BJP ने कांग्रेस के आरोपों को किया खारिज

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के खिलाफ जानबूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

Pune Murder Case : एक और सोनम रघुवंशी ! प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर को खाई में दिया धक्का, फिर बोली- मुझे अकेला क्यों छोड़ गए…

जमीनों में बदलाव नहीं हुआ: भाजपा

खंडेलवाल ने बताया कि 2023 के चुनावी नामांकन में मुख्यमंत्री के पास जितनी जमीन दर्ज थी, 2026 में भी उतनी ही है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी सीमा यादव के नाम दर्ज जमीन में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

कंपनी को लेकर भी दी सफाई

भाजपा ने सिद्धि विनायक कंपनी से जुड़े आरोपों पर भी जवाब दिया। पार्टी के अनुसार कंपनी के पास पहले जितनी जमीन थी, उसमें कमी आई है। साथ ही डॉ. मोहन यादव वर्ष 2017 में ही कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे चुके थे।

बेटे और बहू की जमीन खरीद पर भी जवाब

पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री के बेटे वैभव यादव के पास जो जमीन पहले थी, उसमें मुख्यमंत्री बनने के बाद कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। वहीं बहू शालिनी यादव द्वारा खरीदी गई जमीन कृषि भूमि है और मास्टर प्लान क्षेत्र के बाहर स्थित है।

MP Online Transfer Process : मध्य प्रदेश के सरकारी शिक्षकों को बड़ी राहत, ऑनलाइन ट्रांसफर नियमों में मिली छूट

रिश्तेदारों पर लगे आरोप भी गलत

भाजपा का कहना है कि जिन रिश्तेदारों का नाम लेकर आरोप लगाए गए हैं, उनका मुख्यमंत्री या उनके परिवार से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है। पार्टी ने दावा किया कि आरोपों में बताए गए कई तथ्य भी गलत हैं।

‘पिछड़े वर्ग के नेताओं को निशाना बनाती है कांग्रेस’

हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी हमेशा पिछड़े वर्ग से आने वाले नेताओं को निशाना बनाती रही है। उन्होंने उमा भारती, शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस ऐसे नेताओं को कमजोर करने की राजनीति करती है।

IPL Trade 2027 Price : ऋषभ पंत की दिल्ली में वापसी, कुलदीप यादव बने लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा

जनता जवाब देगी: भाजपा

भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के विकास, उद्योग, निवेश और किसानों के हित में लगातार काम कर रहे हैं। विकास की राजनीति का मुकाबला नहीं कर पाने के कारण कांग्रेस इस तरह के आरोप लगा रही है। पार्टी ने दावा किया कि प्रदेश की जनता ऐसे राजनीतिक आरोपों का जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *